उदयपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री किरिट सौमेया ने आज दोपहर उदयसागर में निर्माणाधीन होटल का दौरा करते हुए आरोप लगाया है कि इस होटल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की हिस्सेदारी है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहलेना करते हुए इस होटल के निर्माण को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। सौमेया ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाव के कारण स्थानीय प्रशासन कोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक झील पेटे में बनी सड़क को तोड़ नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत का स्टे सिर्फ होटल के निर्माणाधीन हिस्से पर है।
सौमेया ने बताया कि ४०० करोड़ की यह होटल मुंबई के शर्मा परिवार द्वारा बनाई जा रही है, जिसमें उदयपुर में एसपी रहे अनिल पालीवाल और आलोक वशिष्ट की भी हिस्सेदारी है। सौमेया के साथ इस दौरे में भाजपा नेता प्रमोद सामर, भाजयुमो नेता लव बागड़ी, जितेंद्र पटेल, गजपालसिंह राठौड़, हेमंत दया, दुर्गेश आदि थे। सौमेया इसके बाद यूआईटी जाकर अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करेंगे और झील पेटे में बनी सड़क को नहीं तोडऩे पर जवाब तलब करेंगे। सौमेया ने बताया कि गहलोत सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर अगामी दिनों में पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता राज्यपाल के समक्ष शिकायत करेंगे।
होटल में गहलोत की भी हिस्सेदारी -सौमेया
विधान सभा के चुनाव की टिकिट के लिए कांग्रेस की कुश्ती शुरू
उदयपुर, विधानसभा चुनाव कि दौड़े शुरू हो गयी है सभी उम्मीदवार अपने अपने समर्थकों के साथ पुरे शक्ति प्रदर्शन के लिए तैयार है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक उत्तराखंड के पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय उदयपुर देहात और शहर का फीड बेक लेने के लिए आये हुए है, बुधवार को उन्होंने खेरवाडा विधानसभा का फेड बेक लिया ।
पर्यवेक्षक के आते ही उदयपुर शहर और देहात में कांग्रेस कि राजनीति गरमा गयी वही गुट बाजी भी खुल कर सामने आगई । जहाँ देहात में सज्जन कटारा से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने किसान भवन में होने वाली बैठक का पुरजोर विरोध किया तो कटारा अपने विरोधियों के तेवर को देखते हुए किसान भवन में ही फीड बेक कि बैठक पर अड गयी आखिर कार देहात का फीड बेक अब देहात कांग्रेस कार्यालय और किसान भवन दोनों जगह लिया गया।
सुबह गोगुन्दा विधान सभा क्षेत्र का फीडबेक लिया जहाँ गोगुन्दा के वर्तमान विधायक मांगीलाल ने अपनी प्रमुख दावेदारी पेश कि उनके साथ देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला और जिला प्रमुख मधुमेहता मोजूद थी।
देहात के लिए दो जगह हुई बैठक
पर्यवेक्षक के सीधे किसान भवन में चले जाने से देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में जैम कर विरोध हुआ क्युकी सज्जन कतर के विरोधी किसान भवन जा कर अपनी दावेदारी नहीं करना चाहते थे । देर शाम तक देहात कार्यालय का माहोल गर्माता रहा सभी दावेदार शारदा रोत . देवेन्द्र मीना , टेकचंद गमेती आदि अपने समर्थकों के साथ बैठे रहे उधर पर्यवेक्षक किशोर उपाध्याय का कहना है की ब्लोक अध्यक्ष्क जहाँ बैठक रखेगे वही पर जाना पड़ेगा हम देहात कांग्रेस कार्यालय भी जायेगे । देर शाम को पर्यवेक्षक जब कार्यालय पहुचे तो कार्यकर्ताओं ने और दावेदारों ने खूब जैम कर हंगामा किया ।
कई देहात पदाधिकारियों ने तो यहाँ तक ठान ली की पि सी सी में पर्यवेक्षकों की शिकायत करेगे
शहर में डेड दर्जन से ज्यदा उम्मीद वार
अब अगर हम शहर कि बात करे तो शहर में शुक्रवार को सर्किट हाउस में अपनी दावेदारी रखने वालों में डेड दर्जन से ज्यादा उम्मीद वार है, जिनमे वर्तमान यु आई टी अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, सुरेश श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, दिनेश श्रीमाली, वीरेंद्र वैष्णव, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, त्रिलोक पुरबिया, के के शर्मा , मधु मेहता , सहित डेड दर्जन दावेदार लाइन में खड़े है। इनमे प्रमुख दावेदारी गोपाल शर्मा, वीरेंद्र वैष्णव , पंकज शर्मा और लाल सिंह झाला कि हो सकती है क्यों कि गोपाल शर्मा का कद गिरजा व्यास के केबिनेट मंत्री बनने के बाद बढ़ गया है। वीरेंद्र वैष्णव सी पी के ख़ास माने जाते है,पंकज शर्मा कि दावेदारी इसलिए मजबूत होती है क्यों कि वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहे चाहे कांग्रेस सत्ता में हो या नहीं हमेशा कांग्रेस के कर्मठ रहे है। इसी के साथ देहात जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला कि दावेदारी मजबूत होती है क्यों के पिछले कुछ समय में झाला ने अपने ऊपर से सी पि गुट का तमगा हटा दिया और कांग्रेस के हर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ बाद चढ़ कर भागीदारी निभाई ।
चार दिन से मदद के लिए तरस रहे है
उदयपुर। पिछले चार दिन से बद्रीनाथ में भी उदयपुर संभाग के कई लोग फंसे हुए है। बांसवाड़ा के करूण उपाध्याय अपनी पत्नी सिवाली उपाध्याय के साथ पिछले चार दिन से वहीं फंसे हुए हैं। करूण ने को फोन पर बताया कि यहां की स्थिति बहुत भयावह है। सड़कें दो-दो सौ फीट धंस गई है, बचे हुए रास्ते मलबे से अटे पड़े हैं। कहीं पैर रखने से डर लगता है। क्या पता कहीं जमीन धंस नहीं जाए। हजारों लोग फंसे हुए हैं। पानी और खाने को लोग तरस रहे हैं। करूण ने बताया कि राहत के लिए खाने का इंतज़ाम किया गया, लेकिन वह इतना कम है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाना मिल नहीं पा रहा है। यहां पर भूखे ही दिन और रात गुजराने पड़ रहे हैं। करूण ने बताया कि पिछले चार दिनों में तीन बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया है। सरकार की तरफ से राहत की घोषणा जरूर हो रही है, लेकिन राहत पीडि़तों तक पहुंच नहीं पा रही है।

गोरीकुंड से पैदल ही चल पड़े हैं:
गोरीकुंड में फंसे कई शहरवासी अपने साथ 53 यात्रियों के साथ पैदल ही केदारनाथ की तरफ पहाड़ों से होते हुए चल पड़े हैं, क्योंकि गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर उतरने की कोई जगह नहीं है। इसलिए उन तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। जावरमाता से बस लेकर गए देव भाई ने मोबाइल पर बताया कि पिछले तीन दिन से गोरी कुंड में वह 53 यात्रियों के साथ वह फंसे हुए हैं। वहां पर कोई मदद नहीं पहुंच पा रही है। एक बार हेलिकोप्टर बिस्किट के पैकेट गिरा कर गया था, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थे। किसी की भी भूख शांत नहीं हुई है। देव भाई ने बताया कि यहां पर हेलिकॉप्टर उतरने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए सबने मिलकर यह फैसला लिया है कि पहाड़ों के रास्ते ही पैदल केदारनाथ वापस चढ़ेंगे, जहां मदद मिल पाए।
कलेक्ट्री पर प्रभावित यात्रियों के रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया
उदयपुर। उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही में फंसे जिले के सैंकड़ों यात्रियों के परिजन बसों में भरकर आज दोपहर कलेक्ट्री पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। करीब एक हजार से अधिक लोग भींडर, बांसी, कानोड़ व अन्य स्थानों से यहां पहुंचे हैं। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उत्तराखंड में फंसे उनके परिजनों को वहां से जल्द से जल्द लाया जाए।

कलेक्ट्री के बाहर साढ़े 12 बजे पहुंचे इन लोगों में सर्वाधिक चौबीसा ब्राह्मण समाज से हैं। इन लोगों का कहना है कि भींडर, बांसी, कानोड़ सहित अन्य गांवों के सैंकड़ों लोग उत्तराखंड में फंसे हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं है। पिछले चार-पांच दिनों से वहां गए यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस दौरान इन लोगों ने कलेक्टर हाय-हाय के नारे भी लगाए हैं। वहां पर डिप्टी अनंत कुमार, भूपालपुरा थानाधिकारी सतीष मीणा, हाथीपोल थानाधिकारी नंदराम भांदू जाब्ते के साथ मौजूद थे, जिन्होंने समझाइश करके सभी को शांत किया। इस बीच एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड में फंसे उनके परिजनों को सुरक्षित निकाल लाने की मांग की। इस पर कलेक्टर विकास एस भाले ने कहा कि सभी यात्रियों को वहां से सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उदयपुर संभाग के यात्री फंसे केदारनाथ में, रविवार से नहीं हो पा रहा संपर्क
उत्तरांचल में भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण प्रभावित हाइवे व सडके
अधिकारियों ने बताया उदयपुर के 30 तीर्थयात्री इसमें शामिल
राज्य ने नियुक्त की आपातकालीन ऑपरेशन यूनिट
उदयपुर, उत्तरांचल में भारी वर्षा, बाढ एवं भूस्खलन के कारण उदयपुर शहर से चारधाम की तीर्थयात्रा के लिए गए करीब ३० तीर्थयात्री फसे हुए है। हालांकि प्रशासन द्वारा राज्य के कई तीर्थयात्रियों के बाढ में फसे होने के समाचार के बाद राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन ऑपरेशन यूनिट के तहत दो अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आज तीर्थयात्रियों के परिजन जिला कलेक्ट्री पहुंचे एवं प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले।
देश में मानसून की आहट के साथ जहां उत्तरांचल के कई इलाके बाढ की चपेट में आ गए वहीं दिल्ली में भी बाढ के हालात बने हुए है। उत्तरांचल में करीब तीन दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण बाढ के हालात पैदा हो गए वहीं भूस्खलन के कारण कई सडके एवं हाइवे जाम हो गए। खराब मौसम के कारण जाम में कई वाहन फसे हुए है। उदयपुर के चारधाम की यात्रा के लिए गए करीब ३० तीर्थयात्री उत्तरांचल के गोरीकुण्ड एवं केदारनाथ के बीच १६ जून से फसे हुए है। ज्ञातव्य है कि भारी वर्षा के चलते यातायात के प्रभावित होने से चारधाम
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमनोत्री की यात्रा बाधित हो गई है एवं तीर्थयात्रियों को राह में रोक दिया गया है।
उत्तरांचल की बाढ नियंत्रण कक्ष ने उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी है कि ये तीर्थयात्री गौरीकुंड में है। वर्षा थमने के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा प्रभावित यातायात एवं मार्गों को जल्द ही खुलवा दिया जाएगा। इसके बाद पुन: तीर्थयात्री चारधाम के लिए रवाना हो सकेंगे। वहीं तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन ऑपरेशन यूनिट के तहत राज्य के श्यामलाल गुर्जर एवं कुलदीप रांका को नियुक्त किया गया है जो तीर्थयात्रियों से लगातार सम्पर्क बनाए हुए है। इस संबंध में आज तीर्थयात्रियों के परिजनों का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रशासन से मिला।
तीर्थयात्रियों की डाटा नहीं: हर वर्ष उत्तरांचल में स्थित चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का कोई अधिकारिक डाटा प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है। इस बार भी करीब २०० से अधिक तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा के लिए गए हुए है परन्तु प्रशासन द्वारा अभी तक केवल ३० तीर्थयात्रियों की जानकारी ही जुटाई गई है।
अकादमी के मीरा समारोह में 26 साहित्यकार सम्मानित होंगे
उदयपुर, राजस्थान साहित्य अकादमी का मीरा समारोह 23 जून, को आयोजित होगा।जिसमे २६ साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कराया कि मीरा समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता पंजाबी लेखक सुरजीत पातर होंगे, विशिष्ट अतिथि बालकवि बैरागी, डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय, डॉ. केशुभाई देसाई जानेमाने साहित्यकार और डॉ. इन्द्रवर्धन त्रिवेदी, कुलपति, मोहनलाल सुखाड़िया वि.वि. उदयपुर होंगे।
व्यास ने बताया कि इस समारोह में रणवीर सिंह (जयपुर), डॉ. मदन केवलिया (बीकानेर), डॉ. सुदेश बत्रा (जयपुर), डॉ. क्षमा चतुर्वेदी (कोटा), मुरलीधर वैष्णव (जोधपुर), भागीरथ (उदयपुर), सुरेन्द्र चतुर्वेदी (अजमेर), डॉ. सत्यनारायण व्यास (चित्तौड़गढ़) को ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ से समादृत किया जाएगा। साथ ही अकादमी के गत वर्ष के ‘मीरा पुरस्कार’ विजेता भवानी सिंह (जयपुर), सुधीन्द्र पुरस्कार विजेता हरीश करमचंदानी (जयपुर), रांगेय राघव पुरस्कार विजेता सावित्री रांका (जयपुर), देवराज उपाध्याय पुरस्कार विजेता डॉ. रेणु शाह (जोधपुर), कन्हैयालाल सहल पुरस्कार विजेता डॉ. अतुल चतुर्वेदी (कोटा),
डॉ. आलमशाह खान अनुवाद पुरस्कार इन्दु शर्मा (जयपुर), मरुधर मृदुल युवा लेखन पुरस्कार विजेता अंजीव अंजुम (दौसा), विजयसिंह पथिक साहित्यिक एवं रचनात्मक पत्रकारिता पुरस्कार विजेता ईशमधु तलवार (जयपुर), सुमनेश जोशी पुरस्कार विजेता श्रीमती शारदा शर्मा (सांगरिया), शम्भूदयाल सक्सेना पुरस्कार त्रिलोक सिंह ठकुरेला (आबू रोड) को प्रदान किया जाएगा।
व्यास ने बताया कि अकादमी का ‘चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार’ कविता विधा का खुशबू शर्मा , उदयपुर , कहानी विधा का सुश्री पायल कंवर जयपुर , निबन्ध विधा का प्रियांक ओझा, सिरोही और निकिता शर्मा, जयपुर को प्रदान किया जाएगा। ‘डॉ. सुधा गुप्ता पुरस्कार’ कहानी विधा का ज्योति चांदसिन्हा, कोटा को और विद्यालय स्तरीय ‘परदेशी पुरस्कार’ कहानी विधा का निष्ठा सक्सेना, जयपुर को निबन्ध विधा का मोनिका सोलंकी, जयपुर और लघुकथा विधा का गिरीश कुमार, सुमेरगंज, पाली को प्रदान किया जाएगा।
झालामान को बलिदान दिवस पर पुष्पाजंलि एवं संगोष्ठी आयोजित
उदयपुर।, मंगलवार । झालामान के 437वें बलिदान दिवस पर बडीसादडी जैन मित्र मण्डल की ओर से मोतीमगरी स्थित झालामान के प्रतिमा स्थल पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई। जिसमें मित्र मण्डल के कई पदाधिकारी व सदस्य तथा क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। सभी ने झालामान को पुष्पाजंली अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी मे मु य अतिथि एवं विद्या प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष तेजसिंह बांसी ने कहा कि मेवाड के स्वाभिमान के लिये झालामान ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। हमें भी उनके आदर्श पर चलना चाहिए। उन्होने वर्तमान परिपेक्ष्य में कहा कि जहां एक तरफ झालामान ने तात्कालीन परिस्थितियों में राष्ट्ररक्षा के लिये अपने प्राण तक गंवा दिए वही आज के कई लोग बडे-बडे घोटले और भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस मौके पर कवि सागरमल सर्राफ ने झालामान पर एकाधिकत कविताएं पढी, उन्हे पुष्पाजंलि अर्पित की। संगोष्ठी में मेवाड प्रताप गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमलसिंह ने भी अपने औजस्वी विचार रखे। कार्यक्रम में मित्रमण्डल के उपाध्यक्ष की यशवंत आंचलिया ने
अब आया मानसून
लेकसिटी में शाम होते ही लगी बारिश की झडी
तेज हवा ने फाड़े होर्डिंग के बैनर

उदयपुर, लेकसिटी में रविवार को रिमझिम बारिश के बाद सोमवार करीब ४ बजे आसमान में काले बादल छा गए। ठंडी हवाओं के साथ शाम ६ बजे मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब पौने घंटे तक चलता रहा। मौसम विभाग ने शाम ६ बजे तक ९.४ मिमी वर्षा दर्ज की है। शहर में चली ठंडी हवाओं से शहर के चौराहों एवं बिल्डिंगों पर होर्डिंगों के बैनर फट कर लटक गए।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां पिछले सप्ताह तापमान ४१ डिग्री के करीब था वहीं मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में करीब ८ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को शहर को अधिकतम तापमान ३३.९ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान २५.१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जल संसाधन विभाग के बाढ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार प्रात: ८ बजे समाप्त २४ घण्टों मे सर्वाधिक ४८ मिमी वर्षा ऋषभदेव में दर्ज की गई है। उदयपुर शहर में इस अवधि में ७ मिलिमीटर वर्षा हुई है। डाया में ४२, कोटडा में २८, बावलवाडा में ४१, जयसमन्द एवं मदारबडा में १५, नाई में २१, सोम कागदर में १२, केजड में १७, ओगणा व झाडोल में ११, सेमारी में १., स्वरुप सागर में ८ एवं खेरवाडा में ३ मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई।
शहर में कई दिनों से जारी टिप-टिप बारिश का दौर आज मूसलाधार में तब्दील हो गया। मानसून की आहट देती इस बारिश से लोगों को राहत दी। सोमवार को भी सुबह से भारी उमस के कारण लोग बेहाल दिखे वहीं दोपहर करीब ४ बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। घने बादलों के छा जाने से हल्का अंधेरा छा गया एवं शाम करीब ५.३० बजे ही रात होने जैसा अहसास होने लगा। इसके पश्चात ठंडी हवाओं के साथ तेज बरसात का दौर शुरू हुआ। प्री-मानसून की अच्छी बारिश और देश में सामान्य मानसून की रहने के समाचार के साथ ही शहर में भी बरसात की अच्छी शुरूआत इस बार शहर की झीलों को भरने के संकेत दे रही है। मूसलाधार बारिश से चली ठंडी हवाओं का जोर इतना तेज था कि शहर के चौराहों पर लगे बडे-बडे होॢडंगों के पोस्टर हवा से उडकर फट गए।

झीलों को भरने में वत्त* नहीं लगेगा भरने में: शहर की फतहसागर, पीछोला झील को इस बार भरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। केचमेंट में सही समय एवं भारी बारिश होने से शहर की झीलों जल्द ही लबालब हो जाएगी। शहर की फतहसागर झील का जलस्तर अभी सील लेवल से ४ फीट ऊपर है वहीं पिछोला का जलस्तर २.११ प*ीट है। शहर की झाडोल तालाब का जलस्तर प्री-मानसून की अच्छी बारिश के कारण २० फीट के करीब पहुंच गया जिसकी भराव क्षमता २५ फीट है। अच्छी बारिश से इसके जल्द ही छलकने के आसार दिखाई दे रहे जिससे शहर की झीलों में जल की आवक जल्द ही शुरू हो जाएगी।
गिरिजा को केन्द्रीय मंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
उदयपुर, केन्द्रीय मंत्रीमंडल में चित्तौडगढ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर उदयपुर जिले के कांग्रेस जनों में भारी उत्साह छा गया।
डॉ. व्यास के मंत्रिमण्डल में सम्मिलित किये जाने की घोषणा होने पर कांग्रेस जनों ने उनके निवास २१ दैत्य मगरी के बाहर एवं चेटक सर्कल पर भव्य आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षा सोनिया गॉंधी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, देहात जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला, नगर विकास प्रन्यास के चैयरमेन रूप कुमार खुराना एवं पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने कहा कि डॉ. व्यास काफी अनुभवी नेता है। हाईकमान ने इन पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है उसे वह सफलतापूर्वक निभायेंगी एवं आने वाले चुनावों में पूरे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
पूर्व महामंत्री गणेश राजौरा ने बताया कि इस अवसर पर सुरेश सुथार, हरीश शर्मा, शिवराज सिंह धाभाई, पंकज शर्मा, अजय सिंह, डॉ. एल. एन. दाधीच, शंकर भाटिया, डी.आई.खान, जगदीशराज श्रीमाली, प्रमोद खाब्या, नासिर खान, पार्षद भरत आमेटा, मो.अय्यूब, मनीष श्रीमाली, राकेश खोखर, नफीसा शेख, लोकेश गौ$ड, बतुल हबीब, उषा गुप्ता, विजय शंकर कुमावत, चंदा सुहालका, गोपाल नागर, राहुल हेमनानी, दिनेश दवे, कौशल नागदा, सोमश्वर मीणा, अरूण टांक, पंकज पालीवाल,जय प्रकाश निमावत, लक्ष्मी लाल मेघवाल, रियाज हुसैन, हेमन्त श्रीमाली, कमल चौधरी, सीमा पंचोली, अर्जुन राजौरा, मदन पण्डित, अर्जुन सिंह भदेसर, गीता पालीवाल, सौरभ औदिच्च, प्रभुदयाल खण्डेलवाल, पुष्कर सोनी, भारत मेनारिया, बद्री नागर, कुलदीप सोनी, चंचल मुश्ताक, फिरोज अहमद शेख, सम्पत खटीक एवं कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।
टीएसपी भर्तियों में सामान्य वर्ग को गहलोत का तोहफा
उदयपुर, मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की सन्देश यात्रा के दसवें चरण के समापन पर सामान्य वर्ग को बडा तोहफा देते हुए घोषणा की कि टीएसपी भर्तियों में सामान्य वर्ग को भी आरक्षण मिलेगा गहलोत ने कहा कि अब सरकारी भर्तियों में २३ तहसीलों में वहीँ के अभ्यर्थी सामान्य वर्ग कि सीटों पर आवेदन कर सकेगें।
दिनभर के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बाद रविवार रात को बडी स्थित लोढा जी की बाडी में पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत ने विपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि मुझे इस बात पर कडा एतराज है कि विपक्ष की वसुंधरा राजे कहती है रेवडियां बंट रही है, यह कांग्रेस कि नहीं बल्कि जनता कि तौहीन है । जो भी योजनायें लागू हो रही है उनकी घोषणा हम पहले ही कर चुके है। अभी तो सिर्फ उन योजनाओं को लागू कर रहे है। जिससे घोषणाएं सिर्फ घोषणा बन कर नहीं रह जाए जैसा कि भाजपा के पिछले शासन में हुआ ।
सीपी को बधाई: गहलोत ने सी पी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें नयी जिम्मेदारियां मिली है, और उन्होंने खुद ही कहा है कि जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको में अच्छी तरह निभाउगां गहलोत ने सीपी कि तारीफ करते हुए कहा कि यही स्प्रिट हर नेता कार्यकर्ता में होनी चाहिए कि संगठन जो भी जिम्मेदारी दे उसको अच्छी तरह से निभाई जाए ।
एनडीए गठबंधन मजबूरी था: गहलोत ने एनडीए के गठबंधन टूटने पर कहा कि यह मजबूरी का गठबंधन था नापाक गठबंधन था जिन्होंने गठबंधन तोडा है उनके विचार कभी भाजपा से मिले ही नहीं । भाजपा और जनसंघ ने देश में वेसे ही धर्म और राम के नाम पर बहुत खून खरब किया है। और अब सब ने एक अलग मुखोटा पहन रखा है जब कि इन्हें पता नहीं है कि मुखोटा पहन कर राजनीति नहीं होती ।
मोदी ला कर खतरनाक खेल हो रहा है: गहलोत के भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रोजेक्ट करना एक खतरनाक खेल बताया उन्होंने कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोग रहते है,और इस देश का अखंड रहना जरूरी है, जब कि मोदी को आगेला कर भाजपा इस देश को खंडित करने का खतरनाक खेल खेल रही है । देश को अखंड बनाये रखने के लिए गांधी जी कि नीतियाँ ही कारगर हो सकती है, जिस पर कांग्रेस पिछले ६५ वर्षों से चल रही है और भाजपा आज तक कांग्रेस का विकल्प नहीं बन पायी । मोदी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने पहले ही कहा था कि गुजरात दंगों में राज धर्म का पालन नहीं हुआ है। किस मुह से अब में दुनिया के सामने जाउगा और उनकी इस बात पर अभी हाल ही में अडवानी जी ने भी मुहर लगा दी ।



