homoeopathy and weak memory – Dr. Kajal Varma

0

Forgetfulness may be due to various reasons. Sometimes we tend to forget things which are not interesting to us or may be due to lack of concentration. Amnesia (loss of memory) is a symptom in various conditions

Causes of Memory Loss

Aging

dr. kajal varma

Alcoholism
Alzheimer’s disease
Brain damage due to disease or injury
Brain growths (caused by tumours or infection)
Brain infections such as Lyme disease or syphilisDepression or emotional trauma
Drugs such as barbiturates or benzodiazepines
Electroconvulsive therapy (especially if it is long-term)
Encephalitis of any type (herpes, West Nile, Eastern Equine)
General anaesthetics
Head trauma or injury
Hysteria, often accompanied by confusionIllness that results in the loss of nerve cells (neurodegenerative illness)
Nutritional problems (vitamin deficiencies such as low vitamin B12)
SeizuresStroke or transient ischemic attack (TIA)Transient global amnesia
Temporal lobe brain surgery

Short-term/temporary recollection.

If you are calling the florist, you look up the phone number and remember it long enough to place the call. Once you have finished the call, the information vanishes. If you were interrupted before making the call, you may lose this material.
Long-term (recent). 

This category preserves the recent past, such as what you had for breakfast today, or the outfit that you wore a few days ago.
Long-term (remote). 

This record the distant past. These memories learned 10 or 20 years ago form your knowledge base. This category can include snatches of a conversation or a tune from your high school fight song. Other information in this memory store shapes your personal history, such as what you were doing the day President John Kennedy was assassinated.


Memory Loss Symptoms

This kind of memory loss just means that remembering a name or a recent task or event may be more challenging and require a lot more effort, and the affected person is in a likely to be aware about his or her memory loss. On the other hand an individual suffering from a memory loss that is caused conditions other than aging, like Alzheimer’s disease may sense that there is something wrong but will be unable to identify the cause of that feeling. They are in fact most likely to behave as if there is nothing wrong and avoid drawing any attention to a memory lapse.

Memory loss that is associated with Alzheimer’s worsens significantly over time, but is not the only symptom.

Some of the most common and early symptoms of Alzheimer’s and other conditions that affect the memory are as follows:



-The individual may ask or inquire about the same thing repeatedly.
-The individual may at times find it tough to express himself, with problems finding the right words to use.
-The individual may not be able to perform a familiar task despite the fact that he or she may have performed that very same task previously on numerous occasions without any flaws.
-The individual may also display symptoms that are easy to mistake and regard as absent mindedness.
For example the person may misplace items and often place them in inappropriate places, such as storing a wallet in the freezer.
-Another alarming sign is that the individual may get lost while in familiar areas or in their own neighbourhood.
-The individual may also experience mood or behavioural changes for no apparent reason.
All of these memory loss symptoms could be indicative of a memory loss disorder that could be caused either by a disease like Alzheimer’s or due to brain damage from trauma or an injury.
Few super foods that can help in sharpening of memory are:
1 . Flex seeds and pumpkin seeds
2.Walnut
3.Avocado
4.chocolate
5.Onion
6.Almonds
7.Apple
8.Honey
9.Beetroot
10.water.
Homeopathy and Memory Improvement

Homeopathy is a gentle form of medicine that is over 200 years old. It aims to strengthen immune system and increase vitality. Homeopathy can treat and improve the symptoms of memory loss, poor concentration and learning difficulties in adults and children. Homeopathic medicines have no side effects and do not create drug dependency.

Some of the common remedies are:
Anacardium
Ambra gresia
Baryta carb
Kali phos
Lycopodium
Etc.

Homeopathy offers the harmonizing therapy that enables patients to return to normalcy and carry out their Social, School and Job
obligations properly.

उदयपुर में दिनदहाड़े नकाबपोशों ने दवा विक्रेता की गोली मार कर की ह्त्या

उदयपुर . देहली गेट पर सोमवार दिनदहाड़े दवा सप्लायर को नकाबपोश युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तक बड़ी होली निवासी प्रमोद मेहता हजारेश्वर कॉलोनी में दवा की दुकान पर दवा सप्लायर था। तीन चार दिन से वह कलेक्शन करने के लिए टूर पर गया हुआ था। आज सुबह ही वह उदयपुर पहुंचा। देहली गेट होकर वह घर जा रहा था, पीछे से आये दो नकाबपोश युवको ने उसे गोली मार दी। गोली कंधे पर लगी लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों को चीरती हुई हृदय में जा घुसी। चिकित्सकों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन आधे घण्टे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और रोने बिलखने लगे। पुलिस व परिजनों का कहना है कि प्रमोद कि किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।

10th CBSE बोर्ड का रिज़ल्ट आया, बच्चों के चेहरे खिल गए।

0

अजमेर रीज़न का रिज़ल्ट देखने के लिए www.bing.com पर भी देख सकते है .

उदयपुर। सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं के परिणाम ने आज सुबह से छात्रों और अभिभावकों को चकर घिन्नी बनाए रखा। सीबीएसई ने पूर्व में घोषित कर रखा था कि ३ जून को सुबह १०.३० बजे तक रिज़ल्ट आजायेगा लेकिन दिन में २ बजे बाद इलाहबाद, चेन्नई, दिल्ली, तिरूवंतपुरम और देहरादून रीजन के रिजल्ट घोषित किए। अजमेर रीज़न जिसमे राजस्थान गुजरात,मध्य प्रदेश और दादर नागर हवेली के स्कूल शामिल है। का रिज़ल्ट लोड नहीं किया गया। यहाँ छात्र और अभिभावक कभी मोबाइल में तो कभी पीसी पर तो कभी ईमित्र या साइबर केफे पर दौड़ लगाते रहे। लेकिन सीबीएसई की आधिकारिक साईट पर शाम तक भी अजमेर रीज़न का रिज़ल्ट अपलोड नहीं हुआ।
चार बजे बाद बिंग डॉट कॉम पर अजमेर रीज़न का रिज़ल्ट आया तब जा कर बच्चों ने और उनके अभिब हावकों ने राहत की सांस ली। अजमेर रीज़न का रिज़ल्ट इस वर्ष अजमेर ९३.३० प्रतिशत रहा। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम रीजन का रिजल्ट सबसे ज्यादा रहा। यहां 99.85% स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, चेन्नई रीजन का 99.62 और इलाहाबाद रीजन में 98.23 पास पर्सेंटेज रहा।
– उधर, भुवनेश्वर का 92.15 फीसदी, चंडीगढ़ 94.34 %, पटना 95.50%, देहरादून 97.27%, अजमेर 93.30 और गुवाहाटी का पास पर्सेंटेज 65.53% रहा।

प्लेन क्रैश हादसे में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की मौत! जानें क्या है इस मामले पूरी सच्चाई

मुंबई। बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी के मौत की अफवाह आती रहती है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर हर कोई ऐसी अफवाहों का शिकार हो चुका है। अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इस अफवाह का शिकार हुए है। जिसकी वजह से उनके फैंस और बॉलीवुड में हलचल मच गई है। शाहरुख खान की मौत की अफवाह की खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, एक फ्रेंच वेबसाइट ने हाल ही में शाहरुख खान को लेकर एक बुरी खबर छापी है। फ्रैंच वेबसाइट ने लिखा कि पेरिस में प्लेन क्रैश होने की वजह से शाहरुख की मौत हो गई। शाहरुख को लेकर ये फेक खबर सुनने के बाद से उनके फैन्स और इंडस्ट्री के सभी लोग काफी परेशान हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, ‘फ्रेंच वेबसाइट ने अपनी साइट पर ये खबर लिखी कि बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के कुछ घंटो बाद ही शाहरुख की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस फेक खबर में ये भी लिखा गया कि शाहरुख अपने पर्सनल एसिस्टेंट और कुछ लोगों के साथ जेट गुल्फस्ट्रीम जी 550’ से ट्रैवल कर रहे थे, जिसके क्रैश होने की वजह से शाहरुख की मौत हो गई।

बता दें कि शाहरुख बिल्कुल ठीक हैं और आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि कुछ घंटो देर पहले खबर भी आई थी कि शाहरुख जिस सेट पर शूटिंग कर रहे थे, वहां सेट की छत गिर गई थी। जिससे 2 क्रू मेंबर्स घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद दोनों को जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इस हादसे में शाहरुख को कोई चोट नहीं आई क्योंकि वो उस जगह से थोड़े दूर थे।

मारवाड़ी युवा मंच ने प्रदेश भर में तम्बाकू विरोधी लहर चला अलख जगाई

0

उदयपुर। तम्बाकू निषेध दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने प्रदेश भर में जन चेतना जगाने के साथ साथ तम्बाकू विरोधी रैली,शपथ पत्र,हस्ताक्षर अभियान एवं गोष्ठियों का आयोजन किया। मारवाड़ी युवा मंच ने राजस्थान के कई जिलों में तम्बाकू के होने वाले नुकसान की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई और जीवन में कभी तम्बाकू सेवन नहीं करने का संकल्प करवाया।
मारवाड़ी युवा मंच के स्टेट कैंसर संयोजक डॉक्टर काजल वर्मा ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच कैंसर से लड़ने और उसके बचाव के लिए लिए जनचेतना जगाने के प्रति संकल्प बद्ध है। कैंसर से लड़ाई के अपने अभियान में वह हर वक़्त आम जन के साथ खड़ा हुआ है। मारवाड़ी युवा मंच का प्रयास है कि केसर के कारणों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाय और उनसे बचने और लड़ने के लिए हर व्यक्ति तैयार रहे। डॉ काजल वर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में ३१ मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर राजस्थान भर में मारवाड़ी युवा मंच की अलग अलग जिला इकाइयों ने विभिन्न आयोजनों के माध्यम से तम्बाकू छोड़ने और बचने की अलख जगाई।

जयपुर
मारवाड़ी युवा मंच जयपुर कैपिटल एवं जयपुर मूमल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रकल्प मिशन कैन्सर कंट्रोल के तहत सेंट्रल पार्क में एक तम्बाकू विरोधी रैली,शपथ पत्र,हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत उपस्थित जन समूह को तम्बाकू से होने वाले नुक़सान के बारे में जानकारी दी गयी। उपस्थित जन समूह ने मंच द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की एवं मंच से जुड़ने की इच्छा जाहिर की। प्रांतीय अध्यक्ष केदार गुप्ता, पूर्व महापोर ज्योति खंडेलवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अनुप गुप्ता अध्यक्ष मुकेश जी शर्मा मूमल अध्यक्ष कविता जी गुप्ता एवं दोनों शाखा के अधिकांश सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने इस अभियान में भाग लिया।

उदयपुर :
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर महिला लेकसिटी शाखा जीबीएच कैंसर मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से तम्बाकू से होने वाली जानलेवा बीमारियों आर्थिक व आत्मिक हानिओ से आगाह किया । इस मोके पर कैंसर से बचाव को लेकर एक परिचर्चा व् योग के द्वारा कैंसर से लड़ने की सलाह भी दी गयी।
सुबह ९.३० बजे शास्त्री सर्कल से विपिन सियाल सुनीता सियाल और सुमन जी ने हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। रैली कोर्ट चौराहा होते हुए चेतक सर्कल पर संम्पन हुई। रैली में मारवाड़ी युवा मंच उदयपुर, महिला लेकसिटी, अरावली नर्सिंग इंस्टिट्यूट एवं अरिहंत नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मारवाड़ी युवा मंच महिला लेकसिटी एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों के हाथों में तम्बाकू से छुटकारा केसर से बचाव के नारे लिखी तख्तियां थी। रैली में महिला पुरुषों ने स्वयं तम्बाकू सेवन न करने व परिवार,समाज व मित्रों से छुडबाने का संकल्प हाथ उठाकर व आहुति देकर किया। इस मोके पर आम जान से तम्बाकू सेवन नहीं करने के बैनर पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।
कार्यक्रम के संयोजक पुनीत जैन ने बताया कि रैली के बाद अरवाना माल में कैंसर के कारण उससे बचाव के बारे में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे कैंसर जागरूकता को लेकर अमेरिकन हॉस्पिटल के डॉक्टर मनोज महाजन, डॉक्टर कुरेश बंबोरा द्वारा कैंसर से बचाव उसके कारणों के बारे में बताया गया। साथ ही योग शिक्षक भगवत सिंह राव के द्वारा कैंसर के कारण लक्षण और उसके बचाव के बारे में अवगत कराया गया। इस मोके पर मारवाड़ी युवा मंच के स्टेट कैंसर संयोजक डॉक्टर काजल वर्मा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अपराजित जैन, महिला लेकसिटी अध्यक्षा डॉक्टर प्रियंका जैन और पदाधिकारीगण अभिषेक उपाध्याय ,जया कुचुरू, राजश्री वर्मा सौरभ जैन ,मनीष राजपुरोहित ,डॉक्टर राम मीणा मौजूद थे.

सुजानगढ़ :
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर. मारवाड़ी युवा मंच की सुजानगढ शाखाओं के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शेर बाग, नाथो तालाब के पास जाकर आमजन के साथ नशामुक्ति के लिए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया इसके अन्तर्गत सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किए एवं जीवन में कभी भी नशा ना करपे का संकल्प लिया।समाज की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया रही।
इस आयोजन में. मुख्य शाखाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र सोनी,नवीन सोनी,साँवर मल जालान.कृष्ण काँत शर्मा,अनिल शर्मा, गोपाल कृष्ण सोनी,पियूष सोनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मिला सोनी, सखियाँ की उपाध्यक्ष श्रीमती मिनाक्षी सोनी, सचिव जिज्ञासा डोसी,खुश्बु सोनी व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

नोखा :
तम्बाकू निषेद्ध दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच नोखा शाखा द्वारा आज 367 सन्कल्प पत्र भरवाये गए। जो की कृष्ण मंदिर व नवली गेट स्थित पॉइंट पर भरवाये गए। मंच के सभी सदस्यों ने भी आज के दिन नशा मुक्ति का सन्कल्प लिया व दुसरो को जागरूक कर इससे बचने के लिए प्रेरित किया मंच के इस प्रकल्प की नोखा के स्थानीय डॉक्टर B.M.तापड़िया ने सराहना करते हुवे इस नशे से होने वाले खतरों से वाकिफ करवाया और इस अभियान से जुड़ने की अपील स्थानीय सदस्यों से की।
प्रांतीय महामन्त्री सुरेन्द्र भटड़ व शाखा सरक्षक ललित झंवर के सानिध्य में और मंच के सभी सदस्यों के प्रयास से आज का कार्यक्रम सफलता की सीढ़ी चढ़ पाया।

श्री गंगानगर 

श्री गंगानगर में मारवाड़ी युवा मंच महिला प्रेरणा तथा तपोवन नशामुक्ति संस्थान द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी रखी। जिसमे अतिथियों द्वारा तम्बाकू से होने वाले शारीरिक, आर्थिक नुकसान के बारे में बताया। गोष्ठी में आये लोगों ने भविष्य में तम्बाकू का सेवन नहीं करने और अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। इस मोके पर मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक राजपाल जी थे इनके अलावा विशिष्ठ अतिथि एग्रीकल्चर ऑफिसर प्रीती गर्ग, महेश पेरीवाल, कैलाश मित्तल, डॉ नितिन सिंह, डॉ अनमोल माथुर, डॉ अजय शेखावत भी मोजूद थे। सभी ने तब्बकू एवं नशे से दूर रहने के सुझाव के साथ बचाव के रास्ते भी बताये।
तम्बाकू निषेध दिवस पर गंगानगर की ही मारवाड़ी युवा मंच की नारी चेतना इकाई द्वारा नशा मुक्ति के पेम्प्लेट्स बांटे गए। पोस्टर भी जारी किये गए। इस मोके पर नारी चेतना की अध्यक्ष रमा सिंघल सेक्रेटरी स्वाति ने तम्बाकू निषेध का जन चेतना सन्देश लोगों को दिया।

 

 

 

झीलों की नगरी लेकिन झीलों से शव निकालने के लिए गोताखोर नहीं है – मछली पकड़ने के जाल से निकाल रहे है बच्ची का शव ।

उदयपुर। विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक। झीलों की नाम से विश्व में मशहूर । दो विश्व प्रसिद्द झीलों के आसपास ताज, ओबोरॉय, ट्राइडेंट, लीला जैसी मुख्य समूह की पांच और सात सितारा होटलें । भारत के चुनिंदा सिटी में से एक जो पहले चरण में ही स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया हमारा उदयपुर .
अब अगर विकास के बजट की बात करें तो नगर निगम और युआई आई टी का मिला कर करीब 600 करोड़ रूपये का बजट। राज्य का गृहमंत्री हमारे शहर का विधायक स्मार्ट सिटी के लिए 1000 करोड़ का बजट।
इतना सब होने के बावजूद भी मात्र एक सिर्फ एक प्रशिक्षित साजो सामान के साथ गीताखोर नहीं है।  उदयपुर शहर को झीलों की नगरी कहा जाता है, लेकिन गोताखोर और उनके तामझाम की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन और निकाय इतने बुद्धिमान है की उन्हें झीलों की नगरी में गोताखोर की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती। और यही वजह है की सोमवार को हादसा हुआ था जिसमे ४ साल की मासूम चहक फतहसागर में डूबी थी लेकिन अभी तक उसका शव नहीं मिला है। नगर निगम के रेस्क्यू करने वाला मछली पकड़ने की जाल डाल कर उसको ढूंढने का असफल प्रयास पिछले २० घंटे से कर रहे है। शहर के सारे बड़े अधिकारी आकर रेस्क्यू का दर्शन लाभ लेकर चले गए। कुछ जनप्रतिनिधि और बड़े अधिकारी बड़े बड़े दावे और वादे कर के गए है। जो गोताखोर है उनके पास कोई साधन नहीं सिर्फ  देसी जुगाड़ से लेस है . जिसमे मछली पकड़ने की जाल,  बलाई जेसे सामान जिनसे संयोग से ही कोई बाहर निकाला जा सकता है .

 

प्रशासन और निकाय तो सोये हुए है ही लेकिन झीलों के किनारे ये बड़े बड़े समूह जिनके होटलों में पर्यटक बोट में सवार होकर ही आते है तो क्या इन बड़े बड़े समूह के पास भी गोताखोर या गोताखोरी का साजो सामान नहीं है ? शायद नहीं इनसे कोई सवाल भी पूछे तो केसे इन पर अंकुश लगाए भी तो कोन लगाए। क्यों कि  इन बड़े बड़े समूह के आगे जिले का प्रशासन या अधिकारी तो मामूली भर मात्र है । आखिर में सिर्फ एक ही बात कि हम  पुरे विश्व में महशूर है, स्मार्ट होने पर तुले हुए है लेकिन झीलों की नगरी की बुनायादी जरूरतें भी अभी पूरा होने में बहुत वक़्त लगेगा या यूँ कहिये अभी बहुत जाने जाना बाकी है।

फतहसागर झील में नावें भिड़ी, चार साल की मासूम डूबी, अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

उदयपुर. फतहसागर झील के स्वरूपसागर लिंक नहर वाले छोर से कुछ दूरी पर सोमवार शाम को एक स्पीड बोट अन्य नाव से जा भिड़ी। भिड़न्त इतनी जोरदार थी कि स्पीड बोट में सवार सात जने उछल कर पानी में जा गिरे। लाइफ जैकेट होने से छह जने तो बच गए लेकिन चार साल की मासूम चहक छोटी होने से लाइफ जेकेट से निकल गयी और डूब गई। मंगलवार दिन तक नाव संचालक के कर्मी और गोताखोर ने चहक को ढूंढऩे का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
हादसा सोमवार शाम करीब 4.22 बजे हुआ। हादसे में स्पीड बोट में सवार जयपुर में सीकर रोड लोहामंडी निवासी चार वर्षीय चहक के डूबने के बाद उसकी मां दीपा सैनी की हालत खराब हो गई। दीपा व उसके पति विद्याधर सैनी तथा उनके साथ बोट में सवार सुमित शर्मा, उसकी पत्नी वंदना शर्मा, ऋषभ व चिराग शर्मा को भी चोटें आईं। दूसरी नाव में सवार नीमच निवासी श्यामलाल पाटीदार, उसकी पत्नी गंगाबाई, पुत्री लक्ष्मी व वर्षा का भी मामूली चोटें आने पर एमबी चिकित्सालय में उपचार किया गया।

घटना के बाद नाव चालक ने लाइफ जैकेट में फंसे तीन साल के ऋषभ के बाहर निकाला लेकिन चहक को वह ढूंढ नहीं पाया। हादसे की सूचना पर मौके पर नाविक भी दौड़ पड़े और रेस्क्यू बोट भी घटना स्थल की तरफ रवाना किया। बाद में नगर निगम की रेस्क्यू और दमकल टीम के अलावा गोताखोर व पुलिस भी मौके पर पहुंची। अभी भी रेस्क्यू चल रहा है लेकिन चहक का पता नहीं चला। गोताखोरों के अनुसार घटना स्थल के आसपास अत्यधिक मात्रा में जलीय घास व काई है। संभवत: बच्ची उसमें ही फंसने से ऊपर नहीं आ पाई।

आईएएस और आरएएस बनकर नेताओं की वाट लगाओ – सोशल मिडिया ( वायरल )

उदयपुर. राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने अपने ही समाज के आदिवासी बहुल इलाके की प्रतिभाओं के बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जिसके वायरल होने के बाद बवाल मच गया।

अधिकारी ने समाज की प्रतिभाओं से कहा कि वे इसी तरह खूब बढ़े, आईएएस और आरएएस बनकर नेताओं की वाट लगाएं। यह कमेंट समाज के ग्रुप से वायरल होकर अन्य ग्रुप में जैसे ही पहुंचा तो बवाल मच गया। अन्य कई लोगों ने इसे समाज विरोधी तो कुछ ने जन विरोधी बताया।

समाज के उस ग्रुप में सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि भी शामिल थे जिन्होंने बाद में मीडिया को दिए बयायों में इसे गलत करार दिया और कहा कि अधिकारी को अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए, उसकी सोच बड़ी होनी चाहिए उनके यह कमेंट गलत है। इधर, अधिकारी ने अधिकारिक तौर पर दिए हुए बयानों में बताया कि बच्चों को प्रोत्साहित करने का था जिसका गलत मतलब निकाला गया है। सोशल मिडिया पर ही सांसद अर्जुन लाल मीणा ने लिखा कि जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते इस तरह युवाओं को भ्रमित नहीं करना चाहिए, यह गलत बात है। 

कौन बनेगा प्रेजिडेंट? बैलेट बॉक्स में बंद हुई सीपी जोशी-रुचिर मोदी की किस्मत – RCA Election

0

उदयपुर . राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के मतदान पूरा हो गया है। सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस नेता डॉ. सीपी जोशी और ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने हैं।

इससे पहले रविवार शाम तक चले नाटकिय घटनाक्रम के बीच भाजपा सांसद और डूंगरपुर जिला संघ के सचिव हर्षवर्धन सिंह मुकाबले से हट गए। साथ ही मोदी गुट के डमी प्रत्याशी महमूद आब्दी ने भी नाम वापिस ले लिया। जोशी गुट से रामपाल शर्मा भी अध्यक्ष पद की दौड़ से हट गए।

वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई और 32 जिला संघों के सचिवों ने अपने मताधिकार का प्रयोग साढ़े 10 बजे से पूर्व कर लिया। भरतपुर जिला संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने 11 बजने से कुछ देर पहले अपना वोट डाला।

इससे पहले लोकपाल ज्ञानसुधा मिश्रा ने हाई कोर्ट के निर्देश पर उनके वोट को लेकर सुनवाई कर वोट डालने के लिए क्लीरियंस दी। अब हाईकोर्ट के निर्देश से मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।

हालांकि पहले यह तय किया गया था कि मतगणना होगी, परिणाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, लेकिन चुनाव अधिकारी के मतगणना के समय दोनों गुटों के एजेंट को अनुमति देने से मना करने के बाद जोशी गुट ने इसका विरोध किया था।

खास बात यह है कि अध्यक्ष पद पर जिन दिग्गजों ने चुनाव लड़ा, उन दोनों ने वोट नहीं डाला। रुचिर अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं यहां से सचिव पवन गोयल ने वोट डाला वहीं सीपी जोशी राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं, यहां के मताधिकार का प्रयोग सचिव गिरिराज सनाढ्य ने किया।

स्विमिंग में उदयपुर को 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रोंज

उदयपुर.उदयपुर और राजसमंद जिला तैराकी संघ के साझे में तीन दिन के राजस्थान जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आगाज रविवार को बीएन तरणताल पर हुआ। पहले दिन के पहले सत्र में उदयपुर की वसुंधरा चौहान, गौरवी सिंघवी, हिया व्यास और चित्रांगी दशोरा ने नए कीर्तिमान बनाए। साथ ही उदयपुर के तैराकों में 4 स्वर्ण पदक दिव्यदेव सिंह, गुनताश, शौर्य राणावत, रितांश खंडेलवाल को मिले। इसके अलावा 6 रजत ओर 5 कांस्य पदक पर भी उदयपुर के तैराकों ने अपना कब्जा जमाया।
राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि पहले ही दिन बीएन का तरणताल 7 नए रिकॉर्ड का गवाह बना।
इसमें 4 गुणा 100 में उदयपुर की 4 बेटियों, 50 मीटर बैक स्टोर्क में उदयपुर के रितेश खंडेलवाल, 50 मीटर बेक स्टॉर्क गर्ल्स में जयपुर की तेजस्विनी, 200 मीटर ब्रेस्ट स्टॉर्क में जयपुर के तनिश कासवान, 400 मीटर फ्री रिले में जयपुर के अक्षित चौधरी, 50 मीटर बेक स्टॉर्क में बीकानेर की नरीति व्यास और 50 मीटर बेक स्टॉर्क में भीलवाड़ा की फ़िजा कायम कहानी ने नए कीर्तिमान स्थापित किए।
पहले दिन की प्रतियोगिताओं में 400 मीटर फ्री स्टाइल, 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर ब्रेस्ट स्टॉर्क, 50 मीटर बैक स्टॉर्क ओर मीटर बेक स्टॉर्क की प्रतियोगिताएं हुई।
इन प्रतियोगिताओं के पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, मेयर चंद्रसिंह कोठारी, यूआईटी अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, विधायक फूलसिंह मीणा, राजस्थान तैराकी संघ के चेयरमैन भूपेंद्रसिंह राठौड़, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति एसएस सारंगदेवोत, एमपीयूएटी के कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा, राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास और सचिव चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किया।