पंचायत चुनाव में BTP, Congress और BJP ने लगाया दम-खम देखिये किसमे कितना है दम || Wagad Post Bulletin || 25-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – गजनी बने वागड़ में भाजपा नेता का घातक सामान्य ज्ञान देश में कितने राज्य नहीं नहीं पता।

खबर 2 – टेगरवाडा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर 3 – चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने डोर तो डोर संम्पर्क कर की जनता के समर्थन की मांग

खबर 4 – BTP के राजकुमार ओर कांतिलाल का तूफानी दौरा लगातार  जारी

खबर 5 भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा और जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा तूफानी दौरा एंव जनसंपर्क

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – गजनी बने वागड़ में भाजपा नेता का घातक सामान्य ज्ञान देश में कितने राज्य नहीं नहीं पता।

Udaipur.  नेता होना और सामान्य ज्ञान होना दोनों अलग अलग बात है।  वैसे ऐसी बात  नहीं है की नेताओं में सामान्य ज्ञान नहीं होता है होता है लेकिन  कभी कभी मेमोरी लॉस हो जाती है। जब मेमोरी लॉस होती है उसके बाद सामान्य ज्ञान का जो रिजल्ट आता ै वह बड़ा आश्चर्य जनक होता है इसलिए किसी भी नेता का सभा के दौरान दिया गया सामान्य ज्ञान उस सभा की तरह  है। अभी हम बात कर रहे है  डूंगरपुर जिले से भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के एक महामंत्री श्री सुशिल कटारा  की जो कहने को बड़े देश के नेता है लेकिन उन    का सामान्य ज्ञान कमजोर है या यूँ कहिये भाषण के दौरान थोड़ी मेमोरी लोस हो गयी है शोर्ट टर्म के लिए  | नेताजी देश के नेता है लेकिन  देश में कितने राज्य है इसका ज्ञान नहीं है और नेताजी के सामान्य ज्ञान की कमी का मुद्दा चुनावी माहोल में चर्चा का विषय बना हुआ है | ये नेताजी है डूंगरपुर जिले के चोरासी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुशील कटारा | दरअसल डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव का शोर है और नेताजी चुनाव प्रचार में लगे है | इसी के तहत नेताजी चोरासी विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में चुनावी भाषण दे रहे थे अपने भाषण में नेताजी ने देश में 33 राज्य बता डाले इधर किसी व्यक्ति ने नेताजी के इस भाषण का वीडियो बना डाला और उसे सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिया | इधर ये नेताजी के सामान्य ज्ञान की कमी का ये वीडियो अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है | आप भी सुनिए देश के नेता जी का देश के बारे में सामान्य ज्ञान | अब आपको सही ज्ञान से रूबरू हम करवा देते है। ताकि आप अपने बच्चों को नेता जी के बताये सामान्य ज्ञान से दूर रख सके।  अपना देश है और इसके बारे में सही जानकारी होना ही चाहिए चाहें तो नेता जी भी हमारा ये वीडयो देखें और सामान्य ज्ञान बढ़ा ले। भारत में 33 राज्य नहीं 28 राज्य है और और  9 केंद्र शाषित प्रदेश हो गए है , क्षेत्रफल की द्र्श्थी से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या की द्र्श्थी से उत्तरप्रदेश सबसे बड़ा राज्य है।  सबसे छोटे राज्य के बारे में भी सुनते जाइए क्षेत्रफल की द्र्श्थी से गोआ है और जनसंख्या की द्र्श्थी से सिक्किम सबसे छोटा राज्य है।  और चीन के बाद जनसंख्या में हमारे देश का नाम ही आता है जी हाँ चीन में 141 लोगों की जनसंख्या है जबकि भारत में  ताज़ा आंकड़ों के हिसाब से 136 करोड़ है।  फिलहाल के लिए इतना सामान्यज्ञान काफी है किसी और वीडियो में और बताएगें

 

खबर 2 –  टेगरवाडा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Udaipur. बिछीवाड़ा थाना के टेगरवाडा गांव में युवक की हत्या के मामले में बिछीवाड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले के अनुसार दिवाली के दिनों में मृतक राजू शाम 4 बजे अपने घर था।  इस दौरान  जमीनी विवाद के चलते भूरीलाल,पंकज, कमलेश और कावा घर आकर राजू से मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद राजू गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया। इधर हादसे के 3 दिन बाद राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भूरीलाल को गुजरात के भीलूड़ा से गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस बाकी बचें 3 आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।

 

खबर 3 – चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने डोर तो डोर संम्पर्क कर की जनता के समर्थन की मांग

Udaipur.  पंचयात राज चुनाव के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने चौरासी विधान सभा क्षेत्र में डोर टू  डोर जाकर, जनता से चुनावों में पार्टी का साथ देने की बात कही,पार्टी के अपने चुनावी संपर्क में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने  जनता से सीधा संपर्क कर उनके समर्थन का आव्हान किया, और जनता को आने वाले सालों में विकास का वादा भी किया, इसी के साथ तारा चंद भगोरा ने जनता को विश्वास भी दिलाया कि आने वाला समय जनता के लिए बदलाव का समय होगा और उनका विकास निश्चय रूप से किया जाएगा, ताराचंद भगोरा के डोर टू डोर जाकर जनता से सीधा संपर्क साध कर कांग्रेस को आने वाले पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में अव्वल बनाने की बात भी कही,कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने इसके लिए जनता का साथ और समर्थन मांगा, और उन्हें विश्वास दिलाया की पार्टी  द्वारा किया गया हर एक वादा पूरा किया जाएगा।

 

खबर 4 –  BTP के राजकुमार ओर कांतिलाल का तूफानी दौरा लगातार  जारी

Udaipur. पंचायतराज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर नेताओ की भी दौड़  बढ़ गई है  चुनाव को लेकर बिटीपी के चौरासी  विधायक राजकुमार रोत ओर कांतिलाल आदिवासी दोनों ने अलग अलग जिलो में सभा की। चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने डुंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र में  छह जगह पर  जनसभा की और जनता को संबोधित करते हुए आदिवासियों के विकास का मंत्र दिया। राजकुमार रोत ने क्षेत्र के आदिवासी निवासियों को जब भरोसा दिलाया की अगर चुनाव में वह बीटीपी के साथ खड़े उतरते हैं तो इसमें क्षेत्र के हर आदिवासी का विकास निश्चित रूप से किया जाएगा   वहीं दूसरी तरफ राजकुमार रोत ने बीजेपी कांग्रेस पार्टियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आदिवासी विरोधी पार्टी का आरोप लगाया और जनता को इन पार्टियों को सबक सिखाने का आवाहन किया वह बीटीपी को भारी मात्रा में वोट देकर शिखर पर लाकर विजय बनाने की बात कही, वही बीटीपी नेता कांतिलाल आदिवासी ने उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा में सभाऐ की ओर सभा मे कहा कि आदिवासी परिवार ने जो बीज बोया था वो अंकुरित हो रहा है. गोली ,अत्याचार का बदला वोट से चुकाना है. किसी पार्टी का नाम नही लेते हुऐ कहा कि सांपनाथ नागनाथ को भगाओ ओर बीटीपी को जिताओ, कांतिलाल आदिवासी ने बीटीपी को आदिवासियों के विकास के लिए एकमात्र जिम्मेदार पार्टी बताया और क्षेत्रवासियों से पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने की विनती भी करी.

 

खबर 5 –  भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा और जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा तूफानी दौरा एंव जनसंपर्क

Udaipur. जिला परिषद एवम पँचायत समिति के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव में भाजपा प्रदेशमहामंत्री सुशील कटारा और भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया, अपने जनसंपर्क में सुशील कटारा ने बीजेपी को चुनावों में शिखर पर रखने की बात कही और जनता को विकासशील बनाने का वादा भी किया, जनता को संबोधित करते हुए सुशील कटारा ने जनता को एक बार फिर बीजेपी पर विश्वास बनाने की बात कही और क्षेत्र और जन जन के विकास का विश्वास भी दिलाया, इसके साथ ही पार्टी द्वारा किए हुए वादों को पूरा किए जाने की बात को भी सामने रखा, अपने जनसंपर्क में सुशील कटारा ने बाकी पार्टियों पर क्षेत्र की जनता का विकास चाहने वाले  नहीं होने का आरोप भी लगाया और भारतीय जनता पार्टी को एकमात्र विकास प्रिय  पार्टी होने का दावा भी किया और साथ ही बीटीपी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पार्टियों को एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने का आरोप भी लगाया,  इसी के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा में  “विवेकानंद विजय संकल्प रैली”  का आयोजन भी किया गया। जिसमे जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने भाजपा की झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया,  गौरतलब है कि “विवेकानंद विजय संकल्प रैली” का सीमलवाड़ा, धंबोला, धनेश्वर, रास्ता आदि विभिन्न स्थानों पर संम्पन होने के बाद उसका समापन किया गया!

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

मैरिज गार्डन में 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्माना, बादलों ने लगाया पारे की गिरावट पर ब्रेक || Udaipur Post Bulletin || 25-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कलक्टर ने इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों के भ्रमण के दिये निर्देश

खबर 2 – देवउठनी एकादशी आज रहेगी सावो की धूम ,मैरिज गार्डन में एक साथ 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्मानासीज हो सकता है गार्डन

खबर 3 – एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का अजीब निर्णय,सभी विषयों का रिवैल्यूएशन करेंगेलेकिन आरटीआई से प्राप्त कॉपी नहीं जांचेंगे

खबर 4 – स्नेक केचर लक्ष्मीलाल का सम्मान

खबर 5 – बादलों ने लगाया पारे की गिरावट पर ब्रेक, 1.7 डिग्री बढ़कर 9 पर पहुंचालेकिन ठिठुरन वही

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – कलक्टर ने इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों के भ्रमण के दिये निर्देश

Udaipur.  राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने विवाह आयोजनों पर विशेष नजर रखने एवं कोरोना प्रोटोकॉल की संख्ती से पालना को लेकर नियुक्त इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों का नियमित भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश दिए है। उन्होंने इन कमांडर्स को निर्देशित किया है कि विवाह आयोजन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। कलक्टर ने एडीएम सिटी और सभी एसडीएम से विवाह आयोजनों की सूची दिनांक व स्थानवार मांगी है एवं उन्हें इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही कलक्टर ने इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी निर्देशित किया है।

 

खबर 2 –  देवउठनी एकादशी आज रहेगी सावो की धूम ,मैरिज गार्डन में एक साथ 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्मानासीज हो सकता है गार्डन

Udaipur. देवउठनी एकादशी पर बुधवार से शुरू हाेने वाले सावों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की गाइडलाइन की पालना नहीं हुई तो कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। क्योंकि जिले में दीपावली के बाद लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में 16 पॉजिटिव मिले। 1 से 13 नवंबर के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या कम थी, लेकिन दीपावली के बाद मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने शादियों में अतिथियों की संख्या 100 तक सीमित रखने, मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की सख्ती लागू कर दी है। मास्क नहीं पहनने पर पांच सौ रुपए का जुर्माना भी वसूला जा रहा है। सरकार को सख्ती को देखकर एसडीएम कार्यालयों से शादियों के अनुमति लेने के आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि जिले में पिछले दिनों में 150 आवेदन ही आए हैं, लेकिन शादियों की संख्या इनसे कई ज्यादा मानी जा रही है। अनुमान के मुताबिक जिले में 300 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है। काेराेना महामारी काे देखते हुए विवाह समारोह में बुधवार से 11 दिसंबर तक जिला प्रशासन की सख्ती रहेगी। काेराेना की दूसरी लहर चलने के कारण सबसे अधिक परेशानी विवाह समाराेह करने वाले परिवार वालाें काे हाे रही है। उन्हाेंने पहले काेराेना का कहर कम हाेने से नियमानुसार 200 मेहमानाें के हिसाब से बंदाेबस्त किए थे, लेकिन महामारी बढ़ने पर राज्य सरकार ने शादी में 100 मेहमानों की अनिवार्यता लागू कर दी। ऐसे में शादियों वालों को भाेजन, बैठक क्षमता से लेकर, केटरिंग तक में बदलाव करना पड़ रहा है।

 

खबर 3 – एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का अजीब निर्णय,सभी विषयों का रिवैल्यूएशन करेंगेलेकिन आरटीआई से प्राप्त कॉपी नहीं जांचेंगे

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोरोना महामारी के चलते परीक्षा एवं पाठ्यक्रम में कटौती करने का भी निर्णय लिया गया है। विवि प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि अब 5 में से सिर्फ 4 यूनिट का ही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। परीक्षा में भी यूनिट सिस्टम खत्म करके अपनी पसंद के प्रश्न हल करने का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगी। अब यूजी और पीजी के सभी पेपर्स में पुनर्मूल्यांकन करवाया जा सकेगा। पहले सिर्फ 2 पेपर में ही यह सुविधा थी। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आरटीआई के आधार पर प्राप्त की गई कॉपी से किसी भी तरह की पुनर्मूल्यांकन की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। फोरेंसिक साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यूजी और पीजी लेवल पर पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। ट्राइबल म्यूजिक एंड डांस एवं माइनिंग एंड मिनरल एक्सप्लोरेशन, ज्योतिष एवं वास्तु विषय पर पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के साथ बीए एडिशनल इन म्युजिक शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

 

खबर 4 –  स्नेक केचर लक्ष्मीलाल का सम्मान

Udaipur. सांपों को पंकडकर उनकों उचित संरक्षण प्रदान करने वाले वाईल्ड एनीमल रेक्स्यू सेंटर के वॉलीयन्टर स्नेक केचर लक्ष्मीलाल गमेती को मंगलवार को रामावि रेबारियों का गुड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि कलाविद् विनय भाणावत ने लक्ष्मीलाल को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्कील डवलपमेंट एन्टरप्रेनशीप द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीलाल अब तक विभिन्न प्रजातियों के करीब 7000 सांपों का रेसक्यू कर चुके है। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच नारायण लाल, उपसरपंच गोविन्द रेबारी, विद्यालय की श्रीमती सरोज शक्तावत, चन्द्रपकाश, जगदीश गमेती आदि मौजूद थे।

 

खबर 5 – बादलों ने लगाया पारे की गिरवट पर ब्रेक, 1.7 डिग्री बढ़कर 9 पर पहुंचालेकिन ठिठुरन वही

Udaipur.  रात के पारे में गिरावट को तीसरे दिन मंगलवार को ब्रेक लगा। बीते 24 घंटे के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़त के साथ 9.0 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा रहा। हालांकि इसके बावजूद शीतलहर के कारण ठिठुरन कम नहीं पड़ी। शहर में हल्के बादल छाए रहने के कारण तापमान में यह बढ़त देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 27.6 डिग्री था, जबकि रात का पारा एकाएक 4 डिग्री गिरकर 8 डिग्री पर आ गया था। इसके चलते सर्दी के तेवर भी तीखे हो गए थे। गत 18 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम बना हुआ था। इस दौरान रात का तापमान 14.8 डिग्री से गिरते-गिरते 23 नवंबर को 7.3 डिग्री पर अा पहुंचा था। तीन दिन से सर्दी का असर तेज होने से ऊनी कपड़ों की मांग एकदम बढ़ी है। 29 तक 10 से 13 के बीच रह सकता है पारा : माैसम विशेषज्ञ प्राे. नरपतसिंह राठाैड़ बताते हैं कि हल्के बादल छाने से दिन अाैर रात के तापमान में बढ़ाेतरी हुई है। बादल छंटने पर तापमान में फिर कमी अाएगी। दूसरी ओर, विभाग के अनुसार 29 नवंबर तक उदयपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले पांच दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/7NUgo9SQ0pw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हिन्दुस्तान जिंक ‘डाॅउ जोन्स’ सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में प्रथम

Udaipur, भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क को धातु एवं खनन क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी के लिए विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठत संस्था डाॅउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स एशिया-पेसिफिक धातु एवं खनन क्षेत्र में प्रथम, विश्व स्तर पर पर्यावरण क्षेत्र में तीसरा और इंडेक्स सूची में 8वां स्थान मिला है।

डाॅव जोन्स इंडेक्स विश्व स्तर पर एक प्रसिद्ध संगठन है जो के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन और बेंचमार्क करती हैं। जिंक आफ इण्डिया से जाने जानी वाली हिन्दुस्तान जिंक को धातु एवं खनन क्षेत्र की 75 कंपनियों के मूल्यांकन में पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करते हुए सम्मानित किया है। कंपनियों का मूल्यांकन एवं बेंचमार्किंग आर्थिक, पर्यावरण और सामाजिक तीन आयामों के आधार पर किया जाता है।

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने बताया कि डाॅव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 में प्रथम श्रेणी में बने रहने पर हमें खुशी है, यह हमारे प्रचालन में सस्टेनेबिलिटी के तहत् किये गये सभी प्रयासो की मान्यता है। सस्टेनेबिलिटी और जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज की दिशा में कंपनी ने कई प्रकार की नई पद्धति एवं आवश्यक कदम उठाएं है। हम इसे एक अवसर के रूप में लेते हुए नए मानदंड स्थापित कर, ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी के लिए अग्रणी और नए बैंचमार्क हेतु सतत् प्रयास जारी रखेंगे।

1999 में प्रारंभ, डीजेएसआई काॅरपोरेट सस्टेनेबिलिटी के लिए स्वर्ण मानक का प्रतिनिधित्व करता है और रोबेकोसम वित्तीय, पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन कारकों के विश्लेषण के आधार पर अग्रणी वैश्विक सस्टेनेबिलिटी वाली कंपनियों को ट्रैक करने वाला पहला वैश्विक सूचकांक है जो प्रति कंपनी औसतन 600 डेटा बिंदुओं को एक समग्र स्कोर में परिवर्तित करता है।

भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी एकीकृत जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक पानी और ऊर्जा संरक्षण पर अधिक ध्यान देती है। कंपनी के सभी प्लांट जीरो-एफ्लुएंट डिस्चार्ज पर काम करते हैं। कंपनी के पास एक स्टैण्ड-अलोन सेफ्टी एण्ड इनोवेशन सेल है जो अपने परिचालन में बढ़ी हुई स्वचालन और डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक प्रयास है। कंपनी सतत् विकास के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार विभिन्न प्रयासों और परियोजनाओं के निरंतर कार्यान्वयन के माध्यम से प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रयासरत है।

पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च, Rajkumar Raut का चौरासी विधानसभा में दौरा ! || Wagad Post Bulletin || 24-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

खबर 2 – चौरासी विधायक राजकुमार रोत का चौरासी विधानसभा में तूफानी दौरा!

खबर 3 – ससुराल में युवक से लट्‌ठ से मारपीटआत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपकाका ससुर गिरफ्तार

खबर 4 – सागवाड़ा में जन्मे आचार्य रयणसागर महाराज का पाली में समाधि मरण

खबर 5 गुप्ता काे मिलेगा वाटर अवार्डशील्ड पहुंची,एशिया के टॉप-50 में राजस्थान से अकेलेआज जल संरक्षण के बारे में बताएंगे

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

Udaipur.  डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के बाद अब दो दिन के दूसरे किसी चरण का मतदान होने वाला है जिसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के नेतृत्व में पुलिस के जवानाें ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर फ्लैग मार्च निकाला! फ्लैगमार्च के दौरान क्षेत्र वासियों को  चुनावों मे बिना भय निडर होकर चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र मे भागीदारी निभाने का आव्हान किया। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि पुलिस के जवानों द्वरा किया गया फ्लैग मार्च लोगों को आगाह करने के उद्देश्य से किया गया,  चुनाव में किसी प्रकार का रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ओर मोबाइल पार्टियों द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों  धम्बोला,चिकली, गलियाकोट, सागवाड़ा में फ्लैग मार्च किया  रिजर्व जाब्ता तैनात है

 

खबर 2 –  चौरासी विधायक राजकुमार रोत का चौरासी विधानसभा में तूफानी दौरा!

Udaipur. पंचयात राज चुनाव के प्रथम चरण होने के बाद  BTP विधायक राजकुमार रोत ने घाटोला, बांसवाड़ा , प्रतापगड़, धरियावाद में  तूफानी जनसभाएं करने के बाद मंगलवार को सीमलवाड़ा पहुचे ओर  चौरासी विधानसभा क्षेत्र में  एक  के बाद एक करके सात जगह पर सभा की सभा मे चौरासी विधायक  राजकुमार रोत ने   जनता को संबोधित करते हुए  कहा की बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात भी कही, ओर  लोकतंत्र को बचाने का हवाला देते हुए भाजपा और कांग्रेस को आदिवासियों के हित नही चाहने वाली की  पार्टी बतायाऔर समस्त आदिवासियों से अपील की चनावों में BTP को भारी मात्रा से वोट देकर उन्हें जिताये! सभा के बाद महिलाओं से बात करते हुए उनके समर्थन की मांग की तो एक महिला ने कहा तुम पहले भी आये थे जब भी हमने टेम्पो को वोट देकर आपका साथ दिया था तो अबकी बार फिर आपके साथ ही  अपना समर्थन देने का विश्वास दिलाया

 

खबर 3 – ससुराल में युवक से लट्‌ठ से मारपीटआत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपकाका ससुर गिरफ्तार

Udaipur.  पत्नी को लेने ससुराल गोकुलपुरा गांव आए एक युवक के साथ उसके काका ससुर ने मारपीट की। पत्नी के साथ जाने से मना करने पर हुए विवाद के बाद यह मारपीट की गई। इसके बाद ईश्वर का शव फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पत्नी और काका ससुर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में युवक के काका ससुर कन्हैयालाल पुत्र जीवा कटारा को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी दिलीपदान चारण ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। मृतक के काका ससुर गोकुलपुरा निवासी कन्हैयालाल को डिटेन कर अनुसंधान किया। इस दौरान जांच में पाया कि 10 नवंबर की रात 8 बजे ईश्वर डामोर अपनी पत्नी गीता को लेने के लिए ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी व पुत्र को ले जाने के लिए कहा। गीता ने इनकार कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कन्हैयालाल ने ईश्वर के साथ लट्ठ से मारपीट की। ईश्वर के मामा डोलवरिया ओड़ा निवासी शंकरलाल रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में शंका बताई कि ईश्वर के काका ससुर कन्हैया, इसकी पत्नी गीता व सास कमला, इनके परिजन ने ईश्वर के साथ मारपीट की है। खुलासा करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल महिपालसिंह, भोपालसिंह, सुनील और खुशपाल सिंह शामिल थे। पुलिस के अनुसार ओड हनेला निवासी ईश्वर की शादी सात साल पहले गीता के साथ हुई थी। ईश्वर अहमदाबाद में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में परिवार समेत हनेला आया था। 10 नवंबर की रात को ईश्वर के फोन नंबर से उसकी नानी पारी के मोबाइल पर कॉल आया कि वह ससुर के वहां पर गया था। आंगन में खांट पर बैठा था कि काका ससुर कन्हैया ने लठ मारा। जो मेरे सिर पर लगा। एक बारगी वह बेहोश हो गया। बाद में होश आने पर वह मगरे के पास पहुंचा। इसके बाद ईश्वर का फोन बंद हो गया। इसके बाद ईश्वर के गांव से काका देवीलाल पुत्र हुका डामोर का फोन आया कि ईश्वर ने फांसी खा ली है। ईश्वर का शव खाखरे के पेड़ से बंधा हुआ है। पैर जमीन पर अड़ रहे थे। मौजे पहने हुए थे, जूते नहीं थे। पेंट के अंदर से खून निकल रहे थे। पेट पर चोट आई हुई थी। गले में खाट का पट्टा बांध हुआ था।

 

खबर 4 –  सागवाड़ा में जन्मे आचार्य रयणसागर महाराज का पाली में समाधि मरण

Udaipur. सागवाड़ा नगर में जन्मे हूमड़ जैन समाज के गौरव आचार्य रयण सागरजी महाराज का समाधि मरण सोमवार को आनंदपुर कालू जिला पाली में हुआ। प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ने बताया कि डोल यात्रा के साथ आचार्यश्री के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, समाधि मरण की सूचना मिलने पर सागवाड़ा नगर में जैन समाज की आपातकालीन बैठक जैन बोर्डिंग में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुसार जैन समाजजनों ने अपने व्यापार- प्रतिष्ठान बंद रखे। शाम को जैन बोर्डिंग में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें आचार्य को विनयांजलि दी।

 

खबर 5 –  गुप्ता काे मिलेगा वाटर अवार्डशील्ड पहुंची,एशिया के टॉप-50 में राजस्थान से अकेलेआज जल संरक्षण के बारे में बताएंगे

Udaipur. नगर परिषद के निवर्तमान सभापति केके गुप्ता को जल संरक्षण में सराहनीय कार्य करने पर वॉटर डाइजेस्ट संस्था की ओर से वाटर अवार्ड 2019-20 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एशिया स्तर पर प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए एशिया के टॉप-50 हस्तियों को नामित किया गया था। इसमें 40 हस्तियां भारत से हैं। इनमें से गुप्ता को यह सम्मान मिलेगा। सोमवार को संस्था की ओर से भेजी वाटर अवार्ड शील्ड गुप्ता को मिल गई। संस्था की ओर से इस महीने के माह के अंत में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मान की घोषणा की जाएगी। इस सम्मान के तारतम्य में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम के तहत देशवासियों को जल संरक्षण में सराहनीय प्रयास करने वालों की सफलता राज पर चर्चा करेगा। बता दें, हाल ही जलशक्ति मंत्रालय द्वारा निवर्तमान सभापति को इस साल का वाटर हीरोज सम्मान प्रदान किया है। कुछ दिन पूर्व दिल्ली सरकार की एक टीम दिल्ली जलबोर्ड के चेयरमैन के साथ डूंगरपुर आई थी। दिल्ली की टीम ने यहां के जल संरक्षण के कार्यों का तकनीकी अवलोकन किया और यहां की जल संरक्षण तकनीक को दिल्ली में लागू किया गया है, जिससे दिल्ली वासियों के पेयजल संकट को दूर किया जा सके। गुप्ता ने अपने कार्यकाल में शहर में वाटर हार्वेंस्टिंग का काम लागू किया था। इसका शानदार परिणाम मिला और भूजल स्तर भी बढ़ा है। इसके लिए शहरवासियों ने भी बढ़चढ़ कर इस काम में हिस्सेदारी निभाई है

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

शहर में चला नगर निगम का हथोड़ा, MLSU मे Academic Council की बैठक || Udaipur Post Bulletin || 24-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – शहर में फिर चला नगर निगम का हथोड़ा रेगर कॉलोनी में हुयी कार्यवाही 

खबर 2 – सुविवि के प्रतिनिधिमंडल ने किया ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अवलोकनशैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू

खबर 3 – सुविवि- तीन महीने में तीसरी अकेडमिक कौंसिल की बैठक आज

खबर 4 – उदयपुर में रात आठ से सुबह छः बजे तक शहर में पसरता है सन्नाटा

खबर 5 – कोरोना और घातक:100 नए रोगी मिलेचार दिन में कोरोना का तीसरा शतकएक्टिव केस फिर 500 पारएक और मौत

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – शहर में फिर चला नगर निगम का हथोड़ा रेगर कॉलोनी में हुयी कार्यवाही 

Udaipur.  शहर में अतिक्रमण को लेके निगम का हथोड़ा फिर से चल पड़ा है. चुनावी माहौल को देखते हुए अतिक्रमण की भरमार है। और क्युकी प्रशाशन चुनाव की व्यवस्था में जूटा  रहता है बस अतिक्रमियो के लिए ये वक्त बिलकुल सही लगता है। और बस शहर में बिल्डिंग्स कड़ी हो जाती है ,सड़के और सकरी होने लगती है ,सारे निर्माण कार्य धड़ल्ले से चलने लगते है। पिछले कुछ समय से नगर निगम अतिक्रमण को लेकर काफी गंभीर हो गया है। इसके तहत आये दिन नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते की कार्यवाही सुनने को मिल रही है। इसी क्रम में आज अतिक्रमण निरोधी दस्ता पंहुचा रेगर कॉलोनी। यहाँ पर हलके फुल्के विरोध के बाद रोड पर जमे टायर विक्रेताओं के हज़ारो टायर जब्त कर लिए गए। खबर लिखे जाने तक नगर निगम की कार्यवाही जारी थी।

 

खबर 2 –  सुविवि के प्रतिनिधिमंडल ने किया ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अवलोकनशैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू

Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से शैक्षणिक आदान-प्रदान के उद्देश्य से परिसर का अवलोकन किया एवं अधिकारियों से वार्ता की। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न  पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान करने सांकेतिक सम्बद्धता देने एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एक एमओयू करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की ओर से बोर्ड ऑफ मनेजमेंट के सदस्य प्रो साधना कोठारी एवं प्रो घनश्याम सिंह राठौड, कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो पीके सिंह, बैंकिंग प्रशासन विभाग के प्रो शूरवीर सिंह भाणावत, पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ कुंजन आचार्य एवं डिप्टी रजिस्ट्रार मुकेश बारबर ने  परिसर का निरीक्षण एवम अवलोकन किया एवं वहां टीवी स्टूडियो, रेडियो स्टेशन एवम अन्य संसाधनों का अवलोकन किया। इसके साथ ही मीडिया विंग के चेयरमैन बीके करुणा भाई एवं एजुकेशन विंग के चेयरमैन बीके मृत्युंजय भाई से शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात की रिपोर्ट मंगलवार को होने वाली एकेडमी कौंसिल की बैठक में रखी जाएगी।

 

खबर 3 – सुविवि- तीन महीने में तीसरी अकेडमिक कौंसिल की बैठक आज

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की एकेडमिक कौंसिल की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक बैठक होगी। आमतौर पर साल में एक बार होने वाली यह बैठक कुलपति प्रो सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के 3 महीने में तीसरी बार हो रही है। इस बैठक में कुलपति धन्यवाद प्रस्ताव भी रखेंगे। उक्त बैठक में आगामी 22 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले स्वर्ण पदक एवं पीएचडी डिग्रियों का अनुमोदन किया जाएगा, साथ ही अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा होगी। दीक्षांत समारोह में कुल 96 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे साथ ही साल भर में  पूरी हुई पीएचडी की डिग्रियों का वितरण होगा।

 

खबर 4 –  उदयपुर में रात आठ से सुबह छः बजे तक शहर में पसरता है सन्नाटा

Udaipur. अँधेरी रातो में सुनसान राहो पर,,,,,,, अभी अगर रात को कही आप इमर्जेन्सी के कारण भी आप बाहर निकलेंगे तो आपके दिमाग में ये लाइन तो ज़रूर आ जाएगी। क्युकी कोरोना महामारी चल रही है और कोरोना के बढ़ते हुए केसेस को लेकर प्रशाशन फिर से मुस्तेद हो गया है। सभी को स्पष्ट आदेश है की सात बजे तक सभी अपने प्रतिष्ठान बंद करके किसी भी तरह आठ बजे तक अपने घरो तक पहुच जाये। केवल विवाह समारोह और इमरजेंसी सेवाओ व् बाहर से आने वालो के लिए रियायत दी गयी है.इस कारण सडको पर सन्नाटा पसर जाता है।  ये सन्नाटा अब बढती हुयी ठण्ड के कारण भी हो जाता है क्युकी मौसम में अब ठंडक रहने लगी है। राते अब सर्द होने लगी हैं। लेकिन ठण्ड के कारण कोरोना के बढ़ने की भी आशंका है। इसलिए सावधानी ही उपाय है।

 

खबर 5 – कोरोना और घातक:100 नए रोगी मिलेचार दिन में कोरोना का तीसरा शतकएक्टिव केस फिर 500 पारएक और मौत

Udaipur.  शहर में काेराेना दिन-प्रतिदिन घातक हाेता जा रहा है। साेमवार काे 100 नए मरीज मिले। पिछले चार दिन में यह तीसरी बार है, जब 100 या उससे ज्यादा मरीज मिले हैं। दीवाली बाद से शहर में 11 फीसदी की दर से नए मरीज मिले रहे हैं। रविवार काे काेराेना के 8 माह में सबसे ज्यादा 184 मरीज िमले थे। वहीं 18 दिन ऐसे आए जिनमें 100 से ज्यादा संक्रमित मिले।अब कुल रोगियाें की संख्या 8 हजार 785 हो गई है। संक्रमण से सोमवार को एक और महिला की मौत हो गई। कोरोना अब तक 152 जानें ले चुका है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस फिर से 584 हो गए हैं, जिनमें से 445 संक्रमित होम आइसोलेशन हैं। शेष 139 संक्रमित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित रेजीडेंसी राेड निवासी 68 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में सोमवार से डे केयर सेंटर शुरू हो गया। यहां ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होने वाले संक्रमितों का सुबह 8 बजे से निशुल्क इलाज किया जाएगा। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अब कोविड हॉस्पिटल वेंटिलेटर, बाइपेप, ऑक्सीजन बेड और सामान्य बेड खाली नहीं होने के बहाने टरका नहीं कर सकेंगे। मरीजों को भी एक से दूसरे अस्पताल के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए कलेक्टर चेतनराम देवड़ा ने वेबसाइट  तैयार कराई है। इस पर सभी कोविड हॉस्पिटलों के लिंक हैं, क्लिक करते ही इनमें भर्ती संक्रमितों की संख्या सहित हर सुविधा-व्यवस्था की उपलब्धता सामने आ जाएगी। यही नहीं, हेल्पडेस्क पर क्लिक करते ही सभी कोविड हॉस्पिटलों के मॉनिटरिंग अफसरों के नाम और फोन नंबर भी मिल जाएंगे। कोई भी असुविधा होने पर संक्रमित या परिजन इनसे संपर्क कर सकेंगे। साइट पर कोरोना में होम आइसोलेशन गाइडलाइन, निजी अस्पतालों के लिए सरकार से स्वीकृत रेट लिस्ट, कोविड के बाद के लक्षण और प्रबंधन की गाइडलाइन भी है। वेबसाइट रोज तीन बार अपडेट होगी। रविवार सुबह पास के ही तालाब में संगीता का शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। इस पर धंबोला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी रखवाया था।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/JCcebp6RgNw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड में गोल्ड पुरस्कार

Udaipur. ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड 2019 द्वारा जावर माइंस को धातु और खनन क्षेत्र में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार सस्टेनेबल भविष्य हेतु लगातार प्रयासों और दक्षता के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की मान्यता हैं। ऊर्जा दक्षता पहल के उत्कृष्ट प्रदर्शन और जावर माइंस की विशिष्ट बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी के लिए धातु और खनन क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ऊर्जा दक्षता की प्रमुख पहल, जावर माइंस में वायु चलित प्रणाली और माइंस में कंप्रेशर एवं सहायक पंखों से अनूकूलन कर बाहर निकालना है। वित्त वर्ष 2019 में 4.52 प्रतिशत विशिष्ट बिजली खपत की कमी और 4,604 टन कार्बनडाइआक्साइड की कमी हुई है। इस पुरस्कार के लिए एनसीएल, जेएसपीएल, एनएमडीसी आदि अन्य कंपनियों ने भी आवेदन किया था।

डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान हुए पूर्ण, कोरोना पॉजिटिव आने पर मरीज़ को छोड़ भगा स्टाफ || Wagad Post Bulletin || 23-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान पूर्ण

खबर 2 – नगर परिषद ने मतदान दलों को मास्क बांटे,तहसील चौराहे पर आमजन को 2990 मास्क2450 पैम्पलेट वितरित किए

खबर 3 – ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज को छोड़ भागा स्टाफ

खबर 4 – राेडवेज चालक व परिचालकाें काे वेतन के हिसाब से मिलेगा अलाउंस

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान पूर्ण

Udaipur.  गाँवों की सरकार यानी कि पंचायत चुनाव और अगर ये पंचायत चुनाव वागड़ के हो तो यहाँ का फिर माहोल ही कुछ अलग होता है।  वेसे तो हमेशा से वागड़ में भाजपा और कांग्रेस की आपस में सीधी टक्कर होते ई है और ज्यादातर कांग्रेस को जीत मिलती आई है लेकिन इस बार एसा नहीं है इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए गाँवों की सरकार बनाने की राह इतनी आसान नहीं है।  क्यूँ की अब तीसरा कोण है बीटीपी बीटीपी ने जिस धमाके के साथ पुरे वागड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और बीटीपी के नेताओं की लोकप्रियता जिस तरह से युवाओं में ख़ास कर आदिवासी युवाओं में बढ़ी है उससे अब मुकाबला त्रिकोणीय है।  और गाँव की सरकार का आज यानी २३नवम्बर को पहला चरण था। डूंगरपुर जिले की चार पंचायत समितियां डूंगरपुर दोवडा आसपुर और साबला में पहले चरण में चुनाव हुए सेबीसे की टीम ने दिन भर इन पंचायत समितियों का दौरा किया और गाँवों की सरकार और हालात का जायज़ा लिया। जिस तरह का उत्साह विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में देखा जाता है वेसा ही जोश और उत्साह पंचायत के चुनावों में भी नज़र आया कई महामारी होने के बावजूद हर एक बूथ पर मतदान खासी संख्या में हुआ।  शाम छह बजे तक कितना प्रतिशत मतदान हुआ यह जानकारी नहीं मिल पायी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की शाम पांच बजे तक चारों पंचायत समिति में ५०प्रतिशत से ऊपर मतदान के आंकड़े आचुके थे और बूथ में मतदान जारी थे इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि ५५ प्रतिशत से ऊपर मतदान का प्रतिशत रहेगा। सीबीसी की टीम ने अपने दौरे में पाया की गाँवों के लोग जितना मतदान के प्रति जागरूक है उतने ही कोरोना को लेकर भी जागरूक दिखे हालाँकि कई जगह मास्क लगाये लोग दिखे तो कई जगह बिना मास्क के युवा बूथ के बाहर दिखे।  इधर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तेद दिखा।

 

खबर 2 –  नगर परिषद ने मतदान दलों को मास्क बांटे,तहसील चौराहे पर आमजन को 2990 मास्क2450 पैम्पलेट वितरित किए

Udaipur. राज्य सरकार के कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद द्वारा शहर के कॉलेज ग्राउंड में पंचायत चुनाव मतदान दलों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और पैम्पलेट वितरित किए। नगरपरिषद आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शहर में टीम परिषद द्वारा जन जागरूकता आंदोलन को सफल बनाते हुए आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक कर मास्क वितरित किए जा रहे हैं। रविवार को पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए रवाना होने वाले मतदान दलों को टीम परिषद ने मास्क वितरित किए।

 

खबर 3 – ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज को छोड़ भागा स्टाफ

Udaipur.  मेडिकल कॉलेज सामान्य अस्पताल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन को भती एक मरीज को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मरीज का ऑपरेशन करने के बाद उसे पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज ने डॉक्टर व अन्य स्टॉफ को उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने की कहा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।मरीज दो दिन तक परेशान होता रहा। रविवार शाम को मरीज स्वयं ही अपनी पत्नी की सहायता से सामान्य अस्पताल में फस्र्ट फ्लोर पर व्यवस्थित पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड से पैदल चलकर, पॉजिटिव वार्ड पहुंचा। जबकि मरीज का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। मरीज दिलीप ने बताया कि वह सासरपुर पाडली निवासी है। शुक्रवार को वह अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती हुआ था।शुक्रवार दोपहर उसका कोविड सैंपल लेने के बाद डॉक्टर ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया। शनिवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब डॉक्टर को इसका पता चला तो उन्होंने वार्डबॉय व अन्य कार्मिकों को उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने की कहा गया। शनिवार सुबह से लेकर रविवार शाम तक कोई भी कार्मिक उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने नहीं आया।इस दौरान उसकी पत्नी शीला मीणा, जो कि एक नर्सिंग कर्मचारी है, कई बार वार्डबॉय अन्य कार्मिकों से मिली लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आखिर में मरीज अपने एक हाथ में मूत्रत्याग की थैली और दूसरे हाथ से लुंगी को पकड़कर खुद ही वार्ड में पहुंचा।

 

खबर 4 –  राेडवेज चालक व परिचालकाें काे वेतन के हिसाब से मिलेगा अलाउंस

Udaipur. राेडवेज के चालक व परिचालकों काे अब वेतन शृंखला के अनुसार नाइट और डे-आउट अलाउंस मिलेगा। अभी तक यह फिक्स था। रोडवेज की दिन में चलने वाली बसों के अपने मुख्यालय से बाहर किसी जगह रात को 6 घंटे या इससे ज्यादा ठहराव पर चालक-परिचालकों को नाइट अलाउंस दिया जाता है। रात में चलने वाली बसों के अपने मुख्यालय से बाहर किसी जगह दिन में 6 घंटे या इससे ज्यादा ठहराव पर उनके चालक-परिचालकों को डे-आउट अलाउंस दिया जाता है। अभी तक रोडवेज की ओर से चालक-परिचालकाें काे राजस्थान में 90 व राजस्थान से बाहर 100 रुपए के हिसाब से नाइट और डे आउट अलाउंस दिया जाता है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी आदेशानुसार अब उन्हें नाइट व डे-आउट अलाउंस उनकी वेतन शृंखला के अनुसार 85 रुपए से लेकर 225 रुपए तक मिलेगा।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Pacific के Chairman Ashish Agarwal को जान से मारने की धमकी, पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की Voting आज, || Udaipur Post Bulletin || 23-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पेसिफिक उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी,मांगे 50 लाख रुपये.

खबर 2 – पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोपमुकदमा दर्ज,मई में भर्ती कराए मरीज की मौत पर परिजन पहुंचे थे कोर्ट

खबर 3 – 8 माह में पहली बार 184 नए रोगी मिलेपारा 8 डिग्रीनवंबर में 10 साल बाद ऐसी ठंड

खबर 4 – पहले चरण की वाेटिंग आजजिले के 681 बूथाें पर 11 जिप और 93 पंचायत समिति सदस्याें के लिए हाेगा मतदान

खबर 5 – आडावळ महाेत्सव का हुआ समापन ,राजस्थान की संस्कृतिसाहित्य और विरासत के ऑनलाइन कार्यक्रम में 12 देशाें के 40 हजार लाेग जुड़े

खबर 6 – उर्दू भाषा को लेकर 22 दिनों से चल दांडी यात्रा स्थगितप्रदेश सरकार ने मानी मांगें

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पेसिफिक उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी,मांगे 50 लाख रुपये.

Udaipur.  पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिरोती मांगी गई है। उन्होंने अपने ही पूर्व कर्मचारी प्रेमसिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी पनवाड़ी, देबारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेमसिंह वर्षों से अग्रवाल के यहां काम करता आ रहा था। उसे हाल ही नौकरी से निकाला गया था।गत दिनों प्रेमसिंह कॉलेज आया और कार्यालय से अग्रवाल का मोबाइल फोन चुरा ले गया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसी मोबाइल से अग्रवाल को फोन कर 50 लाख रुपए मांगे। यह रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी-सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

खबर 2 –  पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोपमुकदमा दर्ज,मई में भर्ती कराए मरीज की मौत पर परिजन पहुंचे थे कोर्ट

Udaipur. सुखेर थाना क्षेत्र में शोभागपुरा चौराहा स्थित पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ 6 माह पहले उपचार में लापरवाही बरतने से मृत्यु होने का काेर्ट से मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार खान रेवदर सिराेही निवासी ब्रजराज सिंह पुत्र जीडी चारण ने इस हॉस्पिटल के चिकित्सकों और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपाेर्ट में बताया कि लाॅकडाउन में 22 मई काे उसके पिता जीडी चारण की तबीयत खराब होने पर पारस जेके में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने तीन-चार दिन बाद पिता के स्वस्थ होने की बात कही थी। इसके बाद 23-24 मई को डायलिसिस किया।आरोप है कि तब ओवर डोज की वजह से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मिलने नहीं दिया। दूसरे अस्पताल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी। फिर 25 मई रात काे ज्यादा तबीयत खराब होने पर आईसीयू में नर्सिंगकर्मी के भरोसे ही पिता को छोड़ दिया था और 26 को उनकी माैत हो गई। ब्रजराजसिंह ने न्यायालय की शरण लेकर चिकित्सकों के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

खबर 3 – 8 माह में पहली बार 184 नए रोगी मिलेपारा 8 डिग्रीनवंबर में 10 साल बाद ऐसी ठंड

Udaipur.  मतदान दलों में शामिल कर्मचारी रविवार को पोलिंग बूथों के लिए रवानगी से पहले मास्क या रूमाल से नाक-मुंह तो कवर किए हुए थे, लेकिन दो गज दूरी कहीं नहीं दिखी।सर्दी की तरह कोरोना ने भी अपना आठ माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शहर में रविवार को पहली बार सर्वाधिक 184 संक्रमित मिले। इससे पहले 4 अक्टूबर को 158 संक्रमित सामने आए थे। नए संक्रमितों में 134 शहरी और 50 ग्रामीण हैं। वहीं एक महिला की मौत हो गई। डराने वाली बात यह है कि दीवाली बाद से मरीज मिलने की गति भी दुगुनी हो गई है। 14 नवंबर तक जहां औसत 51 संक्रमित मिल थे, वहीं पिछले आठ दिन से 98 मरीज सामने आ रहे हैं। एक्टिव केस भी दुगुना से ज्यादा हो गए हैं। 14 नवंबर को 269 एक्टिव केस थे, अब 606 हो गए हैं।यानी पिछले आठ दिनों में 377 एक्टिव केस बढ़ गए। इनमें से 477 होम आइसोलेट हैं और 129 कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती माली कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय संक्रमित महिला की रविवार को मौत हो गई। कोरोना से अब तक उदयपुर के 151 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शहर में नवंबर महीने में अब तक जहां 1503 मरीज मिले हैं, वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8685 पर पहुंच गया है। इनमें से 8 हजार रोगी ठीक हो चुके हैं।  एडीएम ओपी बुनकर ने बताया कि शहर के सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर, हिरणमगरी, सवीना, हाथीपोल, अम्बामाता, धानमण्डी, घंटाघर, सुखेर, गोवर्धन विलास में रात 8 से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान सभी बाजार, कार्यस्थल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बन्द रहेंगे। सभी बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि शाम 7 बजे बन्द करने होंगे ताकि सम्बन्धित कर्मचारी व अन्य व्यक्ति रात 8 बजे तक घर पहुंच सकें। प्रशासन ने अब आयोजकों के लिए शादी समारोहों में मेहमानों की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी है। जरूरत पर प्रशासन भी वीडियोग्राफी कराएगा। शादी सहित सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए कलेक्टर की मंजूरी लेनी होगी। अनुमति भी सिर्फ 100 लोगों की ही मिलेगी। मेहमानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर भी दर्ज करने होंगे। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सेनेटाइजेशन के इंतजाम करने होंगे।

 

खबर 4 –  पहले चरण की वाेटिंग आजजिले के 681 बूथाें पर 11 जिप और 93 पंचायत समिति सदस्याें के लिए हाेगा मतदान

Udaipur. पहले चरण में पांच पंचायत समिति क्षेत्राें में 11 जिला परिषद और 93 पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए साेमवार सुबह 7.30 से शाम 5 तक मतदान हाेगा। रविवार काे जिला मुख्यालय से मतदान दल रवाना हुए। सोमवार को झाड़ाेल, फलासिया, काेटड़ा, सायरा और गाेगुंदा पंचायत समिति क्षेत्राेें के 681 बूथाेें पर मतदान हाेगा। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी ने बताया कि पहले चरण में जिला परिषद सदस्य पर 27 प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य के लिए 258 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना 8 दिसंबर काे हाेगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि चुनाव प्रशिक्षण के दौरान 41 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी कार्मिकाें काे कारण बताओ नाेटिस जारी किए हैं। मतदान समाप्ति के बाद काेई भी दल शाॅर्ट कट रास्ता नहीं अपना सकेगा। सभी काे अपने वाहन चैक पाेस्ट से हाेते ही जिला मुख्यालय लाने होंगे। इससे मतदान केंद्र से लेकर मुख्यालय तक उनकी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है अाैर जिला परिषद सदस्य की 43 सीटाें पर 125 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार चरणाें में हाे रहे चुनाव में साेमवार काे जिला परिषद के साथ ही पंचायत समिति सदस्याें के लिए भी पहले चरण का मतदान हाेगा। जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 10 अविवाहित, 31 बेराेजगार, 8 पेंशनर और एक कांट्रैक्टर ने भी ताल ठोंकी है। 22 से 77 वर्ष के प्रत्याशी भी प्रचार पर पसीना बहा रहे हैं। चुनाव में सबसे खास बात यह है कि इसमें सात प्रत्याशी 70 से 77 वर्ष के बीच के हंै। इनमें 70 वर्षीय कमलेश देवी भी हैं, जाे अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं।

 

खबर 5 – आडावळ महाेत्सव का हुआ समापन ,राजस्थान की संस्कृतिसाहित्य और विरासत के ऑनलाइन कार्यक्रम में 12 देशाें के 40 हजार लाेग जुड़े

Udaipur.  लोककला, संस्कृति के रंगों से सरोबार तीन दिवसीय राजस्थान साहित्य महोत्सअव आडावळ का रविवार काे समापन हुआ।ऑनलाइन हुए कार्यक्रम में विभिन्न सत्राें में विशेषज्ञाें ने राजस्थान की संस्कृति, साहित्य और विरासत पर विचार साझा किए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। इसमें देश के विभिन्न राज्याें के साथ 12 देशाें से 40 हजार लाेग ऑनलाइन जुड़े। महाेत्सव के निदेशक डॉ. शिवदान सिंह जोलावास ने बताया महोत्सव ऑनलाइन हाेने से पिछले साल की तुलना में देश-विदेश से ज्यादा संख्या में लाेग जुड़े। समापन के प्रथम सत्र ख्यात में एमपीयूएटी के कुलपति प्राे. एनएस राठौड़ ने प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, बहुमूल्य खनिजाें के साथ नवीन शोध एवं तकनीकों की जानकारी दी। वहीं डॉ. अनुपम भटनागर, इंजी. हिमांशु कौशल ने खनन की बारीकियां बताई। दूसरे सत्र हेनाण में अतुल कनक, डॉ. कुंजन आचार्य, मनोज कुमार स्वामी ने प्रतियाेगी परीक्षाओं में राजस्थानी संस्कृति और भाषा के प्रश्न पत्राें से जुड़े तथ्य बताए। अगले सत्र दीठ में जालाैर विधायक जाेगेश्वर गर्ग और डॉ. गजादान चारण ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राजस्थानी भाषा एवं स्थानीय बोली के प्राथमिक शिक्षा में महत्त्व पर चर्चा की। वहीं आमी-सामी सत्र में पूर्व सचिव अदिति मेहता, अमेरिका से लखन गुसाईं, डॉ. गजे सिंह, रति सक्सेना, हरीश आग्नेय ने लोक नृत्य गवरी औैर आदिवासी पहनावे के बारे में बताया। इसी सत्र में प्रसिद्ध नृत्यांगना झील नागौरी, प्रतिभा वैष्णव, मीनाक्षी राव, वसुधा कंसारा ने ऑनलाइन लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी दी।

 

खबर 6 –  उर्दू भाषा को लेकर 22 दिनों से चल दांडी यात्रा स्थगितप्रदेश सरकार ने मानी मांगें

Udaipur. राज्य में उर्दू भाषा के संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर चल रही दांडी यात्रा रविवार को स्थगित हो गई। दोपहर 12 बजे तक 7 बजे तक होटल आमंत्रा में बैठक के बाद बनी। चूरू से यात्रा के लिए पैदल निकले शमशेर बालू खान के साथ 7 घंटे तक बातचीत के बाद सकारात्मक संकेत मिले। सरकार की ओर से वार्ता में राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली शामिल रहे। आंदोलनकारियों का दल सोमवार सुबह सीएम आवास में चर्चा के लिए जयपुर रवाना होगा। आंदोलनकारियों ने सामाजिक संगठनों और पैराटीचर्स के समर्थन का शुक्रिया अदा किया। आंदोलन के प्रवक्ता तैयब मेहराब खान का कहना है कि सरकार ने सभी बिंदुओं को लागू करने की बात मानी है। जिसके बाद यात्रा स्थगित करने पर सहमति बनी। हालांकि यात्रा दांडी के लिए निकली थी, वहीं जाकर पूरी होगी। वहीं, वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि आंदोलनकारियों की मांगें हमने मान ली। उनकी यात्रा भी स्थगित हो गई है। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से चर्चा कर मदरसा के संविदा कर्मियों के नियमितिकरण पर चर्चा होगी। कक्षा 6 से 8 तक के लिए उर्दू अध्यापक का पद सृजन पर भी सहमति बनी। इसके लिए उस कक्षा में उर्दू पढ़ने वाले विद्यार्थियों 10 या उससे अधिक होने पर ही अध्यापक नियुक्त किया जाएगा। वहीं कक्षा 9 और 10 में यह संख्या 15 या उससे अधिक होगी। शाला दर्पण पोर्टल पर वर्तमान में तृतीय भाषा के प्रस्ताव मांगे गए है। निदेशालय की ओर से 24 नवंबर तक इसे अपडेट किया जाएगा। अल्प भाषा प्रकोष्ठ के बारे में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी की ओर से निदेशालय को वार्षिक रिपोर्ट भिजवाए जाएगी।

सभी डाइट में उर्दू के पद स्वीकृत नहीं है, उसे वित्त विभाग को भिजवाया जाएगा।

महाविद्यालय में उर्दू के पद रिक्त नहीं है, ऐसे में नवीन पद के सृजन को लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बंद हुए उर्दू माध्यम के प्राथमिक स्तर के स्कूलों को फिर से संचालित करने को लेकर भी चर्चा हुई।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/0slbEmh1Ks4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

वागड़ में क्यूँ मचा है पंचायत चुनाव का घमासान || Wagad Post Bulletin || 21-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – BTP के विधायक कांग्रेस की गोद में बेठे है: गुलाबचंद कटारिया

खबर 2 – डूंगरपुर निर्वाचन अधिकारी ने कहा नो मास्क नो वोट

खबर 3 – BTP का हर एक कार्यकर्ता विधायक है  – राजकुमार रोत

खबर 4 – भाजपा से चारबार विधायक रहे बागी निष्कासित नवनीत निनामा बीटीपी में शामिल

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – BTP के विधायक कांग्रेस की गोद में बेठे है: गुलाबचंद कटारिया

Udaipur.  पंचायत राज चुनाव को लेकर  डूंगरपुर दौरे पर रहे  प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने  आज रीछा, पूंजपुर ओर दोवड़ा  में चुनावी सभा की रिछा सभा में कहा  बीटीपी के दोनों विधायक कांग्रेस की गोद में बैठे हैं बीटीपी को आड़े हाथ लिया ये पार्टी आदिवासियों को गुमराह कर रही है इस बीटीपी ने क्या किया उसके क्षेत्र मे किसी प्रकार का विकास नहीं किया ओर बीटीपी के यहाँ के 2 विधायक कांग्रेस की गोद में बेठ गये! कांग्रेस के 60 साल के ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल को अपने चोपड़े में लिखो ओर राम धर्म के तराज़ू पर तोल के बताना की कांग्रेस ने क्या  दिया जनता का कांग्रेस ने कुछ काम नहि किया ! आज आदिवासी समाज को चुनाव लड़ने का अधिकार भाजपा ने दिया ,आरक्षण १२ %से ४५ % का  आरक्षण भाजपा ने दियाओर कहा कि  पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस ऑल आउट हो जाएगी। कहा कि बीटीपी से बीजेपी का कोई खतरा नही है हमने कभी भी बीटीपी से कोई वास्ता नही रखा है। बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  इस दौरान बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, विधायक गोपीचंद मीणा, जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या,पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह चौहान, वेलजी पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नेपालसिंह, कमलेन्द्र सिंह अमरतीय सहित प्रत्याशी व दर्जनों  की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 2 –  डूंगरपुर निर्वाचन अधिकारी ने कहा नो मास्क नो वोट

Udaipur. डूँगरपुर जिले में 23 नवंबर को जिले में पंचायतराज चुनाव का पहला चरण का मतदान  होना है, जिसके तहत आज एसबीपी कॉलेज में सेक्टर ऑफिसर्स व पुलिस मोबाइल टीम का अंतिम प्रशिक्षण कर रवाना किया। निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने कहा नो मास्क नो वोट अभियान के तहत जो भी मतदाता बिना मास्क के लागये आता है उसको वोट डालने नहीं दिया जाएगा वही जिला के उप निर्वाचन अधिकार कृष्णपाल सिंह चौहान ने कहा हर पोलिंग बूथ सेंटर पर सेनेताइजर मशीन लगवाई गयी हैं । सेक्टर ऑफिसर से उनके राइट्स के बारे मे बतया वही सेक्टर ऑफिसर ओर मोबाइल पुलिस टीम से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान कराने की बात कही . इस दौरान एडिशनल एसपी गणपति महावर , एसडीएम राजेश नायक भी उपस्थित रहे  जिसके बाद 40 सेक्टर ऑफिसर्स ओर 50 मोबाइल पुलिस टीम को पोलिंग बूथ सेंटर के किया रवाना किया।

 

खबर 3 – BTP का हर एक कार्यकर्ता विधायक है  – राजकुमार रोत

Udaipur. पंचायतराज चुनाव को लेकर वागड़ में घमासान मचा हुआ है , बीटीपी के नेता अपना पूरा दम ख़म लगा रहे है , चुनाव प्रचार के दौरान चोरासी के विधायक राजकुमार रोत ने बाँसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीटीपी  का रह एक कार्यकर्ता विधायक है, कयुकि आपका विधायक आपसे अलग नही है  आप अगर हो तो राजकुमार  विधायक है  और आप भी विधायक हो और BTP का हर एक कार्यकर्ता विधायक है . इस दौरान बीटीपी के विधायक राजकुमार रोत ने कहां  कहा हमारे साथ आज बैठे है हमारे आदिवासी बुजुर्ग ओर पूर्व विधायक नवनीत निनामा उन्हें भी पता है कि कोनसी पार्टी सही है 25 साल तक भाजपा में रह कर देखा है सिर्फ बीटीपी पार्टी ही आदिवासी के विकास के बारे में सोचती है .  वही पूर्व विधायक नवनीत निनामा ने सभा मे कहा कि  घाटोल में 25 साल पहले बीजेपी में ही लाया था और उसकी अब विदाई कर दी हैं भाजपा को अलविदा कह दिया है . आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार बांसवाड़ा जिले की घाटोल विधानसभा सीट से नवनीत निनामा विधायक  रहे है , पिचली बार भाजपा ने टिकिट नहीं दिया तो निनामा ने भाजपा से बगावत कर दी थी जिसके बाद नवनीत निनामा को भाजपा से 6 साल के लिए  निष्कासित कर दिया गया था . नवनीत निनामा निष्काशन के बाद बीटीपी का दामन थाम लिया था और कई बार उन्होंने मंच से बीटीपी का प्रचार प्रसार भी किया , राजकुमार रोत  ने बाँसवाड़ा जिले की  घाटोल विधानसभा के पडोली गोवर्धन ,हिम्मत सिह का गढा ,गुन्दी वाली ,सोनामगरी ,बोरपीखाटा,भाटिया महादेव ,उंडवेला हनुमान उम्मीदवारों के समर्थन में सभा की  साथ जनता से पंचायत राज चुनाव ओर जिला परिषद में बटीपी के वोट डालने की भी अपील की।

 

खबर 4 –  भाजपा से चारबार विधायक रहे बागी निष्कासित नवनीत निनामा बीटीपी में शामिल

Udaipur. भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार बांसवाड़ा जिले की घाटोल विधानसभा सीट से विधायक रहे नवनीतलाल निनामा ने जिले के कोहाला घाटी में हुए भारतीय ट्राइबल पार्टी के महाचिंतन शिविर में शिरकत की और बाद में पार्टी की विधिवत सदस्यता लेली ली। निनामा को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। भाजपा ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया था . निष्काषित होने के बाद निनामा बीटीपी में चले गए और कई बार बीटीपी के साथ मंच साझा किया आज विधिवत उन्होंने बीटीपी की सदस्यता लेली . आपको बता दें कि  भारतीय ट्राइबल पार्टी की सदस्यता लेने से पहले पत्रिका टीवी से उन्होंने कहा कि वे जनसंघ के जमाने से कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने पैदा नहीं किया। निष्कासन रद्द होने की उम्मीद के सवाल पर उनका कहना रहा कि जब चुनाव के समय प्रदेश स्तर पर यह विचार किया गया कि घाटोल में नवनीतलाल की जरूरत है या नहीं तो अब मैं भी विचार कर रहा हूं। उन्होंने बीटीपी की सदस्यता लेने के संबंध में कहा कि समाज में जाना और समाज की पार्टी में जाना बराबर है। बीटीपी से लोकसभा चुनाव लडऩे के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बारे में वे अभी कुछ नहीं कह सकते।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/XXT-XMxWCEI

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Udaipur मे फटा Corona बम, Mask नहीं लगाया तो खैर नहीं || Udaipur Post Bulletin || 21-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – एसीबी की कार्यवाही में उदयपुर-नाथद्वारा में मकानशोभागपुरा में बुटिक, 5 कृषि भूमि, 4.13 लाख नकद मिले, 23 खातों में मिले 25 लाख रुपये

खबर 2 – लूट और वृद्ध की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को उम्रकैदएडीजेे-4 के पीठासीन अधिकारी ने सुनाया फैसला

खबर 3 – दीवाली बाद फटा काेराेना बम डेढ़ माह बाद 145 नए रोगी, 1633 बैड रिजर्व किएत्योहारी माहौल में हम सोशल डिस्टेंसिंग-मास्क को भूले तो बढ़ी महामारी

खबर 4 – शादी में 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर अब मंजूरी जरूरी, 2 दिन की छूट के बाद फिर धारा 144

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – एसीबी की कार्यवाही में उदयपुर-नाथद्वारा में मकानशोभागपुरा में बुटिक, 5 कृषि भूमि, 4.13 लाख नकद मिले, 23 खातों में मिले 25 लाख रुपये

Udaipur.  एसीबी की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद शुक्रवार सुबह एएसपी सुधीर जोशी के नेतृत्व में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता (एसई) गिरीश कुमार जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की। टीम उनके उदयपुर में आशीर्वाद नगर स्थित घर पहुंची। दरवाजा खोलते ही टीम ने एसई को गुड मॉर्निंग बोलते हुए परिचय दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।जांच में शोभागपुरा स्थित व्यवसायिक भूखंड पर बुटिक और अन्य दुकान के दस्तावेज मिले ताे तुरंत ही एक टीम वहां रवाना कर दी। एक टीम पटेल सर्कल स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंची। संपत्ति के दस्तावेज मिलते गए, कार्रवाई का दायरा बढ़ता गया। नाथद्वारा में रिहायशी मकान की जानकारी मिलते ही राजसमंद एसीबी टीम को वहां भेजा गया।पांच जगह दिनभर जांच चली। सभी जगह से नकदी सहित 20 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज मिले। अधिकारियों ने बताया कि जोशी के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद गोपनीय जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में अभियंता के पास आय से अधिक संपत्ति होना पाया गया। एसीबी एएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि कुछ संपत्ति गिरीश जोशी की पत्नी गीतांजलि के नाम की भी मिली है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।शाेभागपुरा स्थित 2 हजार स्क्वायर फीट का व्यवसायिक भूखंड{कुंडाल गांव में करीब 4 बीघा का कृषि फार्म बड़गांव के पावड़िया गांव में 9 बीघा कृषि भूमि आशीर्वाद नगर स्थित 2600 स्क्वायर फीट में बना रिहायशी मकान शोभागपुरा में 6896 स्क्वायर फीट कृषि भूखंड करीब 50 लाख के बेनामी कृषि भूमि के अनुबंध पत्र इसवाल के सेलू गांव में अन्ना पुत्र रूपा के नाम पर 3.14 हैक्टेयर कृषि भूमि बैंक खातों में प्राथमिक जांच में 25 लाख रुपए कैनरा बैंक की मधुबन शाखा के लॉकर की चाबी जोशी और उनके परिवार सदस्यों के नाम पर एसबीआई, यूनियन बैंक, कैनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सहकारी बैंक और डाकघर में 23 खाते {एलआईसी और बॉन्ड निवेश के दस्तावेज मिले।

 

खबर 2 –  लूट और वृद्ध की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को उम्रकैदएडीजेे-4 के पीठासीन अधिकारी ने सुनाया फैसला

Udaipur.  घर में घुसकर नगदी और जेवर लूटकर वृद्ध की हत्या के मामले में दोषी खेरोदा मावली डांगीयान निवासी प्रवीण पुत्र किशनलाल मेहता, बाठेड़ा खुर्द निवासी राधेश्याम उर्फ राजू मेनारिया आर मेनार निवासी मनोज पुत्र घनश्याम मेनारिया को एडीजे-4 कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 30-30 हजार रुपए अर्थदंड भी दिया। मामले में अपर लोक अभियोजक संदीप श्रीमाली ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 21 जून 2014 को जयकुमार जैन ने खेरोदा पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि पिछली रात को फूफाजी गजेंद्र जैन ने रात 3.30 बजे फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे दादाजी भंवरलाल जैन की हत्या कर दी है। अहमदाबाद से उदयपुर आया और दादी अमृता बाई से बात की। उन्होंने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद दादा और मैं छत पर सोने गए थे। रात करीब 1.30 बजे 4-5 बदमाश आए और  हमें पकड़कर जेवर के बारे में पूछताछ की। दोनों के कपड़े से हाथ से बांध दिए और तुम्हारे दादा के मुंह में कपड़ा ठुस दिया। जिस कारण नीचे जाने के बाद उनको नगदी के बारे में बता दिया। उन्होंने नगदी ली आर गले से सोने की चैन निकालकर ले गए। दादा की कपड़ा ठूसने के कारण मौत हो गई।बदमाशों के भागने के बाद आवाज लगाई तो पड़ोसी आए फिर सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीन अभियुक्ताें काे मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार और एक अपचारी को डिटेन किया है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने आईपीसी धारा 460, 394 और 302 में आजीवन कैद आर अर्थदंड की सजा सुनाई।

 

खबर 3 – दीवाली बाद फटा काेराेना बम डेढ़ माह बाद 145 नए रोगी, 1633 बैड रिजर्व किएत्योहारी माहौल में हम सोशल डिस्टेंसिंग-मास्क को भूले तो बढ़ी महामारी

Udaipur.  दीपावली के बाद उदयपुर में काेराेना बम फटा है। शहर में 44 दिन बाद शुक्रवार काे एक ही दिन में 145 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 100 शहरी हैं ताे 45 ग्रामीण। इससे पहले 6 अक्टूबर को उदयपुर में 145 संक्रमित सामने आए थे। पिछले छह दिनों में जिले में 535 संक्रमित मिले हैं, वहीं एक माह बाद संक्रमितों का आंकड़ा सौ पार पहुंचा है। इससे पहले 20 अक्टूबर को 102 संक्रमित मिले थे। इसके चलते दो माह बाद फिर कोरोना के एक्टिव केस 491 हो गए हैं, जिनमें से 388 संक्रमित होम आइसोलेशन हैं और 103 गंभीर संक्रमित ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल सहित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। कोरोना से अब तक उदयपुर के 150 संक्रमितों की जान जा चुकी है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के अनुसार यह शहर में काेराेना की दूसरी लहर है। इसकी राेकथाम के लिए आरएनटी सहित विभिन्न अस्पतालों में 1633 बैड रिजर्व कर दिए हैं। आरएनटी के एमबी और ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में 514 बैड्स उपचार निशुल्क उपलब्ध रहेगा। निजी अस्पतालों के शेष 1119 बैड्स पर भर्ती होने वाले संक्रमितों को प्रदेश सरकार की निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। निजी अस्पतालों में भामाशाह कार्ड धारकों को राहत मिलती रहेगी। अब तक 8419 संक्रमित, रिकवरी 92 प्रतिशत : सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि संक्रमण की इस दूसरी लहर से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क आवश्यक रूप से पहनें, क्योंकि अभी मास्क ही वैक्सीन है। दो गज की दूरी के साथ-साथ बार-बार हाथों को साबुन से धोने या किसी भी सतह को छूने के बाद सेनेटाइजेशन करने की आदत काे अभी बनाए रखना हाेगा। उदयपुर में अब तक 8419 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7778 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं यानी उदयपुर में कोरोना रिकवरी रेट 92 प्रतिशत है।

 

खबर 4 –  शादी में 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर अब मंजूरी जरूरी, 2 दिन की छूट के बाद फिर धारा 144

Udaipur. दीपावली बाद उदयपुर में बढ़ते काेराेना संक्रमण काे राेकने के लिए शुक्रवार काे प्रशासन ने फिर सख्त गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत अब शादी समारोह में जहां 100 से ज्यादा मेहमान बुलाने के लिए परमिशन लगेगी, वहीं शवयात्रा में 20 से ज्यादा लाेग शामिल नहीं हाे सकेंगे। पंचायत चुनाव की सभाओं में परमिशन के बाद अधिकतम 250 लाेग ही एकत्रित हो सकेंगे। इसके लिए भी परमिशन तभी मिलेगी जब सभा स्थल की क्षमता 500 लोगाें की होगी। सार्वजनिक स्थानों पर जहां पांच से ज्यादा लाेग जमा नहीं हाे सकेंगे, वहीं रैली, जुलूस, सभा, धरना, सार्वजनिक समारोह इत्यादि पर पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में लागू किए हैं, जो 19 जनवरी 2021 की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेंगे। कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च को प्रदेशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। इसके साथ ही उदयपुर में कर्फ्यू और धारा 144 लागू कर दी गई थी, जिसे केंद्र और राज्य सरकार के आदेशानुसार 18 नवंबर तक लगातार बढ़ाया जाता रहा। अब 20 नवंबर को मध्यरात्रि 12 बजे से फिर धारा 144 लगाकर जिलेभर के सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी गई हैं। हालांकि इस बीच दाे महीने पहले अनलाॅक-6 के दाैरान राहत का दायरा बढ़ाया गया था, जिसे अब फिर कम किया गया है। अब सार्वजनिक स्थल पर हर व्यक्ति को मास्क और दो गज की दूरी के नियम की पालना करनी होगी।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/oE-XeECNeMU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/