बायो पार्क में मई तक आएगा हिमालयन भूरे भालू का जोड़ा।
उदयपुर. सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इन गर्मियों में पहली बार हिमालयन ब्राउन बियर (भूरे भालुओं) का जोड़ा देखने को मिलेगा। पर्यटकों के लिए भी खास होगा क्योंकि अभी तक यहां सिर्फ काले भालू हैं। मिजोरम के आइजोल जूलॉजिकल पार्क से भूरे भालू लाने की तैयारियों में जुटा वन विभाग फिलहाल इनके ट्रांसपोर्टेशन कीव्यवस्था कर रहा है। डीएफओ हरिणी वी. ने बताया कि सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) से मिजोरम के आइजोल पार्क से एक नर और एक मादा ब्राउन बियर लाने की मंजूरी मिल चुकी है। अच्छी बात यह भी है कि इसके लिए यहां से किसी वन्यजीव की अदला-बदली नहीं होगी। आईजॉल से उदयपुर की दूरी करीब २७६४ किमी है। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट पहाड़ी इलाका होने के साथ रास्ते संकरे हैं। ऐसे में यह सफर काफी लंबा होगा। इसे देखते हुए प्रोफेशनल ट्रांसपोर्टर की तलाश की जा रही है, ताकि भालुओं के जोड़े को लाने में किसी तरह की समस्या न हो। ट्रांसपोर्टर से बात कर ट्रांसपोर्टेशन के रेट लिए जा रहे हैं। अप्रेल में इसकी प्रक्रिया पूरी कर भालुओं को लाने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि मई तक शहरवासी और पर्यटक बायो पार्क में भूरे भालू देख सकें। लंबा रास्ता देख वन विभाग ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था में जुटा पर्यटकों के लिए रहेंगे आकर्षण का केन्द्र अभी बायोलॉजिकल पार्क में 40 साल की हेमा और उसका बेटा भोलू है। गुलाब बाग जू में भी यही दोनों थे। हेमा बुजर्ग हो चुकी है और उसे दिखाई भी कम देता है। इसलिए वह पर्यटकों के सामने कम ही आती है। एनक्लोजर में अक्सर पानी में खेलता भोलू ही दिखाई देता है। नया जोड़ा ब्राउन बियर प्रजाति का है, जाे पर्यटकों के लिए कुछ नया और आकर्षण का केन्द्र रहेगा। बायो पार्क में जोड़ा आने से इस प्रजाति का कुनबा बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी।


डायलिसिस पर जिंदगी गुजार रहे किडनी रोगियों के लिए राहत की खबर है। वे अब अंबामाता क्षेत्र स्थित सुंदरसिंह भंडारी सेटेलाइट हॉस्पिटल में भी डायलिसिस करवा सकेंगे। अस्पताल के प्रथम तल पर 25 लाख रुपए लागत की डायलिसिस यूनिट शुरू हो गई है। इससे एमबी हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए चल रही 30-45 दिनों की वेटिंग से भी मरीजों को निजात मिलेगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. संपत कोठारी ने बताया कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, भामाशाह-बीपीएल-आस्था-कैदी कार्ड होल्डर मरीज नि:शुल्क डायलिसिस करवा सकेंगे। शेष को अनुबंध की शर्त के तहत 963 रुपए देने होंगे। यूनिट का विधिवत उद्घाटन अभी बाकी है। डायरेक्टर (पब्लिक हेल्थ) एंड कमिश्नर (फूड एंड सेफ्टी) डॉ. वी.के. माथुर ने यूनिट के सुचारु संचालन का जिम्मा कोलकाता की कंपनी एस कैग संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड को एमओयू कर सौंपा है
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केलिए हर रेंज में अलग पेपर होगा और जिलास्तर पर मेरिट बनेगी। ऑनलाइन एग्जाम निरस्त होने के बाद पीएचक्यू एग्जाम को रेंज स्तर पर कराने की तैयारी में है। गुरुवार को डीजीपी की अध्यक्षता में सभी एडीजी की मीटिंग में इस पर सहमति बनी। मीटिंग के बाद ही सरकार ने आईजी प्रशाखा माथुर को जिम्मेदारी दी है। सोमवार को आईजी के
Post newsगहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मस्लिम भी देश भक्त हैं। उनमें भी देशभक्ति की भावना है। उनके प्रति नफरत का जहर कांग्स रे ने बोया और घोला है। कटारिया शनिवार को आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में भाजयुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


उदयपुर। शहर के बीचोबीच सरेआम दबंग अपनी गुंडई दिखाते हुए जीप चालकों से हफ्ता वसूल रहे है। मजबूर जीप चालक रूट पर जीप चलाने के लिए हफ्ता देने पर मजबूर है। जिम्मेदारों को पता होने के बावजूद यहाँ खुली लूट जारी है। जीपचालक इस अन्याय के खिलाफ दबी जुबान में बोलते तो है लेकिन कोई सामने आने को तय्यार नहीं क्यूँ कि उन्हें डर है कि दबंग लोग अपने रसुखों के चलते बच जायेगें और उन्हें उस रूट से हटना पड़ेगा जिससे उनके दो वक़्त की रोटी कमाना भी मुश्किल हो जाएगा ।
