राज्यपाल ने किया पं. दीनदयाल की मूर्ति का अनावरण

महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे ब$ढना होगा-राज्यपाल

Governer_panditDindyal_Anavaran-14-10-14
उदयपुर | राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने कहा कि महापुरूषों का जीवन प्रेरणादायक होता है, समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि हमें उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा।
राज्यपाल ने मंगलवार को शहर के दूधतलाई स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का बटन दबाकर मूर्ति का विधिवत अनावरण किया। राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन उनके लिए सौभाग्यशाली है | कि जिनके साथ उन्होंने काफी समय सीखने में बिताया उन्हीं विभूतियों की मूर्तियों का अनावरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में समरसता का भाव जगाया और देश-प्रदेश को कई क्षेत्रों में आगे बढाया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया ने शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार प्रयासों के कारण ही उदयपुर शहर देश-प्रदेश ही नहीं वरन् सम्पूर्ण दुनिया में स्वच्छ एवं सुन्दर शहर के रूप में अपनी ख्याति प्राप्त कर चुका है। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का लोकार्पण भी किया।

आर्स कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में मस्तों का झुंड

DSC_3491
उदयपुर | मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के छात्र संघ द्वारा विश्वविद्यालय सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे उद्घाटन के पश्चात विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। महाविद्यालय के छात्रों ने ‘हवन कुूंड DSC_3347मस्तों का झुंड‘, हम तेरे बिन अब रह नहीं पाते, तेरे बिना क्या वजूद है मेरा‘ और मोहब्बत बरसा देना सावन आया है‘ जैसे गानों मोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक सहित पूरी कार्यकारिणी ने फ्रेषर पार्टी में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस कार्यक्रम में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया। अलग-अलग राउंड से गुजरते हुए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में निखिल चौधरी को मिस्टर फ्रेशर और सौम्या भंभानी को मिस फ्रेशर चुना गया। छात्र वर्ग में सोनू सैफी और आशीष माटा क्रमशः प्रथम रनर अप और द्वितीय रनर अप चुने गए। वहीं छा़त्रा वर्ग में चित्रा पाटीदार, प्रथम रनर अप और निव्या जैन द्वितीय रनर अप चुनीं गई।
सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नवीन नन्दवाना ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय सभागार में दोपहर 12 बजे हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सीमा मलिक, अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर अध्ययन थीं जबकि अध्यक्षता प्रो. फरीदा शाह, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ने की। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो. मलिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को एक मंच पर लाते हैं और आपसी संवाद के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराते है।
महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता, प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यक्रम एक मंच प्रदान करते हैं जिससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. फरीदा शाह ने कहा कि जीवन में ऊर्जा के संचार के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार की सह-शैक्षिक गतिविधियां भी अनिवार्य होती है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का हिस्सा होती हैं।
स्वागत उद्बोधन करते हुए सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. नवीन नन्दवाना ने बताया कि युवा नई राहों के अन्वेषी होते हैं और महाविद्यालय के इस प्रकार के कार्यक्रम उनमें छिपी हुई प्रतिभाओं को तराशने के मंच होते हैं। इस समारोह में महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भाई और विक्रम खटीक भी विचार व्यक्त किए।

DSC_3406

DSC_3256

बाधित बच्चों की शानदार प्रतिभा के साथ खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

DLO_Games-14-10-14
उदयपुर | जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से मंगलवार को विशेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम भूपाल नोबल शारिरीक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय उदयपुर के खेल मैदान पर आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य, भूपाल नोबल शारिरीक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान तथा अघ्यक्षता प्राचार्य, राज. प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय उदयपुर ने की। इस प्रतियोगिता में विशेष योग्यजनों के मघ्य दौड 50 व 100 मीटर दौड, खौ-खौ, चेयर-रेस, एकल गायन,सामुहिक गायन, मंध बुद्घि बच्चों के लिये भी प्रथक से खेल प्रतियोगिता रखी गयी। मुक बधिर,अस्थि निशक्त, प्रज्ञा चक्षु बच्चों द्वारा नृत्य,जिमनास्टिक,प्रस्तुती दी गयी। सभी बच्चों को अल्पाहार,चाय नास्ता,भोजन की व्यवस्था विभाग, द्वारा की गयी। प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पारितोष प्रदान किये गये। अन्त में करण प्रकाश भट्नागर परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक उदयलाल साहॅूू ने किया।

भाईसाहब के जन्म दिन पर पार्षद और महापौर के दावेदारों ने लुभाने की कोशिश की

DSC_0172उदयपुर | मेवाड़ के कद्दावर नेता राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के 70वें जन्म दिवस कल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरवर्ष की तुलना में काफी उत्साहपूर्वक मनाया। सबसे ख़ास बात भाईसाहब के जन्म दिन पर जो देखने को मिली वह यह कि नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने दिन भर व्यवस्थाओं और भोज के कार्यक्रमों में लगे रहे | भाईसाहब के जन्म दिन को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया | कही लड्डू तो कही फल तो कही गुड तो कही ब्लोंड केम्प तो महापौर के दावेदार ने तो कही पुरे के पुरे भोज का आयोजन रख दिया | अगर किसी को पार्षद का टिकिट लेना हे तो छोटा कार्यक्रम और महापौर का दावेदार हे तो एक शानदार भोज |
भाई साहब पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र चुनाव को लेकर वहां के दौरे पर थे कल ही वापस आये और आते ही उन्होंने एक दो बैठके लेकर इशारा कर दिया की अब निगम चुनाव के लिए तैयार हो जाओ और इस इशारे को समझ आज टिकिट के कई दावेदारों ने शहर में कई कार्यक्रम किये कही मंडल के नाम पर तो कही अपने ही वार्ड के नाम पर ७० वें जन्म दिन पर कार्यक्रम रख कर भाईसाहब को लुभाने की कोशिश की |
माना जाता है कि मेवाड़ के विधानसभा प्रत्याशियों और सांसद के टिकिट तक में भाई साहब का पूरा दखल होता है | और नगर निगम में महापौर और पार्षद तो आखिर भाईसाहब को ही तय करने है इसलिए महापौर और पार्षद के दावेदार भाई साहब को लुभाने के लिए कोई मौका नहीं चुकाना चाहते है
जन्मदिवस का काफिला या टिकिट के लिए लुभाने का जोड़ :
भाईसाहब के जन्म दिन पर शहर भर में सैकड़ों कार्यक्रम हुए जिसमे अधिकतर पार्टी के वह लोग शामिल थे जिन्हे इस बार पार्षद के दावेदारी जतानी है | और महापौर की दावेदारी करने वाले कई पार्टी के नेता दिन भर भाईसाहब के कार्यक्रमों में साथ साथ भाग लेते दिखाई दिए | पार्टी के लोग तो सुबह सुबह ७.३० बजे ही भाईसाहब के घर बधाई देने के लिए पहुंच गए और भाईसाहब के जन्म दिन का काफिला घर से शुरू हुआ तो सीधा सर्वऋतु विलास पहुंचा वहां के पार्टी के नेताओं और नागरिकों ने मालाओं, उपरणा से स्वागत किया। 70 किलोग्राम मोतीचुर का लडु बनवा बावजी के भोग धराया।यहाँ पर महापौर के दावेदार पारस सिंघवी और अनिल सिंघल सहित कई और पार्षद बनाने के इच्छुक लोग भी शामिल थे | यहाँ से काफिला सुरजपोल स्थित हनुमान मन्दिर पहुंचा जहाँ पर बालाजी के दर्शन कर शिव पार्क कोलोनी स्थित शिव मन्दिर पहुंचे जहाँ पर भी मुख्य कार्यकर्ता ने 70 दीपक जलाये व 1 दीपक भाईसाहब ने प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर महापौर के एक और दावेदार प्रमोद सामर ने कटारिया व उनकी पत्नी अनीता कटारिया का स्वागत किया। इस अवसर पर मोतीलाल डांगी, पार्षद प्रेमसिंह शक्तावत, देवेन्द्रपाल सिंह, मांगीलाल गायरी, भवानी पूर्बिया, कन्हैयालाल खिंची, ओम बागड़ी, रामजी वार्ष्णेय, डॉ. अलका मुंदडा, कैलाश मंत्री, किशन लोधा, गोकुल प्रजापति आदि उपस्थित थे जो कही न कही दौड़ में शामिल है।
यहाँ से कटारिया का बर्थडे काफिला एम. बी. चिकित्सालय स्थित रक्त बैंक पहुंच जहाँ पं. दीनदयाल उपाध्याय रक्त पेढी के अन्तर्गत बड़गाँव व गिर्वा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी युवा मोर्चा महामंत्री नरेश वैष्णव व मण्डल अध्यक्ष गिरिश शर्मा, अमृत मेनारिया के सानिध्य में 73 युनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक फुलसिंह मीणा, देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, और महापौर के एक और दावेदार चन्द्रसिंह कोठारी, मौजूद थे | साथ ही साथ जिनेन्द्र शास्त्री, नानालाल वया, भवंर सिंह देवड़ा, आदि भी थे ।
कटारिया यहाँ से महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे जहाँ राजकुमार चित्तौड़ा एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा अनुष्ठान में भाग लिया। यहा से मुकबधिर विद्यालय जाकर मुकबधिर बच्चों को भोजन कराया। वहां भी उस इलाके के कई पार्षद के दावेदार हार फूल मलए लिए खड़े थे |
यहाँ से जन्म दिन का काफिला मल्लातलाई चौराहे पर पहुंचे जहाँ डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। भव्य आतिशबाजी के साथ मण्डल प्रभारी चन्द्रसिंह कोठारी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री अतुल चण्डालिया के नेतृत्त्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कटारिया का अभिनन्दन किया। यहाँ पर मण्डल की ओर से 70 किलो लड्डू का वितरण किया गया।
यहाँ से कटारिया सेवा भारती चिकित्सालय पहुंचे जहाँ पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के सानिध्य में महामंत्री गजेन्द्र भंडारी, कार्यक्रम संयोजक राजेश स्वर्णकार के संयोजन में 77 युनिट रक्तदान किया गया। इस तरह देर शाम तक कटारिया का शहर में हर जगह स्वागत होता रहा और टिकिट के दावेदार अपने नेता को लुभाने के लिए जतन करते रहे |
महापौर के दावेदार का भोज : महापौर के दावेदार पारस सिंघवी ने तो अपने वार्ड ५० में भाईसाहब के जन्म दिन पर एक विशेष भोज का आयोजन रखा जिसमे सभी भाजपा के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था साथ ही इसमे भाईसाहब भी आमंत्रित थे | चर्चा है की पारस सिंघवी ने अपने महापौर के टिकिट को पक्का करने के लिए जन्म दिन पर यह विशेष भोज का आयोजन किया था | जानकारी के अनुसार ऐसे ही जन्म दिवस भोज का कार्यक्रम एक और महापौर के दावेदार ने आज भी रखा गया है जिसमे पार्टी के विशेष पदाधिकारी के साथ भाईसाहब उपस्थित रहेगें |

हूदहूद की आहट राजस्थान में , लेकसिटी में भी मौसम ने खाया पलटा

IMG_20141014_093850उदयपुर | आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में आये समुंद्री तूफ़ान का असर मंगलवार सुबह राजस्थान में प्रवेश करते हुए उदयपुर तक आ गया जिसकी वजह से मौसम ने एक दम से पलटा खाया और आसमान में बादल छा गए तापमान गिर गया | मौसम विभाग के अनुसार हुदहुद तूफ़ान के असर की वजह से हलकी बूंदा बंदी हो सकती है और कल तक इस मौसम का असर रह सकता है |
बंगाल की खाड़ी से उठे तूफ़ान हुदहुद ने आज सुबह लेकसिटी वासियों को भी अपनी मुजुदगी का अहसास करवा दिया | सुबह ६.३० के बाद मौसम ने एक दम से पलटा खाया और अधिकतम तापमान एक दम से ८ डिग्री गिरते हुए २६ पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान १६ डिग्री तक गिर गया | कल तक अधिकतम तापमान ३४ डिग्री था | लेकिन मौसम विभाग डबोक के अनुसार आंध्रा में आये हुदहुद तूफ़ान ने आज सुबह उदयपुर में दस्तक दी जिसकी वजह से मौसम ने एक दम से पलटा खाया है | मौसम विभाग ने बताया की १५ अक्टूबर को मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है हुड हुड तूफ़ान के असर की वजह से दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे | और कही कही हलकी बूंदा बंदी भी हो सकती है |
आम दिनों की अपेक्षा मंगलवार और बुधवार को हवाएं कुछ तेज चलेगी हालाँकि मौसम विभाग ने बताया की हवन इतनी तेज नहीं चलेगी जिसे की कोई नुकसान हो |
IMG_20141014_094224
बादल के साथ कोहरा : सोमवार तक मौसम साफ़ था लेकिन आज हुदहुद के असर ने सुबह लेकसिटी का नज़ारा ही बदल दिया ९ बजे तक आसमान के बादल पूरी लेकसिटी को अपने कब्जे में ले चुके थे झीलों के आसपास के पहाड़ मानो कोहरे में ढक गए हो दुपहिया वाहन धारियों ने तो इस बदले मौसम की वजह से गर्म कपडे तक पहनना महसूस किया | हालाँकि आज दिन में आसमान में बादल चांट गए थे और जो ठण्ड का अहसास सुबह १० बजे तक था वह दिन होते होते काम होगया जो की शाम को फिर एक बार बढ़ गया |
डॉक्टर की सलाह : अचानक बदले इस मौसम और तूफ़ान की इस आहट से आंध्र जैसी कोई घटना यहाँ नहीं होगी लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह मौसम स्वस्थ के लिए बहुत हानिकारक है अगर इस मौसम में ठीक से ध्यान नहीं रखा तो तबियत बिगड़ने के आसार है | डॉक्टर अभिजीत बासु के अनुसार ऐसे मौसम में खाने पिने और पहनने ओढने पर विशेष ध्यान देना होगा और ख़ास तौर पर बच्चों को वरना वायरल बुखार खांसी गाला खराब होना और सर्दी, जुखाम की बिमारी जकड सकती है | बच्चों को इससे नहीं बचाने पर उनकी हालत भी बिगड़ सकती है | इसके लिए ठंडा पानी पिने से बचे खाने में शीतल पेय या ताली भुनी चीजे ठंडक का असर करने वाली चीजे जैसे दही निम्बू की शिकन्जिउ आदि से परहेज करे | रात में गर्म कपडे जरूर पहने |

सुहागिनों ने मांगी अपने पति के लिए लम्बी उम्र की दुआ

Karwa-Chauth-उदयपुर. सुहागिन औरतों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार करवा चौथ शहर भर में सुहागिनों ने परंपरागत तरीके पूरे उत्साह के साथ मनाया । इसकी तैयारी के लिए दिन भर बाजार महिलाओं से गुलजार रहे । महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखे और रात को चन्द्र दर्शन के साथ पति की पूजा कर व्रत पूरा किया |
करवा चौथ के लिए महिलाओं एक दिन पहले ही शाम तक खरीदारी की। चूड़ियां, डिजाइनर बिंदी और गहनों की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं को हुजूम पूरे दिन नजर आया। आज के लिए मेहंदी वालों के यहां बुकिंग पहले ही फुल थी।
मुहूर्त के मुताबिक सुबह चार बजे महिलाओं ने सरगी लिया, जिसके साथ करवा चौथ व्रत शुरू हुआ। शनिवार शाम सवा आठ बजे चंद्र दर्शन के साथ पूजन कर व्रत खोला गया। भारतीय सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ मना जाता है । आज के दिन महिलाएं अपने पति के लिए बिना पानी के व्रत रखती हैं। इस त्योहार के लिए लंबे अरसे से महिलाएं और लड़कियां तैयारी करती हैं । दिन भर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के वक्त चंद्रमा की पूजा कर पति के आरती का भी विधान शास्त्रों में है। कहते हैं कि चंद्रमा की रोशनी में मौजूद अमृत से पति को लंबी उम्र मिलती है। गणेश, भगवान शिव व गौरी की पूजा से सुखमय जीवन, सुखद परिवार व पति के कष्ट का विनाश होता है। पुराणों के अनुसार कार्तिक वदी की चौथ को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। मिट्टी के करवे से अटूट धार छोड़ सुहागिनें चंद्रमा की पूजा करती हैं। पूरे दिन निराजल व्रती पत्नी को जल पिला कर पति व्रत का पारण कराते हैं।
कहते हैं कि नीलगिरी पर्वत पर एक बार अर्जुन तप करने गए थे। उस समय परिवार व अर्जुन पर मुसीबत आन पड़ी थी। भगवान कृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने करवा चौथ का व्रत रख पूजन किया तो कष्ट दूर हो गए। करवा चौथ पर महिलाएं इच्छानुसार किसी भी समय चंद्रमा का पूजन नहीं कर सकतीं। पूजन के लिए चंद्रमा का उदय होना जरूरी है।
शनिवार को कई समाजों में सामूहिक उद्यापन भी हुए और करवाचौथ के सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए जिसमे जहलावाद औदीच्य समाज विकास समिति का कार्यक्रम रामपुरा बाग़ स्थित कनक वाटिका में आयोजित हुआ जिसमे करीब ६० विवाहित जोड़े शामिल हुए | संयुक्त वैरागी वैष्णव समाज संस्थान का कार्यक्रम सेक्टर -३ स्थित सुभद्रा मैरिज हॉल में आयोजित हुआ | सेन समाज का सामूहिक उद्यापन सेन भवन में हुआ | कुमावत समाज का कार्यक्रम नारा घाटी स्थित समाज के बभवन में हुआ तथा आमेटा समाज का कार्यक्रम सेक्टर -४ में आमेटा भवन में आयोजित किया गया | सभी जगह सामूहिक उद्यापन में परंपरागत तरीके से चन्द्र दर्शन के बाद पूजा आरती कर व्रत खोला गया | हर घर में सुहागिनों ने चन्द्र दर्शन के साथ पति की लम्बी उम्र की दुआ मांगी और व्रत खोला |

शैलेश सर्वश्रेष्ठ राइडर

Bulletiapa 475उदयपुर। इंडिया बुल राइडर्स की मेगा मिट मुम्बई में आयोजित की गई जिसमें उदयपुर के शैलेश ब्रिजवानी को सर्वश्रेष्ठ राइडर की ट्रॉफी प्रदान की गई।
इंडिया बुल राइडर्स उदयपुर चेप्टर के हेड सुजीत मेकडे ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाली इस मिट की शुरूआत उदयपुर में ही की गई थी। 2014 की मिट मुम्बई चेप्टर द्वारा मुम्बई में ‘‘बुलेटयापा 2014’’ के नाम से आयोजित की गई। जिसमें स्लो रेस, फिगर ऑफ 8, टाइम ट्रेल्स, बुलेट टोइंग और ट्रेसर हंट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उदयपुर के शैलेश ब्रिजवानी ने टाइम एण्ड ट्रेल्स और फिगर ऑफ 8 में पहला स्थान प्राप्त किया इसके अलावा ब्रेस्ट राइडर की ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। उदयपुर से इनके अलावा संजय बाबेल, मनचिराग सोनी, क्रिस एण्ड क्रिस्टिना ने भाग लिया।

साइंस क्विज में एमएमपीएस ने बाजी मारी

IMG_9239 उदयपुर, भारत विकास परिषद ‘उदय’ ने बुधवार को सेंट्रल पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें शहर के 10 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम – अक्षर सिंह गहलोत व दैवांग जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। विजेता टीम के दोनों विद्यार्थियों को शब्दकोश व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

गुलाबचन्द कटारिया का यात्रा कार्यक्रम

उदयपुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, आपदा प्रबंध एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया 12 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे राजकीय वाहन द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे। वे 12 व 13 अक्टूबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 14 अक्टूबर को राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 14 को ही रात्रि 10.20 बजे उदयपुर से जयपुर प्रस्थान करेंगे।

राज्य स्तरीय लाडली सम्मान समारोह में सम्मानित होगी उदयपुर जिले की दो लाडलियां

उदयपुर , 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जयपुर में राजस्थान सरकार एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय ला$डली सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे राज्य से चयनित 41 बच्चों का जिन्होने अपने क्षेत्र में बाल विवाह, बालश्रम, बाल अधिकारों के हनन आदि विषयों पर उल्लेखनिय कार्य किया हो, का सम्मान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (राज्य मंत्री) अरूण चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा।
गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र पण्ड्या ने बताया की संस्थान के कार्यक्षेत्र में बालश्रम एवं अशिक्षा के खिलाफ जनजाति क्षेत्र सराडा के जनजाति 3 बच्चों का चयन इस सम्मान हेतु किया गया है जिसमें प्रथम सराडा के बटुका ग्राम की गीता मीणा पुत्री भैरा मीणा, द्वितीय गाँधीपुरा ग्राम की नोजी मीणा पुत्री पद्मलाल मीणा एवं तृतीय वीरपुरा गॉव के मुकेश कुमार मीणा पुत्र देवी लाल मीणा है। तीनों बच्चों को शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत, पूर्व निदेशक एसआईईआरटी उदयपुर डॉ शरद चन्द्र पुरोहित एवं श्री पण्ड्या ने सम्मानित कर जयपुर रवाना किया, जहां इन्हें शनिवार को राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप सभागार, ओटीएस, जयपुर में सम्मानित किया जाएगा।