
19 से देख सकेगें सफ़ेद बाघ रामा को – बायलोजिकल पार्क में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेगा

हिन्द जिंक के पवन कौषिक को उदयपुर चैम्बर्स ने किया सम्मानित

उदयपुर। उदयपुर में आयोजित मादड़ी स्थित संस्था परिसर में हुए एक भव्य समारोह में उदयपुर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेटक कम्यूनिकेषन पवन कौषिक को वंचित बच्चों के प्रति आम जनता में जागरूकता लाने तथा सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम ‘सखी’ व ‘खुषी’ तथा ग्रामीण महिला सषक्तिकरण एवं ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक व आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया है।
यह पुरस्कार उदयपुर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष श्री वी.पी. राठी ने पवन कौषिक को प्रदान किया। यह सम्मान पवन कौषिक ने अपनी टीम के सदस्यों प्रद्ययुमन सोलंकी, मैत्रयी सांखला, देविका गुप्ता एवं अंकिता दास के साथ ग्रहण किया।
ज्ञातव्य रहे कि ‘खुषी’ अभियान ना बल्कि देष में विदेषों में भी कई संस्थाओं से जुड़ चुका है।
‘पवन कौषिक ने बताया कि भारत के विकास के लिए ग्रामीण बच्चों और ग्रामीण महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना होगा। इसलिए इनकी षिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण पर ध्यान देना अतिआवष्यक है ताकि विष्व में भारत की स्थिति को सुदृढ़ बनाया जा सके।’’
अभी हाल ही में पवन कौषिक को सामाजिक सरोकारों के लिए ‘षान-ए-राजस्थान’, पब्लिक रिलेषन्स सोसायटी ने ‘जन-सम्पर्क उत्कृष्टकता पुरस्कार, लेकसिटी प्रेस क्लब ने ‘उदयपुर रत्न अवार्ड’ टाइम्स ऑफ इण्डिया, रोटरी इण्टरनेषनल मेवाड,़ आईस अवार्ड तथा ‘इण्डिया टूडे -विजनरी ऑफ राजस्थान’ से सम्मानित किया जा चुका है।
इसी के तहत अभी हाल ही में उदयपुर के बेड़वास गांव की कच्ची बस्ती में बच्चों में जागरूकता के लिए ‘खुषी’ कार्याषाला का आयोजन किया गया। जिसमें बस्ती के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। ऐसी ही कार्याषाला के लिए स्कूलों से सम्पर्क किया जा रहा है और नवम्बर में कार्याषाला का आयोजन किया जाएगा।
पवन कौषिक हिन्दुस्तान जिं़क में पिछले 9 साल से कार्यरत हैं तथा ना सिर्फ हिन्दुस्तान जिंक का अपितु वेदान्ता समूह के भी मुख्य कम्यूनिकेषन्स प्रोजेक्ट्स देखते हैं।
केजरीवाल हार्दिक पटेल को रिझा कर गुजरात में जमीन तलाश रहे है
उदयपुर. गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही सियासी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गुजरात में अपनी सियासी जमीन हासिल करने के लिए आप पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने पाटीदार आंदोलन के संयोजक हार्दिक पटेल को रिझाना शुरू कर दिया है। केजरीवाल द्वारा पिछले कई दिनों से हार्दिक पटेल के द्वारा ट्विटर पर डाले गए कई मुद्दों पर खूब री-ट्वीट किया जा रहा है।
गुजरात की भाजपा चाहती हे की गुजरात में उनकी ही तानाशाही चलनी चाहिये.नई पार्टी ओर व्यक्ति को संविधान के आधार पर भी काम नहीं करने देती भाजपा.
कयास ये लगाए जा रहे हैं कि आप पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल, हार्दिक पटेल के माध्यम से गुजरात में पटेल वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए सोशल मीडिया पर उसकी पीठ थपथपा रहे हैं। गौरतलब है कि केजरीवाल 16 अक्तूबर को गुजरात के सूरत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसलिए केजरीवाल हार्दिक पटेल को अपने साथ रखकर गुजरात में अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। हालांकि अरविन्द केजरीवाल द्वारा ट्विटर पर बढ़ रही नजदीकियों के सवाल को लेकर हार्दिक पटेल ने साफ कर दिया कि ट्विटर पर किसी से कोई संबंध नहीं बनते हैं।
हार्दिक ने साफ किया कि उनकी राजनीति में आने की अभी उम्र नहीं है, वे सिर्फ अभी समाज के लिए काम करेंगे। हार्दिक ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा की अगर अब बीजेपी द्वारा पटेल समाज पर अत्याचार किया गया तो पिछली बार सूरत रैली में अमित शाह का 3 मिनट का भाषण हुआ था इस बार 1 मिनट का भी नहीं देंगे।
दरगाह में 12 दिन बाद बदलेगा माहौल, फिर सुनाई देंगी सूफी कव्वालियां

अजमेर । ख्वाजा साहब की दरगाह में शनिवार से कव्वालियों का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। मोहर्रम के दौरान दरगाह में 12 दिन कव्वालियां बंद रहती हैं। दरगाह क्षेत्र स्थित छतरी गेट पर गुरुवार रात बज्म-ए-सलाम का आयोजन भी किया गया। कंवीनर अहमद मियां चिश्ती ने बताया कि इसमें विभिन्न स्थानों से आए शायरों ने देर रात तक हजरत इमाम हुसैन की शान में कलाम पेश किए।
इससे पहले मुख्य ताजिया शरीफ को गुरुवार तड़के ख्वाजा साहब की दरगाह स्थित झालरे में सैराब किया गया। इस दौरान हजारों अकीदतमंद उमड़े। सभी आंखों में गम के आंसू थे। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए दुआएं की।
अंजुमन सदस्य सैयद मुनव्वर चिश्ती ने बताया कि सबसे बड़े ताजिया शरीफ की सवारी बुधवार रात को मुख्य इमाम बारगाह से रवाना हुई जो छतरी गेट, लंगरखाना, निजाम गेट होते हुए सोलहखम्बा पहुंची वहां सलाम पेश किया गया। यहां से ताजिया शरीफ को झालरे तक लाया गया। वहां सुबह 5.30 बजे ताजिया शरीफ सैराब किए गए।
उदयपुर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा – शादी समारोह में शिरकत करने आरहे है .
उदयपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को उदयपुर में होंगे। इनके अलावा भी शहर में कई नेताओं का जमावड़ा रहेगा। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था व प्रबंध चाक-चौबंद हैं। गौरतलब है कि ये नेता शहर में एक निजी विवाह समारोह में भाग लेंगे।
उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आडवाणी निजी यात्रा पर यहां आ रहे हैं। वे विमान से सुबह 11.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ पुत्री प्रतिभा आडवाणी व सचिव दीपक चोपड़ा भी आएंगे। निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आडवाणी रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। 15 अक्टूबर को सुबह 11.50 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।
प्रताप गौरव केंद्र का अवलोकन करेंगे गडकरी
वहीं, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी शुक्रवार 14 अक्टूबर को सुबह 5.30 बजे विशेष वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे 5.45 बजे शहर के टाइगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचकर वहां अवलोकन करेंगे। गडकरी शाम 6.15 बजे होटल लीला पहुंचकर वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे इसी दिन रात्रि 9 बजे विशेष वायुयान से नागपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वहीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी शुक्रवार 14 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेगी। वे रविवार 16 अक्टूबर की सुबह 8 बजे राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगी।
चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ 15 को शहर में
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आयुर्वेद ईएसआई एवं संसदीय मामलात विभाग मंत्री राजेन्द्र राठौड़ शनिवार को रात 8.30 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर में कर अगले दिन रविवार को सुबह 9.45 बजे वायुयान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
JNU में रावण की जगह PM मोदी का पुतला दहन

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुछ छात्र नेताओं द्वारा दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य लोगों के पुतले जलाये जाने के मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने केरल के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भी राज्य सरकार से रिपोर्ट देने को कहा है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जेएनयू के कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन के कुछ नेताओं ने दशहरे के दिन रावण के बजाय मोदी और कुछ अन्य लोगों के पुतले जलाये थे।
सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा है। जेएनयू के कुलपति जगदेश कुमार ने भी ट्वीट कर कहा है, ‘पुतला जलाए जाने की घटना के बारे में हमें जानकारी मिली है। इस बारे में और पड़ताल की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है।’
पुतला दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जेएनयू प्रशासन ने इस पर सख्त कदम उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच का आदेश दिया है।
इधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के गृहनगर में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता रेमिथ की हत्या कर दी गई थी। पार्टी ने इसके विरोध में राज्य में 12 घंटे की हडताल का आह्वान किया है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में भी राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
कमलेश तिवारी का उदयपुर आने की सूचना पर मुस्लिमों ने किया जम कर विरोध – तिवारी को प्रशासन ने रास्ते में ही रोका

उदयपुर। पैगम्बर मोहम्मद साहब पर विवादित टिपण्णी करने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा कमलेश तिवारी का मुस्लिम संगठनों के विरोध के चलते शहर में होने वाला शाश्त्र पूजन कार्यक्रम निरस्त किया गया। कार्यक्रम भी बिना प्रशासन की अनुमति के किया जारहा था। कमलेश तिवारी को चित्तोड़गढ़ में ही रोक दिया गया था।
जानकारी के अनुसार शहर में हिंदू महासभा द्वारा आज बेकनी पुलिया पर शश्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी था। कमलेश तिवारी ने पैगम्बर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिपण्णी की थी जिसकी वजह से पुरे हिन्दुस्तान के मुस्लिमों में कमलेश तिवारी का विरोध किया और उसके खिलाफ मोर्चे निकाले थे। शहर में बुधवार को जैसे कमलेश तिवारी के आने की बात पता चली मुस्लिम संगठों में आक्रोश भर गया और आज सुबह ९ बजे से सभी मुस्लिम संगठन और सेकडों मुस्लिम युवा हाथीपोल में जिला कलेक्टर को कार्यक्रम निरस्त करने या कमलेश तिवारी को उदयपुर में किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने के ज्ञापन देने के लिए जमा होना शुरू हो गए। सुबह ११ बजे तक हाथीपोल में सेकडों युवा जमा हो गए। भीड़ को बढ़ते देख हाथीपोल की अधिकतर दुकाने बंद हो गयी। जमा लोगों में आक्रोश बढता गया लोग रैली बना कर रवाना होते इसके पहले ही पुलिस को भीड़ के एकत्रित होने की सूचना मिल गई। इस पर हाथीपोल थानाधिकारी, अंबामाता थानाधिकारी समेत पुलिस भारी जाप्ता वहां पहुंचा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों से समझाइश की और उन्हें कमलेश तिवारी के उदयपुर नहीं आने के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद मामला शांत हुआ पुलिस ने बताया कि कमलेश तिवारी को उदयपुर आने के पहले ही चित्तोड़गढ़ में रोक दिया गया। इधर पुलिस पुलिस उप अधीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रशासन से भी अनुमति नहीं ली गयी थी। उधर बेकनी पुलिया और लेकसिटी माल के आके बेनर पोस्टर और गेट पंडाल लगे हुए थे उन्हें पुलिस ने हटवाए। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने के लिए तैयार है “लेडी सिंघम”

उदयपुर. अब उदयपुर में चैन स्नेचर्स, रोड रोमियो और ईव टीजिंग करने वालों की खैर नहीं, इन सभी को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अब धर दबोचने के लिए उदयपुर में एक नहीं बल्कि 24 किरण बेदी तैयार हो चुकी हैं। जी हां, उदयपुर में जिला पुलिस की ओर से एक अनूठी पहल महिला गश्ती दल के रूप में की गई है। इस व्यवस्था का शुभारम्भ गुरूवार से शहर में हुआ।
मोटरसाइकिल पर उपकरणों से लैस रहेंगी हमेशा
इस 24 सदस्यीय महिला पुलिस के मोटर साइकिल सवार गश्ती दल को विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। इनके पास विशेष तरह की मॉडिफाइड बाइक है जिसमें लाइट, हूटर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम है। इनके पास वायरलैस सिस्टम के अलावा पिस्टल व पुलिस केन रहेगा। ये दल हमेशा सुरक्षा उपकरणों, फस्र्ट-एड बॉक्स एवं अन्य संसाधनों से लैस रहेगा। ये दल दो शिफ्टों में 8-8 घंटों के लिए शहर में राउंड मारेगा। हाथ में पिस्टल और वायरलैस फोन के साथ बाइक पर सवार ये महिला पुलिसकर्मी जहां से भी गुजरेंगी अपरााधियों के मन में खौफ जरूर पैदा होगा।

महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकेंगी
यह महिला गश्ती दल उदयपुर शहर में महिलाओं, छात्राओं, बच्चों तथा पर्यटकों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस गश्ती दल के पीछे खास मकसद यह है कि पिछले कुछ सालों में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गए थे और चैन स्नेचिंग जैसी घटनाएं आए दिन हो रही थीं। ऐसे में इस गश्ती दल के बाद अपराधियों में खौफ बढ़ेगा व ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। साथ ही महिलाएं भी बेखौफ होकर घूम सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत
इस गश्ती दल को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने महिला गश्ती दल को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उदयपुर जिला पुलिस की इस पहल के लिए सराहना की। उन्होंने गश्ती दल की महिला सदस्यों से पेट्रोलिंग, हथियारों एवं अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी ली और उनके साथ फोटो खिंचवाकर हौसला अफजाई की। इस अवसर पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, आईजी आनन्द श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता, पुलिस अधीक्षकश्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
बारिश हुई झीलों पर फिर मेहरबान – फतहसागर एक बार फिर छलका

उदयपुर . पिछले पांच दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण फतहसागर फिर से ओवर फ्लो होकर गुरूवार को छलक पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ कि इस मौसम में फतहसागर ने शहरवासियों को दो बार छलकने की खुशियां दीं हो।
मदार नहर से आवक तेज होने पर जलसंसाधन विभाग ने गुरुवार सुबह फतहसागर के चारों गेट खोल दिए। इधर सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से स्वरूप सागर की रपट से एक बार फिर चादर चलने का क्रम शुरू हो गया है। इधर शहर में गुरुवार को लगातार छठे दिन भी बारिश हुई। शहर में नवरात्र के दिन से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। शहर में सुबह से ही उमस का असर बना रहा। शाम करीब सवा चार बजे मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। दूसरी तरफ कैचमेंट में बीती रात तेज बारिश से मदार के दोनों तालाबों पर चादर चलने का क्रम बना हुआ है। फतहसागर का पानी एक बार फिर बंसियों की सीमा लांघते हुए सड़क पर अाना शुरू हो गया है। इधर सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से स्वरूप सागर पर एक बार फिर चादर चलने का क्रम शुरू हो गया है। बड़ी तालाब में 2 इंच पानी और आने से इसका जलस्तर बढ़कर साढ़े 24 फीट के करीब पहुंच गया है। जबकि उदयसागर के गेट खुले रखने से वल्लभनगर बांध होते हुए बड़गांव बांध में पानी की आवक बनी रहने से इसके भी ओवरफ्लो होने की उम्मीदें बढ़ती जा रही है। इधर देवास प्रथम बांध का जलस्तर 25 फीट 1 इंच और मादड़ी का जलस्तर 24 फीट 2 इंच हो गया है। जबकि जयसमंद,जाखम बांध,बाघेरी का नाका और वल्लभनगर बांध सहित संभाग के कई जलाशयों के छलकने का क्रम बना हुआ है।
बुधवार रात छोटा मदार और बड़े मदार से फतहसागर में पानी की अच्छी आवक होने से सुबह होते-होते यह अपने पूरे उफान पर छलक उठा।
जैसे ही फतहसागर के इस मौसम में दूसरी बार छलकने की जानकारी शहरवासियों को मिली तो लोगों का जमावड़ा पाल पर लग गया। लोग इस साल दूसरी बार छलकते फतहसागर के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
एएसजी नेत्र चिकित्सालय ने निभाई जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान के दौरान की सफाई

उदयपुर। स्वच्छता अभियान के तहत एएसजी नेत्र चिकित्सालय ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अभियान में भाग लिया। चिकित्सालय के सभी स्टाफ डॉक्टर आदि ने सुखाड़िया सर्कल की साफ़ सफाई की।
एएसजी नेत्र चिकित्सालय के रिलेशनशिप मैनेजर फणीश्वर चक्रवर्ती गांछा ने बताया की २ अक्टूबर गांधी जयंती को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वछता अभियान में भाग लेते हुए एएसजी नेत्र चिकित्सालय के समस्त स्टाफ ने सुबह से शाम तक सुखाड़िया सर्कल चौराहा पार्क और मुम्बईया मार्केट की साफ़ सफाई की। सडको पर झाड़ू लगाने से लेकर पार्क में जमा गन्दगी को भी उठा कर अलग जगह ढेर बनाया जिसको बाद में कचरा पात्र फेंका गया। सफाई अभियान के दौरान एएसजी नेत्र चिकित्सालय उदयपुर के जनरल मैंनेजर अमित उपाध्याय, सेंटर मैनेजर रामचंद्र , एवं संपूर्ण स्टाफ ने पुरे मनोयोग से सेवकार्य किया।



