हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय को बंद करने के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा।

20160107215517 (1)

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के नाम से संचालित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय को बंद करने के सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेसी संभाग भर में जोरदार विरोध कर रहे है। बांसवाड़ा में कल कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे का पुतला दहन किया इधर उदयपुर में भी कांग्रेसी नेताओं ने राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।
बांसवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष चांदमल जैन के नेतृत्व में रैली निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने कांग्रेस राज में खुले इस विश्वविद्यालय को बंद कर अपनी ओछी मानसिकता दिखाई है। जोशी केवल बांसवाड़ा के गौरव थे, अपितु राजस्थान का नाम भी देश में रोशन किया है।
आक्रोश में दिखे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले राजीव गांधी पाठशाला का नाम हटाया, इसके बाद राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नाम बदल कर अटल सेवा केंद्र किया। जो सरकार और नेताओं की संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। प्रवक्ता इमरान खान ने बताया कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव जैनेंद्र त्रिवेदी, पूर्व विधायक कांता भील, प्रधान राजेश कटारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नटवर तेली, आनंदपुरी उपप्रधान प्रेमप्रताप मालवीया, सीता डामोर, नवाब फौजदार, देवबाला राठौड़, जाहिदअहमद सिंधी, आशीष मेहता, कैलाश डामोर, हरीश पंचाल, संजय जैन साथ थे।
बांसवाड़ा. हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय बंद कर देने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने बांसवाड़ा शहर में इसका विरोध जताया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर पार्टी के पदाधिकारी-पार्षद सीएम का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए।

 

Previous articleछात्रसंघ चुनाव कभी भी हों, प्रचार पर रहेगी पाबंदी
Next articleक्रिकेट खेलते हुए आ गई मौत,

1 COMMENT

  1. भाजपा के पास खुद की कोई creativity नही है ।। पूर्ववती सरकार की जान उपयोगी स्कीम को बंद कर दिया और नामो को बदल बदल कर समय व्यतीत किया जा रहा है ।।

Comments are closed.