तोगड़िया हो या आसाराम क़ानून सबके लिए बराबर है
उदयपुर ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आसाराम बापू को कोई वीआईपी सुरक्षा नहीं दी गई है। पुलिस जाब्ता इसलिए लगाया गया, ताकि आसाराम के समर्थक कानून व्यवस्था को न बिगाड़े। आसाराम बापू के साथ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। पहले डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने भी कहा था कि अगर राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, तो राजस्थान में आग लग जाएगी, लेकिन उन्हें भी गिरफ्तार किया गया और १२ दिन जेल में रखा गया। तोगडिया हो या आसाराम कानून सबके लिए बराबर है । जिसने अपराध किया है वह सजा भुगतेगा
कांग्रेस में मनभेद नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी में मतभेद के सवाल पर कहा कि पार्टी में किसी के भी बीच में कोई मनभेद नहीं है। हां मतभेद तो होना ही चाहिए, ताकि चर्चाएं हो और ज्यादा से ज्यादा विचार-विमर्श हो, ताकि जनता के लिए श्रेष्ठ काम किया जा सके। उन्होंने डॉॅ. सीपी जोशी की तरफ देखते हुए कहा कि हम सब एक है।
तोगड़िया हो या आसाराम क़ानून सबके लिए बराबर है
उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच, गणेश जी के दूध पिने जैसा भ्रम – मुख्यमंत्री
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना, मात्र वैसी ही अफवाह है, जैसी गणेशजी की मूर्तियों के दूध पीने की उड़ी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यह अफवाह उड़ाई गई है। यह जांच का विषय है कि ऐसी अफवाह किसने और क्यों उड़ाई। मुख्यमंत्री गहलोत ने आज सुबह डबोक एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि निकट भविष्य में उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना संभव नहीं है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच को लेकर न तो सरकार की तरफ से कोई प्रस्ताव भेजा गया, न ही कानून मंत्री और चीफ जस्टिस के पास कोई प्रस्ताव भेजा गया। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें क्यों उड़ी? किसने वकीलों को गुमराह किया? ये कोरा एक षडयंत्र है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वकील बार-बार हड़ताल करते हैं, जिससे जनता को परेशानी होती है। वकील हर बात पर हड़ताल का रास्ता अपनाते हैं, जो गलत है। वकीलों को हड़ताल की बजाए बातचीत का तरीका अपनाना चाहिए, जिससे समस्या का समाधान हो सके। उनको चाहिए कि वे अपनी बात तरीके से रखे।

आज सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत, महेंद्रजीतसिंह मालवीया, खेलमंत्री मांगीलाल गरासिया डबोक के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से ये सभी नेता सलूंबर के लिए रवाना हो गए। ये सभी नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 11 सितंबर को सलूंबर में होने वाले आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करने के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे।
मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी से मिलने के लिए एयरपोर्ट पर काफी संख्या में कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी पहुंचे। श्री गहलोत के एयरपोर्ट के बाहर आते ही अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए और लालसिंह झाला के समर्थकों ने लाल सिंह झाला के जिंदाबाद के नारे लगाए, तो सीपी जोशी जिंदाबाद के नारे भी लगे। शहर से केके शर्मा के नेतृत्व में जो प्रतिनिधि मंडल आया, उसमें रियाज मोहम्मद, रसीद खान आदि ने आने वाले विधानसभा चुनाव में केके शर्मा को टिकिट देने की मांग की। उधर लालसिंह झाला के समर्थकों ने भरपूर शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट आने वालों में वीरेंद्र वैष्णव, त्रिलोक पूर्बिया, रूपकुमार खुराना, मधु मेहता, चंदा सुहालका, देवकीनंदन काका, दरियावसिंह चूंडावत, गोपाल नागर, पंकज शर्मा, केके शर्मा, अजय पोरवाल, मोहम्मद अयूब आदि थे।
मैडम क्या नहाने के बाद कपड़े नहीं पहनती हो
महिला रेजिडेंट डॉक्टर को अपमानित करने का मामला दबाने का प्रयास
राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर जांच कमेटी गठित
उदयपुर। आज महिलाओं के मान सम्मान की बात और गरिमा की बात हर कोई करता है। सरकार हो या आम आदमी महिलाओं के साथ ज्यादती होते ही सब एक कतार में खड़े होकर महिला के प्रति सहानुभूति पेश करते है। सब उस महिला के साथ होने का दावा करते है। लेकिन हकीकत इससे कही कोसों दूर है। महिला को अपनी गरिमा की लड़ाई खुद अकेले ही लड़नी पड़ती है। और यहाँ संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पिछले 10 दिन से ऐसा ही हो रहा है। एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर अपने एच ओ डी द्वारा सबके सामने अभद्र और अश्लील टिपण्णी करने के खिलाफ अकेले ही लड़ रही है।
यहां सरकारी एमबी अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर से अभद्रता करके उसे अपमानित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि इसे दबाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मजबूरी में क्रवूमन्स हरेशमेंट जांच कमेटीञ्ज का गठन किया है। इस कमेटी में डॉ. चंद्रा माथुर, डॉ. मेघश्याम शर्मा, डॉ. मधुबाला चौहान और मधु सरीन को मनोनीत किया गया है। कमेटी ने अभी जांच शुरू नहीं की है। मामले की गंभीरता यह है कि आरोप साबित होने के आरोपी को धारा ३५४ (ए) के तहत पांच साल की सजा हो सकती है। महिला रेजिडेंट डॉक्टर पिछले दस दिन से अपने आत्म-सम्मान के लिए लड़ रही है, लेकिन सभी अधिकारी उसको दबाने में लगे हैं। यहां तक की एचओडी और प्राचार्य के दबाव के कारण सहयोगी डॉक्टरों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। इस बीच महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने इस संबंध में राज्य महिला आयोग, एसपी उदयपुर और हाथीपोल थाने में एचओडी के खिलाÈ शिकायत दर्ज कराई है।
मोबाइल कॉल की रिकार्डिंग, Èिर भी कार्रवाई नहीं
डॉ. विभा चौधरी ने इस घटना के बाद उस पर बनाए जा रहे दबाव के चलते उसे किए जा रहे कॉल की रिकार्डिंग कर रखी है, जिसकी उसने सीडी भी बनाई है। इतने साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद भी जांच कमेटी अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सीडी में स्वयं डॉ. गोयल का कॉल भी रिकार्ड है, जिसमें वे डॉ. विभा से कह रहे हैं कि उन्होने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। सीडी में बाल चिकित्सालय के एक और सीनियर डॉक्टर लाखन पोसवाल ने भी पीडि़ता को कॉल कर समझाने और मामले को शांत करने की बात कहीं है।
क्या है मामला
बाल अस्पताल के एचओडी डॉ. सुरेश गोयल 24 अगस्त को आईसीयू के राउंड पर थे, तब उसके साथ उनके करीब सात रेजिडेंट छात्र-छात्राएं भी थी। इस दौरान डॉ. गोयल ने रेजिडेंट डॉक्टर विभा चौधरी से वेंटिलेटर के रखरखाव और मरीज की ब्रीथिंग सर्किट के बारे में पूछताछ की। हालांकि उक्त मरीज चौधरी के देखरेख में नहीं था, Èिर भी एचओडी का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि शायद स्ट्रेलाइजेशन के लिए गई होगी। इस पर डॉ. गोयल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा की क्रक्रमैडम जब नहाने जाती हो, तो कपड़े लेकर नहीं जाती क्या?, नहाने के बाद कपड़े नहीं पहनती हो क्या?, बिना कपड़ों के ही दो दिन तक घूमती रहती हो।ञ्जञ्ज ये बात उन्होंने सभी साथी रेजिडेंट और मरीजों के सामने कही। डॉ. गोयल के जाने के बाद साथी रेजिडेंट डॉ. विभा चौधरी का मजाक उड़ाने लग गए कि क्रक्रक्या बाथरूम के बाहर बिना कपड़ों के आती हो?ञ्जञ्ज
महिला आयोग से शिकायत
डॉ. विभा चौधरी ने इस संबंध में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके कौशिक, महिला आयोग, एसपी उदयपुर और हाथीपोल थाने में शिकायत की है। दूसरी तरÈ सीनियर डॉक्टर, रेजिडेंट डॉक्टर व अन्य अस्पताल स्टॉÈ डॉ. विभा का साथ देने के बजाय मामला दबाने के प्रयास कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. कौशिक ने आठ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, तो जांच कमेटी की अध्यक्ष अभी तक जांच ही कर रही है। बाकी विभाग के सीनियर डॉक्टर पीडि़ता पर लगातार दबाव बनाने में लगे हुए है कि वह इस मामले को उठा ले। यहां तक की घटना के वक्त मौजूद साथी रेजिडेंट ने भी एचओडी के दबाव में आकर अपनी साथी से पल्ला झाड़ लिया और ऐसी किसी घटना के होने से इनकार कर दिया है।
: हमने जांच कमेटी बैठा दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के बारे में सोचा जाएगा।
-डॉ. एसके कौशिक, प्राचार्य आरएनटी मेडिकल कॉलेज
: मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हंै। मैंने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया, जो सीडी बनाई गई है, वो बिलकुल झूठी है और उसको एडिट किया गया है।
-डॉ. सुरेश गोयल, एचओडी, बाल अस्पताल
: डॉ. विभा ने सारे काम अकेले ही कर लिए हैं। उन्हें पहले रेजिडेंट बोर्ड के सामने अपनी शिकायत रखनी थी, वे सलाह मशविरा करती, तो Èिर जो उचित होता, वो एक्शन लिया जाता। अब तो इन सबकी जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
-डॉ कप्तानसिंह, अध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टर एसोशियेशन
इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजिया की कला को श्रीजी ने सराही

उदयपुर, महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर, कला मित्र संगम एवं अरण्यावास द्वारा आयोजित इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजिया-2013 की प्रदर्शनी कलाकारों के निवेदन पर मंगलवार को एक दिन और बढ़ा दी गई। स्थानीय सिटी पैलेस स्थित जनाना महल की कला दीर्घा में लगी इस प्रदर्शनी को देखने मंगलवार को भी अनेक कलाप्रेमी पहुंचे।
फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि प्रदर्शनी में 40 से अधिक कृतियों को लगाया गया। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कलाकारों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि उदयपुर जैसे पर्यटन नगरी में इतनी तादाद में कलाकारों का आना एवं यहां की शांत वादियों में समय गुजारना कला के संरक्षण, संवद्र्धन का ही परिणाम है।
प्रदर्शनी में ख्यातनाम चित्रकार ज्योति भट्ट, बड़ौदा, प्रो. परमजीत सिंह, नई दिल्ली, प्रो. सुरेश शर्मा, उदयपुर, महेन्द्र कडिया, अहमदाबाद, जय जरोटिया, दिल्ली, शब्बीर हसन काजी, जयपुर, विद्या सागर उपाध्याय, जयपुर, पी.डी. धुमल, बड़ौदा, एम.एल. वर्मा, उदयपुर, युसुफ, भोपाल, विलास शिन्दे व जीवनसुख शिंदे, मुंबई, जमाल अहमद, बांग्लादेश, मोना राय, दिल्ली, क्रिस्टीना टानीगुची, फिलीपींस, दिनेश कोठारी, उदयपुर, इनग्रिड पिटजर, जर्मनी, ईब्राहिम गजाला मिश्र, नसीम अहमद, उदयपुर, के.डी. लक्ष्मण, श्रीलंका, संतोष मोरे, मुंबई ने अपनी विशिष्ट शैली में चित्रण किया।
‘आइस – द सिटी क्रॉल‘ के ऑडिशंस 15 को उदयपुर में
उदयपुर । कहते हैं कि खूबसूरती देखने वालों की आंखों में होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आइस अपनी तरह का एक अनूठा रियलिटी शो लेकर आने वाला है। इस शो के जरिए ‘हॉट‘ शब्द की नई परिभाषा तैयार होने जा रही है। इस शो को नाम दिया गया है: ‘आइस – द सिटी क्रॉल‘। में इस रियलिटी शो के ऑडिशंस संडे, 15 सितंबर 2013 को भैरवगढ़ पैलेस, उदयपुर में सुबह 10 बजे से होंगे।
इस शो में जहां आपको यंगस्टर्स का जबर्दस्त जोश देखने को मिलेगा, वहीं इसमें हैरान कर देने वाला रोमांच भी होगा। जाहिर है, अपनी इन खूबियों के चलते शो आपके टीवी रुटीन में एक नई ताजगी भर देगा। दरअसल इस शो में सिलेब्रिटीज एक खास लड़की की तलाश के लिए देश के 13 शहरों की यात्रा करेंगे। यह सफर बस या फिर एयर ट्रैवल के जरिए होगा और इस सफर का मकसद होगा सबसे ‘हटकर और हॉट‘ लड़की तलाश करना। इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के अलावा और भी हैरान कर देने वाली चीजें होंगी और इसकी शुरुआत जल्दी ही चैनल वी पर होने वाली है।
बहरहाल, ‘द सिटी क्रॉल‘ की बस में अलग-अलग फील्ड की हस्तियां ट्रैवल करेंगी। इस सफर में यूथ आइकॉन डीजे सुमित सेठी, के साथ देश की लड़कियों के दिलों की धड़कन, सूर्यवीर अपने बैंड अहसास के साथ शामिल होंगे। ये परफॉर्म करने के साथ कंटेस्टेंट्स के टेलंट को जज भी करेंगे। अपनी तरह के पहले इवेंट की होस्ट होंगी वीजे सुपर्णा, यला और चमेली। और हां, इस शो में जान डालने के लिए कई सरप्राइज गेस्ट्स भी शामिल होंगे।
यह शो अपनेआप में अलग इसलिए होगा, क्योंकि इस रियलिटी शो के जरिए पहली बार कई नामी सिलेब्रिटीज का काफिला ‘हॉटेस्ट गर्ल‘ की तलाश में निकलेगा। ये लोग पूरे देश के कई शहरों में जाएंगे और हर शहर की नामी जगहों पर अपनी कंटेस्टेंट्स की तलाश में निकलेंगे। इनको एक स्पेशल लड़की की तलाश होगी और उसी के लिए इस शो को यूनीक तरीके से तैयार किया गया है। इसे जीतने के लिए लड़कियों को अपना कॉन्फिडेंस और अपनी ऐसी स्किल्स दिखानी होंगी कि वे भीड़ में खुद को अलग साबित कर पाएं। दूसरे शब्दों में कहें, तो ‘आइस – द हॉटेस्ट गर्ल ऑफ इंडिया‘ के पास खूबसूरती, दिमाग, चुस्ती, चार्म और हाजिरजवाबी जैसे गुण तलाशे जाएंगे।
इस शो के लिए ऑडिशन 4 सितंबर 2013 से शुरू होंगे। पहला ऑडिशन गुवाहाटी में होगा और इसके बाद दिल्ली, पुणे, चंड़ीगढ़, लुधियाना, जयपुर, उदयपुर, इंदौर, नागपुर, हैदराबाद, मुंबई, भुवनेश्वर और गोवा में ऑडिशंस लिए जाएंगे। कुल मिलाकर 13 शहरों में हॉटेस्ट गर्ल की तलाश होगी। ऑडिशन के बाद हर शहर में आफ्टर पार्टी भी रखी जाएगी। ‘आइस फ्रीज‘ के नाम से यह पार्टी हर शहर में धूम मचाने वाली साबित होगी।
ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी खास पहचान रखने वाली और आइस की ब्रैंड एंबेसेडर मलाइका अरोड़ा खान भी इस शो में अपना जलवा बिखेरेंगी। वहीं, फाइनल कंटेस्टेंट्स को रमोला बच्चन के ग्रूमिंग सेशन मिलेंगे। इन लड़कियों के फोटो शूट करेंगे जाने-माने फोटोग्राफर हैदर खान। जाहिर है, उनकी आर्ट से यह शो जानदार रहने वाला है। वहीं, चक दे फट्टे और ओए लकी लकी ओए से चर्चा में आए ध्रुव ढल्ला ने शो के लिए खास जिंगल तैयार किया है। जहां तक शो को जज करने वालों की बात है, तो कई इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इसमें शामिल होंगे। इनके नाम कुछ समय के बाद जाहिर किए जाएंगे।
इस शो के बारे में ग्लैमर क्वीन और आइस की ब्रैंड एंबेसेडर मलाइका अरोड़ा खान का कहना है, ‘मेरे हिसाब से ‘आइस- द सिटी क्रॉल‘ सभी के लिए एक ऐसा अनुभव होने वाला है, जिसके बारे में किसी ने सोचा ही नहीं होगा। इंडिया की हॉटेस्ट गर्ल की तलाश करने वाला यह शो हाई वोल्टेज और मस्ती से भरा होगा। मेरा दावा है कि इसकी विनर ना सिर्फ खूबसूरती के मामले में सबसे आगे होगी, बल्कि उसका एटीट्यूड भी जबर्दस्त कूल होगा। यह शो देश भर की यंग गर्ल्स में नई एनर्जी और वाइब्स भर देगा और यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म साबित होगा, जहां से उनके सपनों को एक नई उड़ान मिलेगी।‘
सेटेलाइट चिकत्सालय अंबामाता मे स्टाफ बढ़ाने की मांग
उदयपुर|अंबामाता राजकीय सेटेलाइट चिकत्सालय जिसे जिला चिकत्सालय का दर्जा प्राप्त हे मे चिकित्सा अधिकारी व नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते रोगियो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या से जनता को निजात दिलवाने के लिए काँग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर समस्याओ से अवगत करवाया तथा साथ ही स्टाफ की कमी को तुरंत दूर किए जाने की मांग की है।
शहर जिला काँग्रेस कमेटी के महामंत्री कमलनयन खंडेलवाल ने बताया की सेटेलाइट चिकत्सालय अंबामाता चाँदपोल मे 6 जूनियर विसेषज्ञ व 5 चिकित्सा अधिकारी के पद स्वीकरत हे वर्तमान मे 3 जूनियर विशेषज्ञ कार्यरत है और 3 सीनियर विशेषज्ञ के पद विरूद्ध चिकित्सा अधिकारी का वेतन आहरण किया जा रहा हैए 4 चिकित्सा अधिकारी व 1 पद रिक्त हे ए कार्यरत चिकित्सक मे से 1 चिकित्सक को मुख्यमंत्री निरूशुल्क जांच योजना मे रेडिओलोजी व 1 गायनिक चिकित्सा अधिकारी को सोनोग्राफी हेतु लगा रखा है उक्त सभी चिकित्सको की दिन रात शिफ्ट लगाई जाती है इनके अवकाश के दोरान कठिनाई उत्पन्न होती है इसलिए यहा 5 चिकित्सक अधिकारी अतिरिक्त लगाने चाहिए।
खंडेलवाल ने जिला कलेक्टर को लिखे पत्र मे बताया की यहा 3 नर्स ग्रेड प्रथम व 14 नर्स ग्रेड द्वितीय के पद पर स्वीकरत है सभी पदो पर नर्सिंग कर्मी कार्यरत हे परंतु 2 डेपुटेशन पर हे शेष रहे नर्सिंग कर्मियों से आउटडोर वर्डए लेबर रूम ए ऑडी डोट्स कार्यक्रम व ड्रेसिंग के साथ पर्ची वितरण का कार्य करवाया जा रहा हेए परंतु उच्चाधिकारियों के आदेश के तहत समय समय पर केंपए मेडिकल टीमए मेला उत्सवो आदि कार्यो मे भी नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है जिसमे मोसमी बीमारियो के मोसम मे रोगियो की संख्या मे बढ़ोतरी हुई हे और कम स्टाफ के चलते जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हे शहर जिला काँग्रेस कमेटी ने इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने पर ज़ोर दिया हे जिससे लोगो को चिकित्सा योजनाओ का पूर्ण लाभ मिल सके।
VEDANTA KHUSHI: ‘NANHI’ IS GETTING MARRIED
This is a story sent from Bihar by Rajshekhar Pandey, who is a fisherman and has 3 boats. He got married in 1989 and has 2 daughters and a son. His story has been narrated by one of his friend from Patna, who is a VEDANTA KHUSHI member.
Bihar has been prone to floods due to heavy rains and high discharge of water in Nepal. Kosi, Gandak, Burhi Gandak, Bagmati, Kamla Balan, Mahananda and Adhwara Group of rivers originate in Nepal and carry high discharge and this drops it down in the plains of Bihar. As about 65% of catchments area of these rivers falls in Nepal/Tibet and only 35% lies in Bihar, the State is worse flood hit in India.
This is a story of Rajshekhar who found a girl in a basket in 1991 Bihar Floods.
Rajshekhar says, in 1991, Kosi was at its devastating floods and many families and houses were vanished. Once the rivers became a little normal he went on his boat for fishing and found a basket floating. Pulling the basket near, he was surprised to see a small girl of about 2-3 years sleeping in the basket. He lifted the girl from the basket and realized that she had fever. He came back immediately and told his wife about this girl and both took her to the doctor. With about a week of medication the girl was fine.
When asked about her name, she informed that her mother called her NANHI but she does not know her father’s name or village. Rajshekhar could make out that she was a Bihari girl and due to heavy floods NANHI got separated from her parents.
Rajshekhar and his wife had no heart to leave her somewhere or anywhere. They decided to look after her. The villagers supported Rajshekhar’s decision. Rajshekhar recalls, NANHI sometimes used to remember her mother and father and cry, even not eat food. But slowly slowly his wife convinced her and she started calling him PAPA and his wife AMMA.
At the age of 5 years, NANHI was admitted to nearby school. By this time Rajshekhar’s wife gave birth to a boy and a girl. NANHI was the eldest child now.
Time passed and just last month NANHI became a qualified Teacher. Her father, Rajshekhar has searched a school teacher as her groom and NANHI is getting married now.
Rajshekhar is very happy as he believes, his deeds have made him a good human being.
For VEDANTA KHUSHI, he is our HERO.
बुजुर्ग स्वर्ग नहीं जाते लेकिन जहां जाते स्वर्ग बना देते : नागौरी
महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान स्थापना दिवस समारोह
उदयपुर २ सितम्बर।‘आने वाले कल के बारें में सोच कर प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति जीवन में भी सदैव प्रसन्न ही रहता है। बुजुर्ग कभी स्वर्ग नहीं जाते लेकिन वे जहां भी जाते है उस स्थान को अपने सद्कर्मो के कारण स्वर्ग बना देते है।‘
यह विचार राष्ट्रीय कवि प्रकाश नागौरी ने रविवार को अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के स्थापना दिवस पर कहें। उन्होनें कहा कि व्यक्ति कभी छोटा या बडा नहीं होता है वह सिर्फ ईश्वर के लगाव या उनसे दूरी के कारण ही छोटा या बडा कहलाता है। इस अवसर पर उन्होनें जीवन के यथार्थ से जुडी कविताओं का पाठ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विकास प्रन्यास चेयरमेन रूपकुमार खुराना ने संस्थान के समक्ष प्रस्ताव रखा कि प्रन्यास के पास विभिन्न स्थानों पर तैयार भवन खाली पडे हुए है। उनमें से यदि अपने संस्थान के लिए किसी भवन का चयन कर अपने समाज सेवा कार्य के लिए उपयोग में हेतु ले सके तो बेहतर होगा। इसके लिए प्रन्यास संस्थान से अनुबंध कराने के लिए तैयार है। कार्यक्रम को उद्योगपति के.एस.मोगरा, राजनेता हीरालाल कटारिया, अध्यक्ष चौसरलाल कच्छारा, वरिष्ठ सदस्य फतहलाल नागौरी ने भी संबोधित किया।
1 लाख मर्दों संग सेक्स करेगी पोलैंड की लड़की, यहां भी शर्तें लागू
पोलैंड की 20 वर्षीय लड़की ने सेक्स मैराथन का ऐलान करके एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का संकल्प लिया है। दुनिया भर की वेबसाइट्स पर इससे जुड़ी खबरें दौड़ रही हैं। लोग हैरत में हैं, कि आखिर एक लाख लोगों संग यह लड़की यौन संबंध कैसे स्थापित करेगी और वह ये सब क्यों कर रही है। इन्हीं सवालों का जवाब देंगे हम इस लेख में। पोलैंड की लड़की एनिया लिसेसका ने अपनी इस मैराथन के राज अपने ब्लॉग पर खोले हैं। एनिएलिसेसका डॉट पीएल नाम के अपने ब्लॉग में उसने लिखा है कि वारसॉ एक ऐसा शहर है, जो कभी सोता नहीं है और पोलैंड एक ऐसा देश है, जहां पर सेक्स को वर्जित माना जाता है। ऐसे में मैं एक सेक्स मैराथन की शुरुआत कर रही हूं, जिसमें एक लाख मर्दों के संग यौन संबंध स्थापित करना मेरा टार्गेट होगा। लड़की ने लिखा कि उसकी यह मैराथन 24 मई से शुरू हो चुकी है। एनिया ने लिखा कि सेक्स के लिये सबसे अच्छी जगह वह होती है, जहां आप आरामदायक महसूस करें। लिहाजा मैंने पोलैंड समेत दुनिया के अन्य देशों में जाने का फैसला किया है। मैं अलग-अलग शहर में जाउंगी और वहां के होटल, क्लब या गेस्टहाउस में रूकूंगी। जिसके साथ अपाइंट्मेंट फिक्स होगा, वो रात उसी की। एनिया के इस कार्य में अगर कोई क्लब पैसा कमाना चाहे तो कमा सकता है, एनिया को पैसे की फिक्र नहीं है। यही कारण है कि उसने सेक्स के लिये कोई शुल्क नहीं निर्धारित किया है।
हर हफ्ते नये शहर में एनिया एनिया हर हफ्ते एक नये शहर में जाती है। वो जहां भी जाती है, अपनी लोकेशन अपनी वेबसाइट पर लिख देती है, ताकि लोग उससे संपर्क कर सकें। एनिया से संपर्क करने के लिये उसकी वेबसाइट के जरिये जाकर डेट फिक्स करानी होती है। अपनी ईमेल आईडी, पता, फोन नंबर आदि देना होता है। एनिया जिस शहर में जाती है, वहां के लोगों के ईमेल पर खुद मैसेज भेज कर डेट व टाइम बता देती है।
चैरिटी के लिये लेती है पैसा एनिया ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि वह सेक्स के असीम सुख को पाने के लिये यह सब कर रही है। लेकिन फिर भी अगर कोई पैसा देना चाहे, तो वह दे सकता है, वह पैसा वह समाज सेवा पर खर्च कर देगी। हालांकि होटल का खर्च सेक्स करने वाले व्यक्ति को ही उठाना होता है
अब तक 394 के साथ किया सेक्स एनिया के ब्लॉग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वह अब तक 394 पुरुषों के संग सेक्स कर चुकी है।
सेक्स मैराथ के भी हैं नियम एनिया ने अपनी इस सेक्स मैराथन में कई नियम रखे हैं। जिसके अंतर्गत एक व्यक्ति को वह सिर्फ 20 मिनट देगी। एक बार कमरे के अंदर आने के बाद वह ओरल, एनल या क्लासिक सेक्स कर सकता है, अगर वो उस दौरान साथ नहायेगा, तो वह भी उसी 20 मिनट के अंदर करना होगा। नियम के अनुसार एनिया एक व्यक्ति के साथ सिर्फ एक बार ही यौन संबंध स्थापित करती है। दोबारा उस व्यक्ति को मौका कभी नहीं देती है। उन सभी का रिकॉर्ड वह अपनी डायरी में लिख लेती है।
कैसे कर सकते हैं एंट्री यदि कोई व्यक्ति एनिया के संग सेक्स करना चाहता है तो वह उसके ब्लॉग में जाकर साइन अप कर सकते हैं। वहां अपनी मेल आईडी देनी होगी। साथ में बताना होगा कि आप सेक्स कहां प्रिफर करेंगे होटल या क्लब में। यह एनिया पर निर्भर करेगा कि वह आपके ईमेल का जवाब देती है या नहीं।
बढती उम्र को कर लें अपनी मुठ्ठी में – N I C C Beauty Tips

व्यक्तित्व की सुंदरता सुंदर त्वचा से ही निखरती है। त्वचा का स्वस्थ और सुंदर होने के साथ ही साफ होना भी जरूरी है। स्त्री की संपूर्ण सुंदरता में सौम्य और सुंदर त्वचा का बहुत महत्व है। लेकिन आजकल की भागदौड भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल के लिए समय निकालना जरूरी है। nicc की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अपनी त्वचा की देखभाल सही तरीके से कर सकती हैं।
त्वचा को दिन में 2-3 बार क्लींजर से साफ करना चाहिए। जिससे चेहरे की अतिरिक्त चिकनाई व गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाए। रात को भी सोने से पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करना चाहिए। त्वचा पर यदि मुंहासे हों तो उन्हें नोचनां नहीं चाहिए बल्कि रात को सोने से पहले नियमित रूप से एंटी ब्लेमिश सोल्यूशन या एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए।
विशेष देखभाल-
25 वर्ष के बाद त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। त्वचा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने के लिए नियमित मास्चराइजर लगाना चाहिए। रोमछिद्र खुले रखने के लिए एसंट्रजेंट लोशन लगाना चाहिए। इस से त्वचा में हमेशा ताजगी बनी रहती है।
40 वर्ष की उम्र में त्वचा में प्राकृतिक नमी व तेल की कमी होने लगती है। जिससे त्वचा में रूखापन आ जाता है। इसलिए त्वचा को फेस वाश से साफ करना चाहिए। इसके बाद विटामिन ई युक्त क्रीम से त्वचा की प्रतिदिन मालिश करनी चाहिए। 15 दिन के अंतराल पर क्रीमयुक्त फेशल भी करना चाहिए। इससे त्वचा में कसावट और सौम्यता बनी रहती है।
50 की उम्र के बाद त्वचा में कालेजन तत्व कम होने लगता है। इससे त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है। जिससे त्वचा पर झुर्रियां पडने लगती हैं। इसलिए त्वचा को क्लींजिंग जैल से साफ करना चाहिए। नियमित टोनिंग के साथ त्वचा पर क्रीम की मालिश भी करनी चाहिए।
ऑयल थैरेपी-
महीने में एक बार ऑयल थैरेपी जरूर करनी चाहिए। ऑयल थैरेपी के लिए 2-2 छोटे चम्मच बादाम, जैतून या नारियल के तेल को मिलाकर गरम करें। इसके बाद अपने चेहरे के आकार के अनुरूप रूई की पट्टी बना लें। पट्टी को गुनगुने तेल में भिगो दें। उस गरम मास्क को चेहरे पर हल्के दबाव के साथ तब तक रखे जब तक पट्टी ठंडी न हो जाए। बाद में इसी तरह ठंडे पानी की पट्टी रखें। तेज धूप त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसलिए धूप से बचने के लिए त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लागएं। त्वचा में सौम्यता व कसाव रखने के लिए सप्ताह में दो बार फेस पैक व एक बार फेस स्क्रब लगाएं।





