आनन्दम दिवस पर आयोजित होंगे 171 Webinar, लापरवाही पर BLO हुए निलंबित || Udaipur Post Bulletin || 07-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – बुजुर्ग डाकघर से भी बनवा सकेंगे पेंशनर जीवित प्रमाण पत्रनहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

खबर 2 – आठ माह के कोरोनाकाल में अब उदयपुर में भी संक्रमण के आंकड़े हुए  डरावने शुरुआती 111 दिन 1000 राेगी, 13 मौतेंअब 138 दिन में 9084 रोगी, 160 माैतें

खबर 3 – सुविवि- आज आनन्दम दिवस पर एक साथ  आयोजित होंगे 171 वेबिनार

खबर 4 कलक्टर ने नरेगा कार्य व पीएम आवासों का किया निरीक्षण ,लाभार्थियों से किया संवाद

खबर 5 मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – बुजुर्ग डाकघर से भी बनवा सकेंगे पेंशनर जीवित प्रमाण पत्रनहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

Udaipur. भारतीय डाक विभाग निरंतर प्रदत्त सेवाओं में विस्तार कर रहा है। इन सेवाओं का लाभ आम लोगों को आसानी से मिले, इसका भी प्रयास किया जा रहा है। डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, बैंक सेवा हो या आधार के माध्यम से किसी भी बैंक से पैसा निकालना की सुविधा हो, आम आदमी के लिए सरल व सहज सेवा के रूप में इसकी पहचान है। इस फेहरिस्त में एक और सेवा को जोड़ते हुए विभाग अब पेंशनर को जीवित प्रमाण पत्र देने की भी सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए महज 70 रुपए का भुगतान करना होगा।अब डाकघर में भी पेंशनर्स जीवित प्रमाण पत्र बन सकेंगे। सभी प्रकार के पेंशनधारियों के लिए एक खुशखबरी है। जीवित प्रमाण पत्र अर्थात लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कोषागार या बैंक के अलावा विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भारतीय डाक विभाग ग्राहकों को यह सुविधा दे रहा है। डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग के माध्यम से सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। पेशनरों को प्रत्येक वर्ष नवंबर व दिसंबर में कोषागार, बैंक संबंधित विभाग में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से डाक विभाग का पोस्ट इंफो एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप में सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करना होगा। यहां अपना नाम पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सलेक्ट आईपीपीबी में जाकर सर्विस टाइप में जाकर जीवित प्रमाण पत्र के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट डीएलसी जेनरेशन में क्लिक करना होगा।

 

खबर 2 –  आठ माह के कोरोनाकाल में अब उदयपुर में भी संक्रमण के आंकड़े हुए  डरावने शुरुआती 111 दिन 1000 राेगी, 13 मौतेंअब 138 दिन में 9084 रोगी, 160 माैतें

Udaipur. आठ माह के कोरोनाकाल में अब उदयपुर में भी संक्रमण के आंकड़े डरावने हो गए हैं। शनिवार काे 114 मरीज मिले तो आंकड़ा 10 हजार के पार यानी 10088 पर पहुंच गया। दो रोगियों ने दम भी तोड़ा। अब 173 लोग जान गंवा चुके। शहर में पहला काेराेना मरीज 2 अप्रैल काे मल्लातलाई में मिला था। इसके बाद पहले एक हजार का आंकड़ा पार करने में जहां 111 दिन लगे थे और 13 लोगों ने ही दम तोड़ा था, वहीं इसके बाद के 138 दिन में ही 9 हजार 84 रोगी सामने आ गए और कोरोना ने 160 लोगों की जान भी ले ली। अकेले इसी माह के 5 दिनों की बात की जाए तो कोरोना 14 जान ले चुका है, जबकि 173 लाेग संक्रमित हो चुके हैं। शहर में अब तक 9 हजार 451 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 661 एक्टिव केस हैं। इनमें से 474 होम आइसोलेशन में हैं और 187 गंभीर मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

 

खबर 3 – सुविवि- आज आनन्दम दिवस पर एक साथ  आयोजित होंगे 171 वेबिनार

Udaipur. मोहनलाल लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को आनंदम दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत एक साथ 171 वेबिनार आयोजित होंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय 155 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के नेतृत्व में यह दिवस मनाया जाएगा। विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं जीवन मूल्यों का बोध विकसित हो इस उद्देश्य से व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण एवम सामाजिक समरसता,जागरूकता के मुद्दों पर यह वेबिनार की श्रंखला मोहनलाल सुखाड़िया, विश्वविद्यालय गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा एवं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमे ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से होने वाले वेबिनार का उनके देश भर में चलने वाले छह हजार केंद्रों पर सीधा प्रसारण  होगा।  पिछले महीने नई शिक्षा नीति पर 155 वेबीनार आयोजित करके मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने केरल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

 

खबर 4 –  कलक्टर ने नरेगा कार्य व पीएम आवासों का किया निरीक्षण ,लाभार्थियों से किया संवाद

Udaipur. जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने रविवार को जिले के गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा किया और यहां पर महात्मा गांधी नरेगा योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के विविध कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी ली। आज दोपहर में कलक्टर ने गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्राप्त हुई किश्तों व निर्माण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत मजावड़ी में चल रहे महात्मा गांधी नरेगा योजना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर नियोजित श्रमिकों के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि स्वीकृत 51 श्रमिकों में से रविवार को 11 श्रमिक उपस्थित हैं। ग्राम विकास अधिकारी ले बताया कि इस साईट पर 700 हेक्टेयर में चारागाह विकास कार्य किया जा रहा है और इसमें फल और औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। इस दौरान कलक्टर ने पूरे क्षेत्र का पैदल घूमकर जायजा लिया और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए की गई फेंसिंग देखी।

 

खबर 5 –  मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित

Udaipur. विधानसभा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को आयोजित विशेष शिविरों में लापरवाही एक बीएलओ को भारी पड़ गई। निर्देशों के बावजूद अभियान के तहत मतदान केन्द्र पर नहीं पहुंचने पर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के निर्देशों पर एक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया। कलक्टर देवड़ा ने बताया कि विधानसभा मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भाग संख्या 280 के बीएलओ व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के वरिष्ठ अध्यापक सुनील भट्ट को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में गोगुंदा एसडीओ नीलम लखारा ने बीएलओ भट्ट का निलंबन आदेश जारी किया है और निलंबित बीएलओ का मुख्यालय गोगंुदा एसडीओ कार्यालय किया है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/OuxVs7rgqvU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

पंचायतराज के अंतिम चरण के मतदान हुए संपन्न, निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी || Wagad Post Bulletin || 05-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पंचायतराज के अंतिम चरण के मतदान हुए संपन्न 8 दिसम्बर को वोटों की गिनती

खबर 2 – तडके 3 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी करीब एक दर्जन यात्री हुए  घायल

खबर 3 – घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर 4 – दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया,अमर्यादित आचरण की   शिकायत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरि की मौजूदगी में हुआ फैसला

खबर 5 झगड़े में मां का पक्ष लेने से नाराज पिता ने गोली मारी, 10 दिन बाद थी छोटे भाई की शादी

खबर 6 पारा 30 डिग्री ,उत्तरी हवा थमने से दिसंबर में भी है गर्मी

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पंचायतराज के अंतिम चरण के मतदान हुए संपन्न 8 दिसम्बर को वोटों की गिनती

Udaipur. पंचायतराज के  अंतिम चरण का मतदान अब खत्म हो चुका है। करीब एक महीने की चुनावी प्रक्रिया के बाद आज शाम को नेता चेन की सांस लेंगे, मेवाड़ ओर वागड़ में चुनाव के अंतिम चरण का मतदान  हुआ  इसके साथ ही अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब हर किसी को 8 तारीख का इंतज़ार है. जब राजनीतिक दलों और नेताओं की किस्मत का फैसला होगा. चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंकी. और बड़े-बड़े नेताओं ने  डुंगरपुर, बाँसवाड़ा ओर प्रतापगड़ में रैलियां ओर आमसभा की, गौरतलब है कि आज शाम 5 बजे तक सागवाड़ा पंचयात समिति में  60.09 % ऊपर मतदान हुआ.एंकर -दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया है। अब यहां की किसी संपत्ति और यहां के किसी भी कार्य में उनका अधिकार नहीं माना जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (श्री मठ बाघंबरी गद्दी प्रयाग) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में शुक्रवार को खिरेश्वर मंदिर में यह निर्णय लिया। इस दौरान अखाड़े के महंत हरि गोविंद पुरी भी मौजूद थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी जो कि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सन्यासी थे उन्हें अखाड़े से जुड़े खिरेश्वर मंदिर में अमर्यादित आचरण और महंत हरि गोविंद पुरी की शिकायत पर हटाया जाता है। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को पूर्व में भी वर्ष 2001 में एमपी खरगौन जिले के बाबा पालड़िया से बहिष्कृत किया था। अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को अखाड़े से बहिष्कृत किया था, लेकिन वे जबरन खिरेश्वर में रहने और धाम का दुरुपयोग करने लगे। इसकी शिकायत महंत ने भी की थी। इस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। रोहितपुरी पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अखाड़े से जुड़ी 15 बीघा भूमि अपने नाम करा कर बेच दी। रोहितपुरी ने वर्ष 2006 में अवैध तरीके से यह 15 बीघा भूमि अपने नाम करा ली थी। इसमें से 5 बीघा भूमि किसी महिला के नाम बेच दी। अभी वर्तमान में महंत हरि गोविंद पुरी को रोहितपुरी नाजायज तरीके से परेशान भी कर रहे थे।

 

खबर 2 –  तडके 3 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी करीब एक दर्जन यात्री हुए  घायल

Udaipur. डूंगरपूर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 8 पर आमझरा के पास अलसुबह 3 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार निजी ट्रेवल्स की एक बस सूरत से भीलवाड़ा जा रही थी इस दौरान बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 8 पर आमझरा के पास चालक को नींद की झपकी लग गई । जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार एक दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को बिछीवाड़ा अस्पताल लाया गया जहां पर घायलो का उपचार करवाया। इधर इसके बाद अन्य वाहनों से यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

 

खबर 3 – घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Udaipur.  बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के संचिया गांव में शनिवार को एक युवक मकान के अंदर फंदे से लटका मिला।जानकारी के अनुसार संचिया निवासी पर्वत पुत्र शैतान सिंह दरोगा दो दिन से घर पर अकेला था। उसकी पत् नी व बच्चें काम को लेकर अहमदाबाद गए हुए थे। शनिवार सुबह वंहा से गुजर रहे लोगों ने पर्वत को फंदे से लटका दिया। जिसपर गांव सरपंच को सूचना दी। सूचना के आधार पर सरपंच ने बिछीवाड़ा पुलिस को सूचना दी। इस  पर कनबा चौकी प्रभारी छत्तर सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना के आधार पर परिजनों को अहमदाबाद से आते हुए शाम हो गई । परिजनों के आने पर उन्होने हत्या की आशंका जताई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की, इस पर पुलिस शव लेकर जिला मुर्दाघर  आई। जंहा पर परिजनो के लैट  आने पर  मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई को  अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया .

 

खबर 4 – दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया,अमर्यादित आचरण की   शिकायत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरि की मौजूदगी में हुआ फैसला

Udaipur. दिगंबर रोहितपुरी को खिरेश्वर महादेव मंदिर और निरंजनी अखाड़े से बहिष्कृत किया है। अब यहां की किसी संपत्ति और यहां के किसी भी कार्य में उनका अधिकार नहीं माना जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (श्री मठ बाघंबरी गद्दी प्रयाग) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में शुक्रवार को खिरेश्वर मंदिर में यह निर्णय लिया। इस दौरान अखाड़े के महंत हरि गोविंद पुरी भी मौजूद थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी जो कि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सन्यासी थे उन्हें अखाड़े से जुड़े खिरेश्वर मंदिर में अमर्यादित आचरण और महंत हरि गोविंद पुरी की शिकायत पर हटाया जाता है। महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को पूर्व में भी वर्ष 2001 में एमपी खरगौन जिले के बाबा पालड़िया से बहिष्कृत किया था। अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि दिगंबर रोहितपुरी को अखाड़े से बहिष्कृत किया था, लेकिन वे जबरन खिरेश्वर में रहने और धाम का दुरुपयोग करने लगे। इसकी शिकायत महंत ने भी की थी। इस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। रोहितपुरी पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अखाड़े से जुड़ी 15 बीघा भूमि अपने नाम करा कर बेच दी। रोहितपुरी ने वर्ष 2006 में अवैध तरीके से यह 15 बीघा भूमि अपने नाम करा ली थी। इसमें से 5 बीघा भूमि किसी महिला के नाम बेच दी। अभी वर्तमान में महंत हरि गोविंद पुरी को रोहितपुरी नाजायज तरीके से परेशान भी कर रहे थे।

 

खबर 5 – झगड़े में मां का पक्ष लेने से नाराज पिता ने गोली मारी, 10 दिन बाद थी छोटे भाई की शादी

Udaipur. कुशलगढ़ तहसील के पाटन में गुरुवार रात एक पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मां-बाप झगड़े में मां का पक्ष लिया था। इससे नाराज पिता ने बेटे को गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है।जानकारी के मुताबिक मृतक रमनलाल (25) बस में खलासी का काम करता था। जो जोगणी माल गांव में अपने घर पर आया था। जिसके छोटे भाई मना की 15 दिसंबर को शादी है। गुरुवार को शादी के कार्ड बांटकर लोटे माता-पिता के बीच विवाद हो गया। जिसमें रमण ने मां का पक्ष लेते हुए बचाव किया था। जिसके बाद आरोपी पिता नाथु को छोड़कर परिवार के सभी लोग गांव के कार्यक्रम में चले गए। जब बेटा वापस लौटा तो नाथु ने दरवाजा खोलते ही उसे गोली मार दी।रमण को पहले कुशलगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां हालत ज्यादा खराब होने पर शुक्रवार सुबह बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक रमण शादीशुदा था। जिसके दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पाटन पुलिस जोगणी माल गांव में घटनास्थल पर पहुंची। जहां पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

 

खबर 6 – पारा 30 डिग्री ,उत्तरी हवा थमने से दिसंबर में भी है गर्मी

Udaipur. दस दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को 30 डिग्री मापा गया। यानी 10 दिन में 10 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान 32-33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तापमान उत्तरांचल में बर्फबारी का थमना और उत्तरी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से बढ़ गया। अनुमान है कि 20 दिसंबर तक सर्दी फिर से जोर पकड़ लेगी। हालांकि रात को पारा करीब 15 डिग्री बना हुआ है।मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के अनुसार आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 एवं न्यूनतम 13 से 16 डिग्री रहने के साथ ही वायु में आद्रता की मात्रा अधिकतम 70 से 80 प्रतिशत तक तथा न्यूनतम आद्रता 21 से 27 प्रतिशत रहने की संभावना है। हवा की गति 5 से 7 किमी प्रतिघंटा के वेग से उत्तर पूर्वी दिशा से चलने तथा 8-9 दिसंबर को आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/rCPhT3MOTdI

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

ATM से चोरी का Master Mind था बैंक कर्मचारी, Ludhiana Woolen Market में 5 दुकानों की धांधली || Udaipur Post Bulletin || 05-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – ATM से 24 लाख 38 हजार की चोरी का मास्टर माइंड निकला बैंक कर्मचारी2 साल से कर रहा था चोरी

खबर 2 – लुधियाना वूलन मार्केट में निगम ने दी 60 दुकानेंव्यापारियों ने 5 मर्जी से लगा लीअब कार्रवाई होगी

खबर 3 – स्माइल प्रोजेक्ट में सामने आई लापरवाही:सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल पर छापाआधे शिक्षक गायबप्रिंसिपल बोले-हाजमा खराब है

खबर 4 फूडकाेर्ट की आड़ में कर डाला  अवैध निर्माण:अफसराें को चुनाव में व्यस्त देख राजीव गांधी पार्क में तान दिया रूफ टाॅप रेस्टोरेंट का स्ट्रक्चरयूआईटी ने चलवा दिया गैस कटर

खबर 5 आरएनटी के  डॉ. शर्मा को निरीक्षण कमेटी सहित पदों से हटाने की मांग

खबर 6 शिव सैनिकों को बजरंग दल प्रांत संयोजक ने दिलाई बजरंग दल की शपथ एवं सदस्यता

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – ATM से 24 लाख 38 हजार की चोरी का मास्टर माइंड निकला बैंक कर्मचारी2 साल से कर रहा था चोरी

Udaipur. उदयपुर के सेक्टर 4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से 24 लाख 38 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उदयपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 2 साल से पीएनबी बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। ऐसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित के साथ उसके सहयोगी युसूफ को भी गिरफ्तार किया है।उदयपुर के पीएनबी बैंक के एटीएम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत अमित पिछले 2 साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अमित द्वारा एटीएम की एक चाबी गुम होने की बात कही गई। जबकि वह चाबी अमित ने अपने पास रख लिए और उसके बाद वह अपने सहयोगी यूसुफ के साथ में एटीएम से पैसे निकाल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले लंबे समय से एक ही स्थान पर काम करने से अमित को एटीएम का पासवर्ड और अन्य गुप्त जानकारियां थी। जिसके चलते चोरी करने में कामयाब हो सका।उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि 1 दिसंबर को पीएनबी बैंक मैनेजर विवेक मीणा ने एटीएम में दो ट्रे में रखे रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एटीएम में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई और ना ही कोई सिक्योरिटी अलर्ट का मैसेज आया। जिससे पता चलता है कि कोई बैंक कर्मचारी ही इस घटना को अंजाम दे रहा है। इसके बाद पुलिस द्वारा अमित से जब गहनता से इस पूरे मामले की पूछताछ की गई तो उसने वारदात कबूल की।

 

खबर 2 –  लुधियाना वूलन मार्केट में निगम ने दी 60 दुकानेंव्यापारियों ने 5 मर्जी से लगा लीअब कार्रवाई होगी

Udaipur. टाउनहाॅल मेेंं लगेे लुधियाना वूलन मार्केट मेें व्यापारियों की ऐसी चोरी सामने आई कि निगम के अधिकारी भी दंग रह गए। दरअसल नगर निगम ने बाेली में 60 दुकानाें के लिए जगह का आवंटन किया था। लेकिन जब बाजार सजाया तो दुकानदाराें के अपनी मर्जी से ही 5 अतिरिक्त दुकानेंं बना ली। शुक्रवार को जब राजस्व समिति की टीम मौके पर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हो सका। एक दुकान तुरंत हटा दी। बाकी भी निगम जल्द हटवाएगा। टाउनहाॅल में फरवरी तक लगने वाले वूलन मार्केट के लिए डिप्टी मेयर पारस सिंघवी और राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जाराेली की माैजूदगी में हाल ही पहले चरण में 41 और दूृसरे चरण में 19 दुकानाें के लिए स्थान की नीलामी की गई। इससे निगम काे 24 लाख 75 हजार 900 की आय हुई। तय किया गया कि काेराेना संक्रमण के कारण दुकानाेें के बीच 6-6 फीट की दूरी रहेगी, लेकिन व्यापारियाें ने अपने फायदे के लिए निगम की छाेड़ी इस जगह काे भी दुकान सीमा में लेते हुए 5 अतिरिक्त दुकानें और तैयार कर लीं। गत 1 दिसंबर काे बाजार भी शुरू हाे गया। शुक्रवार काे राजस्व समिति अध्यक्ष जाराेली और समिति सदस्य ने रुटीन में दुकानाें की गिनती की ताे गड़बड़ी पकड़ में आ गई। राजस्व निरीक्षक विजय जैन और माेहित अग्निहाेत्री काे बुलाकर एक दुकान हाथाेहाथ हटवाई। निगम ने दो बार की नीलामी में 60 दुकानें 24 लाख 75 हजार में आवंटित की थी। इस हिसाब से एक दुकान की कीमत औसतन 41 हजार रुपए होती है। अगर निगम ये 5 दुकानें भी नीलाम करता तो उससे करीब सवा दो लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलता। उधर, राजस्व समिति के अध्यक्ष अरविंद जारोली ने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

खबर 3 – स्माइल प्रोजेक्ट में सामने आई लापरवाही:सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल पर छापाआधे शिक्षक गायबप्रिंसिपल बोले-हाजमा खराब है

Udaipur. स्माइल प्रोजेक्ट में लापरवाही की शिकायतों पर जिला शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को धानमंडी स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो हैरान रह गए, यहां प्रिंसिपल सहित 50 फीसदी स्टाफ स्कूल से गायब था। स्कूल में ना तो ऑनलाइन उपस्थिति का रिकॉर्ड मिला और ना ही स्माइल प्रोग्राम के तहत रिकॉर्ड किया डेटा। विभागीय अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितता की आशंका पर जब कैशबुक मांगी तो बाबू विकास त्रिपाठी मौके से गायब हो गया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना के तहत दो साल पहले धानमंडी में इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किया था, इसके बाद जिले में 10 और स्कूल खोले गए। धानमंडी स्कूल को इन सभी स्कूलों का नॉडल बनाया गया। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब नॉडल स्कूल के ही हाल इतने बुरे हैं तो अन्य स्कूल इससे क्या सीख लेंगे। कोरोनाकाल में पढ़ाई प्रभावित नहीं हो इस लिए शिक्षा विभाग स्माइल प्रोग्राम के जरिए ऑनलाइन स्टडी में लगातार बदलाव कर रहा है। लेकिन आंकड़े तो कुछ और ही हाल बयां कर रहे हैं। इस साल का कुल नामांकन 5 लाख 3 हजार 900 है। इनमें से 93 हजार 297 छात्र ही ऑनलाइन स्टडी से जुड़े हैं। इसमें भी महज 18 हजार 192 (3 फीसदी) विद्यार्थी ही नियमित तौर पर होमवर्क अपलोड कर रहे हैं।

 

खबर 4 –  फूडकाेर्ट की आड़ में कर डाला  अवैध निर्माण:अफसराें को चुनाव में व्यस्त देख राजीव गांधी पार्क में तान दिया रूफ टाॅप रेस्टोरेंट का स्ट्रक्चरयूआईटी ने चलवा दिया गैस कटर

Udaipur. फतहसागर किनारे रानी राेड पर राजीव गांधी पार्क में चल रहे फूडकाेर्ट की आड़ में अवैध रूप से रूफ टाॅप रेस्टाेरेंट चलाने की काेशिश शुक्रवार काे यूआईटी ने विफल कर दी। रूफ टाॅप रेस्टाेरेंट के लिए लाेहे का स्ट्रक्चर खड़ा करने का यह काम पिछले कई दिनाें से करवाया जा रहा था।दरअसल अधिकारियाेें के चुनावी कार्य में व्यस्त हाेने की वजह से फूडकाेर्ट के पास खाली पड़ी पार्क की जमीन पर कब्जा कर लाेहे का स्ट्रक्चर भी खड़ा कर दिया। इसके ऊपर जाने के लिए लाेहे की सीढ़ियां भी बनाई दी गई थी। मकसद यह था कि इसकी छत पर बैठकर झील का व्यू दिखने से पर्यटक और स्थानीय लाेग ज्यादा आकर्षित हाेंगे और आमदनी भी ज्यादा हाेगी। झील किनारे बिना अनुमति किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि करने पर हाईकोर्ट की राेक के बावजूद झील किनारे यह काम चलने से जागरुक लाेगाें ने यूआईटी सचिव अरुण हसीजा काे शिकायत की। शिकायत मिलने पर वे भी दंग रहे गए कि आखिर पार्क की जमीन पर बिना अनुमति इतना बड़ा स्ट्रक्चर कैसे खड़ा हाे गया। उन्हाेंने मामले काे गंभीरता से लिया और रेवेन्यू इंस्पेक्टर गणपत शर्मा, जयदीप चाैबीसा और एईएन चतरसिंह काे माैके पर भेजा। यूआईटी टीम काे देखकर काम काे करवाने वाले हरकत में आए और गैस कटर से लाेहे के स्ट्रक्चर काे काटने का काम शुरू कर दिया। यूआईटी सचिव अरूण हसीजा का कहना है की राजीव गांधी पार्क में फूडकाेर्ट से सटी जमीन पर यह स्ट्रक्चर पूरी तरह से अवैध रूप से खड़ा किया था। मामला ध्यान में आते ही एक्शन ले लिया हैं। फूडकाेर्ट संचालन काे लेकर हुए टेंडर की शर्ताें की जांच भी करेंगे ताकि हकीकत सामने आ सके। इसकाे लेकर भी शिकायतें मिली हैं।

 

खबर 5 –  आरएनटी के  डॉ. शर्मा को निरीक्षण कमेटी सहित पदों से हटाने की मांग

Udaipur. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई ने शुक्रवार को कलेक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन साैंपकर आरएनटी कॉलेज के मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश शर्मा पर मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, पद का दुरुपयोग और चिकित्सकों को धमकाने के आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया कि डॉ. योगेश शर्मा एक औचक निरीक्षण कमेटी के अध्यक्ष और विभिन्न विभागीय जांच कमेटियों के अध्यक्ष व सदस्य हैं। डॉ. शर्मा निरीक्षण के नाम पर कई चिकित्सकों सहित कर्मचारियों को दुर्व्यवहार करते हुए धमकाते हैं। प्रांत मंत्री जयेश जोशी ने कहा है कि एबीवीपी शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी। एबीवीपी ने डॉ. शर्मा को औचक निरीक्षण कमेटी सहित अन्य पदों से हटाने की धमकी दी है। मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मामले पर आरएनटी प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने कहा है कि डॉ. योगेश शर्मा साफ-सुथरी छवि के वरिष्ठ चिकित्सक हैं, इनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

 

खबर 6 –  शिव सैनिकों को बजरंग दल प्रांत संयोजक ने दिलाई बजरंग दल की शपथ एवं सदस्यता

Udaipur. शिवसैनिको ने शिवसेना की वर्तमान नीतियों को देखते हुए राष्ट्रहित में बजरंग दल की सदस्यता विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय कार्यालय भारत माता का कक्ष में ग्रहण की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री धनराज, बजरंग दल के प्रांत संयोजक दीपक प्रजापत एवं विश्व हिंदू परिषद महानगर उपाध्यक्ष सुशील मुंदड़ा उपस्थित थे। प्रांत संयोजक दीपक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार धैर्य एवं रीति नीति के साथ बजरंग दल एवं संगठन का कार्य करते हुए हिंदू हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करना है। इसके पश्चात संगठन की कार्यशैली का विवरण करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवसेना आपने मूल कार्य को छोड़ सिर्फ राजनीति पर ही ध्यान केंद्रित किए हुए हैं जिसे हिंदू हितों का हनन हो रहा है और कार्यकर्ताओं को आहत पहुंची है। शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री धनराज ने बताया कि प्रत्येक हिंदू के मन में भारत माता की जय का भाव है। इसे कभी भूलना नहीं चाहिए एवं प्रत्येक हिंदू राष्ट्र हित के लिए समर्पित है। उद्बोधन के पश्चात भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के बीच शिव सैना के विभाग एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल की सदस्यता एवं शपथ ग्रहण की। शिवसैनिकों में अमर चंद, जगदीश प्रजापत, ललित लोहार, गजेन्द्र वसीटा विजेंद्र सिंह सौलंकी ,मुकेश मेघवाल कपिल वसीटा, हरीश खारोल, लक्ष्मण लोहार पंकज सनाढ्य, रमेश नागदा, नवीन चौबीसा, वीरू सोनी, उपस्थित थे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/mPWzhQ5zW9A

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए मतदान दल, बाइक सवार काे लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार || Wagad Post Bulletin || 04-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पंचायतीराज चुनाव के आखिरी चरण के लिए पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए मतदान दल

खबर 2 – बाइक सवार काे लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तारएक डिटेन, यूपी के युवक के साथ की थी मारपीट और लूट

खबर 3 – नाैवीं के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान

खबर 4 – दुकानदार मास्क में नहीं मिला तो एक दिन के लिए दुकान सीज

खबर 5 विवेकानन्द नेत्रहीन स्कूल फलोज को राज्य स्तर पर किया सम्मानित,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्चुअल वीसीकलेक्टर ने दिया सम्मान

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पंचायतीराज चुनाव के आखिरी चरण के लिए पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए मतदान दल

Udaipur. डूँगरपुर जिले की सागवाड़ा  पंचायत समिति में पंचायतीराज चुनाव के चोथे और आखिरी चरण को लेकर चुनाव कल होंगे। डुंगरपुर शहर के SBP कॉलेज ग्राउंड में मतदान के लिए प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां कर ली  गई हैं ओर यहा से मतदान दल रवाना हुआ. बता दे कि पंचायतीराज चुनाव का आखिरी चरण में 53 ग्राम पंचयात में चुनाव होंगे।पंचायती राज चुनाव के आखिरी चरण में काेराेना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रक्रिया में  मास्क  और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केंद्र की अन्य कोरोना गाइडलाइन की पालना  करना अनिवार्य होगा, चुनाव की इसी कड़ी में आज एसबीपी कॉलेज परिसर में जिले के निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर ऑफिसर को चुनाव संबंधित दिशा निर्देश दिए जिसके बाद सेक्टर ऑफिसर चुनाव काउंटर पर ईवीएम मशीन  और जरूरतमंद चुनावी की सामग्री लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए, गौरतलब है कि चुनाव की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारी मात्रा में  प्रशासन द्वारा सुरक्षा बल तैनात किए गए है,  आपको बता दे कि पंचायती राज चुनाव का परिणाम 8 दिसम्बर को आएगा

 

खबर 2 –  बाइक सवार काे लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तारएक डिटेन

Udaipur. साइट देखने जा रहे युवक से बाइक रुकवा कर मारपीट करने, मोबाइल व 10 हजार रुपए लूटने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नाबालिग को डिटेन किया है।घटना में लूटे रुपए व मोबाइल की बरामदगी के प्रयास जारी है। थानाधिकारी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि मामला सामने आते ही एएसआई अरविंद कुमार, कांस्टेबल सुरेश कुमार, नंदराज सिंह को पुलिस टीम में शामिल किया।बिलड़ी फला काट निवासी ईश्वर पुत्र सोहनलाल डिंडोर, राहुल पुत्र सूरजमल को गिरफ्तार किया। विधि से संघर्षरत किशोर को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से अन्य वारदात खुलने की संभावना जताई जा रही है।यूपी के बिजनौर जिला निवासी जयविंदर सिंह पुत्र पतराम सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया था कि यूपी के चांदनपुर निवासी यशराज सिंह 25 नवंबर को जेल साइट देखने के लिए जा रहे थे।हॉस्टल वाले रास्ते के सामने तीन युवक आ रहे थे। गाडी रोकी। गाड़ी रुकते ही हाथ पर डंडा मारा। बाइक के साथ परिवादी व यशराज नीचे गिर गए। बाइक भी नीचे गिर गई। तीन युवक में से एक युवक ने पर्स व मोबाइल ले लिया। मेरे पर्स में 10 हजार रुपए छीन लिए। हमारे साथ मारपीट कर भाग गए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।

 

खबर 3 – नाैवीं के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान

Udaipur.  थाना क्षेत्र के लेहणा गांव निवासी कक्षा नाै में पढ़ने वाला 16 वर्षीय बच्चे का शव उसके ही घर पर फंदे से लटका मिला। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। दरअसल, 16 वर्षीय लाला उर्फ लालशंकर पुत्र निरंजन ननोमा गुरुवार रात को फंदे से लटक गया। फंदे पर लटके होने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई।लोग वहां एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल गोविंदलाल लबाना मौके पर पहुंचे। पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया। माैत के कारणाें की पुलिस पड़ताल कर रही है।

 

खबर 4 – दुकानदार मास्क में नहीं मिला तो एक दिन के लिए दुकान सीज

Udaipur. शहर में आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगर परिषद टीम द्वारा मास्क वितरण के साथ ही अब मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई और सख्त कर दी है।नगर परिषद आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि नगरपरिषद द्वारा कोरोना संक्रमण की दस्तक से ही शहर में मास्क बांटना शुरू कर दिया था और वर्तमान में भी परिषद द्वारा मास्क वितरित किये जा रहे है पर कुछ लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे है।अगर शुक्रवार से किसी भी दुकान पर दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क पाए गए तो दुकानदार पर जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही दुकान को एक दिन के लिए सीज कर दी जाएगी।

 

खबर 5 – विवेकानन्द नेत्रहीन स्कूल फलोज को राज्य स्तर पर किया सम्मानित,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्चुअल वीसीकलेक्टर ने दिया सम्मान

Udaipur. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशालय विशेष योग्यजन, की ओर से गुरुवार को अर्न्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इसमें स्वामी विवेकानन्द नेत्रहीन आवासीय विद्यालय फलोज को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्चुअल वीसी हुई। कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने अध्यक्षता की।विभाग के सहायक निदेशक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य दिव्यांगजनों को विभाग की योजनाओं से सम्मानित कर उपकरण वितरित किए। मुकेश बरण्डा को व्हील चेयर, मातेश्वरी बरण्डा को बेसाखी, शैलेष ननोमा को ट्राई साईकल, गोविन्द ननोमा एवं महेश कटारा को श्रवणयंत्र उपकरण दिए।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/XhHGGoe8kqw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवाॅल्व और कंफ्लुएंस सेप एस अवार्ड 2020 से सम्मानित

उदयपुर, 04 दिसंबर। हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवॉल्व और कंफ्लुएंस को प्रतिष्ठित पुरस्कार सेप एस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सेप एस अवार्ड 2020 के वर्चुअल समारोह में प्रोजेक्ट इवाॅल्व को कस्टमर एक्सीलेंस, सेल्स, मार्केटिंग एण्ड सर्विस अवार्ड एवं कंफ्लुएंस को सोर्सिंग एक्सीलेंस, लार्ज एन्टप्राईज पुरस्कार की घोषणा की गई।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि नवीन पीढ़ी द्वारा हमारें डिजिटल प्लेटफार्म इवाॅल्व और कंफ्लुएंस के रूप में नवाचार कर ग्राहकों और वेण्डर्स के लिए व्यापारिक आवश्यकता को यथार्थ और आसान बना दिया है। यह हमारी विचारधारा के अनुरूप है जहां आधुनिक तकनीक से स्मार्ट आॅपरेशन ही सस्टेनेबल व्यवसाय का समाधान है। सेप द्वारा दिये गये सम्मान हमें डिजिटलीकरण के लिए प्रेरित करती है।
सेप इण्डियन सबकोंटिनेंट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुलमीत बावा ने कहा कि “स्वचालन और डिजिटलीकरण उपयुक्त परिदृश्य के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है। सेप इण्डिया अपने ग्राहकों को उनके लक्ष्य तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेप एस अवार्ड्स 2020 में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को नवाचार को पुनर्परिभाषित करने और ग्राहक और सोर्सिंग उत्कृष्टता के लिए सम्मान पर बधाई।
हिंदुस्तान जिंक का इवॉल्व प्रोजेक्ट देश का पहला ऑनलाइन गैर-लौह धातुओं के लिए खरीददारी प्लेटफार्म है। यह एलएमई और एलबीएमए पर वास्तविक समय मूल्य निर्धारण के आधार पर मजबूत और पारदर्शी, तरिके से तीन-क्लिक पर जस्ता, सीसा और चांदी के लिए खरीदने का अवसर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य बाजार में धातु खरीदने के तरीके में क्रांति लाना है। प्रोजेक्ट कंफ्लुएंस के तहत, कंपनी ने नीलामी प्लेटफॉर्म, कैटलॉग मैनेजमेंट, कॉन्ट्रैक्ट्स मैनेजमेंट, प्री-पीओ और पोस्ट-पोस्ट सहयोग, बी 2 बी, एकीकरण और विक्रेता प्रबंधित सूची (वीएमआई) सहित वाणिज्य स्वचालन और आपूर्ति श्रृंखला स्वचालन के आसपास समाधान के सेप आरिबा के सूट का उपयोग करके पूरी प्रक्रिया-भुगतान प्रक्रिया का डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया है। भारत में इस तरह की पहल पहली बार की गयी है, जिसमें अरीबा प्लेटफार्म पर पूरी प्रक्रिया को कवर किया गया है।
सेप एस अवार्ड इण्डियन सबकोंटिनेंट में सवश्रेष्ठ व्यवसायों को मान्यता देने के लिए बेंचमार्क है। सेप समाधानों के कार्यान्वयन के माध्यम से प्राप्त व्यावसायिक उत्कृष्टता का सम्मान करता है। इस वर्ष सेप एस अवार्ड का 14वां वर्ष है, सेप समाधानों के कार्यान्वयन के माध्यम से प्राप्त व्यवसाय की उत्कृष्टता को सम्मानित करता है।

बेकसूर तेजाराम को मिला न्याय, वामदलों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका || Udaipur Post Bulletin || 04-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डोडा चूरा तस्करी में 4 माह बाद जेल से छूटा बेकसूर,साइकिल तक चलाई नहींपुलिस ने गाड़ी का चालक बताकर गिरफ्तार किया थाअब कोर्ट से मिला न्याय

खबर 2 – किसान आंदोलन के समर्थन में वामदलों ने की जनसभाकेंद्र सरकार का पुतला फूंका

खबर 3 – उदयपुर में कोरोना से अब तक 100 की मौतकुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 9522

खबर 4 युवक ने लगाई फांसीलाॅकडाउन के बाद आर्थिक तंगी से था परेशान

खबर 5 केवड़ा नाल में पाइप लाइन सुधरीआज समय पर और पूरा मिलेगा पानी

खबर 6 सुविवि कुलपति प्रो सिंह ने किया राजस्थान विवि का दौरापदाधिकारियों से किया संवाद

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – डोडा चूरा तस्करी में 4 माह बाद जेल से छूटा बेकसूर,साइकिल तक चलाई नहींपुलिस ने गाड़ी का चालक बताकर गिरफ्तार किया थाअब कोर्ट से मिला न्याय

Udaipur. वल्लभनगर थाना क्षेत्र में डाेडा चूरा तस्करी में गिरफ्तार पाली जिले के सुमेरपुर का तेजाराम आखिरकार 3 माह 24 दिन बाद गुरुवार रात जेल से रिहा हाे गया। शिवसेना सदस्यों सहित अन्य लाेग जेल के बाहर पहुंचे और माला पहनाकर तेजाराम का स्वागत किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे पहले वल्लभनगर थानाधिकारी भरत याेगी ने पीपी कपिल टाेडावत के जरिए गुरुवार काे सीआरपीसी धारा 169 में तेजाराम काे निर्दाेष मानते हुए जिला एवं सेशन न्यायालय में अर्जी दी। इसमें लिखा था कि तेजाराम काे गलत फंसाया गया।इसके खिलाफ एनडीपीएस का काेई प्रकरण नहीं बनता है। फिर प्रार्थना पत्र पर काेर्ट ने तेजाराम काे रिहा करने के आदेश हुए। बता दें, 15 मई 2019 काे वल्लभनगर के तत्कालीन डीएसपी संजय सिंह ने भटेवर चाैराहे पर नाकाबंदी में स्काॅर्पियाे पकड़ी, जिसमें 353 किलाे डाेडा चूरा था।माैके से गिरफ्तार श्यामलाल ने पूछताछ में श्यामलाल ने साथी उमेश का नाम बताया, जाे भाग चुका था। जांच वल्लभनगर थानाधिकारी महिपाल सिंह काे दी गई। फिर उमेश गिरफ्तार हुआ, जिसने तेजाराम को स्काॅर्पियाे चालक बताया। महिपाल सिंह के ट्रांसफर पर इंस्पेक्टर सुमेर सिंह आए।वे तेजाराम काे थाने लाए और पूछताछ की। उनके ट्रांसफर के बाद इंस्पेक्टर गज सिंह ने गत 7 अगस्त काे तेजाराम काे गिरफ्तार किया और 10 अगस्त काे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।फिर शिवसेना ने गलत गिरफ्तारी का आराेप लगा सीएम काे शिकायत की। सीएम के आदेश पर सीआईडी सीबी काे जांच पहुंची। जांच में तेजाराम निर्दाेष पाया गया और छाेड़ने के आदेश हुए।

 

खबर 2 –  किसान आंदोलन के समर्थन में वामदलों ने की जनसभाकेंद्र सरकार का पुतला फूंका

Udaipur. किसान आंदोलन के समर्थन में वामपंथी दलों ने सांकेतिक तौर पर पीएम मोदी का पुतला फूंका। पारस चौराहे पर माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), सीटू, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, मुस्लिम महासंघ आदि संगठनों ने संसद से पास तीन बिलों के विरोध में जनसभा भी की। सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव प्रताप सिंह देवड़ा ने कहा कि अगर यह कानून लागू हुआ तो जनता को 25 से 30 रूपए किलो में मिलने वाला आटा 100 रूपए तक मिलेगा। भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य शंकरलाल चौधरी ने भी विरोध जताया। उनका कहना है कि किसी भी किसान संगठन ने इन कानूनों की मांग नहीं की, बल्कि कृषि सुधारों के नाम पर केंद्र सरकार की ओर से जबरदस्ती थोपा जा रहा है। कृषि राज्य और केंद्र दोनों का विषय है। जबकि मोदी सरकार ने राज्यों की सहमति के बिना ही कानून लागू कर दिया। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार बनाने की किसान की मांग जायज हैं। माकपा शहर सचिव और पूर्व पार्षद कामरेड राजेश सिंघवी ने कहा कि देश के किसानों ने दिल्ली को घेर लिया है और शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे है। दूसरी ओर पीएम मोदी धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे है। केंद्र सरकार से बिल वापिस लेने की मांग की। इस दौरान मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट केआर सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद बक्श, हीरालाल सालवी, डीवाईएफआई राज्य कमेटी सदस्य पवन बैनीवाल मौजूद रहे।

 

खबर 3 – उदयपुर में कोरोना से अब तक 100 की मौतकुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 9522

Udaipur. लाॅकडाउन के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहे बड़गांव गायत्री नगर निवासी लाेकेश 33 पुत्र खूबी लाल सुथार ने अपने घर में गुरुवार काे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। एएसआई अमर सिंह ने बताया कि मामले की रिपाेर्ट मृतक के भाई महेंद्र ने दी। इसमें कहा कि बड़गांव में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है इसमें लाॅकडाउन के बाद से आर्थिक तंगी चल रही थी, जिससे भाई लाेकेश परेशान था।गुरुवार काे घर पर काेई नहीं था, इस दाैरान उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लाेकेश की पत्नी के कमरे में जाने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार सदस्य पहुंचे और पुलिस भी आई। पुलिस ने एमबी हाॅस्पिटल की माेर्चरी पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंपा।

 

खबर 4 –  युवक ने लगाई फांसीलाॅकडाउन के बाद आर्थिक तंगी से था परेशान

Udaipur. केवड़ा की नाल में मंगलवार देर रात मार्बल से भरा ट्रेलर पलटने से फूटी जयसमंद-उदयपुर पेयजल लाइन काे बुधवार रात पाैने 11 बजे जाेड़ा जा सका और रात 1 बजे इस लाइन से पानी उदयपुर पहुंच पाया।लाइन फूटने से करीब 23 घंटे सप्लाई बंद रही थी। जलदाय विभाग के क्षेत्रीय सहायक अभियंता चन्द्रमा सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे ट्रेलर पलटने से पाइप लाइन फूट गई थी।सूचना मिलते ही सप्लाई बंद करवाई गई। रात में ही 15 लाेगाें की टीम ने क्रेन की मदद से 40 फीट लंबा पाइप बदलने का काम शुरू किया। पूरे दिन के बाद बुधवार रात कड़ी मशक्कत के बाद रात पाैने 11 बजे पाईप का पूरा टुकड़ा काटकर नया जाेड़ा जा सका और दाेबारा सप्लाई शुरू की गई। रात एक बजे पानी उदयपुर पहुंचा। गुरुवार काे शहर में सप्लाई हुई लेकिन कम दबाव से पानी मिल पाया।

 

खबर 5 –  केवड़ा नाल में पाइप लाइन सुधरीआज समय पर और पूरा मिलेगा पानी

Udaipur. लेक सिटी उदयपुर में कोरोनावायरस दिनोंदिन घातक हो रहा है। कोरोना के कहर से अब तक उदयपुर में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। वही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से उदयपुर में प्रतिदिन 100 की औसत से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। जिसके बाद उदयपुर में कुल मरीजों का आंकड़ा 9522 पर पहुंच गया है। हालांकि इनमें से अब तक 8700 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। ऐसे में उदयपुर में कोरोनावायरस से ग्रसित 722 केस एक्टिव है। उदयपुर में गुरुवार को कोरोनावायरस से ग्रसित 99 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जिसके बाद में उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9522 के आंकड़े पर पहुंच गई है। गुरुवार को आए संक्रमित मरीजों में से 73 उदयपुर के शहरी, जबकि 26 उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मरीज शामिल है। इनमें एक प्रवासी, 8 कोरोना वारियर्स, 46 पूर्व में आए संक्रमित मरीजों के नजदीकी संपर्क में आने वाले लोग और 64 नए स्थानों पर संक्रमित मरीज मिले हैं। उदयपुर में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। शहर में प्रतिदिन 100 की औसत से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा शहर में फिलहाल लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा।

 

खबर 6 –  सुविवि कुलपति प्रो सिंह ने किया राजस्थान विवि का दौरापदाधिकारियों से किया संवाद

Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने गुरुवार को जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय का दौरा किया। वहां कुलपति, छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। कुलपति प्रोफेसर सिंह गुरुवार सुबह राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का अवलोकन किया। कुलपति ने छात्रसंघ अध्यक्ष, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, चीफ प्रोक्टर एवं विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से मुलाकात की। राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया।  विभिन्न प्रयोगशालाओं में नवाचारों एवम नवप्रयोगो की जानकारी भी प्राप्त की। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि वह राजस्थान विश्वविद्यालय की सकारात्मक कार्यों को देख कर उन्हें सुखाड़िया विश्वविद्यालय में भी लागू करने की कोशिश करेंगे। इसी क्रम में 8 दिसंबर को प्रोफेसर सिंह जोधपुर विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/Qp-jhoNdoPk

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

खिलाड़ियों की होगी बल्ले बल्ले – वागड़ में इस जगह हुई हेरा फेरी और लूट || Wagad Post Bulletin || 03-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – आरोग्यं चैरिटेबल ट्रस्ट ने रोगी सहायता केंद्र पर व्हीलचेयर की भेंट

खबर 2 – गले पे चाक़ू रखकर लूट लिया बैग से कलेक्शन और हो गए रफ्फूचक्कर

खबर 3 – खिलाड़ियाें के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी, 15 साल बाद बढ़ सकते हैं भत्ते

खबर 4 – फाइनेंस कम्पनी में 50 हजार रुपए की हेराफेरीएजेंट पर मामला दर्ज

खबर 5 खाद्य सुरक्षा योजना:आधार सीडिंग की तिथि 8 दिसंबर तक बढ़ाई

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – आरोग्यं चैरिटेबल ट्रस्ट ने रोगी सहायता केंद्र पर व्हीलचेयर की भेंट

Udaipur.  डुंगरपुर ज़िले के रोगी सहायता केंद्र पर आरोग्यं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित रोगी सहायता केंद्र पर पंकज श्रीमाल  द्वारा डॉक्टर कांतिलाल मेघवाल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में मरीजों ने  व्हीलचेयर भेंट  की .इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य चंपालाल कोटेड ने बताया कि पंकज कुमार द्वारा अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए व्हीलचेयर भेंट कर मानवता पूर्व कार्य किया गया है इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक सुभाष चंद्र रोत ,राकेश अहारी, आजाद हुसैन डायर , राजेश कटारा, महावीर जैन, तुलसी परमार ,प्रदीप रोत ,योगेश जोशी ,ईश्वर दवे रोगी सहायता केंद्र पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ सुनीता कटारा मोजूद रहे .कार्यक्रम का संचालन पद्मेश गांधी ने किया आभार बंशी लाल कटारा ने दिया

 

खबर 2 –  गले पे चाक़ू रखकर लूट लिया बैग से कलेक्शन और हो गए रफ्फूचक्कर

Udaipur. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के टेंगरवाड़ा गांव में  फाईनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट के साथ एक बदमाश के  गले में चाकू रख कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सितारा भरतपुर हाल बिछीवाड़ा निवासी कपूर पुत्र मोहन सिंह भारत फाईनेंस कम्पनी में कलेक्शन एजेंट के पद पर काम करता  है। रोज की तरह कपूर टेंगरवाड़ा महिला समुह से 75  हजार 665   रूपए की किश्त एकत्रित कर लेकर आ रहा था। गंाव से कुछ दुर निकलने पर  स्कूल के पास आने पर  अचानक झाडियों से एक युवक लठ लेकर बाहर आया और कपूर पर वार कर दिया। इससे वह मोटर साइकिल से नीचे गिर गया। इस दौरान बदमाश ने उसके गले में चाकू रख कर बैग से कलेक्शन राशि निकाल ली और मोटर साइकिल पर सवार होकर तलैया मोदर मार्ग पर भाग गया। कपूर ने लूट की सूचना बिछीवाड़ा पुलिस को दि। सूचना पर पुलिस ने जगह जगह नाकाबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नही लगा। तलाश जारी  है

 

खबर 3 – खिलाड़ियाें के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी, 15 साल बाद बढ़ सकते हैं भत्ते

Udaipur.  सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लिए आयोजित होने वाले खेलकूद आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर है। खेलकूद के अायाेजनाें के नियमों में 15 साल बाद एक बार फिर से फेरबदल किया जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में पिछले तीन दिन से नियमों में परिवर्तन को लेकर मशक्कत चल रही थी। कक्षा छह से बारह तक की खेलकूद गतिविधियों में नए शिक्षा सत्र में सुधार होने की उम्मीद की जा सकती है, खासकर विद्यार्थियों को मिलने वाले भत्तों की राशि बढ़ सकती है। शिक्षा निदेशालय ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। सरकारी व निजी स्कूलों के हजारों बच्चे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के बच्चों को अब स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए यात्रा व भोजन भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही अधिकांश गेम्स अब जिला मुख्यालय पर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगिताएं होने से खिलाड़ियों को लंबी यात्रा करनी पड़ती है। स्कूली खेलों का स्तर सुधारने के लिए मंथन : काेराेना वायरस के चलते इन दिनों प्रदेशभर में स्कूली खेलकूद गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में स्कूली खेल नियमावली को बदलने के लिए निदेशालय स्तर पर तैयारी की गई है। इस दौरान राज्यभर के वरिष्ठ खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों को बीकानेर बुलाया गया। तीन दिन तक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के सभाकक्ष में राज्य में स्कूली खेलों का स्तर सुधारने के लिए मंथन हुआ।राज्य के जिन बच्चों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन होता है, उन्हें प्रतियोगिता स्थल पर जाने, प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए पहले महज 50 रुपए मिलते थे। इसे बाद में संशोधित करके 150 रुपए किया गया। अब इस राशि में फिर से बढ़ोतरी के प्रस्ताव दिए गए हैं।

 

खबर 4 – फाइनेंस कम्पनी में 50 हजार रुपए की हेराफेरीएजेंट पर मामला दर्ज

Udaipur. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने सागवाड़ा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक राहुल उपाध्याय ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वर्तमान में हमारे कार्यालय में छह कर्मचारी है। कंपनी के नियम के अनुसार सभी ऋण वितरण व कलेक्शन का काम करते हैं। मध्यप्रदेश के सिहोर जिला निवासी राजपाल ठाकुर सागवाड़ा शाखा में 8 जून 2020 से कार्यरत है। वह 426 सदस्य को हैंडल करता है। राजपाल ने 21 सदस्यों का कलेक्शन किया, लेकिन उसे शाखा में जमा नहीं कराया है। लगभग 50 हजार रुपए हेराफेरी की संभावना है।

 

खबर 5 – खाद्य सुरक्षा योजना:आधार सीडिंग की तिथि 8 दिसंबर तक बढ़ाई

Udaipur. वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत डूंगरपुर के समस्त खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित राशनकार्ड धारकों के परिवार के समस्त सदस्यों के आधार कार्ड को ई-मित्र के माध्यम से सीडिंग करवानें की तिथि 8 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है। कलक्टर (रसद) सुरेश कुमार ओला ने अधिकारियों को समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर वन नेशन वन राशनकार्ड येाजना के तहत युद्व स्तर पर आधार सीडिंग करने टास्क फोर्स का गठन कर आधार सीडिंग से शेष सदस्यों की सूची का विश्लेषण कर मृतक, शादी, पलायन, आधार नहीं होने का अंकन करते हुए बने हुए आधार कार्ड की सीडिंग करवाना सुनिश्चित करें।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

प्रशासन बोला- कंटेनमेंट जोन जरूरी नहीं, CBC News की खबर का हुआ जोरदार असर,हरकत में आया पीडब्ल्यूडी विभाग || Udaipur Post Bulletin || 03-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – नई गाइड लाइन पर 2 घंटे बैठकलेकिन नतीजा नहीं:दाे दिन में ही 186 रोगी मिले6 मौतेंप्रशासन बोला- कंटेनमेंट जोन जरूरी नहीं

खबर 2 – चुनाव ड्यूटी से लाैटते ही कांस्टेबल ने लगा ली फांसीप्रेम प्रसंग का मामलाआखरी बार युवती से की फोन पर बात

खबर 3 – शेखावत का कहना है ,कृषि बिल पर हमारी नीयत में खाेट नहींकुछ लाेगाें का झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता ,कलेक्ट्री में एनअाईसी के वीसी रूम से राष्ट्रीय सरपंच संसद के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में हुए शामिल

खबर 4 भिंडर पंचायत समिति व कानोड़ क्षेत्र की पांच पंचायत समिति सदस्यों की सीटों पर जनता सेना व कांग्रेस में कांटे की टक्कर

खबर 5 सीबीसी न्यूज़ की खबर का हुआ जोरदार असर,हरकत में आया पीडब्ल्यूडी विभागअधूरी सड़क का काम हुआ शुरू

खबर 6 जयसमंद पंचायत समिति की बड़गाँव सल्लाड़ा सीट पर भी दिखा जनता सेना का दमखम ,पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथ

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – नई गाइड लाइन पर 2 घंटे बैठकलेकिन नतीजा नहीं:दाे दिन में ही 186 रोगी मिले6 मौतेंप्रशासन बोला- कंटेनमेंट जोन जरूरी नहीं

Udaipur. कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। जुलाई के बाद रोग का रिकाॅर्ड हर महीने टूटता जा रहा है और मरीज बढ़ते जा रहे हैं। नवंबर में नया रिकॉर्ड बना और दिसंबर के दो ही दिन में 186 रोगी सामने आ गए। छह की जान भी चली गई। इसके बावजूद प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कंटेनमेंट जोन नहीं निकाल पाया है। नई गाइड लाइन को लेकर शहर के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित 10 क्षेत्रों के गली-मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन तय करने के लिए कलेक्टर चेतन देवड़ा और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के बीच बुधवार शाम 5.15 से 7.20 बजे तक बैठक बेनतीजा रही। कहीं भी लॉकडाउन लगाने का निर्णय नहीं हुआ। कलेक्टर ने कहा कि अभी कंटेनमेंट जोन निर्धारित करने जैसी स्थिति कहीं भी पैदा नहीं हुई है। किसी क्षेत्र का मोहल्ला विशेष नहीं है, जिसमें लॉकडाउन लगाने जैसे कड़े कदम उठाए जाएं। लोगों को भी एहतियात बरतने होंगे। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि जरूरत समय पर कोरोना जांच कराने की है। कोरोना संक्रमण का समय पर पता चलने से रिकवर होने में आसानी रहती है। देश-दुनिया में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोई दवा सामने नहीं आई है। बता दें, उदयपुर में अब तक 9780 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसी रफ्तार से आगे बढ़े तो 2-3 दिन में यह आंकड़ा 10 हजार पार हो जाएगा। बता दें, कोरोना अब तक उदयपुर के 165 लोगों की जान भी ले चुका है और दीवाली बाद से यहां संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन भले ही इस नतीजे पर पहुंचा है कि फिलहाल कंटेनमेंट जोन बनाने जैसे हालात नहीं हैं और यह भी कोई नहींं चाहता कि लॉकडाउन लगे। लेकिन यह न भूलें कि खतरा टला नहीं है। यह बड़ा तो है ही, बढ़ा भी है। आमजन को भी सहयोग करना होगा। मास्क, सोशल डिस्टेंस की पालना तो करनी ही होगी, भीड़ का हिस्सा बनने से भी खुद को रोकना होगा। विभाग भी यही कह रहा है कि खांसी-जुकाम, बुखार जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करवाएं। वैक्सीन फिलहाल नहीं है, लेकिन समय रहते मर्ज पहचान में आने पर देखभाल कर जान बचाई जा सकती है। ज्ञात रहे, 15 दिन में सेक्टर-3 से 5, सेक्टर-11, सेक्टर-14, अंबामाता, विवि मार्ग, शोभागपुरा, फतहपुरा, भूपालपुरा और प्रतापनगर क्षेत्र की 45 कॉलोनियों में औसत 15-15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

 

खबर 2 –  चुनाव ड्यूटी से लाैटते ही कांस्टेबल ने लगा ली फांसीप्रेम प्रसंग का मामलाआखरी बार युवती से की फोन पर बात

Udaipur. सूरजपाेल थाना क्षेत्र के देव दर्शन हाेटल में मंगलवार रात 23 साल के कांस्टेबल हेमंत पुत्र श्रीचंद मेघवाल ने फांसी लगा ली। हेमंत दाे साल पहले ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चुना गया था। वह बीकानेर के बाेहड़ी गांव का रहने वाला था और चित्ताैड़गढ़ वायरलेस में तैनात था। गत 20 नवंबर से यहां चुनाव ड्यूटी पर था। उसने अात्महत्या से पहले किसी युवती से फाेन पर बात की थी। इससे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। थानाधिकारी पुनाराम ने बताया कि रात काे सूचना मिलने पर हाेटल पहुंचे ताे वह फंदे पर लटका मिला। बुधवार शाम काे पाेस्टमार्टम करा शव परिजनाें काे साैंप दिया। बताया कि 20 नवंबर काे हेमंत चुनाव ड्यूटी में उदयपुर अाया था। तीसरे चरण के चुनाव में कुराबड़ के काेट गांव में ड्यूटी देकर वह रात करीब 8 बजे हाेटल पहुंचा था। एफएसएल प्रभारी अभय प्रतापसिंह ने माैके पर पहुंच जांच की। हेमंत के साथी कांस्टेबलाें ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के बाद करीब 8 बजे हाेटल पहुंचे थे। इसके बाद सभी खाना खाकर अपने कमरे में साे गए। रात काे अचानक एक युवती का फाेन अाया अाैर हेमंत से बात करने काे कहा। उसकाे तलाश किया ताे हाेटल में जहां हमारे कमरे थे, उसके सामने वाले कमरे खाली थे। उसमें से एक कमरे की लाइट ऑन थी। राेशनदान में झांककर देखा ताे वह फंदे से लटका था। इसके बाद दरवाजे काे ताेड़ा और अंदर पहुंचे।

 

खबर 3 – शेखावत का कहना है ,कृषि बिल पर हमारी नीयत में खाेट नहींकुछ लाेगाें का झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता ,कलेक्ट्री में एनअाईसी के वीसी रूम से राष्ट्रीय सरपंच संसद के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में हुए शामिल

Udaipur. पूर्व सांसद किरण माहेश्वरी काे पुष्पांजलि देने उदयपुर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेेंद्रसिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि माेदी सरकार जनहित के काम में लगी हैं। कुछ लाेग किसानाें के नाम आंदाेलन कर रहे हैं, इसकाे देख यह नहीं कह सकते कि पूरे देश का किसान आंदाेलन पर हैं। शेखावत ने कहा कि देश भर का किसान मानता है कि माेदी सरकार ने जाे कहा, वाे करेगी। सरकार पूरी तरह से किसान हित पर काम कर रही है। किसानाें की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य है। हाल ही संसद में पारित कृषि बिल काे लेकर कोई कुछ भी कहे, लेकिन हमारी नीयत में काेई खाेट नहीं है। कुछ लाेगाें का झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता। उदयपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में कलेक्टर चेतन देवड़ा, एसएसपी कैलाश चंद्र बिश्नाेई और पूर्व उप महापाैर महेंद्रसिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। कलेक्ट्री से ऑनलाइन राष्ट्रीय सरपंच संसद में हुए शामिल : शेखावत दाेपहर में कलेक्ट्री में एनआईसी के वीसी रूम से राष्ट्रीय सरपंच संसद के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हाेंने कहा कि गांवाें में स्वच्छता और जल संरक्षण में सभी सरपंचाें की बड़ी भू्मिका है, वे इसमें सक्रियता दिखाएं। देश को मजबूत करने के लिए भारतीय लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई गांवों को विकसित करने के उद्देश्य से हुई राष्ट्रीय सरपंच संसद के उद्घाटन समारोह में शेखावत ने गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे सहित देश के कई लोगों से चर्चा की। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है, उसकी सिद्धि की शुरुआत “आत्मनिर्भर पंचायतों” से ही होगी। कृषि बिल के विराेध में बुधवार काे एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने वीआईपी काॅलाेनी में उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा के निवास और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव मोहित नायक ने कहा कि कृषि बिल किसान हित में नहीं है, इस बिल काे वापस लिया जाए। कहा कि सांसद मीणा काे भी केंद्र सरकार के सामने किसान हित का पक्ष रखना चाहिए। हिमांशु पंवार, पूर्व अध्यक्ष भाग्योदय सोनी, भूपेंद्र सिंह देवड़ा, चिराग चौधरी, देवेंद्र सिंह राठौड़ और शुभम शर्मा भी मौजूद थे।

 

खबर 4 –  भिंडर पंचायत समिति व कानोड़ क्षेत्र की पांच पंचायत समिति सदस्यों की सीटों पर जनता सेना व कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Udaipur. उदयपुर जिले की सबसे हॉट सीट  मानी जाने वाली भिंडर पंचायत समिति की 19 सीटों पर मतदान जमकर हुआ है। वही कानोड क्षेत्र की अमरपुरा जागीर सीट पर कांग्रेस व जनता सेना के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।  ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।  कि यह सीट जनता सेना के पक्ष में जा सकती है। वही बात लूंणदा सीट की की जाए। तो इसी पर भी कांग्रेस व जनता सेना के बीच भारी टक्कर बताई जा रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह  सीट कांग्रेस के पाले में जा सकती हैं। वही बात सारंगपुरा कानोड़ सीट की की जाए।  तो इस सीट पर कांग्रेस व जनता सेना के बीच टक्कर देखी जा रही है। इस सीट के रोचक परिणाम भी हो सकते हैं। हालांकि राजनीतिक गणित के पंडित इस सीट को जनता सेना के पक्ष में बता रहे हैं।  वही बात आकोला सीट की की जाए। तो इस सीट पर जनता सेना , कांग्रेस, कुबेर सेना के बीच टक्कर बताई जा रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सीट भी जनता सेना के पाले में जा सकती है। वहीं अंतिम सीट पिथलपुरा की की जाए।  तो इसी पर जनता सेना , भाजपा, कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखा जा रहा है। लेकिन इस सीट पर परिणाम काफी रोचक होने वाले हैं। जीत का अंतर काफी कम रह सकता है। वहीं चाय की थड़ीऔ पर राजनीतिक  पंडित  गणित बिठाने में लगे हैं। लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि यह सीट भी जनता सेना के पाले में जा सकती है। ऐसे में कानोड़ क्षेत्र की 4 सीटों पर जनता सेना बाजी मारते दिख रही है।  तो वहीं एक सीट पर कांग्रेस अपना परचम लहरा सकती है। भाजपा का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।  अब देखना यह होगा कि 8 तारीख को परिणाम क्या रहता है। हालांकि कयास कुछ भी लगाए जा सकते हैं।  लेकिन मतदाताओं ने अपना मत ईवीएम में डालकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज कर दी है। गौरतलब है कि भिंडर पंचायत समिति व कानोड़ क्षेत्र कि अमरपुरा जागीर, आकोला, सारंगपुरा कानोड़,पिथलपुरा,लुणदा। इन सभी पंचायतों पर कांग्रेस ने कई वर्षों से अपनी धाक जमा रखी है।  लेकिन इस बार कांग्रेस का गढ़ जनता सेना ढहा सकती है। हालांकि इन सभी सीटों पर परिणाम काफी रोचक देखने को मिलेंगे।

 

खबर 5 –  सीबीसी न्यूज़ की खबर का हुआ जोरदार असर,हरकत में आया पीडब्ल्यूडी विभागअधूरी सड़क का काम हुआ शुरू

Udaipur. उदयपुर जिले की कानोड़ तहसील मुख्यालय के वन विभाग कार्यालय के पास से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक 53 लाख की लागत से बनने वाली। संपर्क सड़क का निर्माण 2 वर्ष से आयुर्वेद औषधालय व आदैश्वर मंदिर के सामने के सड़क का काम अधूरा पड़ा था। जिसको लेकर पास खबर सम्राट नेे प्रमुखथा  से दिखाता हुए। विभाग का इस ओर ध्यान खींचा था। और खबर को दो बार प्रमुखता से  दिखाने के बाद। पीडब्ल्यूडी विभाग के नुमाइंदे कुंभकर्णी नींद  से जागे। और संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए। सड़क का कार्य शुरू करवाया। अधूरी छोड़ी गई। प्रस्तावित सड़क सीसी रोड बनना है। सड़क का कार्य शुरू होने के बाद बड़ा राजपुरा के ग्रामीणों ने खबर  सम्राट व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर का आभार जताया है। गौरतलब है कि उक्त सड़क गत वसुंधरा राजे सरकार व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर के कार्यकाल में पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से वन विभाग कार्यालय से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक संपर्क सड़क के नाम से 53 लाख रूपये स्वीकृत हुए थे। जिसका शिलान्यास तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने किया था और कार्य शुरू भी हो गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद काम बंद कर सड़क का कार्य आयुर्वेद औषधालय व आदैश्वर मंदिर के सामने छोड़ दिया गया है। जिसके बाद पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने जोधपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हाईकोर्ट ने संबंधित विभाग को वहां तलब कर।कहा कि पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर के कार्यकाल में स्वीकृत हुई।  सड़क का काम पूरा किया जाए। जिसके बाद से ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने 2 साल से अधूरी छोड़ी गई वन विभाग कार्यालय कानोड़ से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक सड़क का काम शुरू करवा दिया है। नंदलाल पाटीदार पूर्व वार्ड पंच बड़ा राजपुरा का कहना है की बड़ा राजपुरा गांव के वासियों की वर्षों पुरानी मांग सड़क वन विभाग कार्यालय से आदेश्वर मंदिर तक की थी। जो तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भींडर के कार्यकाल में  पूरी हुई थी। जिसका शिलान्यास पूर्व विधायक भिंडर ने ही किया था। कुछ हिस्से पर उनी के कार्यकाल में सड़क पर डामरीकरण हो गया। लेकिन विधानसभा चुनाव होने के बाद  ,आदेश्वर मंदिर व आयुर्वेद औषधालय के बाहर सड़क अधूरी छोड़ी गई थी। जिसको लेकर पूर्व विधायक भिंडर ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था जहां पर पीडब्लूडी विभाग को हाई कोर्ट  ने तलब कर काम शुरू करने के निर्देश दिए थे जिसका काम अब शुरू हो गया है।

 

खबर 6 –  जयसमंद पंचायत समिति की बड़गाँव सल्लाड़ा सीट पर भी दिखा जनता सेना का दमखम ,पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथ

Udaipur. उदयपुर जिले की नवगठित जयसमन्द पंचायत समिति की बड़गाँव सल्लाड़ा सीट  भी हॉट बनती जा रही है।  इस सीट पर जनता सेना के  प्रत्याशी किशोर जोशी के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है। जनता सेना के संरक्षक व वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने नुक्कड़ सभा कर।  कांग्रेस पर खूब व्यंग कसे। और कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 2 साल में जनता की सुध नहीं ली है। साथ ही उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। पूर्व विधायक भिंडर ने आम सभा में मौजूद जनसमूह को कहा कि जनता सेना को एक बार आप मौका देकर देखिए विकास की गंगा बहा देंगे। आम सभा को जनता सेना ज़िला महामंत्री पारस नागौरी, युवा जनता सेना के रवि गर्ग ने भी आम सभा को संबोधित किया। आम सभा से पूर्व वाहन रैली भी निकाली गई।  इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/nZ2L6H7R4p0

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

पंचायतीराज चुनाव का तीसरा चरण सम्पन्न, Collector करेंगे Contentment Zone मे फैसला || Udaipur Post Bulletin || 02-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पंचायतीराज चुनाव:तीसरा चरण दाेपहर तक वीरान दिखे बूथसिर्फ 27. 28 प्रतिशत मतदानशाम हाेते-हाेते आंकड़ा 63.68% हुआ

खबर 2 – हुकड़ी फला में चरवाहे की हाथ-पैर बांधकर हत्याजंगल से ग्रामीण झोले में लादकर लाए शवसिर पर चोट के निशान

खबर 3 – एमपीयूएटी में 15 दिसंबर से फाइनल एग्जाम:पेपर 3 की जगह दो घंटे में दो पेजों पर हल करना होगाअपलोड के लिए 10 मिनट मिलेंगे

खबर 4 कलेक्टर ने बुलाई बैठक इसी में तय की जाएंगी नई गाइडलाइन की सख्तियांआज होगा कंटेनमेंट जोन पर फैसलापाबंदियां फिर बढ़ेंगी

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पंचायतीराज चुनाव:तीसरा चरण दाेपहर तक वीरान दिखे बूथसिर्फ 27. 28 प्रतिशत मतदानशाम हाेते-हाेते आंकड़ा 63.68% हुआ

Udaipur. छह पंचायत समितियाें में तीसरे चरण के चुनाव संपन्न  हुए। अब चाैथे चरण का मतदान बाकी रहा, जाे भी 5 दिसंबर हाेगा। मंगलवार काे बड़गांव, गिर्वा, मावली, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ क्षेत्राें में हुए मतदान में सुबह 7.30 से दाेपहर तक वीरानी रही। इसके बाद धीरे-धीरे मतदाता बूथाें पर नजर आने लगे। हालांकि दाेपहर बाद स्पीड पकड़ी और शाम 5 बजे तक 63.68 प्रतिशत से ज्यादा वाेटिंग हाे गई। बता दे कि जिले में पहले चरण में 67.11 प्रतिशत और दूसरे चरण में 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे चरण के चुनाव में मंगलवार काे छह पंचायत समिति क्षेत्राें में 16 जिला परिषद और 122 पंचायत समिति सदस्याें के लिए मतदान हुआ। इसमें बड़गांव, बेदला, शाेभागपुरा, भुवाणा, सापेटिया और अंबेरी सहित शहर के आसपास की पंचायताें में भी दाेपहर तक भी अधिकांश बूथाें पर वीरानी दिखी। इन पंचायताें में पंच-सरपंच के चुनाव में जाे नजारा देखने काे मिला वैसा इस चुनाव मेंं नजर नहीं आया। सुबह दस बजे तक छह पंचायत समिति क्षेत्राें में कुल 13.68 प्रतिशत मतदान हुआ जाे कि दाेपहर 12 बजे तक 27.28 प्रतिशत तक ही पहुंचा। इसके बाद मतदान मेें थाेड़ी तेजी आई और 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत का आंकड़ा बढ़कर 47.82 और शाम हाेते-हाेते करीब 63.68 प्रतिशत तक पहुंच गया। चुनाव प्रेक्षक अजय चित्तौड़ा ने मतदान केंद्राें का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। अब जिले में अंतिम चरण का चुनाव बाकी रहा है। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी ने बताया कि लसाड़िया, सलूंबर, झल्लारा, जयसमंद और सेमारी पंचायत समिति क्षेत्राें में 11 जिला परिषद और 81 पंचायत समिति सदस्याें के लिए 5 दिसंबर काे 532 मतदान केंद्राेें पर मतदान हाेगा। मतदान दलाें की रवानगी 4 दिसंबर काे फतह स्कूल और सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर से हाेगी। चार चरणाें के चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर काे आएगा।

 

खबर 2 –  हुकड़ी फला में चरवाहे की हाथ-पैर बांधकर हत्याजंगल से ग्रामीण झोले में लादकर लाए शवसिर पर चोट के निशान

Udaipur. पानरवा थाना क्षेत्र के हुकड़ी फला के जंगल में यहीं के चरवाहे दुला (50) पुत्र कन्नाराम ननामा का मंगलवार काे हाथ-पैर बंधा शव मिला। साधन नहीं हाेने से पुलिस और ग्रामीण पैदल ही शव काे झाेले में लादकर 7 किमी दूर स्थित हाॅस्पिटल लाए। प्राथमिक जांच में सिर पर वारकर हत्या की बात सामने आई है। थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि मृतक के भाई भमरु ने रिपोर्ट दी की सोमवार को दुला बकरी चराने गया इसके बाद लौटा नहीं। तलाश करने पर दूसरे दिन शव मिला। जंगल में अर्द्धनग्न अवस्था में टाॅवेल से हाथ-पैर बंधा शव मिला। बदमाशाें ने टाॅवेल काे फाड़कर हाथ-पैर साथ बांधे थे। मृतक के सिर पर चाेट के निशान मिले हैं लेकिन ये ज्यादा गंभीर नहीं है। संभावना है कि वारदात के बाद चाेट के कारण वाे वहीं गिर गया और उपचार नहीं मिल पाने से माैत हाे गई। मामले में फिलहाल लूट जैसा काेई पहलू सामने नहीं आया है। आपसी रंजिश की संभावना हाे सकती हैं, इस पर जांच कर रहे हैं। जंगल से ग्रामीणाें की मदद से झाेला में शव काे डालकर हाॅस्पिटल पहुंचे।

 

खबर 3 – एमपीयूएटी में 15 दिसंबर से फाइनल एग्जाम:पेपर 3 की जगह दो घंटे में दो पेजों पर हल करना होगाअपलोड के लिए 10 मिनट मिलेंगे

Udaipur. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्राद्याैगिक विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के सभी संकायों के फाइनल सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हाेगी। कोरोनाकाल में होने वाली इस पहली परीक्षा में तीन हजार छात्र पेपर देंगे। एक परीक्षा में करीब 200 छात्र ऑनलाइन उपस्थित हाेंगे। छात्रों को अब 3 की बजाय 2 घंटे में ही पेपर हल करना होगा। विवि 516 प्रश्न पत्र तैयार कराएगा। एक प्रश्न पत्र में 8 प्रश्न हाेंगे जिसमें से 5 प्रश्नाें का उत्तर देना हाेगा। छात्रों काे उत्तर भी अधिकतम दाे पेज में ही देना हाेगा। इस बार ऑब्जेक्टिव की जगह ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जिससे छात्र की इंटेलीजेंसी काे परखा जा सके। काेई भी प्रश्न सीधी तरह से नहीं पूछा जाएगा।

परीक्षा के लिए तैयार कराया सॉफ्टवेयर, फॉर्म भरते ही हो जाएगा रजिस्ट्रेशन और ये रहेगी प्रक्रिया

विवि ने ऑलाइन परीक्षा के लिए तैयार कराया साॅफ्टवेयर।

परीक्षा फॉर्म भरते ही सभी छात्रों का इस सॉफ्टवेयर में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

परीक्षा देने के लिए छात्र के ऑनलाइन आते ही परीक्षक लाेकेशन जाचेंगे।

शुरुआती प्रक्रिया पूरी होते ही प्रश्न पत्र छात्र के कम्प्यूटर की स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

दो घंटे मेें सभी प्रश्नों के उत्तर दो पेजों पर लिखने होंगे।

परीक्षा समय पूर्ण होने के बाद 10 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें कॉपी के पेजों को स्कैन कर साॅफ्टवेयर में अपलाेड करना हाेगा। अपलोड करते ही एग्जामिनर के पास पहुंच जाएगी कॉपी, जांच भी ऑनलाइन ही होगी छात्र द्वारा उत्तरों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करते ही एग्जामिनर के पास पहुंच जाएगी। जिसे जांचने के लिए अलग-अगल शिक्षकों को भेज दिया जाएगा। काॅपी काे ऑनलाइन ही जांचकर नंबर दिए जाएंगे और उन नंबराें के आधार पर ही मार्कशीट बनेगी। ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए एक टीम पूरे समय में नजर बनाए रखेगी। बता दें कि पिछले सत्र में काेराेना के कारण सभी छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमाेट किया गया था। एमपीयूएटी की मंगलवार काे 56वीं अकादमिक परिषद की बैठक हुई। इसमें 24 दिसंबर को होने वाले ऑनलाइन दीक्षांत समाराेह में 712 उपाधियां और 32 स्वर्ण पदक के लिए छात्रों का चयन किया गया। इसके अलावा बैठक में संकायाें में सीटें बढ़ाने, स्टूडेंट एसाेसिएशन का नामकरण सहित अन्य निर्णय भी लिए गए। दीक्षांत समारोह में कृषि, अभियान्त्रिकी, गृह विज्ञान, डेयरी और फिशरीज संकायो में उत्तीर्ण 589 स्नातक, 80 स्नातकोत्तर और 43 पीएचडी की उपाधियां दी जाएगी। स्नातक 13, स्नातकोत्तर 13 और पीएचडी स्तर पर 3 स्वर्ण पदक के साथ कृषि संकाय में 1 कुलाधिपति, इंजीनियरिंग संकाय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 1-1 स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे।

 

खबर 4 –  कलेक्टर ने बुलाई बैठक इसी में तय की जाएंगी नई गाइडलाइन की सख्तियांआज होगा कंटेनमेंट जोन पर फैसलापाबंदियां फिर बढ़ेंगी

Udaipur. प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन के तहत शहर के 9 प्रमुख क्षेत्रों सहित बड़गांव ब्लॉक के सबसे ज्यादा काेराेना संक्रमण वाले गली-मोहल्लों में बुधवार से सख्त लॉकडाउन लग सकता है। कंटेनमेंट जोन तय करने और लॉकडाउन लगाने के लिए कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। दीपावली बाद से उदयपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आया है कि गत 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक सेक्टर-3, 4 व 5, सेक्टर-14, अंबामाता-मल्लातलाई, सुविवि मार्ग, शोभागपुरा, फतहपुरा, भूपालपुरा, प्रतापनगर और बड़गांव ब्लॉक में सर्वाधिक कोरोना केस मिले हैं। अब इन क्षेत्रों के गली-मुहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। अगर लॉकडाउन लगा तो लोग बेवजह घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। दूध, राशन, दवाओं जैसी हरेक आवश्यक सामग्री जिला प्रशासन घर-घर तक पहुंचाएगा। गत 17 नवंबर को कोरोना संक्रमित निकले कलेक्टर देवड़ा अब पूरी तरह स्वस्थ होने पर 16 दिन बाद बुधवार से फिर काम-काज संभालेंगे। अभी तक वे होम आइसोलेशन में रहकर ही काम-काज देख रहे थे। कंटेनमेंट जोन में चिकित्सा, आवश्यक वस्तु और आपात परिस्थिति में ही बाहर निकलने की छूट मिलेगी। आपात परिस्थितियों को छोड़ बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं हाेगी। संक्रमित के घर के 100 मीटर दायरे तक किसी दुकान या व्यवसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं हाेगी।शहर के किसी भी कोरोना प्रभावित एरिया में कंटेनमेंट जोन का पीरियड कम से कम 7 दिन और अधिकतम 14 दिन का होगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने और उसकी क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के बाद ही कंटेनमेंट जोन खत्म होगा। शहर की किसी भी कॉलोनी के किसी घर में एक व्यक्ति पॉजिटिव आता है तो उसे भी सख्त हिदायत देकर पाबंद किया जाएगा। मरीज व परिजनों को 14 दिन के क्वारेंटाइन पीरियड को पूरा होने तक बाहर निकलने की अनुमति नहीं हाेगी। संक्रमित के घर के आसपास के लोगों पर भी पाबंदियां लागू होंंगी। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं। घरों की निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद थाना अधिकारी व बीट अधिकारी पॉजिटिव मरीजों पर लगातार निगरानी रखेंगे। वे रोजाना मरीज के बारे में जानकारी लेकर प्रशासन को सूचना देंगे। मेडिकल टीम संक्रमित के घर पर नोटिस चस्पा करेगी। उदयपुर में मंगलवार को 110 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन मौतें भी हुई। इनमें सुंदरवास निवासी 85 वर्षीय पुरुष, कैलाश कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला और शिव कॉलोनी निवासी 82 वर्षीय महिला शामिल है। कोरोना से अब तक उदयपुर के 162 संक्रमितों की जान जा चुकी है। अब तक उदयपुर में 9704 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8900 रोगी रिकवर हो चुके हैं। रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से गिरकर अब 91 पर आ गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में कोरोना के एक्टिव केस 835 हैं, जिनमें से 591 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। शेष 244 गंभीर संक्रमित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 56 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, न्यू विद्यानगर सेक्टर-4 निवासी 47 वर्षीय शिक्षिका, सेक्टर-8 निवासी 44 वर्षीय शिक्षक संक्रमित निकले हैं। उदयपुर में अब तक 1150 से ज्यादा हेल्थवर्कर्स, पुलिस जवान, होम गार्ड, सफाईकर्मी सहित तमाम कोरोना वॉरियर्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/bMuLuQs7WPY

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर जिले की दो पंचायत में तीसरे चरण के मतदान पूर्ण, अब निकायों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर || Wagad Post Bulletin || 01-12-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की दो पंचायत में तीसरे  चरण के मतदान पूर्ण

खबर 2 – पंचायत का तीसरा चरण पूरा ,BTP कांग्रेस या भाजपा फैसला हुआ बंद

खबर 3 – कुएं में मिले युवक के शव का मामला गरमाया:पत्नी का आरोप-मेरे पति को षड़यंत्र से माराजो लेने आयावह पुलिसवाला

खबर 4 – अगले दिन थी बेटेे की शादीचोर घर से 10 लाख के जेवर, 5.50 लाख कैश ले गए

खबर 5 अब निकायाें के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्करऑनलाइन स्वीकृत होंगे भवन निर्माण के नक्शे व 90 ए की कार्रवाई

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की दो पंचायत में तीसरे  चरण के मतदान पूर्ण

Udaipur.  गाँवों की सरकार यानी कि पंचायत चुनाव और अगर ये पंचायत चुनाव वागड़ के हो तो यहाँ का फिर माहोल ही कुछ अलग होता है।  वेसे तो हमेशा से वागड़ में भाजपा और कांग्रेस की आपस में सीधी टक्कर होते ई है और ज्यादातर कांग्रेस को जीत मिलती आई है लेकिन इस बार एसा नहीं है इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए गाँवों की सरकार बनाने की राह इतनी आसान नहीं है।  क्यूँ की अब तीसरा कोण है बीटीपी, बीटीपी ने जिस धमाके के साथ पुरे वागड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और बीटीपी के नेताओं की लोकप्रियता जिस तरह से युवाओं में ख़ास कर आदिवासी युवाओं में बढ़ी है उससे अब मुकाबला त्रिकोणीय है।  और गाँव की सरकार का आज यानी 1 दिसम्बर  को तीसरा  चरण था। डूंगरपुर जिले की दो  पंचायत समितियां बिच्चिवाडा  और झोतरी में तीसरे  चरण में चुनाव हुए .सीबीसी  की टीम ने दिन भर इन पंचायत समितियों का दौरा किया और गाँवों की सरकार और हालात का जायज़ा लिया। जिस तरह का उत्साह विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में देखा जाता है वेसा ही जोश और उत्साह पंचायत के चुनावों में भी नज़र आया कई महामारी होने के बावजूद हर एक बूथ पर मतदान खासी संख्या में हुआ।  शाम छह बजे तक कितना प्रतिशत मतदान हुआ यह जानकारी नहीं मिल पायी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की शाम पांच बजे तक चारों पंचायत समिति में 60 प्रतिशत से ऊपर मतदान के आंकड़े आचुके थे और बूथ में मतदान जारी थे इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि 60 प्रतिशत से ऊपर मतदान का प्रतिशत रहेगा। सीबीसी की टीम ने अपने दौरे में पाया की गाँवों के लोग जितना मतदान के प्रति जागरूक है उतने ही कोरोना को लेकर भी जागरूक दिखे हालाँकि कई जगह मास्क लगाये लोग दिखे तो कई जगह बिना मास्क के युवा बूथ के बाहर दिखे।  इधर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तेद दिखा।

 

खबर 2 –  पंचायत का तीसरा चरण पूरा ,BTP कांग्रेस या भाजपा फैसला हुआ बंद

Udaipur. पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज पूरा हो गया एक चरण और बाकी है जो पांच दिसंबर को पूरा होना है . हमारी सीबीसी की टीम  वागड़ पंचायत चुनाव को पहले चरण से कवर कर रही है . और वागड़ की जनता द्वारा इस को पसंद भी किया जा रहा है . में सीबेसी की की पूरी टीम की तरफ से मेवाड़ और  वागड़ की जनता का आभार जताती हूँ की आप लोग हमारी न्यूज़ हमारे कवरेज को पसंद कर रहे है . आपसे अनुरोध है की आप जब भी यूट्यूब पर हमारा चेनल पर आयें तो चेनल सबस्क्राइब जरूर करें निचे जो लाल बटन दिख रहा है जिस पर सबस्क्राइब लिखा हुआ है उसको दबा दें . चलिए आपने नहीं दबाया तो पहले बटन दबाइए . आपका सबस्क्राइब करना हमे ये बताता है की आप हमारे साथ है और हमे हिम्मत आती है . हम कोशिश कर रहे है की आपतक जो ख़बरें जो जानकारी पहुचें वो बिलकुल निष्पक्ष हो . बिकाऊ मीडिया का विरोध आप भी करते है और हम भी बिकाऊ मीडिया का के विरोध में है . और इसीलिए हम पहुचते है जनता के बिच जनता से बात करने , बस हमे चाहिए जनता का साथ और आपका साथ के लिए आप हमारे चेनल को सबस्क्राइब करिए .

तो बात कर रहे थे हम वागड़ के तीसरे चरण के चुनाव की कैसा रहा ये बता रहे है आपके बिच से ही हमारे सहयोगी जुगल कलाल , सौरभ दुबे और शाहिद खान . देखिये

 

खबर 3 – कुएं में मिले युवक के शव का मामला गरमाया:पत्नी का आरोप-मेरे पति को षड़यंत्र से माराजो लेने आयावह पुलिसवाला

Udaipur.  मेणोर फला निवासी युवक तीन माह पूर्व गांव से लापता हो गया था। उसका शव रविवार को खेतों में स्थित कुएं से मिला था। इसके बाद मामला गरमा गया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसे पति बाबूलाल को षड़यंत्र से मारा है। आरोपियों के साथ जमीन विवाद भी है। मृतक की पत्नी राधा की तरफ से दी गई रिपोर्ट में विजयपाल नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह बाबूलाल को लेने आया था। उसे पुलिस कांस्टेबल बताया जा रहा है। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद की समझाइश पर परिजनों ने शव उठाया।शव के गल जाने के कारण परिजनों की तरफ से अंतिम संस्कार की जगह दफनाया गया है। ताकि मौत के सही कारण सामने आ सके। राधा की ओर से दी रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 अगस्त को शाम 4:30 बजे पति बाबूलाल नवाडेरा से मेणोर जाने के लिए निकला।

फोन पर बताया और कहा कि विजयपाल और मोहन दोनों मुझे किसी काम से लेने के लिए आए हैं। उनकी गाड़ी में जा रहा हूं। रात लगभग 8 बजे बाबूलाल का फोन आया कि कि लक्ष्मण के घर पर हूं। लक्ष्मण से बात हुई। रात को दोनों वही पर रहे। दूसरे दिन सुबह राधा ने बाबूलाल को फोन किया तो फोन बंद आया। आसपडोस वालों को कॉल किया तो बाबूलाल के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद राधा नवाडेरा से मेणोर पहुंची। बाबूलाल की टोपी व चप्पल शंकर पुत्र कुरिया के घर पर पड़े देखें। आसपास वालों से पूछा तो पता लगा कि पति बाबूलाल का शंकर पुत्र कुरिया के साथ मारपीट व झगड़ा हुआ है। उनके साथ 8-9 लोगों ने शराब पी।

 

खबर 4 – अगले दिन थी बेटेे की शादीचोर घर से 10 लाख के जेवर, 5.50 लाख कैश ले गए

Udaipur. शहर में शादी ब्याह वाले परिवाराें पर इन दिनाें चाेराें की नजर में है। ताजा मामले में शहर की रातीतलाई में चाेराें ने एक ओर शादी वाले घर में चाेरी काे अंजाम दिया। चाेरी बड़ी है क्याेंकि, नुकसान काफी हुआ है। इस बार चाेर तिजाेरी ताेड़कर भीतर रखे 19 ताेला साेने के जेवर और 5.50 लाख कैश चुरा ले गए है। 1 ताेला साेने के जेवर की बाजार कीमत फिलहाल 52 हजार रुपए है। ऐसे में चाेरी हुए गहनाें की कीमत 10 लाख के करीब आंकी जा रही है। चाेरी में किसी जानकार का हाथ हाेने की आशंका जताई जा रही है क्याेंकि, परिवार घर से महज कुछ दूरी पर वाटिका में था।

मकान महज चंद समय के लिए सूना रहा था इतने में ही चाेरी काे अंजाम दिया गया। इसके अलावा बदमाशों ने घर में किसी ओर चीज काे खुर्द-बुर्द नहीं किया है। इससे ऐसा प्रतीत हाे रहा है कि चाेर केवल जेवर ही लेने आए थे। 15 लाख की चाेरी यह बड़ी चाेरी रातीतलाई गली नंबर 1 में 65 वर्षीय यशपाल दाेसी के घर रविवार रात 11:30 बजे हुई है। यशपाल के बेटे कुणाल की साेमवार काे शादी थी। ऐसे में गणेश पूजन और देव-दर्शन के लिए परिवार ने रातीतलाई स्थित नेमा धर्मशाला में कार्यक्रम रखा था। इसके लिए बाकायदा प्रशासन से स्वीकृति भी ली गई थी। रात्र भाेजन भी धर्मशाला में ही था।

ऐसे में परिवार और रिश्तेदाराें का धर्मशाला में ही मिलना और आना-जाना लगा रहा। इसी दाैरान भारत माता मंदिर वाली गली में स्थित दाेसी के घर में बदमाश भीतर घुसे। बदमाशाें ने सीधे ही उनकी तिजाेरी का लाॅक ताेड़ा। जहां प्लास्टिक की डब्बे में सिक्के भरे हुए थे लेकिन चाेराें ने उसे नहीं लिया। बल्कि लाॅक के भीतर एक ओर लाॅक था जिसे ताेड़कर भीतर रखे 19 ताेले साेने के जेवर निकाल लिए। इसके बाद इसी तिजाेरी के नीचे की दराज काे ताेड़ा और उसमें रखे 5.50 लाख कैश भी ले गए। हैरानी की बात यह है कि चाेराें ने घर के दूसरे किसी सामान काे इधर-उधर नहीं किया है। तिजाेरी में नए कपड़े भी थे लेकिन चाेराें उन्हें भी नहीं लिया। परिवार जब कार्यक्रम कर घर लाैटा ताे तिजाेरी खुली हुई देख हाेश उड़ गए। सूचना पर काेतवाल माेतीराम सारण दल के साथ माैके पर पहुंचे और जानकार जुटाई।

 

खबर 5 – अब निकायाें के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्करऑनलाइन स्वीकृत होंगे भवन निर्माण के नक्शे व 90 ए की कार्रवाई

Udaipur. शहरवासियों के लिए राहतभरी अच्छी खबर है। अब उन्हें भवन निर्माण के लिए नक्शों की स्वीकृति एवं ट्रेड लाइसेंस के लिए नगर परिषद, नगर पालिका या नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। अब यह काम ऑनलाइन किए जाएंगे। सरकार ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसमें नक्शे से लेकर 90 ए की कार्रवाई और भू-उपयोग परिवर्तन जैसे काम ऑनलाइन होंगे।

इन कार्यों के लिए अब आमजन को नगर निकायों में चक्कर नहीं खाने पड़ेंगे। स्वायत्त शासन विभाग ने भवन निर्माण के लिए नक्शों की स्वीकृति व ट्रेड लाइसेंस को लेकर शहरवासियों को राहत देते हुए नगरीय निकायों की सेवाओं को आमजन के लिए ऑनलाइन लागू कर दिया है। निदेशक व विशिष्ट शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग दीपक नंदी ने इस संबंध में आदेश जारी कर बताया कि नगरीय निकायों के भवन नक्शों के अनुमोदन एंव ट्रेड लाइसेंस के लिए ऑनलाइन साफ्टवेयर तैयार कर 5 नवंबर से ऑनलाइन लागू किया जा चुका है।

इसमें सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग की ओर से नगरीय निकायों की सेवाएं फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), सीवर कनेक्शन एंव 90 ए भू-रूपांतरण के ऑनलाइन साफ्टवेयर को विकसित कर ऑनलाइन कर दिया गया है। निदेशक व विशिष्ट शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग नंदी की ओर से जारी आदेश में अधिशाषी अधिकारियों एवं आयुक्तों को ईओडीबी, डीएलबीआरएपी के नोम्स की पालना के लिए ऑफलाइन के स्थान पर ऑनलाइन क्रियान्विति किया जाना सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया है।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/7U4R_x_oog4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/