दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिपिंग

RPJHONL0021405201410Z11Z07 AMUdaipur. राजसमंद जिले में विवाहिता से बलात्कार का मामला सामने आया है।

अजीतगढ़ इलाके के आसपुरा के पीला जोहड़ा में एक युवक ने विवाहिता से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली।

आरोप है कि क्लिपिंग सर्वजनिक करने की धमकी देकर युवक विवाहिता से छह माह से दुष्कर्म कर रहा है।

इस संबंध में विवाहिता ने युवक के खिलाफ अजीतगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता का मेडिकल करवाया है।

थानाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया की आसपूरा के पीला जोहड़ा निवासी एक 30 वर्षीय विवाहिता अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसका पति ट्रक चलाता है। करीब छह माह पहले गांव का हरलाल उर्फ पप्पू घर पर आया।

आरोप है कि पप्पू विवाहिता को जबरन उठाकर कमरे में ले गया, यहां पर दुष्कर्म कर मोबाइल पर अश्लील क्लिपिंग बना ली। बाद में युवक क्लिीपिंग को सार्वजनिक करने की धकमी देकर विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा।

भेड़ ने दिया “इंसान” के बच्चे को जन्म?

0

RPJHONL0021405201410Z42Z41 AMUdaipur. क्या आपने कभी सुना या देखा है कि भेड़ ने इंसान के बच्चे को जन्म दिया है? नहीं सुना होगा। लेकिन हम आपको यहां एक ऎसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे है।

मामला तुर्की के इजमीर का है। यहां एक भेड़ ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसे देखकर लगता है कि जैसे वो इंसान हो।

भेड़ का ये बच्चा देखने से गले के नीचे से तो भेड़ जैसा दिख रहा है लेकिन चेहरे से इंसानों जैसा है।

उसे देखने से ऎसा लग रहा है कि उसके शरीर का पूरी तरह से विकास नहीं हो पाया है और जैसे वो मृत हो।

भेड़ के ऎसे बच्चे को देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए। ये भेड़ का बच्चा मरा हुआ नहीं है।

लेकिन उसके चेहरे पर होंठ, नाक और ठोडी ने ऎसे आकार ले रखा है कि जैसे वो किसी इंसान का हो।

मूवीज में हम अक्सर देखते हैं कि कई लोग आधे जानवर और आधे इंसान होते हैं।

लेकिन यहां तो ऎसा हकीकत में है। इस भेड़ के बच्चे को सिजेरियन के जरिए बाहर निकाला गया है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में शक्तावत का प्रतिनिधित्व

Photo of Shaktawatji.2उदयपुर। राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेषन के उप-महामंत्री के.एस. शक्तावत 15-16 मई, 2014 को बैंकाक, थाईलेण्ड में इण्डस्ट्री ऑल ग्लोबल युनियन की एषिय -पेसिफिक रिजनल कॉन्फ्रेन्स में भाग लेने के लिए 14 मई 2014 को उदयपुर से रवाना होंगे। इस सम्मेलन में एशिया एवं पेसिफिक देशों के माइन्स, धातु, केमीकल, इंजीनियर्स, टेक्सटाइल उद्योगों के करीब 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। कॉन्फ्रेन्स में श्रमिक समस्याओं की चर्चा होगी जिसमें असंगठित श्रमिकों पर विषेष चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है कि श्री शक्तावत पिछले 35 वर्षों से श्रम आन्दोलन में सक्रिय रूप से कार्यरत है। श्रमिक षिक्षण संस्थान दरीबा में निदेषक पर पर पिछले 30 वर्षों से कार्यरत श्री शक्तावत विभिन्न स्तर के श्रमिक षिक्षण कार्यøम आयोजित करते आ रहे है। इस कार्य में उल्लेखनीय कार्य हेतु 5 विष्व संगठनों के समूहों के सन् 2003 में श्रमिक षिक्षा पर राष्ट्रीय श्रम पुरस्कार प्रदान किया।
श्री शक्तावत पूर्व में भी श्रमिक आन्दोलनों में भाग लेने हेतु अनेक देषों की यात्रा कर चुके है।

‘‘संखी’’ अभियान जोड़ेगा ग्रामीण उद्यमी महिलाओं को

हिन्दुस्तान जिंक ने स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को संगठित करने के लिए चलाया अभियान ‘‘सखी’’

Vedanta Sakhi - Picture 2

उदयपुर। कहा जाता है जब आप गांव में एक महिला को सामाजिक व आर्थिक रूप से सषक्त एवं समृद्ध करते हैं तोे वह महिला ना केवल अपने परिवार, अपने गांव बल्कि अपने देष को सुदृढ़ बनाती है। यही मूल कारण बनता है देष के विकास का।
ग्रामीण व आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविष्वासी एवं सषक्त बनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने अभियान ‘‘सखी’’ की शुरूआत की है। यह अभियान हिन्दुस्तान जिंक के लगभग 475 स्वयं सहायता समूहों की 6000 से अधिक ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को आपस में विचार-विमर्ष, ज्ञान का आदान प्रदान, सामान बेचने के लिए उपयुक्त बाजार, समय के अनुसार बदलती मांग के अनुरूप उत्पादन तथा एक दूसरे को पूरक करने की दिषा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को आपस में अपने कार्य को लेकर आगे बढ़ने की प्रेरेणा मिलनी चाहिए। साथ ही विभिन्न महिलाओं से बातचीत कर उन्हे उनके हुनूर एवं कार्य में भी, बदलते समय के अनुरूप, बदलाव लाना चाहिए। हिन्दुस्तान जिंक का ‘सखी’ अभियान इन 6000 महिलइओं को आपस में जोड़ने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। ‘‘सखी’’ अभियान के माध्यम से यह ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाएं अनेकों ग्रामणी उद्यमी महिलाओं से जुड़ पाएंगी। ’’
कंपनी ने ‘‘सखी’’ अभियान की शुरूआत एक ब्लॉग www.vedantasakhi.blogspot.in के माध्यम से की है जहां इन महिलाओं की प्ररेणास्पर्ध कहानियां अंकित होगी जो बाकी महिलाओं को प्रेरित करेंगी। तथा फेषबुक पर ‘‘सखी’’ पेज www.facebook.com/vedantasakhi विचार-विमर्ष के लिए उपयोग में लाया जाएगा। हिन्दुस्तान जिंक ने अपने 475 स्वयं सहायता समूह की लगभग 6000 ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को अनेकों प्रकार के प्रषिक्षण उपलब्ध कराये है जिसमें कड़ाइर्, बुनाइर्, सिलाई, बैग बनाना, बंटन बनाना, कपडे़ बनाना तथा घर की साज-सज्जा का सामान बनाना शामिल है।

Vedanta Sakhi - Picture 1

 

यह ग्रामीण महिलाएं अब बैंकों से भी जुड़ चुकी है तथा बैंकों की कार्यप्रणाली से पूर्णतः अवगत हैं तथा अपने द्वारा उत्पादित सामान को बेचने के लिए प्रषिक्षित मध्यस्त की सहायता लेती है ताकि सही मूल्य मिल सके।

‘‘सखी’’ अभियान के शुरूआत से ही लगभग 3000 लोग इससे जुड़ चुके हैं तथा इसका ब्लॉग भी 1 लाख पेज व्यूज तक पहुंच चुका है।

बापू बाजार में पेेड़ों की अवैध कटाई

IMG_1002
उदयपुर। इस भरी गर्मी में जहां लोग छाया तलाशने के लिये पेड़ ढूंढते है, वहीं हरियाली की कमी से प्रकृति का सिस्टम भी बिगड़ा हुआ है। पेड़ लगाने की बड़ी बड़ी बातें होती है वहीं नगर निगम द्वारा बापू बाज़ार में हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाडी चलाई जा रही है। पूछने पर बताते है कि हादसे को रोकने के लिये पेड़ काटे जा रहे है। इस प्रकार की पेड़ों की कटाई अवैध है क्योंकि हरे पेड़ काटने के लिए तहसीलदार अथवा कलेक्टर की स्वीकृति आज दिन में नगर निगम ने अपने पुरे ताम झाम के साथ बापू बाजार मे पेङों पर कहर बरसा दिया। सबसे पहले बैंक तिराहे के आगे एक घने छायादार हरे भरे गुलमोहर के पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया। उसके बाद सूरजपोल की तरफ आगे बढ़ते हुए दो पेड़ों की टहनियों की छंटाई ऐसे की कि कोई हरियाली उन पेड़ों पर नहीं रही। नगर निगम का कहर बापू बाज़ार के हरे भरे पेड़ों पर अभी भी जारी है। गैराज अधीक्षक बाबूलाल और स्वास्थ समिति के अध्यक्ष पारस सिंघवी के अनुसार बड़े-बड़े पेड़ों का बारिश में हवा चलने पर गिरने का खतरा है। इसलिए इनकी कटाई हो रही है।
कटाई के बजाय मजबूत करने के उपाय होने चाहिए
जानकारों के अनुसार हर पेड़ को बचाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जाने चाहिये। अगर वह कमजोर हो गया है तो ऐसे कई उपाय हैं जिससे उसे जड़ से मजबूत किया जा सकता है। लेकिन पेड़ को जड़ से काटना कोई उपाय नहीं है।

।

शोभागपुरा में अतिक्रमण हटाने का काम जारी

उदयपुर। मास्टर प्लान के तहत शोभागपुरा से आरटीओ कार्यालय तक देहली पब्लिक स्कूल के पास सौ फीट रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद आज भी रोड लेवल का काम चलता रहा। साथ ही सड़क का काम भी शुरु कर दिया गया। इधर यूआईटी अधिकारियों पर इस कार्रवाई को लेकर पक्षपात का आरोप भी लगाया है।
गौरतलब है कि शोभागपुरा से आरटीओ तक मास्टर प्लान में 100 फिट रोड प्रस्तावित है तथा इस रोड पर आने वाले मकानों को यूआईटी पूर्व में नोटिस दे चुका था जिसे लोगों ने गंभीरता पुर्वक नहीं लिया। तीन दिन पहले मार्किंग करने के बाद रविवार को सुबह सुबह युआइटी के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और 13 घंटे तक कार्रवाई करते हुए जेसीबी से करीब 10 छोटे बडे अतिक्रमण ध्वस्त किये। इनमें कच्चे मकानों के साथ साथ कुछ पक्के मकान भी शामिल थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूआईटी ने पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की और कुछ प्रभावशाली लोगों की जमीन को बचाने के लिये अपनी मर्जी अनुसार सड़क को घुमाव दे दिये है। जबकि तकनीकी रूप से ऐसी सडक के निर्माण में कोई घुमाव नहीं होते है। यू आई टी सेक्रेटी ने किसी के साथ भी पक्षपात करने के आरोप को नकारते हुए कहा है कि कार्रवाई नियमों के तहत ही की गयी है ।
आज सुबह से 100 फ़ीट रोड को आकार देने का काम चल रहा है। हालांकि अभी भी दो तीन मकान ऐसे है, जो रास्ते में आरहे है जिन्हे हटाने की कार्रवाई की जायेगी

पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

IMG_1019

photo1photo2
शरीर पर कहीं नहीं है रेल से कटने का निशान, धड़ से अलग मिला मृतक का सिर
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी रेल्वे टे्रक पर आज सवेरे एक युवक की सिर कटी लाश मिली। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी है।
सूत्रों के अनुसार आज सवेरे किसी व्यक्ति ने प्रतापनगर थाने में सूचना दी कि देबारी में रेल्वे टे्रक पर एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर देबारी चौकी प्रभारी भरत योगी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान पता चला के शव कालका माता, पहाड़ा निवासी तौशीफ (२२) पुत्र सलीम खान का है। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोचर्री में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक कल रात को किसी रिश्तेदार के यहां शादी में भाग लेने के लिए ए वन गार्डन गया था। जहां से देर रात तक नहीं लौटा। मृतक के पिता का आरोप है कि तौशीफ की मौत रेल से कटने से हुई है। मृतक के शरीर पर रेल से कटने का कोई निशान नही है। जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों ने बताया कि तौशीफ बीएन कॉलेज का छात्र है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था न ही मृतक के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर पुलिस मौत को कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।

एक्जिट पोल में मोदी सरकार, जानिए.. कहां किसको कितनी सीटें

0

13_05_2014-modi141
नई दिल्ली नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के भाजपा के दावों पर अब एक्जिट पोल ने भी मुहर लगा दी है। सभी नौ चरणों के मतदान के आधार पर किए गए अधिकांश एक्जिट पोल में राजग को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। इनके मुताबिक हिंदी भाषी राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो सकता है और वह सिर्फ दो अंकों में सिमट सकती है। यूपी, बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व हरियाणा जैसे राज्यों में एक्जिट पोल मोदी की लहर के स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। ज्यादातर सर्वेक्षणों ने राजग को बहुमत दिया है वहीं, लोकसभा चुनावों से ऐन पहले हुए विधानसभा चुनावों में सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले टुडेज चाणक्य के सर्वेक्षण ने तो अकेले भाजपा को पूर्ण बहुमत से आगे का आंकड़ा दे दिया है।
हिंदी पंट्टी से लेकर पश्चिम और दक्षिण कहीं से भी एक्जिट पोल में कांग्रेस के लिए अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। पिछली दो बार से लगातार मजबूती देते रहे आंध्र प्रदेश में भी कांग्रेस बंटवारे का कार्ड खेलने के बाद भी धड़ाम रही। आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी इससे आगे निकलते दिखाए गए हैं। वैसे कांग्रेस ने एक्जिट पोल पर होने वाली किसी भी बहस का बहिष्कार किया है और उसने वर्ष 2004 और 2009 के चुनावों में एक्जिट पोल गलत साबित होने का उदाहरण दिया है। चुनाव के नतीजे चार दिन बाद शुक्रवार को आने वाले हैं।
बहरहाल, सभी एक्जिट पोल केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनती और कांग्रेस की अब तक की सबसे बुरी हार होती दिखा रहे हैं। इनमें आज तक-सीसरो जहां राजग को 272 सीटें मिलते दिखा रहा है, वहीं इंडिया टीवी-सी वोटर इसे 289 सीटों के साथ अच्छी बढ़त पाता दिखा रहा है। टाइम्स नाऊ-ओआरजी मार्ग ने राजग को 249 सीटें मिलने की भविष्यवाणी जरूर की है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी यह गठबंधन जरूरी सीटों से ज्यादा दूरी पर नहीं है। इसी तरह आज तक-सीसरो ने जहां कांग्रेस नेतृत्व वाले संप्रग को 115 सीटें दी हैं, वहीं अन्य दलों के लिए 156 सीटें रखी हैं। इंडिया टीवी-सी वोटर ने संप्रग को 101 सीटें दी हैं। एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी भी पांच सीटों के साथ अपने पहले चुनाव में खाता खोल रही है। हालांकि, यह नहीं भुला जा सकता कि 2004 में तो ऐसे अधिकांश सर्वेक्षण भाजपा नेतृत्व की सरकार आती दिखा रहे थे। गत विस चुनावों में सबसे सटीक आकलन देने वाली सर्वेक्षण एजेंसी टुडेज चाणक्य ने अकेले भाजपा को 291 व राजग 340 सीटें दी हैं और कांग्रेस को आपातकाल के बाद से भी कम यानी 57 सीटों का अनुमान लगाया है।
कहां किसको कितनी सीटें
* आइबीएन-सीएसडीएस के एक्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश की कुल 29 सीटों में से भाजपा को 24 से 28 सीटें और कांग्रेस को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
* राजस्थान की 25 सीटों में भाजपा को 22 से 24 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 1 से 3 सीटें।
* गुजरात की 26 सीटों में भाजपा को 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है तो कांग्रेस को महज 1 से 5 सीटें।
* महाराष्ट्र की 48 सीटों भाजपा-शिवसेना को 33 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 11 से 15 के बीच संतोष करना पड़ सकता है।
* उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में भाजपा को 45 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा को 13 से 17, बसपा को 10 से 14 और कांग्रेस को 3 से 5 सीटें।
* बिहार की 40 सीटों में भाजपा गठजोड़ को 21 से 27 सीटें मिल सकती हैं। राजद-कांग्रेस को 11 से 15 और जेडीयू को 2 से 4 सीटें।
* केरल की 20 में 11 से 14 सीटें कांग्रेस गठजोड़ के खाते में जा सकती हैं तो वाम मोर्चे के गठजोड़ को 6 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
* तमिलनाडु की 39 सीटों में अन्नाद्रमुक को 22 से 28 सीटें मिलने की संभावना है जबकि द्रमुक को 7 से 11 सीटें और भाजपा गठजोड़ को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
* तेलंगाना की 17 सीटों में टीआरएस को 8 से 12 सीटें, कांग्रेस को 3 से 5 और भाजपा गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं।
* सीमांध्र की 25 सीटों में वाईएसआर कांग्रेस और भाजपा गठजोड़, दोनों के खाते में 11 से 15 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस का यहां खाता खुलता नहीं दिख रहा।
* कर्नाटक की 28 सीटों में कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 10 से 14 और जेडीएस को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
* पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में टीएमसी को 25 से 31 सीटें, वाम मोर्चे को 7 से 11 सीटें, कांग्रेस को 2 से 4 सीटें और भाजपा को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार हैं।
* ओडिशा की 21 सीटों में बीजद के खाते में 12 से 16, भाजपा के खाते में 3 से 7 और कांग्रेस के हिस्से में 1 से 3 सीटें दिखाई गई हैं।
* दिल्ली की सात सीटों में भाजपा को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं तो 0 से 2 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकती हैं।
एक्जिट पोल नतीजे
पोल — राजग — संप्रग — अन्य
टाइम्स नाऊ+ओआरजी — 249 — 148 — 146
इंडिया टुडे+सिसरो — 261-283 — 110-120 — 150-162
एबीपी+नील्सन — 281 — 97 — 165
आइबीएन+सीएसडीएस — 270-282 — 92-102 — 159-181
इंडिया टीवी+सीवोटर — 289 — 101 — 153
न्यूज 24+चाणक्य — 326-354 — 61-79 — 122-144
——
2009 में भाजपा को 116, कांग्रेस को 206, अन्य को 221 सीटें मिली थीं
——
राज्य की स्थिति
(एबीपी-नील्सन के अनुसार)
पार्टी — सीटें
हरियाणा — (10)
भाजपा — 9
कांग्रेस — 1
अन्य — 0
उत्तर प्रदेश — (80)
भाजपा — 46
कांग्रेस — 8
बसपा — 13
सपा — 12
अन्य — 1
बिहार — (40)
राजग — 21
संप्रग — 14
जदयू — 5
पश्चिम बंगाल — (42)
तृणमूल कांग्रेस — 24
वाम मोर्चा — 12
अन्य — 6
महाराष्ट्र — (48)
राजग — 32
संप्रग — 15
आप — 1
गुजरात — (26)
भाजपा — 24
कांग्रेस — 2
झारखंड — (14)
भाजपा — 12
कांग्रेस — 1
अन्य — 1
दिल्ली — (7)
भाजपा — 5
आप — 2
कांग्रेस — 0
उत्तराखंड — (5)
भाजपा — 5
कांग्रेस — 0
हिमाचल प्रदेश — (4)
भाजपा — 3
कांग्रेस — 1
आंध्र प्रदेश — (42)
राजग — 12
कांग्रेस — 3
टीआरएस — 8
वाइएसआर कांग्रेस — 18
अन्य — 1
कर्नाटक — (28)
भाजपा — 16
कांग्रेस — 8
जेडी एस — 4
केरल — (20)
भाजपा — 1
कांग्रेस — 9
लेफ्ट — 8
अन्य — 2
ओडिशा — (21)
भाजपा — 10
कांग्रेस — 2
बीजद — 9
पंजाब कुल सीटें-13
पार्टी — न्यूज 24-चाणक्य — आइबीएन+सीएसडीएस — टाइम्स नाऊ+ओआरजी — आज तक+सिसरो
राजग — 5 — 6-9 — 7 — 8-9
कांग्रेस — 3 — 3-5 — 6 — 4-5
आप — 5 — 1-3 — 0 — –
अन्य — – — – — 0 — –

राणाजी मे महिलाओं क किया सम्मान

20140510_172621
उदयपुर। मदर्स डे पर फतहसागर स्थित राणाजी रेस्टोरेंट मे प्ले स्कूल किडजी और राणाजी के संयुक्त तत्वावधान मे 300 से अधिक माताओं का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किडजी की निदेशिका सुरभि पंवार ने बतया कि माँ का प्यार ममता का प्रतिक माना गया है। और आज के इस दौर में माँ अपने अनेक किरदार को निभाते निभाते खुद के लिये समय ही नहीं निकाल पाती, इसी भावना को ध्यान मे रखते हुए किडजी परिवार ने राणाजी के साथ मिलकर मदर्स डे पर माताओं के सम्मान के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे किडजी स्कूल कि सभी शाखाओं के बच्चों की 300 से अधिक माताओं ने भाग लिया और फतहसागर किनारे राणाजी रेस्टॉरेन्ट के गार्डन में सुहाने मौसम मे मनोरंजन शाम बिताई जिसमे प्रतिभागी माताओं ने कई प्रतियोगिताओं मे भाग लिया उनकी लिये कईं मनोरंजक खेल का आयोजन किया। विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताएं मे बच्चोँ ने अपनी माँ के उत्साह वर्धन के लिए जम कर हूटिंग भि क़ी। प्रतियोगिताएं में विजेता माताओ को पारितोषिक भी दिये गये। राणाजी के निदेशक प्रषान्त जैन ने बताया की माताएं हमेशा अपने परिवार और बच्चों के लिये स्वादिष्ट व्यंजन बनाती है । मदर्स डे पर विशेष तौर पर माताओं के उस स्नेह को ध्यान मे रखते हुए राणाजी ने स्वादिष्ट व्यंजनों को उन माताओं को परोसा जिन्का सभी ने जम कर आनन्द उठाया। कार्यक्रम के अंत मे सभी माताओं को किड्जी की निदेशिका सुरभि पंवार व राणाजी के निदेशक प्रशांत जैन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये । यह सभी स्मृति चिन्ह बच्चों के द्वारा ही बनाये गये थे।

 

20140510_171838

 

हिन्दुस्तान जिंक करेगा 152 सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प

0

MOU Signing Ceremony - Schools Project 7th May 2014

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक एवं जिला शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने आज 40 सरकारी स्कूलों में महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक समाझोता के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इससे पूर्व हिन्दुस्तान ज़िंक ने राजस्थान राज्य के 112 ग्रामीण सरकारी विद्यालयों में आधारभूत बदलाव लाने के लिए समझौते के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है, जिसमें 72 स्कूल भीलवाड़ा से, 20 चित्तौडगढ़ तथा 20 राजसमन्द के स्कूल शामिल हैं। भिलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ तथा राजसमन्द जिले के 112 विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है तथा उदयपुर जिले में 40 सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प के लिए अनुबंध पर आज हस्ताक्षर हुए हैं।
इस अनुबंध के साथ ही हिन्दुस्तान जिंक अब 152 सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करेगा तथा इस कार्य पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
यह कार्य पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरषिप मॉडल के तहत पूरा किया जाएगा जिसमें बाऊण्ड्री वॉल का निर्माण, अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण, हैण्ड पम्प, शोचालयों का निर्माण, डेजर्ट कूलर, एग्जास्ट एवं सीलिंग पंखे तथा फर्नीचर, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरषिप एवं पुरस्कार, खेल के लिए प्ले ग्राऊण्ड का निर्माण, स्वच्छ पानी के लिए अतिरिक्त वाटर पम्प तथा भवनों, फर्नीचर तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का कार्य सम्मिलित है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हिन्दुस्तान जिंक विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण भी करायेगा।
हिन्दुस्तान जिंक के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेन्ट एवं हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौषिक ने बताया कि 112 सरकारी विद्यालयों में पहले ही आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। आषा है कि पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरषिप मॉडल के तहत इन विद्यालयों में षिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। इन 40 स्कूलोें के सुधार के लिए भी एक समिति का गठन किया जायेगा जिसमें हिन्दुस्तान जिंक के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रभारी जिला कलेक्टर की ओर से नियुक्त व्यक्तियों को रखा जाएगा। हिन्दुस्तान जिंक आवष्यकतानुसार कार्य के लिए प्रतिवर्ष सीधा बजट उपलब्ध करायेगा ।
उल्लेखनीय है कि इन 40 विद्यालयो में देबारी पंचायत के 10 विद्यालय, जावर पंचायत के 12 विद्यालय, मटून पंचायत के 8 तथा उदयपुर सिटी के 10 विद्यालयों का चयन किया गया है जिसमें 9 बालिका विद्यालय भी सम्मिलित है।

ज्ञातव्य रहे कि षिक्षा सुपोषण तथा प्राथमिक चिकित्सा में सुधार के लिए दो वर्ष पूर्व कंपनी ने ‘‘ख़ुशी’’ अभियान की शुरूआत की थी। जिसके माध्यम से आधारभूत सुविधाओं में सुधार के लिए ऑन लाईन विचार-विमर्ष एवं गहन चर्चाएं की जाती रही हैं अभियान के प्रयास के परिणास्वरूप हिन्दुस्तान जिंक ने निष्चिय किया कि स्कूलों में आधारभूत सुधार के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत सुविधाओं में बदलाव लाना आवष्यक है।
हिन्दुस्तान जिंक की हेड-सी.एस.आर श्रीमती सुषमा शर्मा ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती कृष्णा चौहान, जिला षिक्षा अधिकारी एवं श्री भूपेन्द्र जैन, जिला शिक्षा अधिकारी ने हिन्दुस्तान जिंक का आभार व्यक्त किया तथा स्कूलों में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा लाये जा रहे बदलाव की प्रषंसा की। इन्होंने कहा कि इस बदलाव से सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर में उल्लेखनीय परिवर्तन आएगा।
हिन्दुस्तान जिंक की ओर से समझौते के ज्ञापन पर हेड-सी.एस.आर. श्रीमती सुषमा शर्मा एवं राजस्थान सरकार के जिला षिक्षा अधिकारी-सेकण्डरी, श्री श्रीमती कृष्णा चौहान एवं ऐलीमेन्टरी जिला षिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र जैन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के श्री सी.एस.आर. मेहता, हेड-कार्पोरेट रिलेषन्स, हिन्दुस्तान जिं़क के एसोसिएट वाईस प्रेसीडेन्ट-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन श्री पवन कोषिक तथा श्रीमती हेमलता मेनारिया, सहायक जिला षिक्षा अधिकारी, डॉ. एस.एस. जमरानी, अतिरिक्त निदेषक (खान विभाग), डॉ. सुयष चतुर्वेदी प्राचार्य, जी.एस.एस..एस., गुडली, श्रीमती नीरजा रोजर्स, प्राचार्य, जी.जी.एस.एस..एस,भूपालपुरा, श्रीमती गौरी जमरानी, प्राचार्य, अम्बामाता गर्ल्स स्कूल उपस्थित रहे।