हर किसी को जल्दी है…

img-024-300x185
उदयपुर। शहर में यातायात का भार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा अमूमन देखने में आता है कि तिराहे चौराहे पर सिग्नल का इंतजार किए बगैर लोग वाहनों को सरपट दौड़ाते हुए निकल जाते है, जिससे ट्राफिक व्यवस्था बेहाल हो जाती है। ऐसे में जाम लगना, गाडिय़ा फंसना तो तय होता है, दुर्घटनाएं भी हो जाती है। चित्र में सेवाश्रम तिराहे पर बुधवार शाम को कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है, जहां तीनों ओर से वाहन आमने-सामने आ गए, नतीजतन लम्बा जाम लग गया। मजे की बात ये कि इस दौरान कोई भी यातायात कर्मी नजर नहीं आया।

ऐसे स्वप्न देखें, जिन्हे साकार कर सकें: लाडिया

DSC_0995-300x101उदयपुर। लायंस डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के पूर्व प्रांतपाल वी.के. लाडिया ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वप्न अवश्य देखने चाहिए और स्वप्न वे ही देखे जिन्हें साकार किया जा सके। स्वप्न नहीं देखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी प्रगति नहीं कर पाता है।
वे कल रोटरी बजाज भवन में आयोजित लायन्स क्लब अरावली के पदस्थापना समारोह में बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि जीवन में किसी से भी मतभेद हो सकते है, लेकिन मनभेद कभी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि मनभेद जीवन में बहुत बड़ी खाई पैदा कर देते है, जिन्हें भरना बहुत मुश्किल होता है।
इन्होंने ली शपथ : इस अवसर पर लाडिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कोठारी, सचिव डॉ. एचएस कंठालिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, श्याम सिरोया, श्याम नागौरी, दिनेश चोर्डिया, राकेश नाहर, अनूपसिंह, भूपेंद्र बाबेल, अनिल सिंघटवाडिय़ा, बंशीलाल प्रजापत, अरूण डूंगरवाल, किरण जैन, ज्योति जैन, रेखा जैन, नरेश सरणोत, निर्वतमान अध्यक्ष डॉ. एस.एन. गुप्ता, लोकेंद्र कोठारी, निर्मल पोखरना, गोपाल अग्रवाल, भारत भाणावत, लोकेश कोठारी, प्रमोद जैन, केजार अली को शपथ दिलाई। वीके लाडिया व अनिल नाहर ने कोठारी को गेवल प्रदान की। प्रथम उप प्रांतपाल अनिल नाहर ने कहा कि इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट की ओर से सभी क्लबों को नेत्रदान, महिला सशक्तिकरण, जनता के अधिकार एंव कर्तव्य पर कार्यशाला जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उन्होंने 12 नये सदस्यों को शपथ दिलाकर क्लब में शािमल किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि क्लब इस सत्र 2013-14 में समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों सहित बेदला गांव में एक वृद्धाश्रम बनाएगा, जिसमें 10 कमरें व एक हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर चार कमरों का निर्माण कराने वाले दानदाता बंशीलाल प्रजापत, भूपेंद्र बाबेल, दिनेश कोठारी एंव हिम्मतसिंह चौहान का अतिथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

छात्र से अप्राकृतिक मैथुन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के छात्रावास में छात्र के साथ अप्राकृतिक मैथुन के मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक को सौंपी गई है। इस मामले में पीडि़त छात्र ने साथी छात्र के खिलाफ चाकू की नोंक पर अप्राकृतिक मैथुन करने का मामला दर्ज कराया था।
गौरतलब है कि शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक किशोर ने अन्य साथी छात्र पर अप्राकृतिक मैथुन का मामला दर्ज कराया था। दोनों छात्र बड़ी स्थित नारायण सेवा संस्थान के आश्रम में रहकर पढ़ाई करते थे। पुलिस के अनुसार नाई निवासी आठवीं कक्षा का छात्र नारायण सेवा संस्थान आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
उसके साथ रहने वाले दूसरे छात्र ने चाकू की नोंक पर अप्राकृतिक मैथुन किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परीक्षा के दौरान भी उसके साथ गलत काम किया। परेशान हो कर पीडि़त ने अपने घर वालों को आप बीती बताई, तब परिजन उसको अंबामाता थाना लेकर आए और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट पर जांच एरिया के डिप्टी दयानंद सारण को सौंपी गई है।

सुविवि का रिसर्च एन्‍ट्रेन्‍स टेस्‍ट- रेट- 21 को,

प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड
mlsu-udaipur-2011उदयपुर,जुलाई। मोहन लाल सुखा‍डिया विश्‍वविद्यालय की ओर से पीएचडी में प्रवेश के लिए रिसर्च एन्‍ट्रेन्‍स टेस्‍ट- रेट- 21 जुलाई को विवि के 5 केन्‍द्रो पर आयोजित होगा। इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है। वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते है।
इस प्रवेश परीक्षा के लिए ला कालेज, आर्टस कालेज, साइन्‍स कालेज, कामर्स कालेज तथा एफएमएस में परीक्षा केन्‍द्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 10 से साढे 12 बजे तक होगी। एक एक घंटे के दो पेपर होंगे जो सौ सौ नम्‍बर के रहेंगे। सभी प्रश्‍न बहुविकल्‍पात्‍मक होंगे तथा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में शामिल होने वानले योग्‍य छात्रों की सूची रोल नम्‍बर सहित वेबसाइट पर तथा विवि के प्रशासनिक भवन में लगाई गई है। इसके लिए सेलेबस तथा सेम्‍पल पेपर यूजीसी की तथा विवि की साइट पर उपलब्‍ध है। अधिक जानकारी के लिए वि‍वि की वेबसाइट से प्राप्‍त की जा सकती है।

साई लेमी आर्ट का शुभारम्भ

0

Sai-Laminatesएक छत के नीचे उपलब्ध होगी 400 से अधिक सनमाइका, प्लाईवुड वेराईटीयॉ
उदयपुर, महानगरों की तर्ज पर झीलों के “शहर में भी आफिसों और मकानों को अत्याधुनिक तरीके से सजाने संवारने के लिए सनमाईका और प्लाईवुड के वातानुकुलित शोरूम साई लेमी आर्ट का शुभारम्भ जिला प्रमुख मधु मेहता ने किया यह शोरूम शहर के न्यू भुपालपुरा स्थित सीपीएस स्कूल रोड पर सौरभ एनक्लेव के सामने स्थित है।
शुभारम्भ के अवसर पर शोरूम के निदेषक यषवन्त मेहता, कृश्णा मेहता अेर मधु मेहता ने बताया कि राजस्थान में प्रथम बार इस तरह का शोरूम शुरू किया गया है जहां एक ही छत के नीचे चार सौ से अधिक सनमाईका शीटों को एक साथ डिस्प्ले किया गया है। जिससे ग्राहकों को अपनी मन भावन डिजाईन सुगमता से उपलब्ध हो सके । यहॉ पर लेमिनेट, विनियर और प्लाईवुड की एक्सक्लुजिव रेंज के साथ ही केमल, स्टार्क, और वद्र्वमान जैसी नामी कम्पनियों के सनमाईका और प्लाईवुड उपलबध हैं

राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने डीईओ माध्यमिक प्रथम को

DSC02849उदयपुर – राजस्थान षिक्षक संघ राश्ट्रीय का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेष के पूर्व वरिश्ठ उपाध्यक्ष सुन्दर जैन व जिलाध्यक्ष भोमसिंह चुण्डावत के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम कृश्णा चैहान से मिलकर माध्यमिक शिक्षा के षिक्षकों एवं बीईओ कार्यालय कोटड़ा के मंत्रालयिक कर्मचारी विहिन कार्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम उदयपुर श्रीमती चैहान ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा रखी गयी मांगों का अतिशीघ्र निस्तारण करने तथा ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोटड़ा में रिक्त कनिश्ठ लिपिक का पद हाल ही में होने वाली पदोन्नति से भरने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में वाक्पीठ अध्यक्ष करणसिंह झाला, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूशोत्तम दवे, नगर व गिर्वा उपशाखा के अध्यक्ष नरेन्द्र आमेटा, चेनसिंह सौलंकि, मंत्री लालचंद कुम्हार, रमेश तेली, कुन्दन तेली, मांगीलाल सुथार, राकेश मेनारिया, राधेश्याम, करणसिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उदयपुर से रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन 21 से

7705_train-crushedउदयपुर। चित्तौडग़ढ़-रतलाम के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 21 जुलाई से उदयपुर से शुरू होगा। इस ट्रेन के मार्ग विस्तार की घोषणा फरवरी में पारित रेल बजट में की गई थी। उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस आधी रात में यहां आकर रात 1.15 बजे रतलाम के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे, जिनमें से तीन कोच स्लीपर व 9 कोच जनरल होंगे।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम जंक्शन से ट्रेन संख्या 19327 शाम 4.55 बजे रवाना होकर रात 8.40 बजे चित्तौड़ पहुंचेगी। चित्तौड़ से रात 9 बजे रवाना होगी। कपासन रात 10.05 पर पहुंचेगी व 10.11 बजे रवाना होगी। फतहनगर रात 10.31 पर पहुंचेगी व 10.55 बजे रवाना होगी।

मावली जंक्शन स्टेशन पर रात 11.07 पर पहुंचेगी और 11.09 बजे चलेगी। राणाप्रताप नगर रात 11.47 बजे पहुंच कर रात 11.49 पर चलेगी। रात 12 बजे (रेलवे समयानुसार 24 बजे) उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 19328 रात 1.15 बजे उदयपुर सिटी से चलेगी। राणा प्रतापनगर 1.22 पर पहुंच कर 1.24 बजे रवाना होगी।

मावली जंक्शन देर रात 2.08 बजे पहुंचेगी व 2.10 पर प्रस्थान करेगी। फतहनगर रात 2.23 पर पहुंच कर 2.24 पर चलेगी। कपासन 2.44 बजे पहुंचेगी जो 2.55 बजे चित्तौड़ के लिए प्रस्थान करेगी। चित्तौडग़ढ़ जंक्शन पर यह ट्रेन तड़के 3.45 बजे पहुंचेगी। चित्तौड़ से यह ट्रेन तड़के 4 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान कर सुबह 8.20 बजे रतलाम पहुंचेगी।

गोल्ड मेडलिस्ट हुआ तब भी एडमिशन नहीं मिलेगा ….

Madadgar  madadgar 17 july 2013   readwhereउदयपुर । शहर के स्कूल गुरु गोविन्द सिंह सीनियर सैकंडरी स्कूल में गरीब व मध्यमवर्गीय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गुरु गोविद सिंह स्कूल में पिछले वर्ष कॉमर्स के दो सेक्शन थे, जबकि इस बार स्कूल प्राचार्य न मनमानी करते हुए एक ही सेक्शन कर दिया और स्कूल खुलने के तीन दिन बाद ही एडमिशन लेने आये बच्चों को चलता कर दिया। कॉमर्स में एडमिशन लेने के लिए बच्चे आखरी दिन तक भटकते रहे, लेकिन प्राचार्य ने स्कूल के बाहर हाउस फुल का बोर्ड लगा दिया।और कहते रहे की अब तो कोई गोल्ड मेडिलिस्ट हुआ तब भी एडमिशन नहीं मिलेगा ।
जेक से दिए एडमिशन
ऐसे कई बच्चों के अभिभावक के कॉल आए जो पांच जुलाई से अपने बच्चों के एडमिशन के लिए स्कूल के चक्कर काट रहे हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि कॉमर्स में दो सेक्शन की जगह एक सेक्शन कर दिया और उसमे भी जेक लेकर आने वाले या फिर परिचितों को ही एडमिशन दिया गया। कई बच्चों के 50 प्रतिशत अंक होने पर भी उनको चलता कर दिया, जबकि 37 और 40 प्रतिशत वाले बच्चों को कॉमर्स में एडमिशन दे दिया गया।
सेक्शन घटाने का जवाब नहीं
जिम्मेदारों से जब सेक्शन घटाने के बारे में पूछा गया, तो कभी तो उन्होंने सीटें फुल होने की बात कहीं और कभी जवाब दिया कि हमारे यहां तो बच्चे आए ही नहीं, आसपास दूसरी स्कूलें ज्यादा हो गई है। इसलिए बच्चें नहीं आए। इसके साथ ही यह जवाब भी दिया गया कि हमारे पास जितना स्टॉफ है। उतने ही एडमिशन दिए गए हैं, जबकि स्कूल में पांच अध्यापक कॉमर्स के हंै और बाकी जरूरत पडऩे पर फैकल्टी पर बुलाया जा सकता है। गौरतलब है कि गुरु गोविन्दसिंह स्कूल शहर की सबसे बड़ी सरकारी स्कूल है। मध्यमवर्गीय और गरीब बच्चे यहां पर पढ़ते हैं, लेकिन प्राचार्य के इस फरमान से इन बच्चों के सपनों पर तुषारापात हो गया है।
॥जितना स्टाफ था, उतने एडमिशन दे दिए गए। मेरिट के आधार पर नहीं, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिए गए है। अब यदि बाद में गोल्ड मेडलिस्ट भी आए, तो हम क्या कर सकते हैं।
-कैलाशचंद्र पालीवाल
प्राचार्य, गुरुगोविन्द सिंह स्कूल
॥यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। आप कह रहे हैं, तो में दिखवाती हूं।
-कृष्णा चौहान, डीइओ (प्रथम)

तीर्थयात्रा के लिए निकाली गई लॉटरी, 13 अगस्त को रवाना होगी पहली ट्रेन

उदयपुर.देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार सुबह संभागीय आयुक्त कार्यालय में लॉटरी निकाली गई। उदयपुर संभाग के सभी छह जिलों के लिए यात्रियों की वरीयता तय करने के लिए यह लॉटरी निकाली गई।
संभागीय आयुक्त कार्यालय में दोपहर 12 बजे शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया में रामेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, सम्मेद शिखर और वैष्णोदेवी जाने के लिए यात्रियों की वरीयता सूची लॉटरी निकाली गई।
rameshwaram
उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़़, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिलों के लिए अलग-अलग लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में तय हुए यात्री वरीयता के अनुसार यात्रा करेंगे।
लॉटरी निकालने की प्रक्रिया में संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, देवस्थान सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट सहित वे सभी लोग मौजूद थे, जिनको लॉटरी के लिए कमेटी में शामिल किया गया है।

उदयपुर से पहली ट्रेन 13 अगस्त को
उदयपुर से रामेश्वरम के लिए पहली ट्रेन 13 अगस्त को निकाली जाएगी। इससे पहले यह ट्रेन 11 अगस्त को निकाली जानी थी। आवेदन प्रक्रिया को कंप्यूटराइज करने पर ट्रेनों का भी शिड्यूल तय किया गया। जिसमें उदयपुर की ट्रेन 13 अगस्त को जाना तय हुआ।

झमाझम बारिश से मौसम हुआ मस्ताना, सड़कों पर भरा पानी

उदयपुर, कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को लेकसिटी में बादल ऐसे बरसे कि बारिश की झड़ी लग गई।बिजली की कडकडाहट के साथ दो घंटे तक बारिश झमाझम बरसी मुख्य बाजारों की सड़कें जल मग्न हो गयी । बादलों के झूम के बरसने से मौसम मन मस्त होने के साथ ही कई दिनों का इंतजार भी खत्म हो गया।
3611_1
तेज उमस व गर्मी के चलते शहरवासियों को सुबह से ही तेज बारिश की उम्मीद थी। दोपहर होते होते कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। उसके बाद शाम होते होते शहरभर में बारिश की झड़ी लग गई।
कई दिनों बाद हुई तेज बारिश से शहर की कई सड़कें ताल तलैया बन गई। नालियां उफनती दिखी तो कई दुपहिया वाहन पानी में बीच राह ठप पड़ते नजर आए। बारिश का क्रम इतना तेज था कि वाहन चालकों को आगे बढऩे अपने वाहन की हेड लाइट ऑन करनी पड़ी।शाम को ४ बजे काले घने बादल इतने जोर से बरसे और घटाओं से अँधेरा सा चा गया ।
थोड़ी बहुत परेशानी के बावजूद आमजन को इस बात का सकुन मिला कि आज आखिर बादलों में मेहरबानी बरसा दी। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई।
एक दिन पहले हुई रिमझिम बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ गई थी। लोग परेशान थे। आकाश में छाए बादलों से फिर बरसने की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर तक बारिश नहीं हुई।
अचानक आकाश में काली घटाएं उमड़ी। मल्ला तलाई और सज्जनगढ़ क्षेत्र में तेज बारिश हुई। कुछ देर के लिए लोग रुके।

3683_6 3626_2 3664_4