हिन्दुस्तान जिंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मिले ‘सखी’ से

हिन्दुस्तान जिंक कर रहा है ‘सखियों’ के लिए नये प्रषिक्षण कर्ताओं की खोज

Hindustan Zinc Sakhi Project - Board of Directors - 1
हिन्दुस्तान जिंक के निदेषक मण्डल में निदेषक ए.आर. नारायणस्वामी, अरूण टोडरवाल एवं आर.कानन ने आज मटून माइन्स में ‘सखी’ ग्रामीण उद्यमी महिलाओं के द्वारा उत्पादित उत्पादों को देखा। निदेषकों ने ग्रामीण महिलाओं के द्वारा बनाये गये मसाले, पेपर से बने सामान आदि को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निदेषकों ने पौधारोण भी किया।

मटून में ‘सखी’ महिलाएं मसाले बनाना, अखबार के कागजों से बेहतरीन टोकरियों व अन्य साज-सज्जा का सामान बना रही है जो कि अपने आप में अनोखी कला है। कम लागत से बनने वाला यह सामान लोगों को बहुत प्रभावित कर रहा है।

हिन्दुस्तान ज़िक के हेड-कार्पोरेट रिलेषन्स श्री सी.एस.आर. मेहता एवं हेड-कार्पोरेट. कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिं़क के ‘सखी’ अभियान, के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिं़क ग्रामीण व आदिवासी महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सषक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है।

पवन कौषिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिं़क इन ग्रामीण महिलाओं को नये प्रषिक्षण प्राप्त कराने की और कार्य कर रहा हैं तथा इससे संबंधित विषेषज्ञों की खोज भी कर रहा है।

‘सखी’ स्वयं सहायता समूह में अनेकों महिलाएं सिलाई कढ़ाई से जुड़कर वस्त्र बनाने का कार्य भी कर रही है। मटून की और भी महिलाएं ‘सखी’ सहायता समूह से जुड़ने को तत्पर है तथा हिन्दुस्तान जिंक ने नये समूहों को बनाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।

हिन्दुस्तान जिंक अपने ‘सखी’ अभियान द्वारा ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सषक्त करने के लिए व्यवसायिक प्रषिक्षण द्वारा इन ग्रामीण महिलाओं को एक उद्यमी के रूप में परिवरतित कर रहा है, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है तथा ग्रामीण परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेहद सफल साबित होगा।

शक ने किया एक प्रेम कहानी का अंत – प्रेमिका का गला काट की ह्त्या

murder-55800116acab3_l
उदयपुर । राणा प्रतापनगर स्टेशन स्थित रेलवे के पुराने गैराज में डूंगरपुर की नर्सिंग छात्रा की हत्या उसकी के प्रेमी ने की थी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकाण्ड के पीछे मृतका का गैर युवकों से बातचीत करना मुख्य कारण रहा। जिस प्रेमिका के लिए साल भर से जान देने की कसमे खा रहा था उस प्रेमिका पर शक कर उसका गला काट कर जान लेली। शक की वजह यह कि प्रेमिका का मोबाइल व्यस्त आता था, जिससे प्रेमी ने मन ही मन यह मान लिया कि वह मेरे प्रति ईमानदार नहीं है ।

घटना :
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि सोमावार को सायं 4 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि राणा प्रताप नगर रेल्वे स्टेशन के खण्डहर पडे लोको शेड में एक अज्ञात महिला की गला रेती हुई लाश पडी हैं । जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर अत्यन्त बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा तुरन्त ही लाश की पहचान टिंकल परमार पुत्री पवन परमार के रूप मे कर ली ।
कैसे पकड़ा हत्यारे को :
भारद्वाज ने बताया कि लाश का निरीक्षण करने पर पुलिस टीम के मध्य यह सहगति बनी कि मृतका को इस सूनसान खण्डहर में उसकी सहमति से ही उसका कोई परिचित लेकर आया है परन्तु मृतका टिंकल के परिजनो के पूछताछ पर यह तथ्य सामने आया कि मृतका के पास विगत 15 दिवस से कोई मोबाईल नही है । साथ ही मृतका टिंकल के परिजनो से की गई पूछताछ में यह भी तथ्य उजागर हुआ कि टिंकल रविवार को करीब 12 बजे दोपहर अपने घर डूंगरपुर से उदयपुर जाने को love storyकहकर बस स्टेण्ड के लिये निकली,परन्तु कल वह न तो उदयपुर पहुंची, ना ही उससे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया ।
इस पर थानाधिकारी प्रताप नगर चन्द्र पुरोहित के नेतृत्व मे एक विशेष टीम जिसमे हैड कांस्टेबल जगदीश वैष्णव कांस्टेबल नाहर सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिह, कांस्टेबल उम्मेद सिह,कांस्टेबल खुमाण सिह व कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने डूंगरपुर बस स्टेण्ड से ही अपना अनुसंधान आरम्भ किया । जिसके अन्तर्गत डुगरपुर से उदयपुर आने वाली प्रत्येक ब समे मालुमात की गई तो जानकारी मिली कि मृतका की उम्र व हुलिए की कोई एक अकेली लडकी रविवार को डूंगरपुर से उदयपुर नहीं आई। इस पर उपरोक्त टीम ने ओर अधिक छानबीन की तो यह तथ्य जानकारी मे आया की मृतका टिंकल के हुलिए की लडकी को एक 20 वर्ष उम्र के करीब का लडका जिसके हल्की दाढी है, डूंगरपुर बस स्टेण्ड से मोटर साईकिल पर बिठा कर करीब 4 पीएम के आस-पास निकला है ।
इस सूचना पर अधिक जानकारी हासिल की गई तो पुलिस टीम को पता चला कि मृतका टिंकल के पडौस मे रहने वाले कल्पेश उसकी दोस्ती थी तथा उसकी उम्र भी करीब 20 वर्ष के आस पास हैं एंव उसके हल्की दाढी भी हैं तथा वह रविवार को डूंगरपुर में ही था ।
कल्पेश मीणा से पूछताछ करने जैसे ही पुलिस टीम उदयपुर से डुगरपुर के लिये रवाना हुई उसी समय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कल्पेश डुगरपुर से उदयपुुर आने की बस मे बैठ गया है । इस पर थानाधिकारी प्रताप नगर के नेतृत्व में कल्पेश के उदयपुर के आने व उसकी अपनी बहिन वृदां के सैक्टर न.5 हिरण मगरी स्थित किराये के मकान में जाने तक पीछा किया तथा वहां से उसको दबोच के थाने लाकर उससे मनोवैज्ञानिक पूछताछ की गई तो वह टुट गया और टिंकल की हत्या करना स्वीकार कर लिया ।

इस तरह हुआ एक प्रेम कहानी का अंत :
कल्पेश अपनी बडी बहिन अरूणा के साथ विगत वर्ष जुलाई माह डूंगरपुर के हॉउसिग बोर्ड मे मुकेश सुथार के हॉउसिग बोर्ड के मकान मे किराये पर रहने गया था । उसके एक माह बाद ही मृतका टिंकल भी हॉउसिग बोर्ड के एक मकान में अपने माता-पिता के साथ रहने आई थी । आस-पास के मकान मे रहते हुए टिंकल और कल्पेश मीणा से दोस्ती हो गई । तथा दोनो एक-दुसरे से डूंगरपुर मे चोरी छिपे मिलने लग गये थे । यह बात ज्यादा दिनो तक दोनो के घर वालो से छिपी नही रह सकीतो । दोनों के घर वालो ने अपने-अपने बच्चो को समझाया परन्तु कल्पेश को टिंकपाने की जिद के आगे उसके घर वालो ने झुकते हुए कल्पेश के संबंध की बात कराने के लिये कल्पेश की बुआ और फूफा ओर बडी बहिन दक्षा को टिंकल के घर भी भेजा था । इस पर टिंकल के घर वालो ने दोनो की पढाई समाप्त हो जाने की बात कर का टाल दिया था ।
इसके बावजुद कल्पेश व टिंकल का मिलना- जुलना व फ ोन पर बाते करना जारी रहा । इससे तंग होकर कल्पेश के घर वालो ने कल्पेश को बी.एड करने के लिये सीकर में दाखिला करा दिया । और टिंकल नर्सिग की पढाई करने अपने नाना के यहां उदयपुर आ गई । दोनो अलग-अलग शहरों मे रहने के बावजूद भी टिंकल और कल्पेश की आपस मे फ ोन पर बात होती रहती थी और दोनो के मध्य पूर्व के भाति दोस्ती कायमी थी ।
इसी दोस्ती दरिम्यान जब कल्पेश कई बार टिंकल को फ ोन करता तो उसका फ ोन लम्बे समय तक व्यस्त बताता। कई बार देर रात्रि मे भी जब टिंकल का फ ोन व्यवस्त आता तो कल्पेश उससे व्यस्तता का कारण पूछता तो टिंकल अपने परिचित व घर वालो का फ ोन आना बताती थी परन्तु कल्पेश, टिंकल के इस जवाब से संतुष्ट नही हुआ और उसके मन में शक का कीडा घर कर गया और वह सीकर से बीच बीच में टिंकल से मिलने व उसे चैक करने डूंगरपुर आता-जाता था । मिलने के बहाने कल्पेश ने टिंकल को फोन चैक कराना शुरू कर दिया और उसकी कॉल लिस्ट से कुछ नम्बर निकाल कर उसकी अपने स्तर पर तहकीकात की तो वह नम्बर कुछ लड़कों के निकले, जिनके बारे मे कल्पेश ने टिंकल से पूछा तो उसने उनको अपना दोस्त होना बताया ।
कल्पेश को यह बात मन ही मन सहन नही हो रही थी उसके रहते टिंकल किसी और लडके से दोस्ती करे और वह म नहीं मन टिंकल के प्रति अत्यन्त क्रोधित रहने लगा ।
अप्रैल माह में कल्पेश सीकर से अपनी परीक्षा देकर वापस डूगंरपुर आ गया तथा टिंकल के साथ मिलने के अलावा टिंकल का फोन लेकर उसमे आये और गये फ ोन नम्बर लेकर टिंकल की जासूसी करने लग गया । तथा उसके मन मे यह भावना बना ली थी कि टिंकल उसके प्रति वफादार नही है ।
दो दिन पूर्व तैयारी कर ली थी: वृताधिकार माधुरी वर्मा वृत नगर पूर्व ने बताया कि कल्पेश के मन मे जब से यह बात घर कर गई थी कि टिंकल उसके प्रति वफादार नहीं रही तो उसने मन ही मन यह तय किया कि यदि टिंकल उसकी नहीं हुई तो वह किसी और की भी नहीं होने देगा ।
इसी भावना के चलते उसके डूगंरपुर मे टिंकल से बात कर यह तय किया कि वह वापस पढने के लिए उदयपुर कब जा रही हैं, टिंकल ने उससे कहां कि रविवार को दोपहर डूगंरपुर से वापस उदयपुर पढने जा रही हूं । इस पर कल्पेश अपनी बाईक लेकर डूंगरपुर बस स्टेण्ड पहुंच गया, जैसे ही वहां टिंकल आई तो उसने टिंकल के आगे यह प्रस्ताव रखा कि वह भी उदयपुर जा रहा है तथा उसे अपनी बाईक पर उदयपुर छोड़ देगा । टिंकल तैयार हो गई तथा दोनों रविवार को सायं करीब 8 पीएम पर उदयपुर पहुंच गये । उदयपुर पहुंचने पर टिंकल ने कल्पेश से कहां कि वह उसे ठोकर चौराहे से मादडी रोड वाले रेल्वे क्रोसिग पर छोड दे जहां से वह अपने मामा के साथ कानपुर अपने घर चली जाए ।
रेल्वे क्रोसिग पहुंचते ही कल्पेश ने कहां कि उसे जोधपुर जाना है इसलिए हम राणा प्रताप नगर रेल्वे स्टेशन के अंदर चल कर गाडी का पता करके आते है। कल्पेश बहाना बनाकर टिंकल को अपने साथ लेकर राणा प्रताप नगर स्टेशन के प्लेटफ ार्म पर चला गया प्लेटफ ार्म पर पहुंचते ही कल्पेश ने लघुशंका का बहाना किया और राणा प्रताप रेल्वे स्टेशन के पास पुराना लोको शेड के खण्डहर मे लघु शंका हेतु चला गया । लोकोशेड के अंदर जाते ही कल्पेश ने जोर से चिल्ला कर टिंकल को आवाज दी कि टिंकल मेरे पास जल्दी आओ यहा कुछ है इस पर जैसे ही टिंकल कल्पेश की मदद के लिए पुराने लोकोशेड के खण्डहर मे गई तो पहले से तैयार कल्पेश ने अचानक टिंकल का गला अपने हाथ से दबा कर उसे नीचे गिरा दिया और जेब मे पडे अपने चाकू से टिंकल का गला रेत दिया ।
टिंकल को मारने के बाद कल्पेश मनात राणा प्रताप नगर स्टेशन से चुपचाप निकल कर रात को ही अपनी बाईक से वापस डूंगरपुर चला गया । वहां जाकर अपनी बुआ के घर सो गया तथा सोमवार को दुबारा बस मे बैठ कर जैसे ही उदयपुर पहुंचा तो पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया ।

जान देने की कसम खाते-खाते जान ले ली: थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित ने बताया कि पूछताछ के दौरान कल्पेश ने भावुक होकर कहां कि वह टिंकल से बेतहाशा मोहब्बत करता था,तथा उसके आगे रोज जान देने की कसमे खाता था,परन्तु टिंकल के लिए उसके मन मे ऐसा शक पैदा हो गया कि मैने उसके लिए जान देने की जगह उसकी जान ही ले ली ।

शातिर ठग के खिलाफ पुलिस का शिकंजा तैयार

भटेवर व सवीना में जमीनों के फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर करीब ८० से ज्यादा लोगों से की लाखों की ठगी, चार थानों में दर्ज आधा दर्जन से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले

thagउदयपुर। भविष्य क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी की तरह संयोग लेकसिटी फेज टू नामक प्लानिंग के जरिये ८० से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी का खुलासा गोवर्धनविलास पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी ठग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी उदयपुर और अहमदाबाद के लोगों को जमीनों का एग्रीमेंट दिखाकर प्लानिंग काटने का झांसा देता था। आरोपी ने इन लोगों से लाखों रुपए हड़प लिए हैं। आरोपी उसकी पत्नी और भाई के साथ मिलकर धोखाधड़ी का ये कारोबार कर रहा था। इसके लिए सेक्टर 11 में अपेक्षा कॉम्पलैक्स में संयोग इंटरप्राइजेज नाम से प्रोपर्टी का ऑफिस खोलकर रखा है। आरोपी ने सेशन जज के समक्ष गोवर्धनविलास पुलिस द्वारा उसे परेशान करने का परिवाद पेश कर रखा था, जिसको लेकर आज सुबह सेशन जज स्वयं गोवर्धनविलास थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने सेशन जज को आरोपी के खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों की फाइल दिखाई, जिसमें आरोपी के खिलाफ अपराध बनना पाया गया। सीआई अब्दुल रहमान ने बताया कि गोवर्धनविलास निवासी विशाल भाटिया, उसका भाई राज भाटिया और पत्नी के खिलाफ आरोप है कि ये लोग गिरोह बनाकर लोगों झांसे में लेते थे और अपेक्षा कॉम्पलैक्स स्थित ऑफिस में बुलाकर सिंघानिया यूनिवरसिटी, भटेवर और सवीना क्षेत्र में दूसरों की जमीनों के झूठे एग्रीमेंट दिखाकर प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी करते थे। वास्तव में मौके पर इन लोगों की जमीन होती ही नहीं थी।
ये हुए ठगी के शिकार : डॉ. गोवर्धनराम चंदानी ने परिवादकर आरोपी विशाल भाटिया, उसके भाई और पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। इनके अलावा सेक्टर 11 निवासी मैजर उदयप्रकाश पालीवाल, श्रीमती रूचि पालीवाल, हितैष भट्ट, साबरमती, गुजरात निवासी विशाल पुरोहित, हितेंद्र पुरोहित, मधुबन निवासी डॉ. श्याम सुंदर सहित करीब ८० लोगों के साथ धोखाधड़ी करके लाखों रुपए हड़प लिए। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित सूरजपोल, हाथीपोल, भूपालपुरा और गोवर्धनविलास में कई मामले दर्ज है।

उदयपुर में एक और रोपवे – फतहसागर से नीमच माता तक का होगा सफर

ropewayउदयपुर. फतहसागर किनारे देवाली छोर से नीमच माता मंदिर तक रोप-वे शुरू करने की तैयारी है। यह शहर का दूसरा रोप-वे होगा। इसके लिए जयपुर की उसी फर्म ने प्रशासन को प्रपोजल दिया है, जो 8 साल से दूधतलाई के पास दीनदयाल पार्क से मंशापूर्ण करणी माता मंदिर (माछला मगरा) तक रोप-वे चला रही है।
शहरी विकास को लेकर कलेक्टर चैंबर में शनिवार को बैठक में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी नीमच माता मंदिर तक रोप-वे की जरूरत बताई। मीटिंग में कलेक्टर रोहित गुप्ता, मेयर चंद्रसिंह कोठारी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता व सीनियर टाउन प्लानर सतीश श्रीमाली ने भी अपने आइडिया शेयर किए।
450 मीटर लंबा होगा रूट, बढ़ेगी सुविधा
प्रस्तावित रोप-वे देवाली छोर पर फतहसागर किनारे नीमच माता मंदिर पहाड़ी की तलहटी से मंदिर तक बनेगा। प्रपोजल देने वाली ओंकारेश्वर ट्रेड लिंक कंपनी के कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि इसकी लंबाई 450 मीटर होगी । मंशापूर्ण करणी माता रोप-वे की लंबाई 400 मीटर है।
ये होंगे दो बड़े फायदे
बुजुर्ग भी कर सकेंगे नीमच माता के दर्शन- नीमच माता मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां साल की दोनों नवरात्रि में दर्शन करने वालों की विशेष भीड़ रहती है। कई बुजुर्ग सीढ़ियां और चढ़ाई ज्यादा होने के कारण मंदिर नहीं जा पाते।
दूधतलाई की तरह बढ़ेगा पर्यटन- करणीमाता रोप-वे 2007 में शुरू हुआ था, जिससे दूधतलाई स्पेशल अट्रेक्शन बना और यहां पर्यटक बढ़े। यही सुविधा मिलने पर फतहसागर पर भी पर्यटक बढ़ेंगे। इस पहाड़ी से पूरे शहर का विहंगम नजारा होता है।
बड़ा मकसद पर्यटकों का ठहराव बढ़ाना
प्रशासन ने हाल ही बोटिंग सर्किट का ट्रायल भी किया है। इसके तहत पीछोला से फतहसागर तक ढाई किमी लंबे उस जल मार्ग पर बोटिंग की संभावनाएं देखी गईं, जिस पर नाव चलाकर जल संसाधन विभाग झीलों की सफाई करता आया है। प्रशासन को भेजी जाने वाली इस रिपोर्ट का काम अंतिम चरण मे हैं। इसके साथ नीमच माता के लिए रोप-वे शुरू करने की तैयारी भी हो रही है। ये सुविधाएं विकसित करने का बड़ा मकसद पर्यटकों को फतहसागर की ओर डायवर्ट करना और शहर में उनका ठहराव बढ़ाना है।
F6914193-C_DSCN9135

अंजुमन का बड़ा फैसला – अब उदयपुर संभाग में नहीं मनेगी अलग अलग ईद

0
anjumanउदयपुर. इबादत का महीना रमजान आ रहा है और इस बार अच्छी खबर यह है कि पूरे संभाग में ईद एक साथ मनाई जाएगी। किसी भी शहर या कस्बे से चांद दिखने पर इसकी शहादत अंजुमन तालीमुल इस्लाम तक पहुंचाई जाएगी और यहां से एलान होगा। पहली बार यह अहम फैसला हुआ है। रूयते हिलाल कमेटी की मेजबानी में रविवार को अंजुमन में हुई कॉन्फ्रेंस में शरीक संभाग भर के ओलमाओं ने कहा कि त्योहारों और 12 महीनों के खास दिनों को लेकर अंजुमन को मरकज (हेड क्वार्टर) मानते हुए इसके एलानों को ही अधिकृत मानेंगे।
इमाम पहुंचाएंगे चांद दिखने की खबर
अंजुमन सदर मोहम्मद खलील ने बताया कि संभाग में किसी भी जगह पर चांद दिखने पर वहां के इमाम अंजुमन से संपर्क कर शहादत पहुंचाएंगे। इसके लिए दो प्रतिनिधि भेजे जाएंगे। इस शहादत पर अंजुमन से पूरे संभाग में एलान कर चांद दिखने की इत्तला की जाएगी और रमजान, ईदुल-फितर, ईदुल-अजहा आदि मनाए जाएंगे। कॉन्फ्रेंस में अंजुमन सेक्रेट्री मोहम्मद रिजवान खान, काबीना मेंबर जहीरुद्दीन सक्का बतौर मेहमान शामिल हुए। अध्यक्षता मौलाना जुलकर नैन ने की।
ये प्रतिनिधि हुए शरीक
मौलाना आस मोहम्मद दरखानवाड़ी, मौलाना अयूब रजा फतहनगर, मौलाना मोहम्मद सईद काजी कपासन, मौलाना फिरोज भींडर, मौलाना मेराज अहमद खेरवाड़ा, हाफिजा मेहबूब आलम हिरणमगरी, मौलाना रईसुल कादरी कहारवाड़ी, मौलाना जुल्फिकार सरदारगढ़, मौलाना आबिद हुसैन निम्बाहेड़ा, हाफिज अब्दुल मन्नान रूपनगर, मुफ्ती बद्रे आलम अलीपुरा, इमाम कमरुददीन चिल्ले की मस्जिद, मोहम्मद शोएब सवीना, खालिद रजा, हाफिज आफताब आलम सराड़ा पलटन मस्जिद, मौलाना वसीम अख्तर सराड़ा रिसाला मस्जिद, मौलाना मोहम्मद नाजिर गलियाकोट, मोहम्मद कमाल कादिरी आलू फैक्ट्री, मौलाना बदरुद्दीन दीवानशाह कॉलोनी आदि।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की AIPMT परीक्षा, अंडरगारमेंट में चिप लगा कर हुई थी नकल

0
aipmtUdaipur. पेपर लीक हो जाने के चलते तीन मई को लिया गया ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT)-2015 रद्द कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग सभी साढ़े छह लाख स्‍टूडेंट्स को अब दोबारा टेस्‍ट देना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यह फैसला सुनाते हुए सीबीएसई को चार हफ्ते में दोबारा परीक्षा आयोजित कराने के लिए कहा है।
क्‍यों रद्द हुई परीक्षा
तीन मई को परीक्षा के दौरान कई सेंटर्स पर गड़बड़ी सामने आई थी। पेपर लीक हो गए थे। छात्र नकल करते पकड़े गए थे। कई छात्रों ने नकल के लिए अंडरगारमेंट में‍ चिप लगा रखी थी। सबसे अधिक (15) सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) सेंटर पर गड़बड़ी सामने आई थी। रोहतक के 11, अजमेर के चार, जमशेदपुर के तीन और चंडीगढ़, देहरादून, भोपाल सहित कई सेंटर्स पर परीक्षा क पेपर लीक होने के मामले सामने आए थे।
अंडर गारमेंट्स में चिप फिट कर माइक्रो ब्लूटूथ से नकल कराने की थी योजना
पुलिस ने बताया था कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने अंडर गारमेंट्स में मोबाइल चिप फिट करके नकल कराने की योजना थी। माइक्रो ईयर फोन और डिजिटल वॉच का भी प्रयोग होना था। एक मोबाइल में पेपर की आन्सर-की भी मिली है, जो वाट्सएप के जरिए भेजी गई। पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने 30 अप्रैल को पानीपत के एक होटल में पेपर आउट करने की योजना बनाई थी। रोहतक और पानीपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की थी। इनके पास से मोबाइल, ब्लूटूथ और एक कार बरामद हुई थी। महिलाओं और पुरुषों के अंडर गारमेंट्स मिले। इनमें मोबाइल चिप फिट की गई थी। पकड़े गए लोगों में रोहतक के गुढ़ाना निवासी भूपेंद्र, बसंत विहार कॉलोनी निवासी संजीत (दोनों डेंटल डॉक्टर), गद्दी खेड़ी के राजेश और नोएडा (यूपी) निवासी व पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस सेकंड ईयर छात्र रवि शामिल थे।
15 से 20 लाख में तय हुआ था सौदा
पुलिस ने बताया था कि रोहतक के 9 छात्रों से सौदा तय था। इनमें भपेंद्र के 3, राजेश के 2 और 4 छात्र रवि के थे। हर किसी से 15 से 20 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। दांगी ने ही व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए आन्सर-की भेजी थी। भपेंद्र के मोबाइल के इनबॉक्स में 90 प्रश्नों की आन्सर-की मिली।
3 जून को नतीजे जारी करने पर लगाई थी रोक
3 जून को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एआईपीएमटी के परीक्षा परिणाम पर पर रोक लगा दी थी। अदालत ने हरियाणा पुलिस से पेपर लीक में शामिल स्टूडेंट की सूची व उनके केंद्रों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस ने इस दौरान अदालत में 44 ऐसे परीक्षार्थियों की सूची देकर दावा किया कि इन सभी ने न केवल गिरोह से साठ-गांठ की थी, बल्कि उनसे आंसर-की हासिल करने के बाद परीक्षा में उसका इस्तेमाल भी किया था।
सीबीएसई की साख पर सवाल
इस फैसले से कहीं न कहीं सीबीएसई की साख पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सुप्रीम कोर्ट देश के सभी केंद्रों की परीक्षा रद्द न करके कुछ ही सेंटरों की परीक्षा रद्द करेगी, लेकिन सु्प्रीम कोर्ट ने कड़ा निर्णय सुनाते हुए सभी सेटरों की परीक्षा रद्द कर दी है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी अलग-थलग!

0

राहुल ने लगाई फटकार, प्रदेश से भी किया दरकिनार
20150615000557

उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी का संगठन और पार्टी में कद लगातार घटता जा रहा है। पिछले दिनों बिहार में पार्टी के हालात व कामकाज के तरीकों पर श्री जोशी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दो बार लताड़ लगाई। इधर, आज सुबह मेवाड़ से शुरू किए गए कांग्रेस के निकाय चुनाव महाअभियान में भी डॉ. सीपी जोशी को प्रदेश स्तरीय नेताओं ने sachin poilatअलग-थलग पटक दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में एआईसीसी के प्रभारी महासचिव सीपी जोशी कई मुश्किलों में घिर गए हैं। राहुल गांधी ने दो बार उन्हें फोन करके लताड़ा, क्योंकि वे बिहार में एक तरफा फैसले कर रहे हैं और दो एआईसीसी सचिवों, परेश धनानी व किशोरी लाल से भी सलाह-मशविरा नहीं कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी व सचिवों से सलाह लिए बिना ही बिहार पीसीसी की कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी और बिहार के विधान परिषद चुनावों में भी उनका आचरण निष्पक्ष नहीं था, जहां उन्होंने तीन सीटें हाल ही में जद (यू) से आए लोगों को दे दी तथा सीतामढ़ी के अमलेंदु पांडे जैसे निष्ठावान नेता की दावेदारी पर विचार नहीं किया। इसके बाद राहुल गांधी ने सीपी जोशी को लताड़ लगाते हुए परेश धनानी व किशोरी लाल को सीधा रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इधर, मेवाड़ में लगातार जनाधार खोती जा रही कांग्रेस पार्टी ने फिर से अपनी जड़े मजबूत करने के लिए निकाय चुनाव महाअभियान शुरू किया है, जिसमें प्रदेश स्तरीय नेताओं ने केंद्रीय महासचिव सीपी जोशी को अलग-थलग कर दिया है। पता चला है कि इसके लिए भी प्रदेश स्तरीय नेताओं को आलाकमान से निर्देश प्राप्त हुए हैं। श्री जोशी के गृह क्षेत्र में ही उनकी अनुपस्थिति में हुए कार्यक्रम ने स्पष्ट कर दिया कि नगर पालिका चुनाव में डॉ. सीपी जोशी की कोई भूमिका नहीं रहेगी। कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता मेवाड़ के राजसमंद से नगर पालिका चुनाव प्रचार आगाज़ कर रहे हैं।
कांग्रेस में बढती हुई गुटबाजी को खत्मकर कार्यकर्ताओं को हौंसला बढ़ाया जा रहा है। सभी गुटों के नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए बुलाई गई जनसभा आज सुबह से कांकरोली में आयोजित थी। इस जनसभा में कांग्रेस महासचिव गुरुदास कामत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश सहप्रभारी मिर्जा इरशाद बेग, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने भाग लिया। इनके अलावा स्थानीय और मेवाड़ के सभी नेता, अध्यक्ष, कार्यकर्ता भी थे। पूर्व मुख्य सेवक अशोक गहलोत भी कल उदयपुर पहुंचेंगे।
सीपी जोशी का पत्ता साफ : मेवाड़ से शुरू हुए इस महाअभियान में मेवाड़ के ही सबसे बड़े कद्दावर नेता सीपी जोशी को आमंत्रित नहीं किया गया। कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता यह कहने से भी नहीं चूक रहे हैं कि मेवाड़ में कांग्रेस की इस हालत के जिम्मेदार डॉ. सीपी जोशी ही है। उन्होंने कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया है। जबकि सीपी समर्थक अभी फिलहाल श्री जोशी की व्यस्तता का हवाला देते हुए कुछ बोल नहीं रहे हैं। कांकरोली से शुरू होने वाले इस महाअभियान की तैयारियां हालांकि सीपी जोशी के करीबी माने जाने वाले देवकीनंदन गुर्जर की देख-रेख में ही हुई है। उनका कहना है कि सीपी साहब अभी आसाम में व्यस्त है, वे भले ही पार्टी की जनसभा में नहीं आ पा रहे हैं लेकिन ये सबकुछ उन्हीं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हो रहा है। गृह क्षेत्र से उनका नाता हमेशा रहा है और रहेगा। इस महाअभियान के तहत सुबह कांकरोली में सभा के बाद दोपहर तीन बजे डूंगरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे बांसवाड़ा के प्रतापपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। यहां से कांग्रेस नेता उदयपुर आएंगे। 17 जून सुबह 10 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तथा दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।

ताज लेक पैलेस वर्ल्ड के टॉप 5 लग्जरी रिसोर्ट्स में

0
taj lake palace
उदयपुर. पीछोला झील के बीचो बीच बने ताज ग्रुप की लेक पैलेस होटल को विश्व के टॉप लग्जरी रिसोर्ट्स में स्थान मिला है। यह भारत का एकमात्र होटल है जिसे 5वीं रैंक मिली है। तीन दिन पहले यूएस में प्राइस लाइन ग्रुप की वेबसाइट बुकिंग डॉट कॉम के समारोह में अवार्ड की घोषणा हुई। यह अवार्ड इस वेबसाइट के जरिए होटल की सबसे ज्यादा बुकिंग कराने वाले पर्यटकों और उनके कमेंट्स के आधार पर मिलता है।
ऑनलाइनिंग ट्रेवलिंग मार्केट पर नजर रखने वाली इस वेबसाइट पर पर्यटकों ने कमेंट्स में एक्सीलेंट हॉस्पिटेलिटी की तारीफ करते हुए लिखा कि लेक पैलेस पानी पर तैरता हुआ एक ऐसा होटल है जहां मेहमानों को बेहतरीन आतिथ्य सत्कार दिया जाता है।

मैगी मामले में अमिताभ, प्रीति, माधुरी के खिलाफ नाथद्वारा कोर्ट में याचिका

0

megaiUdaipur.मैगी का टीवी पर एड करने वाले अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा व माधुरी दीक्षित के खिलाफ अब नाथद्वारा की कोर्ट में भी याचिका स्वीकार हो गई है। अगली सुनवाई 19 जून को होगी। चूड़ीघर मोहल्ला निवासी मनीष सुराणा ने कोर्ट में नेस्ले के एमडी मोहन गुप्ता, खाद्य निरीक्षक राजसमंद सहित तीनों बॉलीवुड स्टार के खिलाफ याचिका लगाई है।

लापरवाई के हाईटेंशन में करंट बन के आई मौत – बरात की बस में २० लोग मरे

0

photo

जयपुर (राजस्थान). टोंक जिले में बरात लेकर जा रही बस पर हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री और सांसद को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। इस हादसे में अब तक जिला प्रशासन के अनुसार 20 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि मौके पर मौजूद रहे लोगों का कहना है कि घटना के दौरान ही 25 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। कार में होने के कारण दूल्हा बच गया।

टोंक के सांस गांव के नजदीक हुए हादसे में झुलसे करीब 25 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण ज्यादातर को जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल ले आया गया। फिलहाल 5 घायल आईसीयू में और 24 पॉलिट्रोमा वार्ड में भर्ती हैं। इस मामले में बिजली कंपनी के चार अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया।