भारत बंद के दौरान राज्य में गर्माया माहोल, कई जगह हिंसक प्रदर्शन – उदयपुर में घंटों तक जाम – देखिये विडियो

उदयपुर पोस्ट। SC-ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है. भारत बंद को कई राजनीतिक पार्टियों और कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है. संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए. दलित संगठनों के विरोध का असर राजस्थान में खासा देखने को मिला कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी किये गए।
उदयपुर शहर में भी आज सुबह से ही दलित संगठनों ने बंद के विरोध में रेलिया निकाल प्रदर्शन किया। कोर्ट चौराहे से निकाली गयी रैली चेतक हाथीपोल अश्विनी बाज़ार बापू बाज़ार सूरजपोल होते हुए देहली गेट पहुची जहाँ काफी देर तक प्रदर्शन किया।

भारत बंद के दौरान राजस्थान के कई जगहों पर हालात बेकाबू हो गए। खासतौर से बाड़मेर और राजधानीजयपुर से प्रदर्शनकारियों के उपद्रव ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। सडकों से लेकर रेलवे ट्रेक तक विरोध प्रदर्शन का सिलसिला सुबह से दोपहर तक बदस्तूर जारी रहा। लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने भी अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश की समीक्षा के लिए पुनर्विचार याचिका दायर कर दी।सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से सरकार ने इस मामले में याचिका दायर करके शीर्ष अदालत से अपने गत 20 मार्च के आदेश पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। सरकार का मानना है कि एससी और एसटी के खिलाफ कथित अत्याचार के मामलों में स्वत: गिरफ्तारी और मुकदमे के पंजीकरण पर प्रतिबंध के शीर्ष अदालत के आदेश से 1989 का यह कानून ‘दंतविहीन’ हो जायेगा।
मंत्रालय की यह भी दलील है कि सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश से लोगों में संबंधित कानून का भय कम होगा और एससी/एसटी समुदाय के व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवस्था दी है कि एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों में बगैर उच्चाधिकारी की अनुमति के अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होगी।

– केन्‍द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि हम समझते हैं कि लोग प्रदर्शन क्‍यों कर रहे हैं पर विपक्ष इस पर राजनीति क्‍यों कर रहा है? उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर को कभी भारत रत्‍न नहीं दिया लेकिन अब उनके अनुयायियों की तरह दिखा रहे हैं.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. मैं सभी राजनीतिक दलों और संगठनों से अपील करता हूं कि वह शांति बनाएं रखें और किसी तरह की हिंसा ना करें.

– दलितों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. राहुल ने कहा है कि दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना आरएसएस /बीजेपी के डीएनए में है, जो इस सोच को चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं. उन्‍होंने कहा कि हजारों दलित भाई-बहन आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं. हम उनको सलाम करते हैं.

भारत बंद को लेकर हो रही हिंसा पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लोगों से अपील की है कि कानून व्‍यवस्‍था को ना बिगाड़े. उन्‍होंने कहा कि अगर किसी को कोई दिक्‍कत है तो सरकार के संज्ञान में लाए.

– मेरठ में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. मेरठ में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे और कारों में आग लगा दी थी जबकि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की बात कही गई थी.

https://youtu.be/1Ijbql3lQrg

मादड़ी में कबाड़ की फेक्ट्री में भीषण आग।

उदयपुर। उदयपुर के इंडस्ट्रियल इलाके में एक कबाड़ की फेक्ट्री रविवार की शाम को भीषण आग लग गयी, फेक्ट्री में लाखों का सामन जल कर ख़ाक हो गया। आगजनी के दौरान कुछ लोग अन्दर काम कर रहे थे जो बाहर निकल गए लेकिन तीन मजदूर अभी लापता है हालांकि किसी भी जन हानि होने की किसी ने अभी तक पुष्ठी नहीं की है।
मददी इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर चार पर आज शाम को करीब 6 बजे उस वक़्त हडकंप मच गया जब एक पुरानी गाड़ियों को काटने की फेक्ट्री में धमाके के साथ आग लग गयी। शाम का वक़्त था तुरंत इलाके के लोग भारी संख्या में जमा हो गए मोके पर फायर ब्रिगेट की गाड़ियाँ भी पहुच गयी और आग बुझाने के प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार मादडी स्थित रोड नंबर 4 पर स्थित यह फैक्ट्री एक कबाड़ की फैक्ट्री है जिसमें पुरानी गाड़ियों को लाकर काटने का काम किया जाता है । बताया जा रहा है कि गैस कटर द्वारा जब एक पुरानी गाड़ी को काटा जा रहा था तभी अचानक से सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इस वजह से पूरी फैक्ट्री में आग लग गई जानकारी में आया है कि आगजनी के दौरान फैक्ट्री के अंदर कुछ कर्मचारी भी मोजूद थे जो विस्फोट होते ही बाहर की तरफ भागे। लेकिन तीन मजदूर अभी लापता है अभी तक उनका पता नहीं चला था। फायर ब्रिगेट पूरी तरह से आग बुझाने की कोशिश में है। पुरानी गाड़ियों का लाखों का सामान जल कर ख़ाक हो गया। पुलिस ने या फायर ब्रिगेड अधिकारी ने अभीतक जन हानि की पुष्ठी नहीं की है।

एक अप्रेल से राजस्थान में बदल रहे कई नियम, आम जिंदगी पर ये होगा असर

पोस्ट न्यूज़। एक अप्रेल से नया वित्तीय वर्ष लागू होने जा रहा है। आम बजट आैर राजस्थान बजट 2018-19 में की गई अहम घोषणाएं इसी दिन से प्रभावी होंगी। यानी एक अप्रेल से आम आदमी के जीवन में कई बदलाव आने वाले हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं
– राजस्थान में एक अप्रैल से स्टेट हार्इवे पर टाेल फ्री हाे जाएगा। जनता को इससे सालाना करीब 200 करोड़ रुपए का फायदा होगा। प्रदेश के स्टेट हाइवे पर सालाना करीब एक हजार करोड़ रुपए का टोल कलेक्शन होता है।
सरकारी स्कूलों का संचालन एक अप्रेल से 30 अप्रेल तक सुबह 7:50 से दोपहर 2:10 बजे तक किया जाएगा। फिलहाल स्कूलों का समय सुबह 9:20 से दोपहर 3:40 बजे तक है। एक अप्रेल को रविवार होने से समय में बदलाव दो अप्रेल से प्रभावी होगा।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों का ग्रीष्मकालीन समय एक अप्रेल से बदलेगा।
अब सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में ओपीडी समय प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। जबकि चिकित्सा विभाग के अधीन जिला, उप जिला, सेटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और अन्य अस्पतालों में समय प्रात: 8 से 12 और शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा।
सभी राजकीय अवकाश व रविवार के दिन सभी तरह के अस्पतालों का समय में प्रात: 9 से 11 बजे तक रहेगा।
बजट में ई-रेलवे टिकट पर सर्विस चार्ज घटाने का एलान हुआ था। इस तरह 1 अप्रेल से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सस्ती हो जाएगी।
एक्साइज ड्यूटी, घटने से इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के दाम कम होंगे। इसके अलावा पीओएस मशीनें, फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएम, आरओ, मोबाइल चार्जर, देश में तैयार हीरे, टाइल्स, तैयार लेदर प्रोडक्ट्स, नमक, जीवनरक्षक दवाएं, माचिस, एलईडी, एचआईवी की दवा, सिल्वर फॉइल, सीएनजी सिस्टम भी सस्ती हो जाएंगी।
-नए वित्तीय वर्ष में डियोडरेंट्स, रूम फ्रैशनर, परफ्यूम, आफ्टर शेव, स्मार्ट वॉच फु टवियर और धूप के चश्मे के दाम बढऩे वाले हैं।
-सिगरेट, सिगरेट लाइटर, पान मसाला, जर्दा, खैनी और सिगार के दाम बढ़ जाएंगे।
-आयकर पर हेल्थ और शिक्षा सेस 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लागू होगा। बजट में इसे 3 से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया गया था।
-वेतनभोगी वर्ग के लोगों को 40 हजार रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। यानी आपकी सैलरी से 40,000 रुपए की सीमा छोड़कर बाकी पर इनकम टैक्स लगेगा।
-सीनियर सिटीजंस को पोस्ट ऑफिस और बैंकों से मिले 50,000 रुपए तक के ब्याज पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
-जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, उन्हें शेयर बाजार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में किए निवेश पर एक साल में एक लाख रुपए से ज्यादा का फायदा होने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।
– ई-वे बिल लागू हो सकता है। राज्यों के बीच 50,000 रुपए से अधिक मूल्य के वस्तुओं की ढुलाई के लिए ई-वे यानी इलेक्ट्रानिक वे बिल की जरूरत होगी।
-बजट में कई ऐसे प्रावधान भी नए वित्तीय वर्ष में लागू होंगे, जिनका फीसदी गरीब तबके पर पड़ेगा। जैसे – आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत गरीबों के इलाज के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं टीबी रोगियों के लिए भी सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

स्मार्ट शहर की पुलिस शर्मसार – थाने की छत पर बन गया प्रेमियों के सम्बन्ध बनाने का अड्डा . ( VIDEO )

0

उदयपुर। स्मार्ट सिटी की पुलिस ना तो गुंडागर्दी रोक पा रही है ना ही कोई जुर्म पर लगाम लगा पा रही है। और अब हद यह हो गयी कि थाने की छत पर खुलेआम बेखोफ प्रेमी प्रेमालाप कर रहे है . थाने की छत पर प्रेमियों के आपत्तिजनक स्थिति का विडियो वायरल हो रहा है और पुलिस मूंह छुपाये फिर रही है .
शुक्रवार की सुबह उदयपुर पुलिस की वर्दी पर एक बड़ा धब्बा लगा गयी . शहर के बीचोबीच स्थित घंटा घर थाने की छत पर शाम के समय प्रेमी जोड़ा प्रेमालाप कर रहा है और शारीरिक सम्बन्ध बना रहा है. जिस स्वच्छन्दता से प्रेमी जोड़ा सम्बन्ध बना रहा है उससे लगता है मानो उन्होंने थाने की छत को ही अड्डा बना रखा हो .
प्रेमी जोड़े का यह अन्तरंग क्षणों वाला विडियो किसी ने दूसरी मकान की छत से शूट कर लिया और शुक्रवार सुबह होते होते वायरल हो गया . जानकारी के अनुसार यह विडियो १३ मार्च का है एक षक्स ने जब भीतरी शहर के सबसे घनी जनसंख्या वाले क्षेत्र के थाने की छत पर अवांछित गतिविधियां देखी तो उसका वीडियो बना दिया और आज वायरल कर दिया .
घंटाघर पुलिस थाने के आस-पास के क्षेत्र से पूछताछ करने पर पता चला की घटना 13 मार्च की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद समूची पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खडे़ हो गए है। साथ ही संबंधित थाने और आलाधिकारियों की निगरानी भी संदेह के घेरे में खड़ी है। यह तो सिर्फ एक असमाजिक घटना है। अगर कोई पुलिस थाने की छत पर ऐसे पहुंच सकता है तो यहां पर कोई भी आकर छिप सकता है और शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
इस मामले में घंटाघर थाने के थानाधिकारी ने इस मामले में कोई भी जवाब देने से मना कर दिया . विडियो दूर से लिया गया गया है यह भी अंदेशा लगाया जारहा है कि यह प्रेमी युगल विदेशी हो सकते है लेकिन सवाल वही है कि अगर विदेशी भी है तो थाणे की छत पर कैसे पहुचें .

https://youtu.be/ofvFvaa2Ps4

CBSE leak paper – 12वीं इकोनॉमिक्स की 25 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा, 10वीं मैथ्स का पेपर केवल दिल्ली-हरियाणा में

0

शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 12th Economics की दोबरा परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने बताया कि 10th की math की परीक्षा केवल दिल्ली और हरियाणा में होगी, हालांकि इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उधर, पेपर लीक की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 10 whatsapp ग्रुप को आईडेंटिफाई किया है। इन ग्रुपों में 50-60 मेंबर हैं। जांच में सामने आया की बोर्ड की चेयरमैन अनीता करवाल को किसी शख्स मेल भेजा था, जिसमें लीक पेपर्स की तस्वीरें अटैच्ड थीं। पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए गूगल से भी संपर्क किया है।

10th math का पेपर जुलाई में- शिक्षा सचिव

– शिक्षा सचिव ने कहा, “10वीं के मैथ्स का पेपर लीक केवल दिल्ली और हरियाणा तक सीमित था। अगर इसमें दोबारा परीक्षाएं कराई गईं तो ये केवल दिल्ली और हरियाणा में ही होंगी। हम इस पर अगले 15 दिन में फैसला लेंगे। अगर परीक्षा दोबारा हुई तो ये जुलाई में होगी। अभी हमारी पहली चिंता बच्चों को लेकर है, जो परेशान हो रहे हैं। ये फैसला भी उन्हीं के लिए लिया गया है। जिस भी शख्स ने ये काम किया है, हम उसे बख्शेंगे नहीं।”

पेपर लीक मामले में अब 2 FIR और 30 लोगों से पूछताछ हुई?

पेपर लीक मामले में अब तक पुलिस ने 2 एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं, 18 स्टूडेंट्स और पांच कोचिंग सेंटर संचालकों समेत 40 लोगों से पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक पुलिस को पेपर लीक करने वाले असली आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

– झारखंड के चतरा में भी छह छात्रों और कोचिंग संचालकों को हिरासत में लिया गया।

स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी
– पेपर लीक होने की वजह से 10वीं और 12वीं के दो पेपर रद्द करने के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

– दिल्ली में गुरुवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने दावा किया कि सीबीएसई के सभी पेपर लीक हुए थे और दो-दो हजार रुपए में बिके। वहीं, पुलिस सूत्रों का दावा है कि पेपर 30 हजार रुपर से लेकर 200 रुपए तक में बिके हैं।

सीबीएसई चेयरमैन को किसी ने भेजे थे मेल, पुलिस ने गूगल से संपर्क साधा

– पिछले दिनों किसी शख्स ने सीबीएसई की चेयरमैन अनीता करवाल को एक मेल भेजा था। इसमें हाथ से लिखे लीक पेपर्स की फोटो अटैच्ड थीं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस शख्स ने ये मेल भेजा था। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने गूगल से संपर्क किया है।

जांच: 40 मोबाइल नंबर हाथ लगे
– सोर्स प्वाइंट तक पहुंचने के लिए पुलिस फारवर्ड करने वाले फोन नंबरों की चेन को खंगाल रही है। अभी तक ऐसे 40 मोबाइल नंबर हाथ लगे हैं। इनमें 10वीं के 24 और 12वीं के 10 छात्र हैं।
– पुलकित शर्मा नाम के युवक ने मिराज नाम के युवक से पेपर मिलने की बात कही। वहीं, पहले आरोपी बनाए गए कोचिंग संचालक विक्की ने मदद के लिए पर्चा फॉरवर्ड की बात कही है।

अंदेशा: सोनीपत, बुलंदशहर से भी जुड़े हो सकते हैं तार
– पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लीक के तार सोनीपत और बुलंदशहर से जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि इस तरह का गोरखधंधा करने वाले कुछ गैंग वहीं पर एक्टिव हैं। ऐसे गैंग पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है। पुलिस को अंदेशा है कि इस मामले में कोचिंग संचालक सिर्फ मोहरा भर भी हो सकते हैं। असल में इस पूरे रैकेट के पीछे बड़े नाम भी छिपे हो सकते हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा- अधिकारियों ने पेपर लीक किए, अब सारी परीक्षा दोबारा हो
– जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दावा किया कि सीबीएसई का सिर्फ मैथ्स और इकोनॉमिक्स नहीं, बल्कि सभी पेपर लीक हुए थे। इसके पीछे सीबीएसई अधिकारियों का हाथ होने का भी दावा किया गया।
– 12वीं के राहुल ने कहा, “परीक्षा से पहले सभी पेपर उपलब्ध थे। कुछ दोस्तों ने दो-दो हजार रु. में खरीदने का ऑफर दिया था। परीक्षा में बिल्कुल वही पेपर आया, जो ग्रुप्स में सर्कुलेट हो रहा था। ऐसे में पूरी परीक्षा ही दोबारा लेनी चाहिए।”
– सेंट थॉमस स्कूल की 10वीं की छात्रा भाविका यादव ने कहा, “परीक्षा से पहले अगर किसी ने पेपर लीक कर दिया तो सजा हम क्यों भुगतें?”
– छात्रों ने कहा कि पूरे मामले के लिए सीबीएसई ही जिम्मेदार है। विरोध कर रहे छात्रों ने ‘हमारी जिंदगी से खिलवाड़ बंद करो’ और ‘छात्रों को नहीं, बल्कि सिस्टम को रिटेस्ट करने की जरूरत है’ लिखी तख्तियां थाम रखी थीं।

मारवाड़ी युवा मंच का कैंसर के विरुद्ध जंग का महा अभियान सफलता पूर्वक संम्पन्न- राज्य भर में 29 कैम्प हजारों लोगों को पंहुचा लाभ .

0

उदयपुर. एक तरफ जहाँ भारत में कैंसर अपने पैर पसार रहा है मानव जाती के लिए खतरा बना हुआ है, वहीँ दूसरी तरफ कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने वाले भी अपने पुरे दम ख़म से मानव जाती को बचाने की जुगत में लगे हुए है और इसमें राजस्थान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मुख्य रूप से कैंसर के खिलाफ जंग अभियान में लगा हुआ है. मारवाड़ी युवा मंच पूरी मुस्तेदी से राजस्थान भर में विभिन्न अभियान के तहत कैसर के प्रति लोगों में जागरूकता तो पैदा कर ही रहा है, रोगियों के लिए अत्याधुनिक तकनीक से सज्जित शिविर का आयोजन भी कर रहा है. हाल ही में अभियान के तहत पुरे राजस्थान के विभिन्न जिलों में निशुल्क कैम्प का आयोजन किया जिसमे कैंसर स्क्रीनिग बस के जरिये निशुल्क जांच कर हज़ारों लोगों को राहत प्रदान की. मारवाड़ी युवा मंच के इस अभियान से जहाँ एक तरफ कई कैंसर रोगियों को कैंसर से लड़ने और उपचार का रास्ता मिला वहीँ कई युवाओं ने कैसर जैसी बिमारी से बचने और व्यसन मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली. मंच के इस प्रयास की राज्य भर में प्रशंसा कई समाजों से जुड़े गणमान्य लोग कर रहे है वहीँ प्रशासन भी मंच के सहयोग के लिए हमेशा खडा दिखाई दिया.

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राजस्थान भर के अलग अलग जिलों के गाँव कस्बों में “कैंसर स्क्रीनिंग बस” के करीब 29 कैम्प का आयोजन किया. 6 जनवरी से यह बस लगातार दो माह तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं देती रही . कैंसर स्क्रीनिंग बस एक तरह से आधुनिक मेडिकल जांच मशीनों से सज्जित है जिसमे कैंसर रोगियों के लिए दस से पंद्रह हजार रूपए में होने वाली कैंसर की सभी जांचे निषुल्क की गई। इन जांचों में मेमोग्राफी, सीईए, पैप स्मीयर, पीएसए, एक्सरे, सीबीसी मुख्य है .

मारवाड़ी युवा मंच के राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष केदार गुप्ता व् प्रांतीय कैंसर संयोजक डॉ. काजल वर्मा ने बताया कि क 6 जनवरी से कैंसर स्क्रीनिंग बस के 29 कैम्प मंच द्वारा राजस्थान भर में आयोजित किये गए जिसमे नोखा, सरदार शहर, नागौर, बरनाल, सरदार गढ़, उदयपुर , बांसवाडा, जोधपुर, सहित कई जिलों में कैम्प आयोजित किये गए. इन सभी शिविरों में 3911 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिनकी मेमोग्राफी, सीईए, पैप स्मीयर, पीएसए, एक्सरे, सीबीसी आदि जांचे की गयी. जिन रोगियों में कैंसर के लक्षण पाए गए उन्हें आगे उपचार के लिए उचित सलाह देकर बड़े अस्पताल में रेफर किया गया. कई अन्य रोगों से ग्रसित लोगों को भी इन शिविरों में काफी लाभ मिला. डॉ. काजल वर्मा का कहना है कि कई रोगी ऐसे थे जिन्हें कैंसर था लेकिन जांच के अभाव में उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें कैंसर की आखरी स्टेज में पहुचने पर उनकी तबियत ज्यादा खराब होजाती है तब वह चिकित्सकीय सेवाएं लेते है और कई बार तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.
मंच ने इन शिविरों के जरिये कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम भी किया. युवाओं को व्यसन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और उन्हें जिन कारणों से कैंसर होता है उन व्यसनों की जानकारी देकर जीवन भर दूर रहने की प्रतिज्ञा ली.

मारवाड़ी युवा मंच के राजस्थान भर में कैंसर के विरुद्ध लड़ाई अभियान इन केम्पो ने कई निजी हॉस्पिटल और कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी सहयोग किया साथ ही मारवाड़ी युवा मंच की सभी शाखाओं के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी खासा सहयोग किया. इसके अलावा प्रांतीय पदाधिकारियों का सहयोग भी सराहनीय रहा जिसमे अध्यक्ष केदार गुप्ता, महामंत्री सुरेन्द्र भट, केंसर संयोजक डॉ काजल वर्मा, कोषाध्यक्ष शिवानी हल्दिया आदि मुख्य है .

मारवाड़ी युवा मंच के इस सराहनीय कार्य के लिए विशेष लोगों की ज़बानी जिन्होंने इस प्रयास को सराहा .

पहले छात्र को पढने के लिए बुलाया और फिर किया शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास

0
धौलपुर में एक बालक को पढ़ने के लिए कमरे में बुलाकर एक शिक्षक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया. 
बालक की मां ने उस शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

धौलपुर में प्रवीण यादव नाम के  क्षक ने एक 14 वर्षीय बालक को पढ़ने के लिए कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्र्यास किया. पीड़ित बालक की मां ने पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है. 22 मार्च को उसकी मां की तबीयत खराब होने पर वह अपनी मां को दिखाने के लिए मध्य प्रदेश के एक निजी अस्पताल में ले गई थी. घर पर दोनों बच्चे अकेले थे.

गत 23 मार्च की शाम करीब छह बजे शिक्षक प्रवीण यादव घर पर आया और बच्चों से कहा कि बस निकल गई है. इसलिए वह रात को घर पर ही रुक गया और खाना खाकर एक कमरे में लेट गया और रात 9.30 बजे अध्यापक ने छोटे बेटे को पढ़ने के बहाने कमरे में बुलाया. उसने कमरे को बंद कर दिया और लाइट भी बंद कर दी. उसके बाद अध्यापक ने बेटे से दुष्कर्म करने की कोशिश की तो मेरा बेटा अध्यापक को धक्का देकर बाहर आ गया और फोन पर उसने मुझे पूरी बात बताई. उसके बाद मैंने अध्यापक को फोन पर खरी-खोटी सुनाई.

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि एक बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बालक के सर्वोत्तम हित में पुलिस के सहयोग से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. नियमानुसार दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. बच्चे के हित में बाल कल्याण समिति काम करेगी.

CBSE : पेपर लीक मामले में सामने आया दिल्ली के कोचिंग इंस्टीट्यूट का नाम

0

बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि वो 12वीं कक्षा का इकोनोमिक्स और 10वीं कक्षा का गणित का पेपर फिर से करवायेगा

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के पेपर लीक मामले में दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. इस मामले में सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है. सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक द्वारा लिखे पत्र में कहा गया कि किसी ने उन्हें 23 मार्च को फैक्स किया, जिसमें पेपर लीक मामले में विक्की नाम के शख्स का हाथ होने की बात लिखी गयी थी. विक्की दिल्ली के राजेंद्र नगर के सेक्टर 8 में कोचिंग संस्थान चलाता है. शिकायत पत्र में बोर्ड को बताया गया कि मामले में राजेंद्र नगर के दो स्कूल भी शामिल हैं.

सीबीएसई द्वारा की गई शिकायत में कहा गया कि परीक्षा वाले दिन बिना पते का एक लिफाफा ऑफिस में डिलीवर हुआ, जिसमें 12वीं कक्षा की इकोनोमिक्स के पेपर के जवाब थे. हल किए हुए जवाब इस ओर इशारा करते हैं कि टेस्ट पेपर लीक हुआ था और व्हाट्सऐप पर उसे सर्कुलेट कर दिया गया था.

बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि वो 12वीं कक्षा का इकोनोमिक्स और 10वीं कक्षा का गणित का पेपर फिर से करवायेगा.

कई जगहों पर छापेमारी, अब तक 25 लोगों से पूछताछ
दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस मामले में अब तक 25 लोगों से पूछताछ की गई है जिसमें अधिकतर छात्र हैं. इनके पास हाथ से लिखा हुआ प्रश्न पत्र था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर प्रश्न पत्र कहां से लीक हुआ था. पुलिस ने इस मामले में सीबीएसई की शिकायत के आधार पर दो एफआईआर दर्ज किए हैं.

बुधवार को दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसौदिया को परीक्षा शुरू होने के कुछ समय पहले ही 12वीं कक्षा का एकाउंटेंसी का पेपर मिला. सिसोदिया ने तुरंत सीबीएसई के चीफ व शिक्षा सचिव को कॉल किया लेकिन बोर्ड ने ऐसी किसी भी घटना के होने से इंकार किया.

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया,

कितने लीक?

डेटा लीक !
आधार लीक !
SSC Exam लीक !
Election Date लीक !
CBSE पेपर्स लीक !

भाजपा को मिटाने में तीन मिनट लगेगें, बनाने में 70 साल लगें है – जानिये ये बात किसने और क्यूँ कही।

Udaipur Post. भाजपा को मिटाने में तीन मिनट लगेगें लेकिन बनाने में 70 साल लगें है ,

जी हाँ ये बात राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लताड़ लगाते हुए कही, और इस बार हमेशा की तरह कटारिया की ज़बान फिसली नहीं बल्कि उन्होंने पूरी तरह सोच समझ कर कही,. कटारिया राजस्थान के गृहमंत्री है, और अपने बेबाक बयान के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है .

जानकारी के अनुसार मोका था kota की तीन विधानसभा क्षेत्रों के फीड बेक लेने का,… और इसके लिए मंगलवार की शाम को चम्बल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में कार्यकारणी और कार्यकर्ताओं की एक बैठक ले रहे है थे। बैठक शुरू होते ही कार्यकर्ताओं के दो गुट हो गए और आपस में जम कर आरोप प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए .

कार्यकर्ताओं ने शिकायतों का अम्बार लगाते हुए पार्टी के पदाधिकारियों पर अपना गुस्सा निकालना शुरू करदिया ,कटारिया अपनी चिर परिचित शैली में पहले तो कुछ देर देखते रहे और बाद में उठे. सीधे माइक सम्भाला और हो हल्ला कर रहे कार्यकर्ताओं को बच्चों की तरह डांट कर बैठा दिया. अपने आक्रमक तेवरों में जोरदार लताड़ लगाते हुए कहा कि जिस भाजपा को बनने में और यहाँ तक पहुचने में 70 साल लगे है उसको मिटने में सिर्फ 3 मिनट लगेगें.

कटारिया ने खरी खरी सुनाते हुए कहा कि पार्टी के किसी नेता पर गुस्सा निकालना है तो निकाल लेना पर 2019 में मोदी को एक बार फिर लेकर आओ। कटारिया ने कहा कि हमने अपनी औलादें पालने व सम्पत्ति जमा करने का काम किया है। कार्यकर्ता अपने स्वार्थ की बात कहता है। पहली बार देश के हित में काम हो रहा है। कटारिया ने किसी भी नेता का नाम लिए बगेर पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं पर भी बरसे. कटारिया ने कहा कि नेता अपना दायित्व नहीं निभाते जिस कारण कार्यकर्ता नाराज रहता है। कोई कमी रही है तो हमारे व्यवहार में कमी है। पद पर आने के बाद कार्यकर्ता को भूल जाते हैं। पार्टी को मिटाने में सिर्फ 3 मिनट लगेंगे, लेकिन बनाने में 70 साल लगे हैं।

https://youtu.be/SWtdCoKnb0o

गुंडे आराम से आते है सामाजिक कार्यक्रम में फायरिंग कर जाते है लोग डर से दुबक जाते है, बाद में लोगों का आक्रोश भी आता है और पुलिस भी आती है।

उदयपुर। आदतन अपराधियों की गैंग वॉर में दो आम शहरी गंभीर घायल हो गए। मोके पर सैकड़ों लोग मौजूद लेकिन चार गुंडों को दहशतगर्दी मचाने दी। अब कहा जारहा है की लोगों में आक्रोश है। मंगलवार की रात को शहर के कुजड़वादी क्षेत्र में हार्ड कौर अपराधी इमरान कुंजड़ा और इकबाल वाइपर के बिच चली आरही दुश्मनी के चलते इमरान कुंजड़ा अपने गुर्गों के साथ एक सामजिक कार्यक्रम में घुस गया और इकबाल वाइपर को कार्यक्रम, में होने के अंदेशे पर दहशत मचाने लगा जब उसको रोका तो उसने अंधाधुंध फायर कर दिए जिससे कार्यक्रम में मौजूद दो आम लोग घायल हो गए और अपर्ताधि मोके से भाग निकले। घटना के वक़्त ना लोगों ने आक्रोश में आते हुए उन्हें रोका ना ही पुलिस मोके पर पहुंची अब घटना घाट जाने के बाद पुलिस जांच कर रही है और लोग आक्रोश बता रहे है।
पूरी घटना की जानकारी के अनुसार धानमंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेवाफरोशान में शाम को सामाजिक कार्यक्रम चल रहा था। इसमें इमरान की विरोधी गैंग का मुखिया वाइपर भी आया था। भनक लगते ही इमरान अपने गुर्गे कांकरोली के सद्दाम, सूरजपोल थाने के हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर उर्फ गोगा, मोहम्मद हुसैन और आदिल हुसैन को लेकर आ पहुंचा। हालात भांपकर वाइपर भीड़ में दुबक गया। इससे पहले उसे टारगेट कर गोगा ने एक के बाद एक पांच फायर कर दिए। वाइपर बच गया, लेकिन कार्यक्रम में शरीक होने आए कुंजरवाड़ी निवासी सब्जी व्यापारी मोहम्मद सईद पुत्र मंजूर अहमद और चौखला बाजार निवासी टेम्पो चालक मोहम्मद महमूद पुत्र मोहम्मद शब्बीर जख्मी हो गए। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए देर रात तक नाकेबंदी करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर आने लगे। तब तक तीन हमलावर बाइक पर भाग निकले, जबकि दो बदमाश मंडी की नाल के पास खड़े नंदलाल खत्री की बाइक छीनकर फरार हाे गए। इधर लोगों ने घायलों को टेम्पो से एमबी हॉस्पिटल पहुंचा, जहां देर रात इनके ऑपरेशन हुए। सूत्रों का कहना है कि वाइपर को तलाश रहे इमरान और उसके साथियों ने अंजुमन चौक में भी फायर किया था। धानमंडी सीआई कैलाश बोरीवाल ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
शहर में कुख्यात गैंग सक्रिय, पुलिस को खबर नहीं
इमरान कुंजड़ा और उसकी गैंग की ओर से मंगलवार शाम की गई फायरिंग ने पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इमरान कुंजड़ा और इकबाल वाइपर के बीच चल रही गैंगवार के बावजूद पुलिस ये अनुमान तक नहीं लगा पाई कि जिस सामाजिक कार्यक्रम में वाइपर की मौजूदगी होगी, उसमें इमरान बदला लेने आ सकता है। माना जा रहा है कि इमरान की ओर से किए गए हमले की पुलिस के खुफिया तंत्र को कोई भनक तक नहीं लग पाई। जबकि लगातार सक्रिय इमरान ने डेढ़ महीने पहले भी गांधीनगर में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी। शहरवासियों ने शहर के बीचोबीच गैंगवार को लेकर पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए है।