आखिर धरा गया पाखंडी, यौन शोषण के मामले में आसाराम गिरफ्तार

asaram in jailudaipur नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोपों से घिरे आसाराम लाख कोशिश करके भी पुलिस से बच नहीं पाए। देर रात जोधपुर पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि उन्हें जोधपुर ले जाया जाएगा।

आसाराम ने बीमारी से लेकर सत्संग तक हर बहाने से जोधपुर पुलिस टीम से बचने की कोशिश की। जब जोधपुर पुलिस टीम उनसे पूछताछ करने आश्रम पहुंच गई तो आसाराम ने सत्संग शुरू कर दिया। सत्संग में आसाराम ने कहा कि अगर वह जेल जाएंगे तो बड़े-बड़े लोगों की इच्छा पूरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘मेरी गिरफ्तारी होगी तो 4 करोड़ साधकों के दिल भी जेल में होंगे।’ बाद में जब सत्संग समाप्त हुआ तो वह आराम करने चले गए। इस बीच उनके समर्थक लेट गए ताकि पुलिस उन तक नहीं पहुंच सके। मगर, पुलिस टीम अड़ी रही और आखिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम उनका मुंह ढक कर उन्हें अपने साथ ले गई। आसाराम को इंदौर एयरपोर्ट ले जाया गया है। खबर है कि वहां से विशेष विमान के जरिए उन्हें जोधपुर ले जाए जाने की तैयारी है।

इससे पहले शनिवार को दिन भर आसाराम के इंदौर आश्रम में होने को लेकर विरोधाभासी खबरें आती रहीं। सुबह से ही इंदौर पुलिस कह रही थी कि वह आश्रम में नहीं हैं। हालांकि इसी बीच आश्रम में उनके समर्थकों एवं अनुयायियों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई। करीब 7 हजार समर्थकों के इंदौर पहुंचने का दावा किया गया।
पुलिस के सीनियर अधिकारी आसाराम के आश्रम पहुंच गए। कहा जा रहा था कि इंदौर के डीएम भी आश्रम में मौजूद थे। जोधपुर पुलिस की 15 सदस्यीय टीम भी इंदौर पहुंच गई। मगर, आसाराम बीमारी की वजह बताते हुए पुलिस के सामने आने को तैयार नहीं थे। उनके बेटे नारायण साईं ने कहा कि आसाराम कहीं भागे नहीं हैं। वह आश्रम में ही हैं, लेकिन बीमार हैं। जब उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी तो वह जांच में सहयोग करेंगे और खुद पुलिस टीम के सामने हाजिर हो जाएंगे।

मगर, जोधपुर पुलिस टीम मानने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने बीमारी से जुड़ी रिपोर्टें मांगीं। इन रिपोर्टों की जांच के बाद पुलिस टीम ने पाया कि पूछताछ के 5122_00001लिहाज से आसाराम फिट हैं। इसके बाद यह तय हो गया कि आसाराम नहीं बच पाएंगे। टाइम्स नाउ को सूत्रों ने बताया कि आसाराम के खिलाफ पुलिस के पास काफी सबूत हैं और संभावना यही है कि पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

समर्थकों का मीडिया पर हमला
दिन में एक तरफ आसाराम पुलिस को लगातार ठेंगा दिखा रहे थे, तो दूसरी तरफ उनके समर्थक गुंडागर्दी पर उतर आए। जोधपुर में आसाराम के समर्थकों ने आश्रम के बाहर एक न्यूज चैनल की टीम पर हमला बोल दिया और कैमरा तोड़ दिया। पुलिस भी एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। आसाराम के समर्थकों ने चैनल के संवाददाता भवानी सिंह और कैमरामैन की पिटाई की, उसके बाद उनके कैमरे को तोड़ दिया। समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को लात-घूंसों से पीटा। हालांकि बाद में आसाराम के बेटे नारायण साई ने समर्थकों के व्यवहार के लिए मीडिया से माफी मांगी।

30TH_ASARAM_BAPU_B_1566737gपीड़ित लड़की के पिता ने अनशन तोड़ा
उधर शाहजहांपुर में अनशन पर बैठे पीड़ित लड़की के पिता ने आसाराम की गिरफ्तारी के बाद जूस पीकर अपना अनशन तोड़ लिया है। शनिवार को वह आसाराम की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे थे। इंदौर में जोधपुर पुलिस टीम द्वारा आसाराम की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उन्हें इस बात की खबर दी। खबर मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ा। उनका कहना है कि अगर जोधपुर पुलिस को जरूरत महसूस हो तो वह जांच में सहयोग करने दोबारा जोधपुर जाने को भी तैयार हैं।

मस्ती का संगीत, बिंदास अंदाज़ ( post pic )

8844_5th
उदयपुर। मौसम की मस्ती, शालीन लिबास में मुस्कुराती युवाओं की शोखी, गीत-संगीत का सुरूर, डांस के जलवे, दिलकश समां और बी.एन. गल्र्स कॉलेज के बीबीएम विभाग की पार्टी की धूम ने समां रंगीन बना दिया। मौका था फस्र्ट ईयर के लिए उनके सीनियरों द्वारा आयोजित हुई फ्रेशर्स पार्टी का।
कॉलेज की दहलीज पर पहली बार कदम रखने वाली बीबीएम छात्राओं ने अपनी विशेष थीम चेन्नई एक्सप्रेस के साथ जमकर धूम मचाई।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. नटवर लालजी एवं संकाय प्रभारी डॉ. मैना जैन ने अपने अमूल्य शब्दों से वहां मौजूद सभी छात्रों का उत्साह-वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निभा बोहरा ने डॉ. चित्रा शेखावत, श्रीमती शुभी धाकड़ एवं सुश्री तनु श्री हिरण के अतुलनीय सहयोग द्वारा संपन्न किया।
अंत में विभागाध्यक्ष डॉ रजनी अरोड़ा ने मिस फ्रेशर्स, डॉ चित्रा शेखावत ने प्रथम रनर अप, श्रीमती शुभी धाकड़ ने दूसरे रनर अप को और सुश्री तनु श्री हिरण ने मिस पन्चवेलिटी को सम्मानित किया।

 

8815_1st 8821_2nd 8827_3rd 8854_6th 8863_7th 8873_8th 8882_9th 8891_10th 8900_11th 8908_12th 8918_13th 8927_14th 8943_16th 8952_17th

नाबालिग के साथ दुष्कर्म , अश्लील क्लिप बना बदनाम करने की धमकी

12उदयपुर, बैवा ने युवक एवं उसके माता पिता के खिलाफ़ नाबालिग पुत्री को बहला फूसला कर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डांगीयों का गुडा निवासी बैवा ने न्यू भूपालपुरा निवासी जगदीश पुत्र कन्हैयालाल डांगी, उसकी मॉ गीता एवं पिता कन्हैयालाल के खिलाफ़ मामला दर्ज करवाया। कि मई १३ दोपहर के समय पुत्री डांगीयों का गुडा से लोयरा की तरफ जा रही थी। इस दौरान आरोपी जगदीश उसे बहला फूसला कर बाइक पर बिठा कर अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। ८-१० दिन बाद भागने का प्रयास करने पर आरोपी गीता व कन्हैयालाल ने उसे मारपीट कर नहीं जाने दिया। घर लौटने पर पुत्री को उसकी तैयार की गई अश्लिल क्लिपींग लोगों को बता कर बदनाम करने की जगदीश ने धमकी दी। इधर तलाश करने पर ढाई माह बाद भी पुत्री का पता नहीं चलने पर सुखेर थाना पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। २७ अगस्त को मोका मिलने पर पुत्री आरोपियों के चंगुल से निकल कर घर पहुच कर आप बीती बताई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पति करता रहा भांग के नशे में अप्राकृतिक मैथुन

DomesticViolenceउदयपुर, गोगुन्दा निवासी एक युवती ने अपने मुह बोले भाई निशांत व् उसके साथी भेरुलाल व् पदरा पर पर आरोप लगाया है कि इन्होने मध्यस्तता कर उसकी शादी प्रकाश नामक युवक से करवादी जो शादी के बाद रोज रात को भांग पीकर आता और रात में अप्राकृतिक मैथून करवाता एवं अश्लील हरकते करता। इसका विरोध करने पर आरोपी प्रकाश ने बताया कि शादी कराने के एवज में निशांत व उसकी पत्नी को ३ लाख रूपये नकदी दी है। इस संबंध में संपर्क करने पर आरोपी निशान्त ने पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मां, ये आसमान हमेशा काला क्यों दिखता है’

0

चीन में छह वर्षीय एक बच्चे की दोनों आंखें निकाल लेने का मामला सामना आया है.

130828100358_china_boy_464x261_afp_nocredit

पुलिस को इस बारे में एक महिला पर शक है जिसके बारे में जानकारी देने के लिए लाखों के इनाम की घोषणा की गई है.
क्लिक करें चीन के शांक्सी प्रांत के फेंग्ज़ी में यह घटना उस समय हुई जब बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर गया था.

कई घंटों तक लापता रहने के बाद जब बच्चा माता पिता को मिला तो उसकी आंखें निकाली हुई थीं और वो खून से लथपथ था.

फ़िलहाल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. चीन की पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख युआन यानी लगभग सवा 11 लाख रुपए के इनाम की पेशकश की है.

अंग तस्करी हो सकती है वजह ?

चीनी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बच्चे के माता-पिता किसान है. उसकी माँ ने कहा है, ”मेरे बेटे ने मुझे बताया कि जब वह घर के बाहर खेल रहा था उसी वक़्त एक महिला ने उस पर हमला कर दिया.”
पुलिस को घटनास्थल से बच्चे की आँखें मिली हैं लेकिन शुरुआती स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक आँखों के कॉर्निया लापता हैं जिससे ये घटना के अंगों की तस्करी से भी जुड़ी हो सकती है.

लेकिन पुलिस का कहना है कि बच्चे के कॉर्निया लापता नहीं थे और वो इस घटना के पीछे की वजह को जानने की कोशिश कर रहे हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, “हम इस पर काम कर रहे हैं, इसीलिए अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं कि इसके पीछे क्या वजह थी.”

‘आसमान काला क्यों है’

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की हालत स्थिर है लेकिन वो अब देख नहीं पाएगा.

एक चीनी अखबार में बच्चे के चाचा का बयान छपा है जिसके अनुसार, “वो पूछता है कि आसमान हमेशा काला क्यों दिखता है.. और अब तक सवेरा क्यों नहीं हुआ है. हम सिर्फ उसे इतना ही बताते हैं कि उसकी आंखों में चोट गई है और कुछ दिन पर उन पट्टी बंधी रहेगी.”

वो आगे कहते हैं, “उसके सवालों का जवाब देना बहुत मुश्किल हो रहा है. ये सबसे दर्दनाक बात है.”

अध्यापक अभिभावक मिलन समारोह

1185156_557616544286079_2042346751_n
को एम.के. जैन क्लासेज में अध्यापक-अभिभावक मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसके मुख्य अतिथि साहनी सा. (सिंध विद्या मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष), गिरिराज जी पाहुजा , (सिंध विद्या मंदिर ट्रस्ट – उपाध्यक्ष),एवं रमेष भूटानी . (नवभारत सीनियर सैकण्डरी विद्यालय के प्राचार्य) थे । सभी अभिभावक गण ने विशय अध्यापक एवं विभागाध्यक्ष से अपने बच्चों की उन्नति के बारे में विचार विमर्ष किया । कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किये गये । जिसमें छात्र लक्ष्य से किर्तेष मेनारिया एवं छात्र लक्ष्य से वैषाली वारी को अधिकांष बार में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया, साथ ही सर्वाधिक अनुषासित एवं 100
प्रतिषत उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया । डॉ. एम.के. जैन द्वारा किये जा रहे सर्वोत्तम प्रयासों से अभिभावकों को अवगत कराया । विद्यार्थियों को प्रेरणास्पद वचनों द्वारा लगातार परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं
सम्पूर्ण के स्टाफ सदस्यों का परिचय करवाया ।साहनी सर द्वारा आर्षीवचन दिये गये । प्राचार्या महोदया डॉ. ऋतु वैश्णव द्वारा
धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।
1239634_557612570953143_420825523_n

सुंदरता को बढाएं घरेलू नुस्खों से – NICC BEAUTY TIPS

NICC Director, Sweeti Chhabra
NICC Director, Sweeti Chhabra

हर नारी के लिए खूबसूरती आभूषणों से भी बढकर होती है, इसलिए सुंदरता और स्त्री को एक-दूसरे से कभी अलग नहीं किया जा सकता। हर स्त्री सिर से लेकर पांव तग खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि कई बार जरा सी अनदेखी आपकी सुंदरता छीन लेती है। इसलिए अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए स्किन पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि बढती उम्र पर भी परदा पड जाए। वो कैसे! आजमाएं आइये जानते हैं- NICC की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा के घरेलु नुस्खों से

 

 

 

 

2स्किन के अनुसार आप घरेलू पैक बनाएं जैसे- 4-5 स्ट्राबेरी को कद्दूकस करके एक बडे चम्मच मटे या फिर स्टार्च के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे शुष्क स्किन में जान आ जाएगी।

 

3

 

 

 

आपकी स्किन कैसी है। मतलब अगर आपकी स्किन शुष्क है, खिंची-खिंची, निस्तेज और बेजान नजर आती है तो अपने चेहरे की क्रीमयुक्त क्लींजर से साफ करें। अगर त्वचा सामान्य है व अधिक तैलीय व शुष्क है तो क्लींजिंग क्रीम से स्किन को साफ करें। यदि स्किन मिली-जुली है मतलब तैलीय व शुष्क का मिश्रण है तो खास क्लींजर व वाटर बेस्ड मॉइराइजर का प्रयोग करें।

 

 

 

4

 

 

 

यदि स्किन तैलीय यानी सामान्य से ज्यादा चमक है तो हल्के लिक्वड क्लींजर से चेहरा कई बार धोएं या फिर अल्कोहल युक्त एस्ट्रीजेंट का यूज करें।

 

 

5

 

 

 

एक बडे चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक बडा चम्मच पुदीने का चूर्ण व दही मिलाकर अच्छी तरह से पुट लें फिर इसे आधे घण्टे के लिए रख दें और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। सूखी स्किन को राहत मिलेगी।

 

6

 

 

 

 

स्किन संवेदनशील है मतलब एलर्जी धूल, धूप से जल्दी खराब होती है तो ऎसे क्लींजर का प्रयोग करें जो सुगंधरहित और हाइपोएलर्जेनिक हो। एक बडे चम्मच दही में एक अण्डे की सफेदी और एक बडा चम्मच शहद मिला दें और लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। फिर सूखने पर धो लें, मिली जुली स्किन के लिए पैक अच्छा है।

छात्र संघ चुनाव का घमासान की कहानी राम-लखन के केमरे की जुबानी

छात्र संघ चुनाव के दिन भर की कहानी मददगार के फोटो जर्नलिस्ट राम सिंह और लखन शर्मा के कमरे से। ……..

 

DSC_0247

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय सहित सभी संगठक महाविद्यालयों में शनिवार सुबह आठ से एक बजे तक मतदान हुआ और शाम चार बजे से आठ बजे तक मतगणना हुई । मतदान के दौरान सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय गेट पर छात्रों और प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था।मुख्य रूप से तीनों संगठनों के समर्थक वोटिंग होने से रिजल्ट के रूझा आने तक कोलेजों व् यूनिवर्सिटी गेट के बहार जमे रहे , पुलिस जाप्ता सुबह से लवाजमे के साथ सभी कोलेजों व् यूनिवर्सिटी में तैनात था।साइंस कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में दोपहर एक बजे तक तीनों उम्मीदवारों के समर्थक जुटे रहे और आखरी एक मिनट तक भी वोटरों को लेकर आते रहे।शाम को सभी समर्थक यूनवर्सिटी गेट पर जुट गए |

DSC_0208
लग्जरी कारों में वोटर पहुंचे: कॉमर्स कॉलेज और साइंस कॉलेजों में वोटरों को लाने-लेजाने के लिए तीनों संगठनों के समर्थकों की बड़ी-बड़ी लग्जरी कारें दौड़ती रही और छात्र-छात्राओं को कॉलेजों तक लेकर आती रही, छात्राओं के लिए स्पेशल बड़ी गाडिय़ां लगाई गई, जो उनको घर से लाने और ले जाने तक की जिम्मेदारी निभाती रही।

पल पल माहोल बदलता रहा : जैसे ही छात्र संघ चुनावों का परिणाम आता रहा वैसे वैसे बहार समर्थकों की भीड़ जुटती रही सुबह से पहला परिणाम जब एबी वि पि के पक्ष में आया तो गेट के बहार भरी संख्या में एबी वीपी के समर्थक जुट गए और ढोल नगाड़ों के साथ नारे बाजी करने लगे लेकिन धीरे धीरे जब अन्दर के रुझान बहार आये तो सी एस एस के समर्थकों की भीड़ बढती गयी |

DSC_0233

 

दीदी और भैया: कैंपनिंग के लिए खड़े छात्र व संगठन के पदाधिकारी फस्र्ट ईयर की छोटी छोटी छात्राओं को बड़ी दीदी, बड़ी दीदी करके संबोधित करते रहे, और छोटे-छोटे छात्रों को बड़े भैया बनाकर अपने कंधे पर बैठकर सैर कराने की बात करते हुए अपने पक्ष में वोटिंग के लिए निवेदन करते दिखे। फस्र्ट ईयर के छात्रों में सबसे अधिक मतदान का जोश दिखा। आटर््स कॉलेज में तो कई छात्रों ने बाहर गांव से आकर भी मतदान किया।
निशक्त छात्रों को भी लाया गया: निशक्त अपाहिज छात्रों को भी समर्थक गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक ले गए और मतदान कराया।
हर तरफ प्रचार सामग्री: आटर््स कॉलेज से कॉमर्स कॉलेज तक रोड पर हर तरफ प्रचार सामग्री बिखरी पड़ी दिखाई दी। मतदान केंद्रों के बाहर तो यह स्थिति है कि जमीं पर पड़े पर्चों की वजह से रोड नहीं दिखाई दे रही है। कई प्रत्याशियों ने अपने नाम के टी शर्ट, बिल्ले, टोपियां भी समर्थकों को बांटी थी, जो समर्थक पहने हुए घूम रहे थे और प्रचार कर रहे थे।

DSC_0198

 

DSC_0198 DSC_0189

 

बड़े नेताओं ने भी मोर्चा संभाला: भाजपा और कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेता सुबह से माहौल पर नजरें जमाए हुए हैं। कई नेता तो मौके पर भी आकर छात्रों को उत्साहित करते दिखाई पड़े। बड़े पदाधिकारी टेलीफोन से जानकारी लेते रहे। पुराने सभी छात्र नेता और पूर्व अध्यक्ष भी सुबह से कॉलेज के बाहर जमे रहे। भाजयुमो ने कमान पूरी तरह संभाल रखी और अध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री व उपाध्यक्ष लवदेव बागड़ी सहित कई कार्यकर्ता कॉलेजों के चक्कर काटते रहे।
पुलिस छावनी बने कॉलेज और यूनिवर्सिटी : पिछले दिनों हुई छात्रों की झड़प को देखते हुए पुलिस ने सभी कॉलेजों के बाहर और अन्दर के परिसर को वोटिंग शुरू होने से लगा कर मतदान ख़त्म होने तक पुलिस छावनी बना दिया गया था। सभी अधिकारी सुबह से मौके पर मोजूद थे। कॉमर्स और साइंस कॉलेज के मुख्य द्वारों तक भी छात्रों को नहीं पहुंचने दिया। जितने भी समर्थक थे। उन्हें कॉलेज गेट से दूर रखा गया। शाम को ऍफ़ एम् एस कोलेज में अध्यक्ष की मतगणना के दौरान अन्दर अतिरिक्त जिला कलेक्टर यासीन पठान और बाहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित सभी थानों के थाना अधिकारी और डिप्टी आखरी तक मौजूद रहे उधर विश्वविद्यालय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और मतदान केंद्र तक वोटर छात्रों के अलावा किसी और को नहीं जाने दिया गया।

 

_DSC0083 DSC_0177 DSC_0184 DSC_0196 DSC_0198 DSC_0202 DSC_0204 DSC_0208 DSC_0211 DSC_0216 DSC_0230 DSC_0231 DSC_0233 DSC_0247 DSC_0252 DSC_0256 DSC_0260 DSC_0262 DSC_0267 DSC_0272 DSC_0277 DSC_0278 DSC_0280 DSC_0285 DSC_0291 DSC_0298 DSC_0300 DSC_0301 DSC_0306 DSC_0310 Untitled-1

MLSU के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर अमित पालीवाल काबिज़

_DSC0125
छात्र संघ चुनाव
सीएसएस के अमित पालीवाल 648 मतो से विजयी
चुनाव में तीनों संगङ्गनो में रही कांटे की टक्कर

DSC_0290उदयपुर, मोहन लाल सुखाडियाविश्व विद्यालय एवं महाराणा प्रताप कृषि विश्व विद्यालय में शनिवार को 18 वे छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव के दौरान नये विद्यार्थियों में मतदान के प्रति रूझान कम देखा गया। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय केन्द्रीय छात्र संघ के चुनाव में छात्र संघर्ष समिति के प्रत्याशी अमित पालीवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी जितेन्द्रसिंह शक्तावत को 648 मतों से परास्त किया वहीं एन एस यु आई प्रत्याशी श्रीकांत श्रीवास्तव 544 वोटों में ही सिमट गया।
शनिवार को सम्पन्न मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय केन्द्रीय छात्र संघ के चुनाव में छात्र संघर्ष समिति के प्रत्याशी अमित पालीवाल ने विजयी पताका फहराते हुए विद्यार्थी परिषद एवं एन एस यू आई को शिकस्त दे दी। पालीवाल को 2434 मत मिले जबकि विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी शत्त*ावत को 1786 मतों पर संतोष करना पडा। इस दौर में एन एस यु आई को करारी हार का मुंह देखना पडा जहां उसका प्रत्याशी श्रीवास्तव मात्र 544 वोटों में ही सिमट गया।
उपाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में विद्यार्थी परिषद की सुरभि जैन 434 मतों से विजयी हुई जबकि महासचिव पद पर एन एस यू आई की सुधा जाट ने परचम लहराया वहीं संयुत्त* सचिव पद पर विद्यार्थी परिषद का प्रत्याशी सुनिल कल्याणा 1068 मतों से विजयी हुआ।
कला महाविद्यालय: यहां पर एन एस यू आई प्रत्याशी प्रिंस चौधरी अध्यक्ष पद पर 686 मतों से विजयी हुआ जबकि महासचिव पद पर सिद्घार्थ सोनी ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रप्रकाश मेघवाल एवं संयुत्त* सचिव पद पर केसरसिंह देवडा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।
वाणिज्य महाविद्यालय: वाणिज्य महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर निर्दलीय मयूर ध्वजसिंह ने 142 मतों से जीत दर्ज की। मयूर को 786 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी निशांत शर्मा को 644 मतों पर संतोष करना प$डा। उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश मेनारिया तथा महासचिव पद पर अविनाश यादव विजयी हुए। संयुत्त* सचिव पद पर गौरव सालवी निर्विरोध चुनेे जा चुके है।
विधि महाविद्यालय: विधि महाविद्यालय में अक्षय कुमार राणावत अध्यक्ष पद पर विजयी रहे राणावत को 234 मत मिले जबकि इसके निकटतम प्रत्याशी सूर्य सिंह बाघेला को 144 मत मिले इस प्रकार राणवत 85 मतों से जीते। यहां पर उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र रावत, महासिचव पद पर निधी तिवारी तथा संयुत्त* सचिव पद पर डालचन्द पूर्व मे ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।
विज्ञान महाविद्यालय: रोहित सुथार ने 53 मतों से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। बी एन महाविद्यालय में राजदीप सिंह राणावत तथा मीरा कन्या महाविद्यालय में अंजलि भाणावत अध्यक्ष चुनी गई।

DSC_0285
इसी प्रकार महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्रसंघ के चुनाव में राजस्थान कृषि महाविद्यालय के किशनलाल नागा अध्यक्ष चुने गये। जबकि महासचिव पद पर सीटीएई की रूचिका जैन एवं संयुत्त* सचिव पद पर सीडीएएप*सीटी की हर्षिता जैन विजयी रही।

गुरु नानक कोलेज की छात्राओं का विजयी जुलुस

3003_d

उदयपुर. गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को निर्वाचित छात्रसंघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह पाहवा और अध्यक्ष मोहिंदर पाल सिंह लिखारी ने छात्राध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के चुने हुए महिला पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला। वाहन पर सवार छात्राओं ने पूरे शहर का चक्कर लगाया। दिल्ली गेट, सूरज पोल, बापू बाजार और गुलाब बाग होते हुए शहर के प्रमुख चौराहों से जुलूस गुजरा।

छात्रसंघ परामर्श दाता अनिल चतुर्वेदी ने बताया की समारोह से पूर्व प्राचार्य प्रो. एन. एस. राठौड़ ने अतिथियों और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया।

निर्विरोध नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष स्नेहा बागड़ी, उपाध्यक्ष अनमोल डेम्बला, महासचिव मिताली भवनानी, वित्त सचिव वंदना गुर्जर, सांस्कृतिक सचिव अलका श्री देवड़ा, क्रीड़ा सचिव महक सनाढ्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

2984_b 2127_2nd 2975_a