
उदयपुर. सुखेर औद्योगिक क्षेत्र की दीपा केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के तीसरे दिन उपचार के दौरान एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। अस्पताल में उपचारत अन्य श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। 60 से 70 फीसदी तक झुलसे श्रमिक दर्द से कराह रहे हैं। उनका असहनीय दर्द किसी से नहीं देखा जा रहा। गौरतलब है कि अग्निकांड का शिकार हुए 9 में से अब तक 6 की मृत्यु हो गई और 3 जने अब भी संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिजन उनका दर्द किसी को बताते हुए रो पड़ते हैं। इधर, पुलिस ने फैक्ट्री का निरीक्षण कर मौका नक्शा बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की। फैक्ट्री मालिक मनीष जैन व दिनेश हरकावत की गिरफ्तारी के लिए दल उनके आवास पहुंचा तो दोनों उदयपुर छोड़कर बाहर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाशी में जुटी है।
डीएनए या पोस्टमार्टम से होगी कंकाल की पहचान
थानाधिकारी मांगीलाल पंवार ने बताया कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में नौ जने कार्यरत थे। इनमें मुनीम राजेश (45) पुत्र मुनिश्वर दुबे अब तक लापता है। संभवत: मौके से मिला कंकाल उसका है, लेकिन अधिकृत रूप से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हो पाएगा। राजेश के परिजन बुधवार रात को उदयपुर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि राजेश का एक हाथ कटा था। पोस्टमार्टम में अगर उसकी पुष्टि हो जाती है तो ठीक, नहीं तो डीएनए टेस्ट से पहचान करेंगे।





उदयपुर। लेकसिटी के चेटक सर्कल पर ’पेरेमाउंट रेस्टोरेंट’ की शुरूआत रविवार को हुई। नॉनवेज व्यंजनों के लजीज जायकों का स्वाद इस रेस्टोरेंट पर किफायती दरों पर उपलब्ध होगा। पहली बार लेकसिटी में नॉनवेज थाली मात्र 180/- रूपए में उपलब्ध करवाई जा रही है। स्वादिष्ट व जायकेदार नॉनवेज बनाने के लिए मशहूर मो. जमील छीपा ’शेरा भाई’ का यह रेस्टोरेंट शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। रेस्टोरेंट के सहयोगी मो. रफीक ने बताया कि मात्र 180/- ’पेरेमाउंट थाली’ के मैन्यू में मटन कोरमा, चिकन लॉलीपोप कोरमा-1 पीस के साथ, 250 ग्राम पुलाव, 2 पीस चिकन पेटिस व चार रोटी सलाद सहित मिलेगी। हर वर्ग व श्रेणी को ध्यान में रखते हुए रेस्टोरेंट पर मात्र 50/- रूपए में चिकन लॉलीपोप कोरमा मिलेगा। नॉनवेज जायकेदार व्यंजनों के साथ ही उदयपुर में पहली बार देशी घी में बना अंडे का हवाला 350/- प्रति किग्रा से उपलब्ध होगा। शादी व बर्थडे पार्टियों व अन्य आयोजनों के लिए 650/- प्रति किग्रा के हिसाब से मटन कोरमा/स्टू व 450/- रूपए प्रति किग्रा के हिसाब से चिकन स्टू/कोरमा ऑर्डर पर बनाए जाएंगे। रेस्टोरेंट एचडीएफसी बैंक के सामने चेटक सर्कल पर स्थित है।
