कैदियों को यौन संबंध बनाने की इजाजत

0

jailRPJHONL0230701201511Z03Z25 AMUdaipur.पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शादीशुदा उन कैदियों को जेल में यौन संबंध बनाने की अनुमति दी है जो अपनी संतान उत्पत्ति के लिए इच्छुक हैं।

कोर्ट ने मंगलवार को दिए अपने आदेश में कहा कि दोष सिद्ध कैदियों और सजायाफ्ता जोड़ों को संतान उत्पत्ति का मौलिक अधिकार है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पटियाला के सेंट्रल जेल में बंद जसवीर सिंह और सोनिया की याचिका पर यह आदेश दिया। एक निचली अदालत ने उन दोनों को होशियारपुर के एक धनी परिवार के किशोर की हत्या और फिरौती के आरोप में मौत की सजा दी है।

याचिका में की थी यह अपील
जसवीर सिंह और सोनिया ने अपनी याचिका में कोर्ट से संतान उत्पत्ति के लिए जेल में साथ रहने की अनुमति देने की मांग की थी। साथ ही जेल प्रशासन को इसके लिए प्रबंध करने का आदेश देने की भी अपील की थी।

जसवीर ने कहा था कि वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसकी शादी के 8 महीने के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने कहा कि उसकी यह मांग उसके इंद्रीय सुख के लिए नहीं बल्कि संतान उत्पत्ति के लिए है।

समिति गठन का आदेश
कोर्ट ने दोनों के अपराध को देखते हुए इस याचिका पर सुनवाई से एक बार तो इनकार कर दिया लेकिन इस याचिका में समाहित जनहित के बडे पहलू पर को ध्यान में रखा। जज ने कहा कि जीवन जीने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों के तहत सजा प्राप्त कै दियों को संतान उत्पत्ति का अधिकार एक विकल्प है।

कोर्ट ने कहा कि समाज में समलैंगिकों के अधिकारों या थर्ड जेंडर पर चर्चा हो रही है। ऎसे मेे जेल में बंद कै दियों के संतान उत्पत्ति के अधिकार को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत कैदियों के इन अधिकारों को व्यवस्थित करना चाहिए तथा यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए कोर्ट ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में जेल सुधार समिति का गठन करने का आदेश दिया। समिति जेलों में कै दियों के संतान उत्पत्ति के अधिकार के लिए व्यवस्था पर एक योजना बनाएगी। वह यह भी तय करेगी कि यह किन कैदियों के लिए होगा और क्या श्रेणियां होंगी।

इस समिति में समाजशास्त्री को भी शामिल किया जाएगा। समिति को जेलों का भ्रमण कर एक साल के अंदर अपने प्रस्ताव देने हैं।

अजमेर दरगाह कमेटी में हुवा बायोमेट्री उपस्थिती का शुभारंभ

0

10888478_751213694954483_7870796331530124775_nUdaipur . दरगाह कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद खान की अगुवाई में मंगलवार को अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय के सयुक्त सचिव श्री राकेश मोहन के हाथों प्रथम बायोमेट्रीक कर्मचारी उपस्थिती सयंत्र का शुभारंभ हुवा।
एक दिवसीय दौरे पर अजमेर आए राकेश मोहन की अध्यक्षता में दरगाह गेस्ट हाउज में बैठक का हुई। बैठक में अध्यक्ष असरार अहमद खान को सयुक्त सचिव को मौजूदा गतिविधीयों की जानकारी दी। इस पर श्री राकेश मोहन ने कमेटी के पिछले दो वर्षाे के कार्यो की सराहना करते हुए भविष्य में कमेटी से बेहतर कार्य की उम्मीद की। इसके बाद राकेश मोहन ने दरगाह शरीफ में हाजरी दी और मजार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। जियारत के पश्चात् श्री राकेश मोहन ने नुजूर आफिस में लगी प्रथन बायोमेट्रीक उपस्थिती मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दरगाह कमेटी सदस्य चौधरी वहाज अख्तर,खान मोहम्मद सईद, नाजिम अशफाक हुसैन सहीत समस्त दरगाह कमेटी स्टॉफ उपस्थित रहा। इसके साथ ही दरगाह नाजिम की तरफ से सयुंक्त सचिव का दस्तार कर स्वागत किया गया।

पैसे निकलवा लें, पेट्रोल ले लें, कल रहेगी बैंक, पेट्रोल पंप की हड़ताल

0

bank-strike63506-01-2015-10-15-99Tयदि आप पैसे निकलवाना चाहते हैं या अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल डलवाना चाहते हैं तो आज ही कर लें।
बैंक, पेट्रोल पम्प बंद रहेंगे कल
पंप वैट वृद्धि के विरोध में तो बैंक वेतन समझौता लागू नहीं करने पर आक्रोशित
उदयपुर। कल का दिन शहरवासियों के लिए कुछ मुश्किल भरा हो सकता है। आवश्यक सेवाओं में शामिल पेट्रोल पम्प संचालकों ने वैट वृद्धि के विरोध में कल एक दिन की हड़ताल घोषित की है वहीं अपने वेतन समझौते को लेकर बैंकों में भी कल एक दिन की हड़ताल रहेगी। बैंककर्मियों की इस माह में 21 से 24 जनवरी तक भी हड़ताल प्रस्तावित है। वैट वृद्धि के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश भर के पेट्रोल पम्प बंद रहेगे। पम्प संचालकों की मांग है कि पड़ोसी राज्यों के समान वैट, प्रदेश में पेट्रोल-डीज़ल का मूल्य एक समान हो। गत 18 दिसम्बर से लागू वैट वृद्धि के आदेश वापस लेने तथा पेट्रोल, डीजल और ल्यूब्रिकेंट के लिए जिला रसद अधिकारी का प्राधिकार-पत्र समाप्त करने की मांग को लेकर पेट्रोल पम्प आज मध्यरात्रि 12 बजे से कल रात्रि 12 बजे तक बंद रहेंगे। उधर बैंककर्मियों की दसवें वेतन समझौते की मांग दो साल से लंबित है, जिसको लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। बैंक प्रबंधनों के अनुसार एटीएम में समुचित राशि डाल दी जाएगी ताकि कैश का काम आम आदमी के लिए नहीं रुकेगा हालांकि चेक और ड्राफ्ट अवश्य अटकेंगे।

युवक गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

IMG-20150106-WA0005उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार शाम को पटेल सर्कल चौराहे पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल बरामद की। सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि युवक अवैध हथियार के साथ पटेल सर्कल पर घूम रहा है। थानाधिकरी ने टीम गठित की। टीम ने मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार किया। उससे एक पिस्टल भी बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम खांजीपीर निवासी मजहर बताया। आरोपी प्रोपर्टी का काम करता है। उसने बताया कि एक साल पहले शहर में रहने वाले एक युवक से उसने पिस्टल खरीदी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सुखेर पुलिस व स्पेशल टीम ने कल शाम सौ फीट रोड पर दबिश देकर सावा, चित्तौडग़ढ़ निवासी आशिफ इमरान खान पुत्र युसुफ खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्टल, कट्टा, 16 कारतूस बरामद किए। न्यायालय ने उसे रिमांड पर भेज दिया।

फ़िज़ां में इश्क़-ए-रसूल की फैली खुशबू तो आशिक़ान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब

11
उदयपुर | इस्लाम मजहब के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लललाहो अलैहि वसल्लम का यौम-ए पैदाइश मुस्लिम समुदाय ने रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया। इश्क-ए-रसूल की खुशबू फिजां में हर तरफ फैली नजर आई। इस मौके पर शानो शौकत से निकले जुलूस में आशिकान-ए रसूल का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रमपोल इमरत रसूल बाबा की दरगाह पर सलातो सलाम के बाद मुल्क को आतंकवाद के खतरे मुक्त रहने, अमन खुशहाली की दुआ की गई।
ईद मीलादुन्नबी का जोश हर तरफ नजर आया। खुशी के मौके पर आशिकान-ए रसूल ने नए लिबास पहने और खुशबू लगा कर सुन्नते रसूल की अदायगी की। 5बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी इश्के रसूल में डूबे रहे। यह उत्साह जुलूस में और दो गुना नजर आया।
जुलूसे मोहम्मदी बडी अकीदतो-अहतराम के साथ दोपहर 2 बजे अंजुमन चौक से रवाना हुआ। जो सिंधी बाजार, घंटाघर, हरवेनजी का खुर्रा होता हुआ हाथीपोल पहुंचा।आयड, पहाडा, ठोकर, सुंदरवास एवं डबोक से आए जुलूस सीधा हाथीपोल पहुंचा। जहां जुलूसे मोहम्मदी ने एक विशाल रूप ले लिया। जुलूस का एक छोर अम्बावगढ कच्ची बस्ती था तो दूसरा छोर हाथीपोल पर था।
जुलूसे मोहम्मदी में कई मौहल्लों से आए जुलूसों में शामिल ऊंट गाड़ियों में बैठे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथों में ’जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो’ ’सरकार की आमद’ आदि नारे लिखे तख्तियां लिए हुए थे। जुलूसे मोहम्मदी के पूरे मार्ग में बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं जुलूस में मस्जिदों के इमामों के लिए बग्गियां लगाई गई। वहीं कई बुजुर्ग घोडे पर सवार होकर हाथ में झंडा लिए चल रहे थे।
जुलूसे मोहम्मदी में कई युवा हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे जो कईयों ने वतन परस्ती के लिए लिखे नारे ’अपने वतन से मुहब्बत आधा ईमान’ लिखी तख्तियां अपने वाहनों के आगे लगा रखी थी। नातियां कलाम में भी वतन परस्ती के अशआर पेश किए गए।
जुलूसे मोहम्मदी के हाथीपोल पहुंचने पर वहां मिलाद पार्टियों के युवाओं ने हजरत मोहम्मद (स.अ.) की शान में नातिया कलाम पेश किए। जिसमें नूर वाला आया है, नूर लेकर आया है, सारा आलम में ये देखो कैसा नूर छाया है, हर देश में गूंजेगा अब या रसुल्लाह, खुशियां मनाओ, आका का मिलाद आया, मैं तो मिलादी हूं, चारों तरप* नूर छाया-आका का मिलाद आया, सोणा आया नी सजदी गलियां बाजार आदि कलाम पेश किए। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों इन नातिया कलाम पर झूमते नजर आए।
6
जुलूसे मोहम्मदी शाम करीब 5.10 बजे मल्लातलाई पहुंचा जहां मल्लातलाई नौजवान सोसायटी द्वारा कई इंतजामात किए गए। इसके अलावा कई घरों के बाहर भी लोगों ने जुलुसे मोहम्मदी का इस्तकबाल किया। विशाल जुलूस में अधिकांश युवा सपे*द लिबास पहने हुए कौमी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ब्रह्मपोल बाहर स्थित हजरत इमरत रसूल बाबा की दरगाह पहुंच कर चादर पेश कर प*ातेहा के बाद समपन्न हुआ। प*ातेहा में मुल्क में अमन चैन एवं भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। इसके बाद जुलूसे मोहम्मदी में शामिल विभिन्न मौहल्लों के जुलूस रात 8 बजे तक मल्लातलाई पहुंचते रहे।
जुलूसे मोहम्मदी को लेकर हाथीपोल एवं मल्लातलाई में कई तरह की स्टॉले लगाई गई। कई घरों पर जुलूसे में शामिल बच्चों के लिए टॉपि*यां एवं प्रू*टी लाकर बांटी गई है। वहीं पानी, शरबत, चाय-कॉप*ी कई प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए जहां लोगों को तबर्रूक के तौर पर व्यंजन बांटे गए।

‘सबसे पहले सांप्रदायिक होती है पुलिस’

0

140726071230_india_police_file_photo_624x351_reutersfilephoto
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य गुजरात में पुलिस अभ्यास (मॉक ड्रिल) में चरमपंथियों को मुसलमानों की वेशभूषा पहनाने की देशभर में कड़ी आलोचना हो रही है.
इन अभ्यासों में चरमपंथियों को लंबा कुर्ता और वह टोपी पहनाई गई है, जिसे मुसलमानों की पहचान के तौर पर देखा जाता है.
यह वीडियो आया ही था कि दूसरे वीडियो में चरमपंथियों को इस्लाम ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाया गया है.
पंजाब पुलिस के प्रमुख रह चुके के एस ढिल्लों कहते हैं कि इस पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए, भारतीय पुलिस का चरित्र कुछ ऐसा ही है.
‘सत्ता के अनुरूप चलती है पुलिस’
भारतीय पुलिस बहुत जल्द ही सत्ता के पक्ष में हो जाती है. सत्ताधारी जो चाहता है पुलिस वही बन जाती है.
ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय पुलिस को कोई कार्यकारी स्वतंत्रता हासिल नहीं है और इसका नेतृत्व इस तरह का हो चुका है कि वह चाहता भी नहीं कि पुलिस का स्वतंत्र व्यक्तित्व हो.
चरमपंथ का कोई धर्म नहीं होता. श्रीलंका में सारे चरमपंथी हिंदू थे, उत्तर-पूर्व में ईसाई हैं, पंजाब में सिख थे और बर्मा में बौद्ध.
लेकिन पिछले दो-तीन साल में सामान्यतः ऐसा हो गया है कि जब भी चरमपंथ की बात होती है तो वह मुसलमानों के साथ जुड़ जाती है.
जब तक भारतीय पुलिस अपना स्वतंत्र व्यक्तित्व नहीं बनाती और उसकी राय अनुभव, शोध आदि पर आधारित नहीं होती तब तक यह चलता रहेगा.
इसलिए गुजरात की घटना पर हैरानी की बात नहीं है. अगर आप भाजपा शासित अन्य प्रदेशों को देखें तो वहां भी इसी तरह की घटनाएं हो सकती हैं- गुजरात सामने आ गया तो यह अख़बार में छप गया.

पुलिस ही सांप्रदायिक
पुलिस की स्थिति यह है कि उसका सांप्रदायिकरण सबसे पहले होता है, यह मैं अपने तजुर्बे से बता सकता हूं.
मैंने मध्य प्रदेश से नौकरी शुरू की थी. वहां बहुत सी पुलिस लाइनों में मंदिर बने हुए हैं- जो नहीं होने चाहिए.
लेकिन जब इसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर सरकारी अनुमति मिल जाती है तो पुलिसवाले और ज़्यादा सांप्रदायिक हो जाते हैं.
मध्य प्रदेश में बहुत से ऐसे थाने हैं, जहां मुसलमान जाकर शिकायत ही नहीं कर सकता, क्योंकि वहां कहा जाता है कि पाकिस्तान जाकर शिकायत करो.
इसके अलावा पुलिस का ढांचा ऐसा है कि इसमें हिंदू बहुतायत में हैं- हर जगह. मुसलमान कम हैं और जो हैं वह भी अपनी बात बलपूर्वक नहीं कहते.
मुसलमानों के साथ चरमपंथ ऐसे जुड़ गया है कि जब भी कहीं चरमपंथी घटना होती है- चाहे वह मक्का मस्जिद धमाका हो या मालेगांव विस्फोट, सबसे पहले मुसलमान युवकों को पकड़ा जाता है. यह एक प्रोटोटाइप सा बन गया है.
(बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली से बातचीत पर आधारित)

डूंगरपुर सीरत कमेटी ने 162 लोगों का किया सम्मान

0

1
डूंगरपुर। ईद मिलादुन्नबी पर चार दिवसीय आयोजन के तहत गुरुवार रात को सीरत कमेटी की ओर से श्रेष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान समारोह हुआ। सीरत कमेटी सदर अंसार एहमद ने बताया की कमेटी द्वारा शहर के 104 हाजियों, 47 होनहार विद्यार्थियों और 11 समाज की विभिन्न कमेटियों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि अजमेर दरगाह कमेटी सदर असरार एहमद ने कहा की वतन की वफादारी भी इमान का एक हिस्सा है। उन्होने कहा की बच्चों की तालीम से ही परिवार, समाज और देश का विकास होता है। अध्यक्षता मौलाना कारी अब्दुल कादीर ने की। विशिष्ट अतिथि शहर नायब काजी मौलाना इरफान, मौलाना अकबर अकबरी, मौलाना रिजवान, मौलाना फीरोज आलम, मौलाना निजामुद्दीन ने अपने विचार रखें। नायब सदर बशीर खान, सेक्रेटी मोहम्मद हनिफ, केशियर जहीर एहमद कंधारी, जोइंट सेके्रटी अब्दुल वहाब ने स्वागत किया। संचालन हाजी मोहम्मद हुसैन ने किया। आयोजन के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार रात को शेखवाडा स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद मे मिलाद हुई।
2

शहर मेें निकलेगा जुलूस
ईद मिलादुन्नबी पर शहर में मोहम्मदी जुलूस निकाला जाएगा। सीरत कमेटी सदर अंसार एहमद, पंच मोडासियान घाटी सदर अब्दुल हाफीज चौहान ने बताया की सुबह 9 बजे से पातेला सीरत कमेटी से जुलूस रवाना होगा। घाटी मदीना मस्जिद पहुंचेगा। यहां घाटी का जुलूस मिल जाएगा।दोनों जुलूस फिर रवाना होकर जूना महल, मोहम्मदी बाजार, फौज का बड़ला, माणक चौक, सोनिया चौक, पुराना अस्पताल होते हुए कोतवाली पहुंचेगा। कमेटी की ओर से सामूहिक न्याज का आयोजन होगा।वही घाटी जुलूस फिर से घाटी पहुंचने पर मिलाद होगी।

सारे आलम में ये देखो कैसा नूर छाया है …

milad-nabi
उदयपुर । हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिन को लेकर शहर के मुस्लिम मोहल्लों और मस्जिदों में आकर्षक साज सज्जा की गयी है शहर के सभी मोहल्लों में मानों नूर उत्तर आया हो | वही कई मस्जिदों में और अंजुमन चौक पर मिलाद के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है | कल शहर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा जिसमे शहर के व् आसपास कस्बों के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे |
रबीउल अव्वल ( इस्लामी माह ) की १२ तारीख को पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्न -ए- ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है | जिसकी तैयारियां रबीउल अव्वल का चाँद दिखने से ही शुरू हो जाती है | कल मनाये जाने वाले मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर शहर भर के मुस्लिम मोहल्लों को आकर्षक रूप से सजाया गया है | शहर के खांजीपीर, आयड, सिलावटवाडी, मल्लातलाई, सवीना सहित सभी मुस्लिम बस्तियों की लाइटों एवं फर्रियों से आकर्षक सजावट की गई है। अशरफी नौजवान कमेटी सहित मौहल्लों की विभिन्न कमेटियों द्वारा इस काम को अंजाम दिया गया है। पटेल सर्कल छोर से लेकर गुलाबबाग वाले छोर तक खांजीपीर को आकर्षक चाइनीज लाइटों, गुम्बदे खजरा आदि से सजाया गया है। माछला मगरा पहाडी बडे अक्षरों में विद्युत लाइटों से ’जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक’ लिखा गया है। शनिवार को सजावट देखने आने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी की वैसे तो शहर के सभी मुस्लिम मौहल्ले सजाये गये है परंतु इसकी पूर्व संध्या पर आज शहर के खांजीपीर में विद्युत सजावट को देखने शहर के सभी मुस्लिम मौहल्लों के मुस्लिम परिवार वहां पहुंचेंगे। लोगों के लिए विभिन्न खाने-पीने की स्टॉलें लगाई जाएगी।
milad-nabi3

जुलुस कल : कल शहर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। जो दोपहर 2 बजे अंजुमन चौक से शुरू होकर घंटाघर, हाथीपोल, अम्बावगढ कच्ची बस्ती होते हुए मल्लातलाई होकर इमरत रसूल बाबा की दरगाह पर जाकर सम्पन्न होगा जहां अंजुमन कमेटी द्वारा चादर पेश की जाएगी। इस मोके पर अंजुमन के सदर मोहम्मद खलील ने जुलुस में कोई वाहन लाने पर पाबंदी लगाईं है तथा महिलाओं को भी जुलुस में आने से मना किया है | साथ ही सभी मुस्लिम से जुलुस में शान्ति और सौहार्द पूर्ण तरीके से निकालने की गुजारिश की है | अंजुमन तालिमुल इस्लाम द्वारा आयोजित दो रोजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पहले दिन शुक्रवार को शहर की तीन मिलाद पार्टियों एवं अंजुमन तालिमुल इस्लाम के बच्चों ने नातियां कलाम पेश किए। इसके अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमामों द्वारा तकरीर की गई। कलकत्ता से तशरीप* लाए शायरे इस्लाम पै*जाने मुजाहिद ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पेश किए।
milad-nabi6

milad-nabi10

milad-nabi5

milad-nabi8

अनाथों को मिलेगी निशुल्क उच्च शिक्षा

udaipurrpjhedtउदयपुर। उच्च शिक्षा का हब बनते जा रहे उदयपुर में प्लेटिनम ग्रुप विश्वविद्यालय खोलने जा रहा है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी कर दिया है। यग उदयपुर में नौवा विश्वविद्यालय होगा। डबोक-मावली रोड पर अगले माग से इसके कैंपस का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विश्वविद्यालय में पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आईटी व सभी ट्रेडिशनल कोर्स संचालित होंगे। इस ग्रुप के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्ौन व उदयपुर आदि में करीब 10 कॉलेज संचालित हैं।

अनाथों को देगा निशुल्क उच्च शिक्षा: प्लेटिनम ग्रुप के विश्वाविद्यालय ने स्थापना के साथ ही सामाजिक पहल की शुरूआत की है। प्लेटिनम ग्रुप के के फाउंडर प्रवीण रातलिया ने बताया कि विश्वविद्यालय अनाथ बच्चों को निशुल्क उच्चा शिक्षा उपलब्ध करवाएगा। यह प्रावधान हो तो सामान्य पाठ्यक्रमों से लेकर इंजीनियरिंग तक सभी पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध होगी।

10 हजार रिश्वत लेते विद्युतकर्मी गिरफ्तार

23RPJHONL006030120152Z24Z46 AMउदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार दोपहर अजमेर विद्युत वितरण निगम के सेक्टर-4 स्थित सहायक अभियंता कार्यालय के सहायक कर्मचारी जयंत दशोरा को दस हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

नया मीटर लगाने के बाद दशोरा लगातार पीडित से रूपए की मांग कर रहा था। गुरूवार को उसकी शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन किया और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। एसीबी अधिकारियों की मानें तो आरोपी से पूछताछ में अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जयंत दशोरा पानेरियों की मादड़ी का है। जयंत वष्ाü-2008 में विद्युत विभाग में सहायक कर्मचारी पद पर भर्ती हुआ।

हाल में हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में तैनात था लेकिन रेैती स्टैण्ड कार्यालय में डयूटी करता था। उसे गायरियावास के गमेती मोहल्ला में रमेश तावड़ के मकान बाहर से दस हजार रूपए रिश्वत लेने गिरफ्तार किया है।

आरोपी दुपहिया से रिश्वत लेने आया था। रमेश ने बताया कि उसका संयुक्त परिवार है। चाचा जालू के नाम बिजली का कनेक्शन है। घर में लगा बिजली का मीटर पुराना हो गया था।

इसलिए अक्टूबर-2014 में मीटर बदलने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सहायक अभियंता संदीप कोठारी ने जयंत को मीटर बदलने के लिए भेजा।

जयंत ने 28 नवम्बर को पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगा दिया। जयंत ने रमेश को यह कहकर जाल में फंसाया कि पुराने मीटर की 8 हजार से अधिक रीडिंग हैं, जिसका बिल 50 हजार रूपए आएगा।

वह मीटर को फंुका हुआ बता कर 50 हजार का फायदा कर देगा लेकिन उसे 12 हजार रूपए देने पड़ेंगे। बातचीत में मामला दस हजार रूपए में सुलझ गया।