चीन में अमीरों को लगा मानव दूध का चस्का!

0

मालूम पड़ता है कि चीन में समृद्ध लोगों का एक तबका स्तनों से प्राप्त होने वाले मानव दूध को पसंद करने लगा है.

130715135321_china_human_breast_milk_464x261_reutersवहाँ के एक अखबार साउदर्न मेट्रोपोलिस डेली ने मानव दूध की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के एक प्रबंधक के हवाले से बताया कि कुछ लोग तो रोज की जरूरत को पूरा करने के लिए नर्सों की सेवाएँ भी ले रहे हैं.
खबर के मुताबिक चीन के शेंजेन और ग्वांगडांग प्रांत के अधिक आय वाले लोगों में यह चलन अधिक देखा गया है. मानव दूध का सेवन करने वाले ज्यादातर लोग अधिक दबाव वाले काम से जुड़े हुए हैं और इस वजह से खराब सेहत का सामना कर रहे हैं.

हांगकांग के अखबार क्लिक करें साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक दूध देने में सक्षम नर्स 1700 पाउंड या तकरीबन डेढ़ लाख रुपए प्रति महीने तक कमा सकती हैं.

बच्चों का दूध:
स्थानीय मीडिया में आई इन खबरों ने कई लोगों को नाराज कर दिया है. दूध के मिलावटी पाउडर का मामला पहले भी चीन में उठ चुका है. इसके बाद कई लोगों ने दूध के आयातित फॉर्मूले को लेकर आवाजें उठाई जिससे दूध की कीमतों में इजाफा भी दर्ज किया गया है.

क्लिक करें रेडनेट के एक स्तम्भकार कू युलोंग कहते हैं कि अमीरों को दवा लेनी चाहिए न कि बच्चों का दूध छीनना चाहिए.

क्लिक करें बीजिंग मॉर्निंग पोस्ट के काई हुई कहते हैं कि चीन के अमीर लोग खूबसूरतों औरतों को चुनने और मानवों का दूध पीने में व्यस्त हैं. इस तरह की चीजें हमें रसातल में ले जाएंगी.

महीने भर पहले ही चीन में स्तनों से प्राप्त होने वाला क्लिक करें मानव दूध का पहला बैंक ग्वांगडांग प्रांत में खोला गया था जिसे खबरों के मुताबिक दूध देने वाली महिला दाताओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

खुलेगें डांस बार फिर नाचेगी चमेली

0

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने बांबे हाई कोर्ट के फ़ैसले को बरकारार रखते हुए महाराष्ट्र के थ्रीस्टार होटलों से नीचे के होटलों में डांस बारों पर लगी रोक हटा दी है.
ये बार 2005 में राज्य सरकार ने बंद करवा दिए थे.
सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद मुंबई के इन होटलों, बारों के मालिकों को अपने यहाँ डांस कार्यक्रम के लिए फिर से लाइसेंस लेना पडे़गा.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ मुख्य न्यायाधीश अल्तमश कबीर और न्यायाधीश एसएस निज्जर की खंडपीठ ने यह फ़ैसला सुनाया. फ़ैसला सुनाते हुए न्यायाधीश निज्जर ने कहा कि उन्होंने धारा 19 (ए) के तहत बार बालाओं के अधिकार को नहीं छुआ.
bar630

बरकार रखा फ़ैसला
मुंबई पुलिस ने एक आदेश के तहत बार डांस पर प्रतिबंध लगा दिया था. बांबे हाई कोर्ट ने अप्रैल 2006 में उसके इस आदेश को असंवैधानिक बताते हुए डांस बारों पर लगी रोक हटा दी थी. इसके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.
इस पर बार डांसरों ने दलील दी थी कि नृत्य ही उनकी कमाई का जरिया है. उनके पास कमाई का कोई और जरिया नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आने के बाद याचिकार्ताओं के वकील ने संवाददाताओं को बताया कि बांबे हाई कोर्ट ने अपने फ़ैसले में पुलिस क़ानून की धारा 33 ए और 33 बी को असंवैधानिक बताया था.
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के इस फ़ैसले को बरकरार रखा है.
उन्होंने कहा कि हज़ारों डांसरों ने इस फैसले के लिए काफी लंबा इंतजार किया. लेकिन उन्हें इंतज़ार का मीठा फल मिला.
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दलील दी गई की अगर डांस बारों पर लगी रोक नहीं हटाई गई तो इस काम में लगी हज़ारों डांसरों को देह व्यापार में धकेल दिया जाएगा. उनकी इस दलील से अदालत ने सहमति जताई.
मुंबई में 2005 में डांस बारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके पीछे सरकार का तर्क था कि इससे युवा पीढ़ी बरबाद हो रही है और अपराध व वेश्यावृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है.
एक अनुमान के मुताबिक़ मुंबई के क़रीब 14 सौ डांस बारों में क़रीब एक लाख बार बालाएं काम करती थीं. बार डांसर फ़िल्मी गीतों पर डांस करती थीं और दर्शक उनपर पैसे लुटाते थे.

वसुंधरा, लक्ष्यराज की मुलाकात लेकिन राजनीति में जाना तय नहीं !

Lakshya-Raj-Singh-Mewarउदयपुर। मेवाड़ राजघराने के उत्तराधिकारी श्री लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा है कि उनके राजनीति में जाने की अटकले पिछले पांच साल से चल रही है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है।
जब उनसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ निकटता के बाद अब अचानक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे से हुई भेंट से चल रही नई चर्चाओं के बीच अपना रुख स्पष्ट करने के बारे में जानकारी चाही तो वे टाल गए। उनका कहना था कि जब राजनीति में जाने के बारे में ही कुछ तय नहीं हैं तो पार्टी के बारे में कैसे बता सकता हूं। लक्ष्यराजसिंह के राजनीति में आने की चर्चाएं दो साल पहले गोगुन्दा में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित एक समारोह में शुरू हुई, जिसमें तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोश्ी ने उन्हें राजनीति में आकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का सार्वजनिक न्यौता दिया था। उसके बाद लक्ष्य राज ने कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में शिरकत की, जहां उन्हें जबरर्दस्त सम्मान दिया गया। बाद में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भी मंच शेयर करते दिखाई पड़े। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने तो शर्तें लगाना भी शुरू कर दिया कि कांग्रेस लक्ष्यराजसिंह को उदयपुर से एमएलए का चुनाव लड़वा कर विधानसभा में ले जाएगी। उनका यह भी कहना था कि भाजपा के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया के सामने कांग्रेस की ओर से एक मात्र लक्ष्यराजसिंह ही जीताऊ उम्मीदवार हो सकते है।
इस बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे से लक्ष्यराजसिंह की मुलाकात ने मेवाड़ की राजनीति में सरगर्मी शुरू कर दी है। अब तक कांग्रेसनेताओं की निकटताके कारण जो कयास लगाए जा रहे थे, उन्हें श्री लक्ष्यराजसिंह की सगाई उड़ीसा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कनकवद्र्धन सिंह की बेटी निवृत्तिकुमारी सिंह से होने के कारण बहुत झटका लगा है। फिलहाल यह कहा जा सकता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लक्ष्यजरासिंह को अपनी ओर लाने के गंभीर प्रयास कर रही है। हालांकि लक्ष्यजराजसिंह अपने पन्ने नहीं खोल रहे है।

रणदीप ने लगाया कलेक्ट्री में सरेआम “सुट्टा”

shooting-3उदयपुर,पूजा भट्ट की बेड फिल्म के हीरो रणदीप हुड्डा रविवार को जिला कलेक्ट्री में शूटिंग के लिए क्या आये सरेआम अपनी बेड एक्टिविटीज़ का प्रदर्शन किया कभी शूटिंग देखने आये युवाओं को धमकाते हुए तो कभी फोटो पत्रकारों को डराते हुए और सबसे बड़ी बात की जिला कलेक्ट्री जहाँ धुम्रपान निषेध के बड़े बड़े बोर्ड लगे हुए है, वहां आराम से धुंए के छल्ले उड़ाते हुए न तो उन्हें जिला कलेक्ट्री का सम्मान न ही सार्वजनिक स्थल होने का आभास ।
रविवार को कलेक्ट्री में पूजा भट्ट निर्मित बेड फिल्म की शूटिंग जिला कलेक्ट्री में चल रही थी जिसमे फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भाग लिया। पहले तो हीरो रणदीप हुड्डा फोटो जर्नलिस्ट को धमका और डरा कर अपनी हीरो गिरी दिखाते रहे ।जब अपने वेनेटी वेन के बाहर आकर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष लव देव बागड़ी और जयेश से मुलाकत कर रहे रणदीप की फोटो खीचने के लिए जेसे ही मददगार का फोटो जर्नलिस्ट राम सिंह ने केमरा क्लिक किया तो अपने हीरो गिरी स्टाइल में फोटो जर्नलिस्ट को धमकाते हुए कहा ” ओय इधर आ में तेरा फोटो खींचता हु अभी ” और पास में खड़े अन्य लोगों को भी धमकाते हुए दूर करदिया और अपने वेनेटी वें में घुस गया। और जब शॉट के लिए निकला तो जिला कलेक्ट्री के परिसर में ही सरे आम धुंए के चालले उडाता रहा जिसको कोई टोकने वाला नहीं यहाँ तक की हीरो को बड़े बड़े शब्दों में धुम्रपान निषेध के बोर्ड भी नहीं दिखे ।
पहले भी रणवीर कपूर पर सार्वजनिक एरिया में धुम्र्पार करने पर उदयपुर की अदालत ५०० रूपये का जुरमाना कर चुकी है ।

गुलाबबाग में निर्माण स्वीकृति मांगने पर आईं दो आपत्तियां

images (14)उदयपुर, गुलाबबाग़ में इमली वाले बाबा में भवन निर्माण के लिए नगर निगम से मांगी गयी स्वीकृति में दो आपत्तियां आई है। तथा इस मामले को अब जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भेजा जायेगा व् जिला कलेक्टर की जाँच के बाद ही स्वीकृति मिल पायेगी ।
रिलिजियन एक्ट के तहत जिला वक्फ कमेटी ने राज्य वक्फ कमिटी से एन ओ सी ला कर गुलाब बाग़ स्थित हज़रत सैयद शाह अब्दुल शकूर साबिर अली चिश्ती उर्फ़ इमली वाले बाबा की दरगाह पर भवन निर्माण कि स्वीकृति नगर निगम से मांगी थी नगर निगम ने ५ जुलाई को आम सुचना जारी कर आपत्तियां मांगी थी, जिसमे उद्यान अधीक्षक व् हिन्दू संगठन कि आपत्ति आई जिसमे कहा गया कि यह गुलाब बाग़ नगर निगम के अधीन नहीं है और मालिकाना हक भी नगर निगम का नहीं है।
आपत्तियों और धार्मिक मामला होने पर इस पर निर्माण स्वीकृति जिला कलेक्टर से ही मिलेगी जो पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर की जाँच के बाद ही संभव है । निर्माण स्वीकृति की फ़ाइल अब जिला कलेक्टर को सोंपी जायेगी ।गौर तलब है कि राज्य सरकार ने गुलाब बाग़ को नगर निगम को हस्तांतरित करने के आदेश दिए है लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है ।

केदारनाथ त्रासदी में फंसे चौबीस दंपत्ति को मृत माना

B_Id_397004_kedarnath-shrine-inside

उदयपुर, सलुम्बर से केदारनाथ जाने वाले नरेन्द्र चौबीस और उनकी पत्नी तारा देवी चौबीसा के अभी तक लौट के नहीं आने व् कोई सुचना व समाचार नहीं मिलने की स्थिति में समाज और परिवार जनों ने सलाह मशविरा कर उन्हें अब मृत मान लिया है जिसकी लोक क्रिया के तहत कल सुबह धोयरे की रस्म पूरी की जायेगी।समाज के त्रिभुवन चौबीसा ने बताया कि नरेन्द्र चौबीस और तारा देवी चौबीसा कि तलाश में परिवार और समाज के लोग दो बार देहरादून और ऋषिकेश जा कर आ गये है। लेकिन वहां भी उनका कोई सुराग नहीं मिला यहाँ तक कि पिछले एक महीने से न तो कभी उनसे कोई संपर्क हुआ न ही कोई सुचना समाचार आये इसी लिए समाज और परिवार जनों ने उन्हें मृत मान लिया।
नरेन्द्र चौबीस और तारा देवी चौबीसा कि चार बेटियां और एक बेटा है, और ये सभी विवाहित है। तारा देवी चौबीसा सलुम्बर के पूर्व विधायक स्व.किशोरी लाल शर्मा कि पुत्री है।
गोरतलब है कि ८ जून को उदयपुर से २४ सदस्यी दल रवाना हुआ था जिसमे सलुम्बर, कानोड़, भिंडर,बांसी, और उदयपुर के लोग शामिल थे जो केदार नाथ में आये प्रलय के बाद १६ जून को ये दल केदारनाथ से गौरीकुंड के बिच लापता हो गया था, इस दल के १० लोग अभी भी लापता है। सभी लापता लोगों के परिजन देहरादून और ऋषिकेश तक कई चक्कर लगा कर आचुके है ।

महमूद खान कानोड़ अल्पसंखयक विभाग के देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त

photoउदयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. खानु खान बुधवाली ने महमूद खान कानोड़ को उदयपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी अल्प संखयक विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया तथा उन्होंने महमूद खान को ब्लाक एवं जिला कार्यकारणी बनाने के अधिकार भी दिए ।महमूदखान ने जल्दी ही अपनी कार्यकारणी बनाने की घोषणा की है, तथा उन्होंने बताया की राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अल्पसंखयकों के लिए चलायी जारही कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी तथा उनका पूरा लाभ अल्पसंख्यकों को मिलता रहे इस बात की मोनिटरिंग करेगें, तथा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगे ।

उदयपुर बन गया हादसों का शहर

1373683259760उदयपुर। प्रतापनगर-सुंदरवास मार्ग पर बीती रात वीडियोकोच की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और उसकी पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने का मामला थमा नहीं था और आज सुबह प्रतापनगर चौराहे पर आलोक स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन जनों को चपेट में ले लिया। इनमें से एक गंभीर महिला को अहमदाबाद रेफर किया गया है। इधर, रात में हुई दुर्घटना में मृतक का शव लेकर क्षेत्रीय पार्षद धनपाल स्वामी के नेतृत्व में क्षेत्रवासी आज सुबह कलेक्ट्री पहुंचे, जहां प्रदर्शन किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में भारी वाहनों वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई। रात सवा दस बजे सुंदरवास में प्रीतम पहलवान की गली के पास एक वीडियो कोच ने स्कूटर सवार पति-पत्नी को चपेट में ले लिया। हादसे में प्रतानगर निवासी जमनलाल सालवी (४०) का सिर टायर से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मांगीबाई दूसर जा गिरी, जो शव को देखकर मूर्ति हो गई। इससे क्षेत्रवासी आक्रोशत हो गई। वहां से गुजरने वाले वाहनों के कांच तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग किया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। आज सुबह एमबी अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान भारी भीड़ जमा थी। वहां पर पार्षद धनपाल स्वामी भी मौजूद थे, जो पोस्टमार्टम के बाद शव को क्षेत्रवासियों के साथ लेकर कलेक्ट्री पहुंचे, जहां पर प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रवासियों ने डिप्टी अनंत कुमार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही वीडियो कोच के ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। बाद में क्षेत्रवासी शव लेकर मृतक के घर पर चले गए।

रमजान का पहला जुमा, मस्जिदों में नमाजियों की भीड़

images (13)उदयपुर। रहमतों की बारिश ले कर आये रमजान के दूसरे दिन पहले जुमा की नमाज शहर की हर मस्जिद में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई।
वैसे तो जुमा की बड़ी Èजीलत है और आम दिनों में भी नमाजियों की तादाद काÈी रहती है। लेकिन रमजान महीने के जुमा में आम जुमा की अपेक्षा बहुत बड़ी तादाद में नमाज पढ़ाने के लिए लोग आते है, इसी कारण हर मस्जिद में नमाज पढऩे के लिए अलग से व्यवस्था करनी है।
जुमा की अजान से पूर्व ही रोजेदार मुस्लिम धर्मावलंबी अपने काम-काज छोड़कर बेहतरीन लिबास पहन खुशबू लगा मस्जिदों में पहुंच गए। अजान के बाद सुन्नतें अदा की। इस दौरान पेश इमाम व आलिमों ने रमजान की अहमियत, सवाब तथा दीनी बातों पर तकरीर की।
खुतबा होने के बाद लगभग 1.30 बजे जमाअत के साथ जुमा की नमाज़ अदा की गई।
शहर की पलटन मस्जिद , रहमानिया कॉलोनी मस्जिद, आयड़ में छीपा मस्जिद, लौहारों की मस्जिद, खांजीपीर की बड़ी मस्जिद, हाथीपोल में ऊपर व नीचे की मस्जिद, सवीना, धोली बावड़ी, मल्लातलाई सहित हर मस्जिद में नमाजियों की भीड़ रही। कई मस्जिदों की छतों पर भी नमाजियों के लिए व्यवस्था की गई। चमनपुरा स्थित जुम्मा मस्जिद में दो बजे जमाअत के साथ नमाज अदा की गई।

पेट दर्द होने पर छात्रा ने ज़हर खाया ..!

dsc0025-300x199उदयपुर। जावर माइन्स के इम्मनुयल मिशन स्कूल की 10 वीं की 15 वर्षीय बालिका ने पेट दर्द होने पर सेल्फोस का इंजेक्शन पी लिया और स्कूल में पहुचने पर जब उसकी हालत ख़राब हुई तो उसको स्कूल की अध्यापिका महाराणा भूपाल चिकत्सालय ले कर पहुची।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह जावर माइन्स की इमानुएल मिशन स्कूल की १० वीं की १५ वर्षीय बालिका ने पेट दर्द होने पर घर में रखा हुआ सेल्फोस का इंजेक्शन पी लिया और स्कूल की चली गयी स्कूल में जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसने अपनी टीचर को बताया की उसको मासिक धर्म के पहले पेट दर्द हो रहा था जो उसको सहन नहीं हुआ जब उसने अपनी माता को इस बारे में बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया तब उसने घर में ही रखा हुआ गेहूं में रखने का सेल्फोस का इंजेक्शन पी लिया की शायद इससे पेट दर्द ख़त्म हो जाये । हालत ज्यादा बिगड़ने पर स्कूल की अध्यापिका उसको एम् बी चिकित्सालय ले कर आई जहाँ अब उसकी हालत खतरे के बहार बताई जा रही है ।