पिछोला छलका, स्वरूपसागर से ओवर फ्लो

photo

उदयपुर। एक बार फिर लौटते मानसून के सक्रिय होने से शहर और आसपास का क्षेत्र तर हो गया है। रविवार से शुरू हुई बारिश की झड़ी मंगलवार दिन तक जारी रही सुबह से आसमान में बादलों का डेरा है और हल्की-तेज बारिश का दौर जारी रहा शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक आधा इंच बारिश हुई। रूक-रूक के कभी धीमी तो कभी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। इधर कैचमेंट एरिया में भी अच्छी बारिश होने से 21 फीट भराव क्षमता वाला छोटा मदार छलक गया । इससे फतहसागर के छलकने की उम्मीद भी बढ़ गई । सोमवार रात से हुई रिमझिम और तेज बारिश के चलते तेज फ्लो से मदार नहर में पानी आने की उम्मीद है। इधर सीसारमा नदी के एक फीट चलने से पीछोला में पानी की आवक बढ़ी है, जिससे स्वरूपसागर भी छलक गया है। मंगलवार सुबह स्वरूप सागर की रपट से पानी गिरना शुरू हो गया। इस मानसून में पहली बार स्वरूप सागर की पूरी रपट से पानी गिरना शुरू हुआ है। सीसारमा नदी भी एक फीट के करीब बह रही है।

1855_5

4135_4th
स्वरूप सागर पिछले दिनों छलका था, मगर बीच में बारिश का दौर धीमा पडऩे से पानी गिरना काफी कम हो गया। इधर मानसून में पहली बार स्वरूप सागर की रपट से गिरते पानी को देखने स्वरूप सागर पुलिया पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।
जलसंसाधन विभाग के एईएन भुवनेश्वर माथुर अपनी टीम के साथ सुबह से ही स्वरूप सागर में हो रही पानी की आवक पर नजर रखे हुए है। मौसम के मिजाज को देखते हुए सीसारमा नदी से आवक और तेज होने पर स्वरूप सागर के गेट कभी भी खोले जा सकते है।
इधर, फतहसागर के जलस्तर में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। मदार छोटा तालाब के छलकने का क्रम मंगलवार को भी बना रहा।
सड़कों की खस्ता हाल: फिर से शुरू हुए मानसून ने जहां एक तरफ बिजली विभाग की पोल खोली है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम, यूआईटी और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़कों की परते भी उखाड़ दी। पिछले चार दिन से हो रही बारिश से दुपहिया वाहन धारी खासे परेशान है। हर तरफ सड़कों पर खड्डे बने हुए हंै। उनमें पानी भरा हुआ है, जहां से गुजरने पर कपड़ों के खराब होने की पूरी आशंका रहती है। यूनिवर्सिटी रोड, बीएन कॉलेज रोड, उदियापोल रोड, अमल का कांटा, दूधतलाई आदि कई रोड हैं जहां गड्डों की भरमार हैं।

1044_2

हो जायें फिर से जवां, करें फेशियल exercise!! – NICC BEAUTY TIPS

let-your-youth-revive-again-with-facial-exercise1379751363-facial-excersise1

 

 

sweeti-chhabaraऎज बढने के साथ साथ चेहरे पर नूर तो कम होता ही है साथ ही चेहरे की त्वचा ढिली पडने लगती है। त्वचा के कोश उम्र के साथ निस्तेज और निष्क्रिय हो जाते है, लेकिन उचित व्यायाम से ये कोश दोबारा सक्रिय हो सकते है। आइए जानें NICC की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा से कि Exercise से आप त्वचा में कसाव कैसे ला सकती है।

 

 

 

गर्दन के लिए
1379751449-facial-excersise2जमीन या कुर्सी पर सीधी बैठ जाएं। सिर पीछे ले जाकर आसमान की ओर देखें। अपने होंठ बंद रखें और मुंह इस प्रकार चलाएं जैसे च्यूइंगम चबा रही है। आप महसूस करेगी कि आपके गले की और उसके आसपास की मांसपेशियां काम कर रहीं हैं। उनमें खिंचाव महसूस करेगी। इस क्रिया को बीस बार दोहराएं। ऎसा करने से गर्दन की त्वचा में कसाव आएगा।

 

 

डबल चिन के लिए
1379751526-facial-excersise4अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं। आसमान की ओर देखें और मुंह खोलें व बंद करे। आपको ठोढ़ी के पास खिंचाव महसूस होगा। ऎसा 11-16 बार करने से चिन अच्छी हो जाती है।

 

 

 

चेहरे के लिए
1379751574-facial-excersise5सीधी बैठ जाएं अपना चेहरा सामने रखें। होंठ खोलते हुए दांतों को एक-दूसरे पर सटाकर रखें और जब़डों को फैलाएं ताकि आपके दांत जब़डों से अलग होते हुए महसूस हो। एक बार जब़डे को फैलाएं और फिर जब़डों को सिको़डने की कोशिश करे।

 

 

 

जॉ लाइन के लिए
1379751608-facial-excersise6कुर्सी पर सीधी बैठ जाएं। अपना सिर पीछे की ओर ले जाएं और आसमान की ओर देखें। अपने होंठों को बंद रखें और आराम की मुद्रा में रहे। बहुत ज्यादा खिंचाव या कसाव न महसूस करे। अब अपने होंठों को इस तरह सिको़डे और फिर खींचें जैसे आप आसमान को चूमना चाहती है। अपने होंठों को सिको़ड कर मन में दस तक गिनें, फिर आराम की मुद्रा में आएं और अपना सिर वापस सीधा करे। ऎसा पांच बार करे।

माथा, ठोढ़ी और गर्दन के लिए

बेड पर सीधी लेट जाएं। अपना सिर बेड के किनारे पर जमीन की ओर लटकाएं। अब धीरे-धीरे अपना सिर ऊपर उठाएं और दस तक गिनते हुए अपने पंजों को देखने की कोशिश करे। फिर आराम की मुद्रा में आएं और अपना सिर फिर उसी अवस्था में लाएं। इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं।

आंखों के लिए
1379751707-facial-excersise8अपनी आंखों की मांसपेशियों को इस प्रकार टोन करे- अपनी दो अंगुलियों को सिर के इधर-उधर यानी माथे के दोनों किनारों पर रखकर दबाएं और आंखों को तेजी के साथ खोलें-बंद करे। ऎसा कम से कम दस बार करे।

 

 

 

भौंहों के लिए
1379751644-facial-excersise7भौंहों को जितना संभव हो सिको़डे यानी चढ़ाएं जैसे कि आप गुस्सा जाहिर कर रही है। इतना सिको़डे कि आपकी भौंहे आपकी आंखों के ऊपर चढ़ी हुई प्रतीत हों। अब जितना संभव हो सके आंखें खोलें और अपनी भौहों को जितना संभव हो सके ऊपर की ओर खींचें या फैलाएं। यह प्रक्रिया पांच बार दोहराएं।

अरावली में ‘‘3C फॉर प्लेसमेन्ट’’ विषय पर सेमिनार

IMG_0671अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर में २१ सितम्बर को ’’3c फॉर प्लेसमेन्ट’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता करूणेश सक्सेना, प्रोफेसर, फैकल्टिी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज, मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय थे। सक्सेना जी ने विद्यार्थियों को जिन्दगी के बारें में बहुत सारगर्भित बातें बताते हुए कहाँ कि व्यक्ति को जीवन में सीखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जीवन ‘‘सब कुछ सीखने की पाठशाला’’ का ही समानार्थी शब्द है। सक्सेना ने मशहुर मोटिवेटर एवं लेखक कॉवे की किताब ‘‘अति प्रभावशाली व्यक्ति की सात आदतें’’ का उदाहरण लेते हुए बताया कि जीवन में सीखने के लिए तीन चीजें अति महत्वपूर्ण हैं- ज्ञान, कौशल एवं सीखने की अभिलाषा। श्री सक्सेना ने विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के लिए अति उपयोगी ‘‘3 सी- कॉन्सेप्ट, कम्युनिकेशन व कॉन्फिडेन्स’’ पर ध्यान देने को कहा। अन्त में श्री सक्सेना ने अनेक प्रेरणादायी विडियों क्लिपिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया व उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। संस्था की तरफ से श्री प्रकाश बहरानी, इलेक्टिकल हेड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

फुरकान खान के केमरे का जादू ले आया ज़मीं पे जन्नत – Laddakh – the pristine beauty

1185119_459023724204777_935058502_n

11268_100623376630647_2120244_nलेह/उदयपुर । उदयपुर के जाने माने लैण्डस्केप फोटोग्राफर फुरकान खान की कलात्मक फोटोग्राफी से युक्त कॉफी टेबल बुक ‘‘ लद्दाख- दी प्रिस्टाइन ब्यूटी’’ का विमोचन लेह में आयोजित भव्य लददाख समारोह में मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के पर्यटन मंत्री श्री गुलाम अहमद मीर द्वारा किया गया। लददाख समारोह साल में एक बार सितंबर माह में लेह में आयोजित किया जाता है जिसमें देशी और विशेषकर विदेशी पर्यटक भारी संख्या में उपस्थित रहते हैं। यह समारोह वर्ष 1982 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है तथा इसमें लददाख क्षेत्र की समस्त जनजातियों के प्रतिनिधि समूह अपनी विशेष पोशाक में उपस्थित रहते हैं तथा लोक नृत्य प्रस्तूत करते है।
लद्दाख समारोह हर साल सितम्बर माह में मनाया जाता है जिसमें लद्दाख क्षेत्र की सभी जनजातियाँ अपने पारंपरिक परिधान में मौजूद रहती है। फुरकान खान की यह फोटो पुस्तक है लद्दाख के भू-भाग व वहां के निविासियों के बारे में सचित्र जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आवश्यक पठनीय सामग्री भी उपलब्ध करवाती है। हार्ड माउन्ट कवर व 182 पृष्ठों वाली इस पुस्तक में लद्दाख के अप्रतिम सौन्दर्य के विभिन्न आयामों को रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक में लद्दाख के उन पहलुओं को छायाकार की कल्पना व दृश्यों की वास्तविकता के संयोजन के साथ प्रस्तुत किया है जो उस भू-भाग व वहां के निवासियों की विशेषता है। लोकार्पण अवसर पर छाया चित्रों पर विचार व्यक्त करते हुए छायाकार फुरकान खान ने कहा कि हजारों छाया चित्रों में से ऐसे चित्रों का चयन करना जो कि उस भू-भाग की विशेषताएं दर्शाते हों मेरे लिये सरल कार्य नहीं था। अपने विचारों के साथ गहन मंथन तथा स्वयं से ही तर्क-वितर्क करने के पश्चात् अन्ततः लद्दाख के अनूठेपन से संबंधित केवल ऐसे फोटोग्राफ्स का चयन किया गया जो लद्दाख के भू-भाग के लिये विशिष्ट हैं या कम से कम अन्य प्रदेश के निवासियों को जिनकी कम जानकारी है।

1239018_467225493384600_9464902_n
पुस्तक में समाहित फोटोग्राफ्स व उनके कन्टेन्ट्स पर प्रकाश डालते हुए फुरकान खान ने बताया कि वहां की उबड़-खाबड़ परंतु मनोहारी पर्वत श्रृंखलाएं, हिमाच्छादित रास्ते एवं शहर, निरन्तर स्वरूप बदलती प्राकृतिक रोशनी, नीला आकाश,, बादलों से घिरी पर्वत की चोटियाँ, बौद्ध मठ , विभिन्न रंगों वाली खारे पानी की झीलें, मास्क डांस, चंगपा-घूमन्तु जाति की जीवन शैली ऐसी विशेषताएं है जिन्हें इस पुस्तक को बहुआयामी बनाने का प्रयास किया गया है।
यह पुस्तक एक सचित्र यात्रा के रूप में है जो आपको बर्फीली चोटियों, जमी हुई झीलें व नदियों, पिघलते ग्लैशियर तथा यहां के वासियों के जीवन के अनेक रंगों से आपका परिचय करवायेगी। यह आपको वहां के बौद्ध मठों के भीतर ले जायेगी, ‘‘चोमो’’ (महिला भिक्षुक), ‘‘लामो’’ (महिला ओझा), ‘‘छाम’’ (मुखौटा नृत्य) तथा ‘‘घोचक’’ (विशेष पूजा पद्धत्ति) से परिचित होने का अवसर प्रदान करेगी। इसके अलावा यह आपको चंगप्पा जाति के दूरस्थ व एकांत पर्वत क्षेत्र में बनाये गये टेन्ट के दर्शन भी करवायेगी। यात्रा के अंतिम पड़ाव में यह आपको अनूठे शीत मरूस्थल के दृश्यों से आनन्दित करेगी।
लोकार्पण के अवसर पर जम्मू के नगरीय विकास मंत्री श्री नवांग रिगजीन, नगरीय विकास परिषद के काउन्सलर श्री रिगजीन स्पेलबर तथा फुरकान खान के गुरू मुंबई के प्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री शिरीष आर. कराले उपस्थित थे। लेह के उपायुक्त श्री सिमरन दीप सिंह ने इस पुस्तक को अनोखी बताते हुए इसमें सम्मिलित छाया चित्रों की भुरी-भुरी प्रशंसा की। पुस्तक में जम्मू व कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुला ने प्राक्कथन में अपने विचार व्यक्त किये हैं।

1236861_464411810332635_308175806_n

1185618_456710491102767_1233293798_n

भैया जी सुपरहिटः परमिशन नहीं ली तो पंचायत ने रुकवा दी शूटिंग

6454_123उदयपुर. राजसमंद व उदयपुर जिले की सीमा स्थित कैलाशपुरी-रामा मार्ग पर शुक्रवार को रास्ता रोक करवाई जा रही भैया जी सुपरहिट फिल्म की शूटिंग एक घंटे तक रुकवा दी गई। बताया गया कि सुबह कैलाशपुरी-रामा मार्ग पर रास्ता रोककर फिल्म की शूटिंग करवाई जा रही थी।

इसकी सूचना पर रामा पंचायत सरपंच भगवती देवी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शूटिंग रुकवा दी गई। सरपंच का कहना था कि शूटिंग के लिए आयोजकों ने पंचायत की परमिशन नहीं ली। बाद में यूनिट द्वारा पंचायत से स्वीकृति की कागजी कार्रवाई पूरी की। करीब

एक घंटा बाद शूटिंग हो पाई। यहां अभिनेता अरशद वारसी के दृश्य फिल्माए गए।

छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, अब पंहुचा सलाखों के पीछे

0

download (4)उदयपुर. चित्तौडग़ढ़ के एमपी पीजी गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में लेक्चरर को जेल भेज दिया गया है। छात्रा कॉलेज में ही सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। लेक्चरर पिछले एक महीने से छात्रा को अश्लील मैसेज भेज रहा था। जब मामले का खुलासा हुआ तो कॉलेज के कई छात्रों ने लेक्चरर की पिटाई कर दी।

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस लेक्चरर को थाने ले गई। शनिवार सुबह लेक्चरर को एडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एक महीने से कर रहा था मैसेज

कॉलेज में बीएससी सेकेंड इयर की एक छात्रा ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस को शिकायत की थी कि मैथेमेटिक्स का लेक्चरर इशाक मोहम्मद करीब एक महीने से उसे अश्लील मैसेज भेज रहा था।

पहले तो छात्रा ने गुरुजी की बदनामी नहीं करने की सोचते हुए मामले को दबाए रखा, लेकिन मामला बढऩे पर उसने शिकायत की। बात पूरे कॉलेज में हवा की तरह फैल गई। छात्र व अन्य छात्राएं आक्रोशित हुए और लेक्चरर की जमकर पिटाई कर दी।

लेक्चरर कॉलेज से निष्कासित

छात्रा को अश्लील एसएमएस करने वाले लेक्चरर को शनिवार सुबह कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया। वह मूलत:: प्रतापगढ़ के कॉलेज में नियुक्त था, लेकिन डेपुटेशन पर चित्तौडग़ढ़ के कॉलेज में सेवाएं दे रहा था।

भाजपा की चुनावी तैयारी: मंडल वार बैठकों में कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

7382_1stउदयपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की टीम को सक्रिय करने के लिए शनिवार को सुबह से बैठकों का दौर शुरू हुआ।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष चंचल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह सुंदरसिंह भंडारी मण्डल की बैठक अशोक नगर स्थित विद्या निकेतन स्कूल में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल की बैठक आलोक स्कूल, पंचवटी, बडग़ांव और गिर्वा मण्डल की बैठक पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।

बैठकों में संभाग प्रभारी, भीखू भाई और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद थे। भीखू भाई और गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि चुनाव में समय कम है और कार्यकर्ता इसको ध्यान में रखकर तैयारी में जुटे जाए। विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखा जाए कि चुनाव से पहले बूथ स्तर पर दस दस कार्यकर्ताओं की टीम तैयार हो जाए।

उन्होंने ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तरीय टीम के पास बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। इसी जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं ने मन से निभाने की सक्रियता दिखाई तो चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है। बैठकों में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के केंद्र तय, 5 अक्टूबर को हो सकती हैं परीक्षाएं

download (2)उदयपुर। जिला परिषद के मार्फत तृतीय श्रेणी शिक्षकों के प्रथम व द्वितीय लेवल के लिए आवेदन जमा होने के बाद परीक्षा केंद्रों का चयन भी पूरा कर लिया गया है। संभवत: 5 अक्टूबर को यह परीक्षाएं होंगी। जानकारी के अनुसार तृतीय श्रेणी प्रथम लेवल के लिए 6078 ने आवेदन किए हैं।

इनकी भर्ती परीक्षा के लिए 18 केंद्र तय किए गए हैं। इसी तरह द्वितीय लेवल पर 11474 आवेदन मिले हैं, जिसके लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक सामाजिक अध्ययन में 5745 ने, विज्ञान- गणित में 1106, हिंदी में 2558, अंग्रेजी में 688, संस्कृत में 1250 और उर्दू में 127 ने आवेदन किए हैं। इनकी जानकारी जिला परिषद ने सरकार को भिजवा दी है। इसके साथ ही प्रशासन 17752 आवेदनों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तैयारी में जुट गया है।

दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का मामला

download (1)उदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र के गोपा की भागल गांव की एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ दो वर्ष पूर्व उसके साथ दुष्कर्म करने व उन्हें ब्लेकमेल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार गोपा की भागल निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पूर्व वह किसी काम से कानोड़ जा रही थी। उसी दौरान वेली गांव निवासी चुन्नीलाल पुत्र नाथू मीणा ने उसे रास्ते में बात करते हुए बस से उतार दिया। वहां से दोनों पैदल ही गांव की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में चुन्नीलाल ने उसे कुछ खाने को दिया। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। विवाहिता के बेहोश होने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील क्लीपिंग बनाई। क्लीपिंग दिखाकर आरोपी युवक उसे दो साल से ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे परेशान होकर विवाहिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कानोड़ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बाइक चोरी के मामले में दो आरापी गिरफ्तार

Motorcycle-Theft-Bannerउदयपुर। सुरजपोल थाना पुलिस ने शनिवार को मुखबिर के सुचना पर शनिवार सुबह बाइक चोरी, हाइवे लुट, नकबजनी के आरोप में चावण्ड निवासी मनोहर उर्फ मनोज पुत्र लालु मीणा व उसका साथी अंबाला निवासी गुलाव मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें आज न्यायालय में पेश कर रिमार्ड मांगी जाएगी। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर वृताधिकारी दयानंद सारण ने सुरजपोल थाना अधिकारी बोराज ङ्क्षसह, रामनारायण, मोहंमद अतहर, गणेश सिंह, फतहङ्क्षसह, गोविंद सिंह की एक टिम बना कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दे कर आरोपी मनोज व उसके साथी गुलाब मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में दोनों आरोपीयों ने बाइक चोरी, नकबजनी, हाइवे लूट की लगभग २५ वारदातें कबुल करी हैं। आरोपीयों से पुलिस ने अब तक सात मोटर साइकल बरामद कर चुकी हैं। दोनों आरोपीयों को शनिवार न्यायालया में पेश किया जाएगा।