एयरहोस्टेस ने मारी ‘बलम पिचकारी’..तो पायलट हुए सस्पेंड ( video )

0

20_03_2014-20spicejet (1)उदयपुर। बादलों के बीच हवाई जहाज में अचानक बॉलीवुड का एक पॉपुलर गाना बजा ‘बलम पिचकारी’ और केबिन क्रू उस पर डांस करने लगा। इतना ही नहीं, पायलट भी इसे इंजॉय करने के लिए साथ में खड़ा हो गया। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन स्पाइस जेट में ऐसा ही हुआ।
होली के दिन 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे अपने विमानों में डांस करना और होली मनाना स्पाइसजेट को काफी महंगा पड़ गया है। गोवा से बेंगलूर जाने वाले फ्लाइट का वीडियो वायरल होते ही नागर विमानन नियामक (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न आपके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया जाए। डीजीसीए ने फ्लाइट के दोनों पायलटों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
गोवा-बेंगलूरू फ्लाइट के अलावा इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली-गोवा-दिल्ली, जयपुर-मुंबई-दिल्ली, मुंबई-बेंगलूर-कोलकाता और बेंगलूर-पुणे-अहमदाबाद में भी किया गया। डीजीसीए प्रमुख प्रभात कुमार ने इन विमानों के प्ररांभिक जांच के आदेश दे दिए हैं। सोमवार को स्पाइसजेट के केबिन क्रू ने उड़ान के दौरान ‘बलम पिचकारी’ गाने पर नाच-गाना कर होली का उत्सव मनाया। मोबाइल से लिया गया वीडियो अब यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर वायरल हो गया है।
वीडियो को सबूत के तौर इस्तेमाल कर रही डीजीसीए ने अपने नोटिस में कहा है कि केबिन कू्र के इस हरकत से कू्र के दूसरे मेंबर पर भी इसका असर पड़ सकता था और लोगों के डांस करने से विमान में मौजूद अन्य लोगों की जिन्दगी भी खतरे में पड़ सकती थी।
स्पाइसजेट ने 17 मार्च को 8 विशेष उड़ानों का परिचालन किया था। विमानन कंपनी ने कहा कि वह इस मुद्दे की पड़ताल कर रही है और डीजीसीए का सहयोग कर रही है। कंपनी ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि कॉकपिट में हर समय पायलट रहते हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘डांस को प्रोफेशनल तरीके से तय किया गया था और यह यात्रियों को खुश करने का एक प्रयास था। ऐसा दुनियाभर की विमानन कंपनियां एक विशेष अवसर पर करती हैं। डांस का पूरा कार्यक्रम ढाई मिनट तक चला।’

http://youtu.be/YgQgvyR-55I

 

 

http://youtu.be/tGXIGbAQdjw

हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

IMG_0414
उदयपुर। होली के दिन शास्त्री सर्कल के एक शो-रुम में गोलीमार कर युवक की हत्या करने वाले अपराधियों को फांसी देने और बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज कुछ संगठनों ने रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । होली के दिन शास्त्री सर्कल पर स्टारलाइन शो-रूम में प्रवीण पालीवाल की चार लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी । इनमे से दो आरोपियों को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की इस घटना के विरोध में आज दिन में टाउन हॉल से वन्देमातरम ग्रुप, पालीवाल समाज और मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड सहित कुछ सामाजिक संगठनों ने रैली निकाली, जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंची, जहां रैली में शामिल 200 से 250 लोगों ने घटना पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया तथा प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा पुलिस अनुसंधान में कोई कमी ना छूटे। साथ ही यह मांग भी की कि पुलिस इस घटना के मूल जड़ तक पहुंचे।

दलपत ने चलाई थी प्रवीण पालीवाल पर गोली

Shok1
दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार
उदयपुर। शास्त्री सर्कल स्थित स्टारलाइन नामक कपड़े के शोरूम में होली की शाम हिस्ट्रीशीटर प्रवीण पालीवाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सूरजपोल निवासी साहिल पुत्र सुंदरलाल और अंबामाता निवासी करणसिंह पुत्र मोतीसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी नरेश हरिजन सहित दलपत सिंह पुत्र रण सिंह व चंचल महाराज की तलाश है। वारदात के दौरान काम में ली गई फोर्ड-फिगो कार सूरजपोल थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर भरतनाथ की है। हालांकि वारदात के समय भरतनाथ की मौजूदगी का कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रवीण पालीवाल को गोली मारने के लिए लगभग चार दिन तक रैकी की गई थी। रैक ी के बाद होली की शाम को जब मृतक प्रवीण शास्त्री सर्किल स्थित स्टारलाइन नामक कपड़े के शोरूम में उसकी पुत्री के लिए कपड़े लेने गया, तो वहीं पर साहिल, दलपत, करण व चंचल महाराज पहुंचे गए। आरोपी साहिल व दलपत कार से उतरकर मृतक प्रवीण से मिलने के लिए शो रूम पर पहुंचे। जहां आरोपियों ने उसकी पुत्री को होली का नेग देकर प्रवीण से बात करने लगे। उसी दौरान दलपत ने पिस्टल निकालकर प्रवीण पर फायर कर दिए। उसी दौरान मृतक प्रवीण के गनमैन विजेंद्र ने दलपत व साहिल पर फायर करना चाहा, तभी शो रूम के बाहर खड़े करण सिंह ने विजेंद्र को गोली मार दी, जो कि उसके पेट में जा लगी। आरोपी करण के द्वारा कवर फायर करने के दौरान एक गोली साहिल के पांव में भी लग गई।
दो-दो के समूह में फरार हुए : हत्या के बाद चारों आरोपियों ने दो-दो का एक समूह बनाया और फरार हो गए। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चित्तौडग़ढ़ जिले के जोगणिया माता पहुंचे, जहां एक दिन रुकने के बाद आरोपी पुन: चित्तौडग़ढ़ होते हुए आवरीमाता चले गए, वहां से फिर उदयपुर होते हुए एक निजी वाहन द्वारा गोगुंदा के टोलनाके पर पहुंच गए, जहां पर वह जोधपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने दोनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ये है आरोपी : नरेश हरिजन सूरजपोल का हिस्ट्रीशीटर है। नरेश के खिलाफ शहर के कई थानों में दुष्कर्म, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस, मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य आरोप के 27 मामले दर्ज हैं। दलपतसिंह हिरणमगरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
दलपतङ्क्षसह के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले के चार मामले दर्ज है। साहिल हरिजन वारदात को रचने वाला मुख्य आरोपी नरेश हरिजन का भतीजा है। इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने, मारपीट, बलवा सहित पिस्टल रखने के आरोप में आम्र्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। करणसिंह के खिलाफ मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।

कल होगा दिन और रात बराबर

night-and-day-you-are-both-the-one-choosing-your-face-cre_16000966_800778356_0_0_14058671_600-600x350
उदयपुर। कल 21 मार्च को दिन रात बराबर होंगे। सुबह 6.34 बजेसूर्योदय होगा और शाम 6.34 बजे सूर्यास्त यानी दिन रात की अवधि 12-12 घंटे होगी।
इसके बाद दिन बड़े होने लगेगें और रातें छोटी । दिन बड़े होने का सिलसिला 21 जून तक चलेगा। वह दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी होगी । इसके बाद दिन की अवधि घटने लगेगी और रात की अवधि बढऩे लगेगी। इधर अब मौसम में गर्मी ने दस्तक देदी है। हालांकिमौसम अभी भी दोहरा है। दिन में घरों में पंखे चलाए जाने लगे है। लेकिन रात में हलकी सर्दी अभी भी महसूस होती है। दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
ज्योतिषों के अनुसार 21 मार्च को सूर्य भूमध्य रेखा पर सीधा चमकता है। इसीलिए दोनों गोलार्धों में दिन रात की अवधि बराबर रहती है । इसके बाद सूर्य कर्क रेखा की ओर बढता है । 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है । तब दिन की अवधि सबसे अधिक होती है ज्योतिषियों के अनुसार दिन बढ़ाना और रात छोटी होना आमजन में सकारात्मक चिंतन का संकेत होता है । इसके अलावा 23 सितम्बर को दिन रात बराबर और 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है।

फेसबुक पर उपलब्ध होगी चुनावी जानकारियां

facebook-lok-sabha-election_b_120413
उदयपुर। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में 75 से 80 फीसदी मतदान के लिए चुनाव विभाग ने अब सोशल मीडिया पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत फेसबुक पर चुनावी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह मोबाइल एप्लिकेशन (एप ) के जरिये वोटर मतदान केंद्र की जानकारी ले सकेंंगे और मोबाइल व टेलीफोन की कॉलर ट्यून से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने हाल ही में ही फेसबुक, मोबाइल एप और कॉलर ट्यून लांच किए तथा मतदान का महत्व जन -जन तक पहुंचने के लिए जागरूकता संदेश के पोस्टर भी जारी किए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार फेसबुक पेज, मोबाइल एप और कॉलर ट्यून क्रसमय है चुनने का…, सपनों को बुनने का…ञ्ज के माध्यम से लोक सभा चुनाव का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता केंद्र, भाग संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान के कारण ही दो बार मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे के लिए मांगे गए आवेदनों के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर आवेदन किया।
कैमरे की रहेगी नजऱ
उदयपुर लोकसभा सीट के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर बूथ केप्चरिंग, मतदान को बलपूर्वक प्रभावित करने जैसी प्रवर्तियों को रोकने के लिए वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इन केंद्रों पर हर पल की हर हरकत पर कैमरे की नजऱ रहेगी।
कॉलर ट्यून
मोबाइल फोन पर चुनावी गीत क्रसमय है चुनने…ञ्ज कॉलर ट्यून निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा मोबाइल प्रदाता एयरटेल, एमटी एस, वोडाफोन, बीएसएनएल, रिलायंस एवं टाटा अपने मोबाइल फोन नंबरों पर उपलब्ध करवा सकेंगे।
यहां मिलेगा मोबाइल एप
चुनावी मोबाइल एप एंड्रॉयड सिस्टम पर आधारित होगा। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस एप पर निर्वाचन संबंधी जानकारी के अलावा वोटर कार्ड क्रमांक के आधार पर मतदाता सूचि 2014 में अपना नाम और मतदान केंद्र का पता खोज सकेगा।

नाबालिग पत्नी ने पति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

indexआरोपी पति गिरफ्तार
उदयपुर। वल्लभनगर क्षेत्र में दरोली निवासी एक नाबालिग पत्नी ने उसके पति के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया।
पुलिस ने अनुसार दरोली निवासी एक नाबालिग विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी दरोली निवासी जगदीश पुत्र सुखलाल डांगी से लगभग एक साल पहले हुई थी। विवाहिता कुछ समय पूर्व उसके पिता वल्लभनगर निवासी गहरीलाल डांगी के घर रहने के लिए आई थी। कुछ समय बाद आरोपी जगदीश उसके कुछ साथियों के साथ वहां पर आया और जबरन साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर जगदीश ने उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बाद में विवाहिता ने पिता के साथ आरोपी पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायायल में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हम न अजनबी है न पराये है, आपके ही जिस्मो जान के साए है।
जब भी जी चाहे महसूस कर लेना, हम तो आपकी ही साँसों में समाये है।।

भींडर के साथ समर्थकों की सांवरियाजी पदयात्रा शुरू

a
भींडर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में वल्लभनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं की मांगी गई मन्नत पूरी होने की खुशी में वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भींडर ने अपने सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ भींडर से चित्तौडग़ढ़ जिले में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर तक पदयात्रा आज सुबह शुरू कर दी। पदयात्रा सुबह ११.३० बजे भींडर स्थित विधायक आवास से रवाना होकर धारता, कलवल, तेलनखेड़ी, ईडरा होते हुए मंगलवाड़ पहुंचेगी। वहां पर रात्रि विश्राम के बाद २१ मार्च सुबह मंगलवाड़ से रवाना होकर मोरवन, वेरीपुरा, भाटोली, गुजरान आदि गांवों से होते हुए सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी। यहां पर दोपहर दो बजे जनता सेना के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें जनता सेना के वरिष्ट पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श के बाद कार्य योजना तैयार की जाएगी।
अहमदाबाद से भी आए ३० कार्यकर्ता
वल्लभनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं की मांगी गई मन्नत पूरी होने की खुशी में सांवरियांजी पदयात्रा में शामिल होने के लिए ३० कार्यकर्ता अहमदाबाद से आए हैं, जो पदयात्रा में शामिल हुए। इनमें मुकेश जाट, उदयलाल डांगी, जगदीश डगवाल, दिनेश प्रजापत, तोलीराम, खेमराज डगवाल, हीरालाल डगवाल, भगवानलाल गुर्जर, चुन्नीलाल, तरूण, जगदीश डगवाल, प्रकाश जाट, राजू जाट शामिल हैं।
संभव है लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा
शुक्रवार को सांवरिया मंदिर प्रागंण में होने वाले जनता सेना के महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने के बाद जनता सेना की तरफ से चित्तौडग़ढ़ लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी की घोषणा भी की जा सकती है। इससे इस लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में होने से त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।
शक्ति प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भींडर द्वारा निकाली जा रही इस पदयात्रा का जुड़ाव आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी लग रहा है। पदयात्रा भींडर से रवाना होने के बाद चित्तौडग़ढ़ जिले के विभिन्न गांवों से होते हुए सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी। इसमें वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के अलावा मावली, लसाडिय़ा, डूंगला, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा, कपासन, बेंगू एवं चित्तौडग़ढ़ क्षेत्र से भी लोग इसमें शामिल हैं। २१ मार्च सुबह ११ बजे सांवरिया सेठ मंदिर के यहां पर हजारों कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन एक तरह से लोकसभा चुनाव को देखते हुए शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

नहीं बदले हैं मुसलमानों के हालातः कुंडू

0

131221174115_india_muslim_624x351_ap

मुसलमानों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पिछड़ेपन की स्थिति जानने के लिए गठित सच्चर कमेटी की सिफ़ारिशों के क्रियान्वयन की हक़ीक़त को जानने के लिए प्रोफ़ेसर अमिताभ कुंडू की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को सौंप दी है.

131224130011_prof_amitabh_kundu_304x171_bbc_nocreditइस रिपोर्ट में डाइवर्सिटी आयोग बनाने के साथ-साथ कई सुझाव दिए हैं. समिति का मानना है कि कई मामलों में सच्चर कमेटी की सिफ़ारिशों को लागू किए जाने का असर नज़र आ रहा है.
कुंडू ने कहा, “हमारी समिति का सुझाव है कि क्लिक करें आरक्षण से देश में परिवर्तन लाने की कोशिश की बहुत सी सीमाएं हैं क्योंकि सरकारी क्षेत्र में रोज़गार बढ़ नहीं रहा है बल्कि कम हो रहा है और आरक्षण सरकारी क्षेत्र तक सीमित है.”

उन्होंने कहा, “हमने सिफ़ारिश की है कि डाइवर्सिटी इंडेक्स के आधार पर अगर हम कुछ इंसेटिव दे सकें और इस इंसेंटिव सिस्टम में निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों को शामिल कर सकें तो उसका असर ज़्यादा कारगर साबित होगा.”

उन्होंने साथ ही कहा, “हमने सिफ़ारिश की है कि एक डाइवर्सिटी कमीशन बनाना चाहिए. जिन संस्थाओं ने डाइवर्सिटी को बनाकर रखा है, जिन्होंने अपनी नियुक्तियों में, फ़ायदे देने में अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति-जनजाति का ख़्याल रखा है, लैंगिक समानता का ध्यान रखा है- उसकी एक रेटिंग होगी. उस रेटिंग में जो ऊपर आएंगे उन्हें सरकार की ओर से कुछ छूट दी जा सकती है, कुछ उन्हें फंड दिए जा सकते हैं.”

131221153216_indian_muslims_624x351_ap

 

आरक्षण
प्रोफ़ेसर कुंडू ने कहा,  मुस्लिम समुदाय में ऐसे बहुत से पेशे हैं जिनमें वे अनुसूचित जातियों वाले काम करते हैं. हमने कहा है कि उन्हें भी अनुसूचित जाति के दर्जे में रखना चाहिए, उन्हें भी आरक्षण देना चाहिए. अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए जो क़ानून है (अनुसूचित जाति और जनजाति, अत्याचार निवारण, क़ानून, 1989) उसके दायरे में मुस्लिम समुदाय को भी लाया जा सकता है.”

उन्होंने कहा, “रोज़गार के क्षेत्र में मुसलमानों की ऋण ज़रूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं, उन्हें बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए. शिक्षा के क्षेत्र में भी मुस्लिम लड़कियां विशेषकर 13 साल के बाद स्कूल छोड़ देती हैं, उसमें सुधार की ज़रूरत है.”

कुंडू ने कहा, “यह कहना तो ग़लत होगा कि सरकार ने सच्चर कमेटी की सिफ़ारिशों को लागू करने की कोशिश नहीं की है. उन्होंने योजनाएं बनाई हैं, उन्हें लागू किया है लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि जो परिणाम हासिल होने चाहिए थे वे नहीं हुए.”
उन्होंने कहा, ” गुजरात में मुसलमानों में ग़रीबी की जो दर है वह राष्ट्रीय दर से बहुत कम है, आधे से भी कम है लेकिन ऐसा नहीं है कि गुजरात की यह स्थिति अभी की ही है. आज से 10 साल पहले भी गुजरात में मुसलमानों में ग़रीबी बहुत अधिक नहीं थी.”

 

131212054647_narendra_modi_muslim_624x351_afp

गुजरात के मुसलमान

प्रोफ़ेसर कुंडू ने कहा, “इसके कारण ऐतिहासिक हैं और हमें देखना होगा कि मुस्लिम समुदाय किस तरह के रोज़गार कर रहा है. वह किसान नहीं हैं, वह व्यापार कर रहा है, उनके पास कुछ तकनीकी दक्षता वाली नौकरियां हैं, जिनके आधार पर उनकी आमदनी ठीक है और उनका उपभोग व्यय (जिसके आधार पर ग़रीबी निकाली जाती है) भी अधिक है.”

उन्होंने कहा, “दरअसल गुजरात में मुसलमानों की अच्छी चीज़ें हैं उसके लिए क्लिक करें नरेंद्र मोदी को श्रेय नहीं दिया जा सकता और जो ख़राब स्थिति है उसके लिए भी उन्हें ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.”
कुंडू ने कहा, “अगर आप भेदभाव को मानसिक स्थिति के रूप में देखें तो उसे मापने का कोई ज़रिया हमारी समिति के पास नहीं है. हमने यह देखा कि केंद्र के जो कार्यक्रम राज्य सरकार के मार्फ़त लागू होते हैं उनकी गुजरात में क्या स्थिति है?

उन्होंने कहा, “दो-तीन कार्यक्रमों में हमने देखा, जैसे कि छात्रवृत्ति के कार्यक्रम में गुजरात सरकार जो कर सकती थी उसने वह नहीं किया. इन मामलों में उसका प्रदर्शन अन्य राज्यों के मुकाबले कमज़ोर रहा.”

मेवाड़ की 4 सीटों पर रोमांच, कांग्रेसी दिग्गजों को टक्कर देंगी BJP की युवा ब्रिगेड

1780979_10202599717427497_1241112642_o
उदयपुर. भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बुधवार को मेवाड़ की चारों सीटों पर मुकाबले तय हो गए हैं। मेवाड़ की उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़ व बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीटों पर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही सीधा मुकाबला होना है। कांग्रेस ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर से ही महेंद्रजीत सिंह मालवीया की पत्नी के रूप में नया चेहरा उतारा है। बाकी तीन सीटों पर मौजूदा सांसद का मुकाबला भाजपा के नए चेहरों से होना है। भाजपा के घोषित प्रत्याशी पहली बार लोकसभा का चुनाव लडऩे जा रहे हैं। छह माह पहले हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों के मुताबिक कांग्रेस का आत्मविश्वास कमजोर दिखाई दे रहा है, लेकिन भाजपा के दिग्गज सामने नहीं आने से कांग्रेस में कुछ मायूसी कम हुई है।

भाजपा में नए चेहरे क्यों
पार्टी सूत्रों के मुताबिक छह माह पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मेवाड़ की 28 सीटों में से 12 सीटों पर नए चेहरे उतारे थे, जिसमें से दस जीते थे। कांग्रेस ने पांच नए चेहरों पर दांव खेला था, लेकिन सभी हार गए थे।

कांग्रेस में पुराने क्यों
सत्ता व कांग्रेस विरोधी लहर के कारण इस बार कांग्रेस में चुनाव लडऩे वाले दावेदारों की संख्या काफी कम थी। यही वजह है कि तीनों सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही टिकट दिया गया है।

दोनों पार्टियों के लिए चुनौती
कांग्रेस- गत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का जनजाति वोट बैंक खिसक गया था, जिसको दुबारा हासिल करना है। विधानसभा चुनावों में मेवाड़ की 28 सीटों में से 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। जनजाति उपयोजना क्षेत्र में कांग्रेस को सिर्फ दो सीट मिली थी। सत्ता व कांग्रेस विरोधी लहर में चुनाव जीतना बहुत मुश्किल है।

भाजपा- टिकटों को लेकर फिलहाल कोई विरोध सामने नहीं आया है। नए चेहरे होने से पूरे लोकसभा क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। बड़े नेताओं का मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा।

चारों सीटों पर सीधा मुकाबला
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र
कांग्रेस : रघुवीर मीणा
चार विधानसभा व एक लोकसभा चुनाव जीता। अब तक नहीं हारे।

भाजपा : प्रत्याशी : अर्जुन मीणा
एक बार विधानसभा चुनाव जीते। पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र
कांग्रेस : गोपाल सिंह शेखावत
दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा : हरिओम सिंह राठौड़
राजसमंद जिला प्रमुख रहे। लोकसभा का पहला चुनाव।

चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र
कांग्रेस : डॉ. गिरिजा व्यास,
सातवीं बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। चार बार जीती और दो बार हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा : चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी
नया चेहरा। पहली बार चुनाव मैदान में ।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र
कांग्रेस : रेशम मालवीया
बांसवाड़ा की मौजूदा जिला प्रमुख। पति महेंद्रजीत सिंह मालवीया पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद रह चुके हैं।

भाजपा : मानशंकर निनामा
घाटोल पंचायत समिति के प्रधान रहे। पहली बार बड़ा चुनाव लड़ेंगे।

उदयपुर में कैमिकल फैक्ट्री में आग से तबाही

8114_32

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में बुधवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग दोपहर 2 बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट से लगी। आग बुझाने को दमकलें लगी हुई है। अभी भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर के कलड़वास रीको एरिया में स्थित सम्राट फैक्ट्री में दोपहर 2 बजे आग लग गई। कैमिकल होने के कारण आग काफी तेजी से फैली। आग इतनी भीषण थी कि लपटें काफी दूर तक नजर आई। सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकलें मौके पर पहुंची।

समाचार लिखे जाने तक आग बुझ नहीं पाई। अभी भी करीब 20 प्रतिशत हिस्से में आग लगी हुई है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग के चलते लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

8114_32 8120_34