उदयपुर. उत्तरी सुन्दरवास क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार उचक्का अध्यापिका का पर्स छीन भागा। उत्तरी सुन्दरवास विद्या विहार कॉलोनी निवासी प्रियंका पत्नी मनोज सक्सेना ने प्रतापनगर थानापुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वद्र्धमान स्कूल में अध्यापिका है। दोपहर करीब 1.30 बजे वह स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल ही घर जा रही थी।
सुनील टेक्सटाइल से कुछ आगे चौक में पहुंची तभी मोटरसाइकिल पर पीछे से एक उचक्का आया। वह झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन भाग। छीना झपटी के दौरान वह हड़बड़ाते हुए असंतुलित हो गई। संभली तब तक आरोपित तेज गति से मोटरसाइकिल भगाते हुए बोहरा गणेशजी मार्ग की तरफ भाग निकला। चिल्लाने पर लोग एकत्रित हुए लेकिन वह काफी दूर निकल चुका था। अध्यापिका प्रियंका का कहना है कि पर्स में मोबाइल के अलावा तीन हजार रुपए नकद, स्कूल की चाबियां व दस्तावेज रखे थे।




उदयपुर। भारत की कन्फेडरेषन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्री (सी.आई.आई) ने हिन्दुस्तान ज़िंक की इकाई दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स ’नोटवर्दी वाटर एफिषिएन्ट यूनिट’ की श्रेणी में उत्कृष्ट जल प्रबन्धन के लिए ‘नेषनल अवार्ड-2016’ से सम्मानित किया। यह राष्ट्रीय पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक को बीएआरसी के सदस्य एवं नेषनल अवार्ड फॉर एक्सीलेन्स इन वाटर मैनेजमेट ज्यूरी के अध्यक्ष डॉ. अनिल काकोडकर ने सी.आई.आई. द्वारा होटल ली मेरीडियन दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया।

