उदयपुर की अनुराधा के फोटो की प्रदर्शनी स्ट्रॉसबर्ग में

उदयपुर, फ्रांस के शहर स्ट्रॉसबर्ग एवं उदयपुर शहर के अध्यात्म शोध की कड़ी में उदयपुर की छायाकार अनुराधा सरूप ने स्ट्रॉसबर्ग में खींचे आध्यात्मिक चित्रों की प्रदर्शनी स्ट्रॉसबर्ग में चल रही है। एक महीने से चल रही इस प्रदर्शनी को स्ट्रॉसबर्ग के हजारों लोगों ने सराहा है।

Photo2 (1)
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने अग्रिम हस्तक्षेप कर एक संयुक्त कार्यक्रम बनाया जिसके तहत इंडियन हेरिटेज सिटीज नेटवर्क फाउण्डेशन, यूनेस्को इंडिया ऑफिस नई दिल्ली, उदयपुर नगर निगम, म्यूनिसिपेलिटी ऑफ स्ट्रॉसबर्ग ने विरासत संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया। इसके तहत स्ट्रॉसबर्ग के छायाकार अल्बर्ट हूबर ने गत दिनों उदयपुर आकर आध्यात्मिक दृष्टिकोण से कई चित्र खींचे। इसी तरह उदयपुर की छायाकार अनुराधा सरूप ने वहां अनेकों चित्र खींचे जिसमें कुछ चुनिंदा चित्रों की प्रदर्शनी वहां लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में अल्बर्ट हूबर द्वारा उदयपुर में खींचे गए 20 चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं। कुल 40 चित्रों की प्रदर्शनी आगामी अगस्त माह तक चलेगी।

Photo2 (1)
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा चलाए इस प्रोजेक्ट के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में दोनों ही छायाकारों द्वारा खिंचे गए चित्रों की प्रदर्शनी सिटी पैलेस उदयपुर में भी लगाई जाएगी। इससे कलाप्रेमियों को दोनों ही जगहों का आध्यात्म रूप की झलक देखने को मिलेगी।

Photo3

अखिलेश जोशी ‘दी एम.ई.ए.आई.-अभिराज बाल्दोता मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड’

AKHILESH JOSHI 6माईनिंग इंजीनियरिंग एसोसियषन ऑफ इण्डिया (डम्।प्) ने दिया
‘अभिराज बाल्दोता मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड-2012’
उदयपुर ।दी माईनिंग इंजीनियरिंग एसोसियषन ऑफ इण्डिया (एम.ई.ए.आई..) ने खनन उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय तथा अति विषिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए श्री अखिलेष जोषी, हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रतिष्ठित ‘अभिराज बाल्दोता मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड-2012’ (माईनिंग इंजीनियर ऑफ दी ईयर) से सम्मानित किया है। यह सम्मान एम.ई.ए.आई. के प्रेसीडेन्ट श्री एस.के. सरगनी ने खनन क्षेत्र व्यवसाय में प्रतिष्ठत व्यक्तियों की उपस्थित में माईनिंग इंजीनियरिंग एसोसियषन ऑफ इण्डिया की 40वीं वार्षिक आम बैठक हैदराबाद में 23 जून, 2013 को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया। इस अवसर पर देष के खनन व्यवसाय में ख्याति प्राप्त गणमान्य उपस्थित रहे।

खनन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा तथा उल्लेखनीय कार्य के लिए श्री अखिलेष जोषी को सन् 2008 में भी प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार-2006’ से तथा मई 2013 में इण्डियन माईनिंग इंजीनियरिंग जर्नल (आई.एम.ई.जे.) ने ‘‘स्वच्छ खनन तकनीक’’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय तथा अति विषिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए श्री अखिलेष जोषी प्रतिष्ठित ‘लाइफ टाइम् एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित हो चुके है।

F S पर चलता है “गुंडाराज” और होती है खुलेआम शराब पार्टियां

fs6

उदयपुर ।महीने के आखिरी बुधवार को एफएस (फतहसागर) पर गुंडाराज होता है, क्योंकि मुंबइयां मार्केट बंद रहता है और पुलिस भी गश्त नहीं करती है। इस रात फतहसागर किनारे असामाजिक तत्व शराब पीकर जमकर उत्पात मचाते हैं और आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर गंदी और भद्दी फब्तियां कसते हैं। यही नहीं कई दफा तो ये शराबी बदमाश वाहनों पर जाने वाली लड़कियों का पीछा करने के लिए तेज गति से बाइक भी भगाते हैं। इससे महीने के आखिरी बुधवार को महिलाओं और युवतियों को वहां जाने में भी अब डर लगने लगा है।

शिकायत मिलने पर जब रिपोर्टर अख्तर खान के साथ फोटो जर्नलिस्ट राम और लखन ने बुधवार रात 8 से 10.30 बजे तक फतहसागर किनारे रहे, तो सामने आया कि रात 8.25 पर मुंबइयां मार्केट के सामने ही कार के आसपास पांच मनचले खड़े थे, जिनके हाथों में बीयर की बोतलें थीं और सामने बैठी महिलाओं और परिवारों की परवाह किए बिना जोर-जोर से गाली गलौज करते हुए आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे।
रात नौ बजे मुंबइयां मार्केट के आगे राउंड में एक कार तेज म्यूजिक बजाते हुए वहां जाती है और सामने बंसलियों पर बैठी युवतियों के नजदीक जाकर रूकती है। इस कार से नशे में धुत्त युवक उतरते हैं और लड़कियां जब वहां से जाने लगती है, तो घूरते हुए कमेंट्स कसते हैं।
पिछले एक-डेढ़ साल से मुंबइयां बाजार के व्यापारियों ने महीने के आखिरी बुधवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया, जिसके चलते आखिरी बुधवार को मुंबइयां बाजार बंद रहता है। दूसरी तरफ बाजार बंद होने के कारण पुलिस भी गश्त नहीं करती है, क्योंकि लोगों की वहां पर चहल कदमी कम होती है। फलस्वरूप वहां पर गुंडा तत्व सक्रिय हो जाते हैं और खुलेआम फतहसागर किनारे शराब पाटियों का दौर चलता है। शराब व बीयर पीने के बाद बोतले फतहसागर में फेंकी जाती है और शराबी बदमाश वहां पर आने-जाने वाली लडि़कयों और महिलाओं को गंदी नजरों से घूरते हैं और गंदी-गंदी फब्तियां कसते हैं। अगर कोई महिला या लड़की विरोध करती है, तो ये लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बीती रात फोटोजर्नलिस्ट राम और लखन ने फतहसागर किनारे होने वाले हुडदंग को अपने कैमरे में कैद किया है।

चार घंटे तक 108 और जननी सुरक्षा एम्बुलेंस के इंतजार में दम तोड़ दिया एक जननी ने !

1044800_600799753287608_1754291344_nउदयपुर। एक विक्षिप्त महिला ने आज सुबह पांच बजे एक नवजात कन्या को जन्म दिया। क्षेत्रवासियों ने तब से लगाकर सुबह आठ बजे तक १०८ एम्बुलेंस और जननी सुरक्षा योजना के तहत चलाई गई एम्बुलेंस को कॉल किए, लेकिन दोनों ही नहीं पहुंची। इस पर मोहल्लावासियों ने प्राइवेट एम्बुलेंस बुलाई, जिसने विक्षिप्त महिला और उसकी नवजात कन्या को अस्पताल पहुंचाया, जहां विक्षिप्त महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ सीडब्ल्यूसी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार गणगौर घाट स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर आज सुबह पांच बजे विक्षिप्त महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। उसने कुछ ही देर में एक बच्ची को जन्म दिया। वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। नहीं पहुंची १०८,
पांच बजे से आठ बजे तक क्षेत्रवासी १०८ एम्बुलेंस और जननी सुरक्षा योजना के तहत संचालित एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई, लेकिन वह भी नहीं पहुंची। इस पर मोहल्लावासियों ने प्राइवेट एम्बुलेंस बुलाकर विक्षिप्त महिला और उसकी नवजात कन्या को एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां विक्षिप्त महिला ने दम तोड़ दिया। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। सीडब्ल्यूसी के सदस्य धर्मेश जैन ने कहा कि सूचना देने के बाद १०८ एम्बुलेंस और जननी सुरक्षा योजना के तहत संचालित एम्बुलेंस का घटनास्थल पर नहीं पहुंचना काफी गंभीर है। इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस विभाग ठीक से काम नहीं कर रहा: कुड़ी

IMG_0469

उदयपुर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एच.आर. कुड़ी ने गुरूवार सुबह सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान सर्वाधिक मामले पुलिस ज्यादती के आने पर एसपी हरिप्रसाद शर्मा को कहा कि आपका विभाग ठीक से काम नहीं कर रहा है, ज्यादातर शिकायतें आपके विभाग से संबंधित ही आई है।
इस पर एसपी ने कहा कि ये सभी मामले विचाराधीन है, जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा। आज सुबह ११ से साढ़े 11 बजे तक सर्किट हाउस में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री कुड़ी ने जनसुनवाई की, जिसमें ज्यादातर मामले पुलिस ज्यादती और जमीनों से संबंधित थे, जन सुनवाई में कुल २० मामले आए थे।

IMG_0463
मनोहरपुरा निवासी लालचंद श्रीमाली की बेटी भावना श्रीमाली ने जनसुनवाई ने बताया कि उसके पति ने उसे ढाई साल से घर से निकाल रखा है और दहेज के लिए प्रताडि़त करता है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज है, लेकिन पुलिस के सहयोग नहीं करने के कारण आज तक उसे न्याय नहीं मिल पाया। इसी प्रकार भंवरी देवी ने शिकायत की है कि उसका बेटा ऊंकारलाल उसका मकान बेचकर चला गया है और अब वह दर-दर भटक रही है। इसी प्रकार अनीशा मिठाईवाला ने शिकायत की है कि उसने नीमचखेड़ा में एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट उसे किशनलाल और किशन गमेती ने दिलाया था। बाद में पता चला कि उक्त प्लाट की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है। मामले पुलिस में दर्ज है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी प्रकार जयकिशन मूलचंदानी प्रतापगढ़ जिला परिषद से ट्रांसफर होकर यहां माइंस एंड ज्यॉलोजी विभाग में कार्यरत है, लेकिन आठ माह से उसे वेतन नहीं मिला है। जनसुनवाई के दौरान एसपी हरिप्रसाद शर्मा, एएसपी सिटी तेजराजसिंह, एडीएम सिटी यासीन पठान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई के बाद श्री कुड़ी ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

शहर के आसपास के रिसोर्ट में ठहरी हैं बार बालाएं

bar girls in udaipurउदयपुर। पड़ौसी राज्य गुजरात से आई युवतियां इन दिनों कार में लिफ्ट लेने के बहाने वेश्यावृत्ति कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है, लेकिन  इस खबर के प्रकाशन के बाद कई लोगों ने इन युवतियों द्वारा उनकी कार को रोकने की शिकायत की है। शहर में यह नजारा कई जगह देखा जा सकता है।
शहर के बलीचा, भुवाणा, रामपुरा चौराहा और पर्यटन स्थलों पर ये लड़कियां अलग-अलग समूहों में घूम रही है, जो महंगी कारों के आगे खड़ी होकर भीख मांगने के बहाने गंदे इशारे करके लोगों को रिझा रही है।  कुछ समय पूर्व ही पुलिस ने गोगुंदा क्षेत्र में एक रिसोर्ट पर दबिश देकर नौ बार बालाओं सहित दो दलालों को गिरफ्तार किया था। इन बार बालाओं ने सूरजपोल स्थित चंपालाल धर्मशाला में ठहरने की बात कहीं थी, लेकिन जांच करने पर पता चला कि ये लड़कियां वहां नहीं ठहरी हुई है। ऐसी आशंका है कि ये बार बालाएं शहर के आसपास के रिसोट्र्स में ठहरी हुई है, जो दिनभर शहर में कार वालों को पकडऩे के बाद शाम ढलते ही वापस रिसोट्र्स या फिर आसपास के गांवों हाइवे के पास वाली होटलों में चली जाती है।
इस मामले में एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि जांच करवाता हूं, फिलहाल आज में प्रोमोशन टेस्ट में हूं।

एएसपी का गुर्गा है कांस्टेबल अनिल!

Man-Bribing-Police-Bribing-Increases-Efficiency-of-Traffic-Police-and-Decreases-Accidentsउदयपुर/चित्तौडग़ढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा ५० हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए कानोड़ थाने के कांस्टेबल ने उदयपुर के एएसपी लेवल के अधिकारी के कहने पर रिश्वत लेना कबूला है। उक्त कांस्टेबल को एसीबी की चित्तौड़ टीम ने मंगलवार को डूंगला पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया था। हालांकि एसीबी अधिकारियों ने जांच का बहाना बताते हुए अभी एएसपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।
चित्तौडग़ढ़ ब्यूरो कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्रसिंह चूंडावत के समक्ष 11 मई को उदयपुर निवासी गिरिराज जाट ने शिकायत की थी कि उदयपुर में उसके एक परिचित का गुजरात जा रहा शराब से भरा ट्रक आठ मई को कानोड़ थाने में कार्यरत सिपाही सूरतगढ़ (झुंझनंू) थानान्तर्गत नेतराम की ढाणी निवासी अनिल चौधरी पुत्र हवासिंह जाट ने पकड़ लिया था। उसने ट्रक छोडऩे के नाम पर तीन लाख रूपए मांगे। गोपनीय सत्यापन के दौरान रिकॉर्डिंग के समय पहली किस्त के रूप में एक लाख रूपए कांस्टेबल को थमा दिए गए। इसके बाद अनिल बाहर चला गया। वह सोमवार को ही लौटा। शिकायतकर्ता ने अनिल को शेष राशि डूंगला स्थित एक पेट्रोलपंप पर लेने के लिए बुलाया।
एएसपी चूंडावत के निर्देश पर सीआई जयमलसिंह, सिपाही रमेश, भंवरसिंह, नारायण, दलपतसिंह, श्यामलाल की टीम ने वहां जैसे ही अनिल को ५० हजार रूपए की राशि दी। ब्यूरो टीम ने उसे दबोच लिया व उसे चित्तौडग़ढ़ ले गई। शिकायत में रिश्वत की राशि कांस्टेबल द्वारा उदयपुर के एएसपी लेवल के अधिकारी के नाम पर लेना बताया है। चूंडावत ने बताया कि अनिल ने मंगलवाड़ फोरलेन से यह ट्रक पकड़ा था।
:गिरफ्तार कांस्टेबल ने उक्त रिश्वत राशि उच्चाधिकारी के कहने पर लेना कबूल किया है। अभी तक उच्चाधिकारी का नाम उजागर नहीं हुआ है। कांस्टेबल को आज न्यायालय में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा। उसके बाद ही उच्चाधिकारी के नाम का खुलासा होगा।
–भूपेंद्रसिंह चूंडावत, एएसपी, एसीबी चित्तौडग़ढ़

लक्ष्यराजसिंह की शादी 21 जनवरी को होगी

akh
उदयपुर, सिटी पैलेस में शहनाई बजने की तारीख लगभग तय हो गयी है। सूत्रों के अनुसार पूर्व राज घराने के राजकुमार लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ की शादी उड़ीसा की पूर्व रियासत बालांगीर की निवृत्ति कुमारी सिंह देव से २१ जनवरी २०१४ में तय हो गयी है । गत १३ मई को अक्षय तृतीय पर मुम्बई की एक होटल में सगाई का दस्तूर हुआ था जिसमे दोनों परिवार के खास मेहमान मुजुद थे ।
और अब शादी २१ जनवरी को शुभ मुहूर्त में होना तय किया गया है। मन जारहा है की पूर्व राजकुमार की शादी बड़े भव्य अंदाज़ में होगी सिटी पेलेस में होने वाली शादी की तय्यरियाँ अभी से चल रही है । हालाकिं शादी की तारीख की पुष्ठी अभी पेलेस में आधिकारिक तौर पर नहीं की गयी है।
लक्ष्य राज सिंह की होने वाली जीवन साथी पारिवारिक परिवेश शाही होने के साथ साथ राजनेतिक भी रहा है निवृति के पिता कनक वर्शन सिंह देव भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री रह चुके है और माता संगीता सिंह देव बलिंगर की पूर्व सांसद रह चुकी है

महापौर पर “अविश्वास” की तैयारी !

Rajni-Dandiउदयपुर, नगर निगम का घमासान अब सड़कों पर आने की तय्यारी में है। महापौर के खिलाफ विरोधियों ने खुले तौर पर मौर्चा खोल दिया है, और विरोधि खेमे के असंतुष्ट पार्षदों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। विरोधी पार्षद विपक्ष से मिल कर महापोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का मन बना चुके है। महापोर के तिरस्कार और वार्डों में काम नहीं करने की प्रवर्ती के चलते सत्ता पक्ष के १८ से अधिक पार्षद महापोर के विरोध में खड़े हो गए है।इधर सूत्रों के अनुसार निगम आयुक्त ने भी जाते जाते बैठक के पांचवे प्रस्ताव “समितियों के गठन” में नोट डाल दिया कि इस पर आम सहमती नहीं बन पायी और अधिकतर पार्षद इस प्रस्ताव के विरोध में है । इस नोट से महापोर कि मुसीबत और बढ गयी है ।

आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव :
महापोर कि मुसीबत आने वाले दिनों में बढ सकती है। क्योंकि विरोधियों के तेवर कम पड़ते नहीं दीखते, उनके पास अब बहुमत लगभग सिद्ध हो गया है। और अविश्वास के लिए सिर्फ एक कदम दूर है। कुल ५५ पार्षदों में से सत्ता पक्ष के १६ और विपक्ष के १९ पार्षद मिलकर ३५ पार्षद स्पष्ट तौर पर विरोध में है। अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन के लिए आधे पार्षदों कि सहमती चाहिए और सिद्ध करने के लिए एक तिहाई बहुमत चाहिए जो विरोधियों को उम्मीद है कि पूरा कर लेगे।

महापोर लगी मानाने में :
महापोर अपने पे आये संकट को देख मंगलवार को दिन से रात देर तक अपनी पार्टी के पार्षदों को मानाने में लगी रही और घर घर जा कर पार्षदों कि मान मनव्वल का दौर चलता रहा लेकिन सूत्रों के अनुसार अधिकतर पार्षदों ने खास कर महिला पार्षदों ने महापौर को बेरंग यह कह कर लोटा दिया कि साड़े तिन साल तक आपने हमारा तिरस्कार किया है और हमारे वार्ड में काम नहीं कराया अब क्यों हम आप का साथ दे ।

तिरस्कार और तानाशाही से है परेशान:
भाजपा के अधिकतर पार्षदों ने खुले तौर पर कहा है, कि महापौर ने पिछले साडे तिन साल तक उनका तिरस्कार किया वार्डों में कोई काम नहीं किया। जनता ने हमे चुन कर भेजा है, हम जन प्रतिनिधि है । जनता के सामने किस मुह से जायेगे । महापोर के तानाशाही रवय्ये से हम अब परेशान हो चुके है ।

अब बस भाई साहब का सहारा :
महापोर व् एनी उनके सहयोगियों को अब गुलाब चंद कटारिया के आने का इंतज़ार है उनका मानना है कि भाई साहब ही आकर अब बिगड़ी स्थिति को संभालेगे । कटारिया मुम्बई अपनी पेशी से आज दिन तक लोटेगे ।

पार्टी किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं है और किसी कि मनमर्जी नहीं चलेगी लोकतंत्र है सबको अधिकार है अगर जरूरत पड़ी तो अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकते है । महापोर के रवय्ये से नाराज़ कई भाजपा के पर्धाद हमारे साथ है ।… उप महापौर .. महेन्द्र सिंह शेखावत

नगर परिषद् में पार्षदों कि साड़े तीन साल से सुनवाई नहीं हो रही है, वार्डों में काम नहीं हो रहे है , नगर निगम कि महा पौर किसी कि सुनवाई नहीं करती उनके खिलाफ अविश्वाश बढ़ता जा रहा है …. प्रति पक्ष नेता , दिनेश श्रीमाली ।

महापोर पार्षदों का तिरस्कार और अपमान करती है सालों तक होने वाले कार्यों कि फ़ाइल दबा कर बैठी रहती है और पुरियो तरह भ्रष्टा चार में लिप्त है । अविश्कास प्रस्ताव आना क्घहिये जिससेव शहर के विकास में महापोर बाधा नहीं हो …. अजय पोरवाल .. पार्षद

शहर में 150 बार बालाएं

उदयपुर। पड़ौसी राज्य गुजरात से करीब डेढ़ सौ लड़कियां शहर में आई हुई हैं, जो महंगी कारों के आगे खड़ी होकर भीख मांगती नजर आ रही है, लेकिन वास्तव में इनका पेशा वेश्यावृत्ति का है, जब कोई व्यक्ति इन लड़कियों को साथ चलने का ऑफर देता है, तो ये तैयार हो जाती है। दिखने में बार बालाओं जैसी ये लड़कियां शहर के कई इलाकों में देखी जा रही है।

bar girls in udaipur
बेदला की नई पुलिया पर सोमवार को जब इन लड़कियों का एक समूह रिपोर्टर की कार के सामने आया, तो करीब १० से ज्यादा लड़कियां जींस-पेंट पहने सड़क पर खड़ी हो गई। इन लड़कियों ने कहा कि वे काफी गरीब है और भूखमरी के कारण गुजरात से पलायन कर यहां आई हैं। ये लड़कियां भीख में भी सौ या दो सौ रुपए से कम नहीं मांगती है। जब क्रमददगारञ्ज रिपोर्टर ने भीख देने से इनकार कर दिया, तो ये लड़कियां गंदे इशारे करने लगी और अच्छे रूपए देने पर साथ चलने की पेशकश भी कर दी। बातचीत में इन लड़कियों ने बताया कि ये अहमदाबाद के पास के ग्रामीण इलाके से हैं और संख्या में करीब डेढ़ सौ हैं।
जब इन लड़कियों से और बातचीत की गई, तो बोलचाल से ये लड़कियां मुंबई में रही हुई प्रतीत हुई है, जिससे लगता है कि इन लड़कियां का पेशा बार में डांस करने के साथ ही जिस्मफरोशी का है। पता चला है कि शहर के बाहरी इलाकों बलीचा, प्रतापनगर, भुवाणा, बेदला, बडग़ांव सहित आसपास के इलाकों में ये लड़कियों इन दिनों चार पहिया वाहनों को रोककर इस तरह से भीख मांगने के बहाने जिस्मफरोशी का धंधा कर रही है।
:मुझे इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच की जाएगी।
-हरिप्रसाद शर्मा, एसपी उदयपुर