क्रिकेट खेलते हुए आ गई मौत,

cricketउदयपुर . सेमारी थाना क्षेत्र के इटाली गांव में गुरुवार शाम क्रिक्रेट प्रतियोगिता के दौरान मैदान में ही युवक की मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया। 

शव अभी सलूम्बर चिकित्सालय में रखवाया है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इटाली गांव में  क्रिक्रेट प्रतियोगिता में हुई थी। प्रतियोगिता में आस-पास के गांव की टीमें आई थी। रूण्डेला गांव की टीम में गौतम  (22) पुत्र शंभूसिंह राजपूत में भी खेल रहा था। मैदान में ही अचानक उसकी हालत खराब हो गई। साथी खिलाड़ी उसे सलूम्बर चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव चिकित्सालय में रखवाया है।
Previous articleहरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय को बंद करने के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा।
Next articleदलित हूं, इसलिए कलेक्टर करते हैं उपेक्षा : जिला प्रमुख