कटारिया की जमानत पर फैसला 27 जून को

gulabchand katariyaउदयपुर। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में अग्रिम जमानत पर चल रहे राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया की जमानत अवधि बढ़ाने को लेकर मुंबई के सेशन कोर्ट में मंगलवार को बहस पूरी हो गई।
भाजपा सह जिला के मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि कटारिया की जमानत अवधि को लेकर कोर्ट में बहस हुई जिसमें कटारिया के वकील ने कटारिया का पक्ष रखते हुए जमानत अवधि को बढ़ाने की मांग की। हालांकि कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला 27 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में सीबीआई ने भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाया है। इससे पहले कटारिया 23 जून तक जमानत पर थे। इसके बाद 24 जून को भी सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी जो कि किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी।

बिजली बंद होने से मानो शहर ही रुक गया हो

उदयपुर।एक और तो गर्मी और उमस से लोग परेशां ऊपर से आपातकालीन रख रखाव
को लेकर शहर भर में बिजली दिन भर बंद रहने से घर और कार्यालयों में काम ठप्प रहा तो घरों में लोग गर्मी से परेशां रहे ।गौरतलब है कि लाइनों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर मंगलवार को सुबह 9 बजे 10.30 और दोपहर 2 से 5 बजे तक लाइट बंद रखने का निर्णय विभाग ने लिया।
पानी चढ़ाना मुश्किल हो गया: बिजली के बंद रहते मोती मगरी, पंचवटी, दैत्य मगरी, हजारेश्वर कॉलोनी, प्रतापनगर, विश्वविद्यालय मार्ग, खरोल कॉलोनी क्षेत्रों में लोगों ने परेशानी बताई। इन क्षेत्रों के अधिकतर भवनों में बिजली के अभाव में पानी की मोटर नहीं चल पाई। ऐसे में कुछ लोगों ने टैंकर का सहारा लिया।
powercut
कार्यालय, दुकान, शोरूम में दिनभर चला जेनरेटर: शहर के प्रमुख कार्यालयों में जहां पब्लिक डीलिंग रहती है। उनमें नगर विकास प्रन्यास, आबकारी विभाग, इनकम टैक्स में सुबह से शाम तक जेनरेटर चला। शहर के बड़े शोरूम सहित दुकानों में भी जेनरेटर चलाना पड़ा।

ऑनलाइन आवेदन में परेशानी: बिजली बंद का प्रभाव मीरा कन्या महाविद्यालय सहित सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में देखने को मिला।
बिजली के बंद रहते एमजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन के लिए शहर में भटकना पड़ा। कॉलेज में बिजली के बंद होने से छात्र छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश के लिए साइबर कैफे तलाशते रहे।

इन क्षेत्रों में बिजली ठप रही: 132 केवी जीएसएस सुखेर से संबंधित क्षेत्र मधुबन, भुवाणा गांव, बडग़ांव, हॉस्पिटल, चित्रकूट नगर, पोलोग्राउंड, फील्ड क्लब, हजारेश्वर, सुखाडिय़ा सर्कल, दैत्य मगरी, मोती मगरी, यूआईटी, सर्किट हाउस, डाक बंगला, पंचवटी, न्यू फतहपुरा, चेतक सर्किल, हाथीपोल रोड, लोहा बाजार, शिक्षा भवन, चमनपुरा, गुमानियावाला, सरदारपुरा, सहेली नगर, शोभागपुरा, पुलां क्षेत्र, मॉडल कॉम्पलेक्स, अहिंसापुरी, रेलवे ट्रेनिंग स्कूल, बेदला, समता नगर, महावीर कॉलोनी, चिकलवास, देवाली, खारोल कॉलोनी, वीबीआरआई, पंचरत्न कॉम्प्लेक्स, नवरत्न कॉम्पलेक्स, साइफन, आदिनाथ नगर, बोहरावाड़ी, मंडी, अश्वनी बाजार, होटल राज-दर्शन, भोईवाड़ा,घंटाघर, मोचीवाड़ा, धोलीबावड़ी, रूपनगर कच्ची बस्ती, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यूथ हॉस्टल, खेल गांव एवं संबंधित क्षेत्र।

132 केवी जीएसएस प्रतापनगर से संबंधित क्षेत्र: प्रतापनगर, आईटी पार्क, सेक्टर-4 से संबंधित क्षेत्र, मादड़ी का कुछ भाग,आकाशवाणी क्षेत्र, सुंदरवास, खेमपुरा, ढीकली, ट्रांसपोर्ट नगर, बेड़वास, विश्वविद्यालय कैंपस, बोहरा गणेश जी, आयड़, न्यू केशव नगर, आरटीओ, जयश्री कॉलोनी, पुरोहितों की मादड़ी, यूसीसीआई, मादड़ी रोड नंबर 12, यूआईटी कॉलोनी, काला भाटा, सेक्टर 3, 4,5 व 6, पानेरियों की मादड़ी, नौ खा एवं संबंधित क्षेत्र।

उक्त कार्य के तहत उदयपुर सिटी का क्षेत्र और सुखेर, अंबेरी, डबोक, घनोली, बिछड़ी, साकरोदा, झरनों की सराय, कुराबड़, बंबोरा, जगत, गुडली से संबंधित क्षेत्र एवं 132 केवी गोगुंदा एवं झाड़ोल से संबंधित आंशिक क्षेत्र में भी बिजली बंद रहने से कामकाज प्रभावित रहा।

मीरा गर्ल्स कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

rpet-2012उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जून से बढ़ाकर 26 जून कर दी गई है। कॉलेज निदेशालय ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालयों द्वारा अब तक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए गए हैं, इसके बावजूद कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने अगली कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की छूट दी है।
जुलाई के पहले सप्ताह से कक्षाएं नियमित प्रारंभ हो सके, इस दिशा में द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष की छात्राओं को अपने प्रथम वर्ष की अंक तालिका के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।
कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की नियमित छात्राओं के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून कर दी गई है।

प्रथम वर्ष में प्रवेश 26 जून तक

तकनीकी नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून कर दी गई है। उन्होंने इसके लिए छात्राओं को ऑनलाइन प्रवेश करने में आ रही परेशानी और बार-बार बिजली आपूर्ति बंद रहने को कारण बताया।

सुखाडिया के कर्म चारियों का धरना प्रदर्शन

8421_b2उदयपुर,मोहन ललाल सुखाडिया वि.वि. में पीछे १५ से २० वर्ष से संविदा पर सेवा देने वाले शैक्षिणिक व् गेर शैक्षणिक कर्मचारी व् चतुर्थ श्रेणी कर्म चारियों को सेवा से हटाये जाने पर विश्व विद्यालय के सहायक व् शैक्षणिक कर्म चारियों ने मंगल वार को वि.वि. के प्रशाशनिक भवन के गेट पर धरना प्रदर्शन किया ।

सुविवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत व्यास ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में कनिष्ठ लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाओं से हटाया जाना अनुचित है। पंद्रह से बीस वर्षों से कार्यरत कर्मचारी जिनके परिवार का भरण पोषण विश्वविद्यालय की मामूली पगार से चल रहा है उसे सेवा से हटाया जाना अमानवीय कृत्य है।

सरकार एक ओर जहां लंबे समय से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित कर रही है वहीं विवि प्रशासन इस दिशा में लंबे समय तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को बेदखल करने पर तुला है।
कर्मचारी संघ की महामंत्री हंसा हिंगड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि ऐसे कर्मचारियों को हटाए जाने के बजाए प्राथमिकता के आधार पर नियमित किया जाए।
आंदोलन की राह पर उतरे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कहा कि अब हम कहां जाए? विवि से बेदखल किए गए सहायक शैक्षणेत्तर कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समर्थन में स्थायी कर्मचारियों ने आंदोलन में भाग लेकर कामकाज का बहिष्कार किया।

राष्ट्र गान का ऐसाअपमान कही नहीं देखा !

महापोर रजनी डांगी हंगामे और विरोध को नज़र अंदाज़ कर ऐसे माहोल में राष्ट्र गान करते हुए ।
महापोर रजनी डांगी हंगामे और विरोध को नज़र अंदाज़ कर ऐसे माहोल में राष्ट्र गान करते हुए ।

 

उदयपुर मोका था नगर निगम में बोर्ड की बैठक का चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष पुरे सदन ने राष्ट्र गान का जो अपमान किया की मनो राष्ट्र का सम्मान मन जाने वाला हमारा गीत जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के बिच अपमानित हो कर रह गया और ये जनता के चुने हुए प्रतिनिधि उसकी खिल्ली उड़ाते हुए चल दिए। नगर निगम में बोर्ड की बैठक के दौरान समितियों की घोषणा के बाद आधे से ज्यादा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया इसी बिच पार्षद पारस सिंघवी ने समिति प्रस्ताव पास करने का एलान किया और इसी हंगामे के बिच मेयर रजनी डांगी ने राष्ट्रगान शुरू कर दिया पुरे सदन में हो हल्ला हो रहा था सब लोग जम कर हंगामा कर रहे थे, और मेयर अपनी जिद्द पर अड़ी हुई राष्ट्रगान कर रही थी, सदन में मोजूद ५३ पार्षदों में से एक ने भी राष्ट्रगान के सम्मान में चुप रहना या सावधान खड़ा होना मुनासिब नहीं समझा। जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भरे सदन में राष्ट्रगान को एक मजाक बना कर रख दिया

वंचित बच्चों का होना चाहिए सम्पूर्ण विकास-पवन कौषिक

रोटरी क्लब उदयपुर के कार्यक्रम में ‘वेदान्ता ख़ुशी’ पर गहन विचार-विमर्ष

 

DSC_8086

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने वंचित बच्चों के प्रति सहानुभूति, जागरूकता, षिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के प्रति अंतर्राष्ट्रीय ‘वेदान्ता खुषी’ अभियान पर एक गहन चर्चा का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पवन कौषिक हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक ने वेदान्ता ख़ुशी के उद्गम, रचना, प्रभाव तथा सम्पूर्ण विचारधारा पर एक प्रस्तुति दी । यह कार्यक्रम रोटरी बजाज भवन, उदयपुर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सुषील बांठिया ने बताया कि ‘वेदान्ता खुषी’ की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अभियान द्वारा लोगों को अपने स्तर पर वंचित बच्चों के प्रति जागरूकता पैदा करना है तथा अपने स्तर पर इन बच्चों के सम्पूर्ण विकास के प्रति प्रयास करना है। यह अभियान आर्थिक सहायता नहीं मांगता बल्कि समाज के वंचित बच्चों के प्रति जागरूक होने की प्रेरेणा देता है तथा निजी स्तर पर इन बच्चों के स्वास्थ्य, षिक्षा एवं सुपोषण के प्रति सार्थक कदम उठाने की एक अंतर्राष्ट्रीय मुहिम है।

समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पवन कौषिक ने अवगत कराया कि आज से तकरीबन एक वर्ष पूर्व इसी विचारधारा को ध्यान में रखकर वेदान्ता समूह ने ‘खुषी’ अभियान की सोषल मीडिया पर शुरूआत की। इस अभियान का उददेष्य है आम जनता को भारत की आज की परिस्थिति से अवगत कराना तथा समाज के इन वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना। खुषी अभियान के रचियता पवन कौषिक, ने बताया कि ‘‘यह अभियान मात्र 7 लोगांे ने मिलकर शुरू किया था। तथा जैसे-जैसे हम बढ़ते गए लोग जुड़ते गये और खुषी अभियान एक महा अभियान बन गया।’’ आज यह अभियान 31 हजार सदस्यों के साथ लाखों लोगो तक पहुंच रहा है ।

DSC_8117

पवन कौषिक ने बताया 12वीं पंचवर्षीय योजना में भारत सरकार ने एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम के लिए. एक लाख उन्तीस हजार करोड़ रूपये का प्रावधान रखा है। वेदान्ता के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल का कहना है कि देष में एक भी बच्चा कुपोषित ना रहे। और इसके लिए ‘खुषी’ अभियान अपनी भूमिका निभा रहा है।

‘बच्चों के सम्पूर्ण विकास एवं कल्याण के विषय में रोटरी क्लब के सदस्यों के बीच विचार-विमर्ष भी हुआ और ‘खुषी अभियान’ और अधिक आगे ले जाने पर जोर दिया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सुषील बांठिया ने बताया कि रोटरी की विचारधारा लोगों में सामाजिक व आर्थिक विषयों पर जागरूकता लाना है। रोटरी क्लब की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह कौषिष रहती है कि आम जनता के साथ मिलकर उनके सहयोग से हम समाज को और बेहत्तर बना सके।कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब के अध्यक्ष सुषील बांठिया ने स्वागत उदबोधन दिया। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कौषिक का उपारना ओढ़ाकर स्वागत किया। सहायक प्रान्तपाल रमेष चौधरी ने कौषिक का परिचय दिया। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब ने गत दिनों केदारनाथ में हुई प्राकृतिक आपदा में मरे गये लोगों के प्रति दो मिनिट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

गौरी कुंड में फंसे यात्रियों को बचाने परिजन रवाना

5628_12उत्तराखंड में महाप्रलय के बाद गौरी कुंड में फंसे उदयपुर संभाग के 53 लोगों के परिजन उनकी सहायता के लिए विमान से आज सुबह दिल्ली पहुंचे, जहां से वे देहरादून जाएंगे। अपने परिजनों को वहां से निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे। शहर से गए पांच जनों के दल में से सुरेश औदीच्य ने बताया की हमारे परिजन पिछले चार दिन से एक ही जगह पर फंसे हुए हैं। उनके पास न पीने का पानी है और ना ही खाने के लिए कुछ है और न ही उन तक कोई सहायता पहुंच रही है। जैसे-तैसे वो मोबाइल पर बात कर रहे हैं। उनकी पीड़ा का हम अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। सुरेश औदीच्य ने बताया की बस जब भी बात होती है, वो एक ही बात कहते हैं कि क्रकिसी तरह हमें बचा लो, हम लाशों के बीच घिरे हुए हैं…ञ्ज सुरेश के साथ गए प्रेम शंकर औदीच्य, भारत शर्मा, अरविंद शर्मा और पुष्कर औदिच्य सबके घर के बड़े बुजुर्ग वहां फंसे हुए हैं।

शहर वासियों के हाथ मदद को बड़े

Unprecedented-devastation-in-Uttarakhandउदयपुर, उत्तराखंड में महाप्रलय में फसें लोगों की सहायता के लिए अब लोगों के हाथ मदद के लिये बड़ने लगे है। शुक्रवार को कई शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला कलेक्टर विकास एस भाले को मुख्यमंत्री सहायता कोष में लाखों रूपये जमा कराये ।
जिला कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में बताया की उत्तराखंड में आई आपदा एक राष्ट्रीय आपदा है और इसमें निसंदेह हजारों लोग हताहत हुए है और अरबों रुए की संपत्ति का नुकसान हुआ है । भाले ने बताया के ऐसी मुश्किल घडी में हर देशवासी की जिम्मेदारी है की वह साथ दे और एसि ही पहल करते हुए हमारे शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आज ही ९ लाख रूपये तक मुख्य मंत्री सहायता कोष में दान दिए है, जिनमे सबसे अधिक राशि एस पी खेतान ने ५ लाख रूपये के रूप में दी है ।व् शांति लाल जैन ने , भीम सिंह चुण्डावत , हरीश राजनी, राजेन्द्र हरलालका , ने ५१ – ५१ हज़ार रुए दिए ।मोहनलाल मेनारिया , सुधीर बक्षी , ने ११-११ हज़ार रूपये दिए वही जिला कलेक्टर ने भी ११ हज़ार रूपये देने की घोषणा की अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी.आर. बी भाटी ने ५ हज़ार रूपये दिए । जिला कलेक्टर विकास एस भले ने शहर वासियों से अपील की है की जो भी शहर वासी दान में देना चाहता है । वह चैक या ड्राफ़ के रूप में मुख्य मंत्री सहायता कोष के नाम चेक से दे सकता है ।
कलेक्टर भाले ने बताया की शहर के जो यात्री उत्तराखंड में फंसे हुए है, उनसे हमारी बात चित हो रही है और बराबर संपर्क में है। हर संभव कोशिश कर रहे है और राजस्थान से गए आई पि एस अधिकारियों से भी बराबर बात चित हो रही है

कटारिया को फिर 29 तक राहत

 

630x420उदयपुर। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सीबीआई द्वारा साक्ष्य और दस्तावेज पेश नहीं करने के कारण मुंबई की लोअर कोर्ट ने अगली तारीख पेशी २९ जून को दी है, जबकि इस मामले में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की जमानत अर्जी पर मुंबई की सेशन कोर्ट में सुनवाई २४ जून को होगी । सूत्रों के अनुसार सुनवाई में कटारिया की ओर से उनके वकील पेश हुए हैं। गत 14 जून को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि जब तक सीबीआई जवाब पेश नहीं करेगी, तब तक सुनवाई के दौरान कटारिया को उपस्थिति होना जरूरी नहीं है। कटारिया ने गुरुवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में आरोपी बनाए जाने पर कटारिया ने गत 27 मई को अंतरिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। उस दौरान कोर्ट ने कटारिया को 14 जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद कोर्ट ने कटारिया की जमानत अवधि 21 जून तक बढ़ा दी थी।

कांग्रेस पर्यवेक्षकों की मीटिंग में हंगामा

111उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों के बाद भले ही देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यवेक्षक दौरा करके पार्टी और उम्मीदवारों का फीड बैक ले रहे हो, लेकिन उदयपुर में आए पर्यवेक्षक यहां की भारी गुटबाजी देखकर गुस्सा करते हुए आज सुबह सर्किट हाउस से रवाना हो गए। साथ ही यह भी कह गए कि अब क्रकोई मीटिंग नहीं, कोई टिकट नहींञ्ज। दरअसल गुरुवार को भी देहात कांग्रेसियों की मीटिंग के दौरान भारी हंगामा हुआ था। कइयों ने तो पर्यवेक्षक के पक्षपाती होने का आरोप भी लगाया, क्योंकि पहले मीटिंग देहात कार्यालय में होना तय हुआ था और बाद में विधायक सज्जन कटारा के कहने पर स्थान बदल कर मीटिंग किसान भवन में निर्धारित की गई। इस पर कटारा विरोधी बड़ा तबका देहात कार्यालय ही बैठ गया और भारी हंगामा कर दिया।