उदयपु, हिरणमगरी थाना पुलिस ने दम्पत्ति सहित सात जनों के खिलाफ दुगुना धन बनाने का झासा देकर लाखों की नकदी हडपने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राम मंदिर मोहल्ला बाला घाट एम पी निवासी संदीप कोठारी पुत्र प्रकाश चन्द्र कोठारी ने परिवाद जरिये आर के पुरम सवीना सेक्टर नो स्थित ग्रीन रिवोल्यवेशन मार्केटिंग प्रा लि, ग्रीन रायल रिवोल्यूशन प्रा लि कंपनी एवं संचालक विशाल पुत्र जुगलकिशोर दाडी, विक्रांत पुत्र जुगल किशोर, खुशबू पत्नी विशाल, द्रापदी पत्नी जुगलकिशार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि १५ मार्च १२ को आरोपियों से संपर्क होने पर कंपनी में इन्वेस्ट मेन्ट के जरिये कम समय में दुगुना धन कमाने की बात कहीं इस पर आरोपियों को ८० हजार रूपये नकदी एवं २ लाख ४० हजार रूपये बैंक जरिये भुगतान करने पर आरोपियों ने दस्तावेजों पर भुगतान करवाये। लेकिन निर्धारित समय पश्चात आरोपियों ने न तो नकदी का भुगतान किया न ही जमा धन लौटाया। इसी तरह अन्य मामले में बनेरावाला घाट एम पी निवासी धमेन्द्र पुत्र रामकिशन डोगरे ने भी आरोपियों के खिलाफ आरोपियों एवं विजया बैंक के उपर गांधी बांग महाराष्र्ट के सी ए नितिन एन भुसारी के खिलाफ ४० हजार रूपये की धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज करवाया।
दुगना धन बनाने का लालच दे कर लाखों की धोखाधडी
कटारिया के समर्थन में उग्र प्रदर्शन
उदयपुर , सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ के मामले में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ सी बी आई द्वारा चार्ज शिट पेश कर आरोपी बनाये जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर उग्र प्रदर्शन किया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेरत्व में बीजेपी कार्यकर्त्ता सेकड़ों की संख्या में टाउन हॉल से राली के रूप में कलेक्ट्री पहुचे रैली टाउन हॉल से बपुबज़र सूरजपोल , झीनी रेट चौक , मुखर्जी चौक , बड़ा बाज़ार , मौची वाडा, मण्डी की नाल , देहली गेट होते हुए कलेक्ट्री पहुची ।रेली में रास्ते भर कांग्रेस और सी बी आई के विरोध में और कटारिया के समर्थन में जैम कर नारे लगाये ।
कलेक्ट्री पर भरी पुलिस बल की मोजुदगी में उग्र प्रदर्शन किया और सी बी आई और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की नारे बजी के दौरान युवा कार्य कर्ताओं की पुलिस से हलकी झड़प भी हो गयी जिसको शांत किया इसी बिच युवा आक्रोशित हो कर कलेक्ट्री की फाटक पर चढ़ गए जिनको पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनको निचे उतारा ।
कटारिया मामले में आगामी 18 मई को होने वाले राजस्थान बंद को लेकर उदयपुर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की गुरुवार शाम पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक भी रखी गई जिसमे कटारिया पर लगे आरोपों के विरोध में होने वाले राजस्थान बंद को लेकर रन निति बनायीं गयी ।
कटारिया पर आरोप कांग्रेस का षड्यंत्र – चतुर्वेदी
उदयपुर. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई द्वारा भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाए जाने का आरोप कांग्रेस पर लगते हुए कहा की कांग्रेस अपने राजनेतिक विरोधियों को गेर राजनेतिक ढंग से दबा रही है और राजस्थान में सुराज संकल्प यात्रा की कामयाबी को देख बोखला हट में कटारिया के खिलाफ यह षड्यंत्र रच गया है ।
गुरूवार को यहां पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सीबीआई की आड़ में कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेक रहीं है। कांग्रेस अपने विरोधियों को फंसाकर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रहीं है।तथा गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़ते कद से घबराकर उन्हें झूठे आरोपों में फ़साने की चल चल रही है ।
उन्होंने कहा कि इस मामले से कटारिया का कोई लेना देना नहीं है पार्टी उन्हें निर्दोष मानती है और वे प्रतिपक्ष के नेता यथावत बने रहेगे । कटारिया के निर्दोष होने के बावजूद सीबीआई ने कांग्रेस के इशारे पर कटारिया को आरोपी बना दिया। चतुर्वेदी ने कहा कि सीबीआई ने जो चार्जशीट पेश की है वह आधारहीन है। कटारिया पर जो आरोप लगाए गए है वे झूठे है।
चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सोहराबुद्दीन मामले में राज्य के मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार के इशारे पर केन्द्र सरकार ने सीबीआई से चार्ज शीट दायर करवाई है। इसका भाजपा जोरदार विरोध करेगी।
पार्टी सड़कों पर भी उतरेगी और कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। चतुर्वेदी ने कहा कि कटारिया मामले में 18 मई को राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। जनता से अपील है कि वह बंद को सफल बनाने में पूरा समर्थन दें।
राहुल से असली बात करना नामुमकिन
उदयपुर, के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी राजस्थान में पार्टी का फीड बेक लेने के लिए गुरुवार को जयपुर में पार्टी की राजस्थान में स्थिति का जायजा लेने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से तिन अलग अलग चरणों में मिल कर बैठक लेंगे लेकिन वहां जाने वाले युवा कार्य कर्तादुविधा में है कि वहां मोजूद विधायक , संसद और मंत्री कि मोजुदगी भी रहेगी तो इसे में उन्ही के सामने उन्ही कि शिकायत या उनसे होने वाली समस्या राहुल गाँधी के सामने केसे रख पायेगे । समय इतना कम है कि अधकतर युवा कांग्रेसियों का मानना है कि यह बैठक महज ओपचारिकता बन कर ही रह जाएगी लेकिन कुछ पदाधिकारियों का कहना है क चाहे जो भी हो उनके शहर कि जो स्थिति है उसको तो वह बयान करेगें ही ।
पार्टी के मंत्री,विधायक, सांसद, पीसीसी सदस्य, जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,जिला प्रमुख,जिला परिषद सदस्य, प्रधान,पंचायत समिति सदस्य, नगर पालिकाध्यक्ष, पार्षद, सहवृत पार्षद, पार्टी महामंत्री, उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष और अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
राहुल जी को पास से देखना है :बस कुछ आमन्त्रित पदाधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि इन सभी लोगों की मौजूदगी में राहुल जी से असली बात करना नामुमकिन है। हम तो सिर्फ राहुल जी को पास से देखन चाहते है। संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट तो राहुल जी ले लेंगे,लेकिन इन विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की मौजूदगी में उन्हीं की शिकायत करना नामुमकिन है, कौन बुरा बनेगा। हम तो सिर्फ राहुल गांधी की शक्ल देखने और फोटो खिंचवाने जा रहे हैं। सभी की मौजूदगी में अपने मन के गुबार राहुल गांधी के सामने व्यक्त नहीं कर सकतेे।
मैं इस बारे में आपको इतना ही कह पाऊंगी कि संगठन के बारे में राहुल जी को बताना है। अगर किसी की शिकायत राहुल जी से करनी है तो डरना नहीं चाहिए। बात तो खुलकर ही करनी पडेगी। शिकायत में या तो सच्चाई होती है या जुठाई होती है। अगर झूठ होगा तो आप खुद ही घबराएंगे वरना घबराने की जरूरत नहीं है। हमें पार्टी के लिए काम करना हैं न कि किसी व्यक्ति के लिए करना है।
-नीलिमा सुखाडिया, जिलाध्यक्ष
यह समस्या पूरे प्रदेश की है। विधायक,सांसद और मंत्री आम कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं। वे अपनी मनमर्जी से काम करते हैं और अधिकारी भी उनके कहने पर चलते है। हम खुलकर राहुल जी से इसकी शिकायत करेंगे अब डरने से काम नहीं चलेगा। सरकार और पार्टी ने इतने अच्छे काम किए है,लेकिन अधिकारियों की वजह से वे कारगर नहीं हो रहे हैं। इसकी शिकायत तो करनी ही पडेगी ना। यह हमारी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, जनसमस्या है।
-श्यामलाल चौधरी, उप जिला प्रमुख
सब काम अच्छा हो रहा है। हमारी कोई शिकायत नहीं है। सभी कार्यकर्ता भी काफी खुश है। हां कभी-कभी कुछ परेशानी हो जाती है,लेकिन यह एक परिवार का मामला है बस इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।
-मधु मेहता,जिला प्रमुख
राहुल जी से मैं अभी शिकायत के मूड में नहीं हू। ग्रासरूट पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका कैसे सशक्त की जाए उस पर बात करेंगे। यह बात सही है कि कार्यकर्ताओं को काम नहीं हो रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि कार्यकर्ताओं को मजबूती दिलाने के लिए राहूल जी से बात करूं।
-त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व विधायक।
बात तो सही है कि इन सबके सामने कैसे असली फीड बैक दे पाएंगे। फिर भी हम कोशिश करेंगे की राहुल जी को जमीनी फीड बैक बता पाए। वैसे प्रतिनिधियों से बातचीत में यह निर्णय सामने आया है कि अपनी शिकायत वे लिखित में राहुल जी को दे दें, ताकि किसी के सामने बुरा भी नहीं बनेंगे और राहुल जी दिल्ली जाकर वह पत्र पढ लेंगे।
-लालसिंह झाला, देहात जिलाध्यक्ष
यह तो हमारी चुनाव से पूर्व की बैठक है। हमसे फीड बैक लेने के लिए राहुल जी ने बुलाया है। हमारे तो सभी कार्यकर्ताओं के काम हो रहे हैं। कोई कार्यकर्ता परेशान नहीं है।
-सुखबीर कटारा, गिर्वा प्रधान
मौका मिला तो राहुल जी को जमीनी हकीकत से रूबरू करवाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए जो भी सुझाव होगा देंगे, चाहे कोई भी नेता बैठा हो, चाहे कोई भी मना करे, जो वास्तविक स्थिति हैं वह बताएंगे।
-दिनेश श्रीमाली, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम
’’सृजन‘‘ समर कैम्प का आगाज
उदयपुर, ऐश्वर्या कला समन्वय (अक्स) एवं हॉरमनी म्यूजिक व डांस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘सृजन‘‘ समर कैम्प का आगाज ऐश्वर्या कॉलेज कैम्पस में हुआ। इस सृजन कैम्प में मुम्बई के मशहुर कोरियोग्राफर मयूर वैध एवं सचिन शिंदे नृत्य प्रशिक्षण देने आएगे। कैम्पस में पाश्चात्य नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य (कथक) के अलावा योगा, कराटे, शास्त्रीय एवं सुगम संगीत, वाद्य समूह में तबला, ढोलक, सिन्थेसाईजर, गिटार आदि विधाओं में विद्यार्थियों को पारंगत किया जायेगा।
इस अवसर पर कोरियोग्राफर मयूर वैध ने बताया कि सृजनात्मक व सांस्कृतिक विधाओं में सभी युवाओं को भाग लेना चाहिए इससे न केवल उनके व्यक्तित्व में अपितु उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। कला चाहे किसी भी तरह की हो वह प्रकृति की अद्भुत देन है यह हम पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग किस तरह से करते है। ऐश्वर्या कला समन्वय की केन्द्र निदेशक शालिनी भटनागर ने कहा कि ऐश्वर्या कॉलेज द्वारा समय-समय पर इस तरह के कलात्मक आयोजन होते रहते है जो विद्यार्थियों के लिए बेहद ही आवश्यक है।
ऐश्वर्या कला समन्वय की केन्द्र निदेशक श्रीमती शालिनी भटनागर ने बताया कि एक माह तक चलने वाले ’’सृजन‘‘ समर कैम्प में किसी भी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते है। कैम्प के पश्चात सभी प्रशिक्षार्थियों को मंच प्रदान किया जाएगा एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएगें।
पत्नी ने पति व ससुरालजनों को घर से बेदखल किया
उदयपुर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने विवाहिता सहित पांच जनों के खिलाफ पति व ससुरालजनों के साथ मारपीट कर मकान से बेदखल करने मा माला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मनवा खैडा सर्वोत्तम कॉप्लेक्स निवासी विरेन्द्र पुत्र मूलचंद सालवी ने परिवाद जरिये अपनी पत्नी खुशबू एवं ससुर जोगीवाडा सूरजपोल निवासी अम्बालाल पुत्र उकारलाल सालवी, सास जसोदा, साला दिपेश के अलावा जोगीवाडा निवासी मुकेश मोची के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि 15 जून 06 को आरोपी खुशबू के साथ विवाह हुआ। उसके बाद से आरोपियों मकान हडपने की नियत से मुझे व मॉ विमला को परेशान किया करते। गत दिनों आरोपी अंबालाल ने मां को धमकाते हुए अपहरण की धमकी दोनों को घर से बेदखल कर दिया। । 3 मई को मकान पर आया तो आरोपी मुकेश कमरे में पत्नी के साथ संदिग्धावस्था में मिला। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
सडक हादसे में मां सहित दो पुत्रियों की मृत्यु छह जने घायल
उदयपुर, खैरवाडा थानाक्षैत्र में जीप खड्डे में जा गिरी हादसे में मां व दो पुत्रियों की मृत्यु हो गई तथा पांच जने घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खेरवाडा थानाक्षैत्र सागवाडा घाटी रोड पर बुधवार को जीप पलटी खा कर खड्डे में जा गिरी। हादसे में फलासिया नीचली सिगरी निवासी सुमन(४०) पत्नी प्रभूमीणा, कल्पना(५) पुत्री प्रभू, शालिनी(७) पुत्री प्रभू की मृत्यु हो गई तथा निचली सिगरी निवासी वरजू पत्नी भैरा मीणा, नीला(१०) पुत्री विरमजी, भैरा पुत्र धोलाजी, वीरमचंद पुत्र मोघा जी, पिन्टू पुत्र कालू , मादडी मागोला निवासी गोमा पुत्र रूपाजी घायल हो गये। हादसे का पता चलने पर ग्रामीणों ने मृतकों एवं घायलों को एम बी चिकितसालय पहुचाया। जहां मृतकोंके शव को मोर्चरी में रखवाया तथा घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जने जीप में बैठ कर मन्नत के लिए गांव से ऋषभदेव जारहे थे । बीच रास्तें सागवाडी घाटी उतरते समय अनियंत्रित होकर जीप खड्डे में जा गिरी। जिससे तीनों की मोके पर ही मृत्यु हो गई तथा पांच जने घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर खेरवाडा थाना ए एस आई एम बी चिकित्सालय पहुचे। जहां समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम कार्यवाही जारी है।
शो रूम से महिला चुरा ले गयी गहने
उदयपुर, शहर के देहलीगेट चोराहा पर स्थित ज्वेलरी शॉ रूम में माई महिला आभूषण चुरा ले गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार देहलीगेट चोराहा के समीप स्थित कनिष्का शॉ रूम में खरीदरारी करने आई महिला पांच तोला सोने की चू$डी चुरा ले गई। १३ मई को अक्षय तृतिया पर काप*ी संख्या में महिलाएं खरीददारी करने के लिए शॉ रूम में आई जहां आभूषण खरीदने के बाद महिलाएं वापस चली गई। सायं आभूषणों का स्टॉक मिलान करने पर पांच तोला सोने की एक चू$डी नहीं मिली । इस पर शॉ रूम में स्थित सी सी टी वी केमरों की जांच प$डताल की लेकिन भी$ड होने से वारदात करने वाली महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस पर शॉ रूम मैनेजर कृष्णा विहार हिरणमगरी सेक्टर ४ निवासी विनोद पुत्र शोभालाल मेहता ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
धमकी देकर नकदी वसूलने का मामला दर्ज
उदयपुर, भूपालपुरा थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाफ व्यक्ति को धमका कर उधार दी गई राशी से अधिक नकदी वसलूने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुम्हारों को भट्टा निवासी राधेश्याम पुत्र दुर्गाशंकर पुर्बिया ने परिवाद जरिये शोभागपुरा निवासी तुलसीराम डांगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि आवश्यकता होने पर आरोपी से १० मई १२ को पांच लाख रूपये उधार लिये बदले में चार चैक व १००-१०० रूपये के स्टॉम्प दिये। किश्तों में दो लाख रूपये चुकाने के बाद एक मुश्त शेष राशी देने पर आरोपी ने १ मई १३ किो ३८ लाख रूपये की मांग की तथा नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करवाने धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गुलाबचंद कटारिया सी बी आई के शिकंजे में
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड में चार जनों के खिलाफ चार्जशीट पेश
उदयपुर, सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड प्रकरण में सीबीआई ने मंगलवार को राजस्थान के विपक्ष नेता व पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित चार जनों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। वहीं गुलाबचंद कटारिया के शहर में नजर नहीं आने से भाई साहब के हिरासत में होने की चर्चाएं भी जोरों पर है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार गुलाबचंद कटारिया को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिये जाने के कयास भी लगाए जा रहे है। कयास यह भी लगाये जा रहे है कि सी बी आई के मुख्य गवाह आज़म कि गवाही के बाद ही कटारिया पर आरोप सिद्ध हुए ।

गौरतलब है वर्ष 2005 में गुजरात पुलिस व राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से सोहराबुद्दीन को मुठभेड में मार गिराया था। इसके बाद उसके साथी तुलसी प्रजापति का भी एनकाउंटर कर दिया गया था। इस मामले में सोहराबुद्दीन के परिजनों द्वारा इसे फर्जी मुठभेड बताते हुए सीबीआई से जांच की मांग की थी। मामला सीबीआई में आते ही यह मुठभेड फर्जी पाई गई। इस मामले में उस समय उदयपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पद पर रहे दिनेश एम.एन. सहित चार अन्य पुलिस अधिकारियों व गुजरात पुलिस के अधिकारी अहमदाबाद जेल में बंद है।
इस फर्जी एनकाउंटर में प्रतिपक्ष नेता एवं गुलाबचंद कटारिया का नाम भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गांधीनगर स्थित सीबीआई कार्यालय बुलाकर कटारिया से लंबी पूछताछ भी की थी। इस मामले में सीबीआई ने आज चार्जशीट पेश की। जिसमें कटारिया सहित चार अन्य को आरोपी बनाया है।
सूत्रों के अनुसार चार जून को मुंबई उच्च न्यायालय ने कटारिया को तलब किया हैं। अपुष्ट जानकारी यह भी है कि गुलाबचंद कटारिया को सीबीआई हिरासत में लेकर गुजरात ले गई है।
शहर में हलचल: गुलाबचंद कटारिया पर आरोप तय होने व गिरफ्तार होने के समाचार शाम होते-हाते शहर में आग की तरह फैल गया। जहां एक और कटारिया के समर्थक सकते में आ गये वहीं विरोधी खेमे में इसकी चर्चा रही।
जहाँ एक और भाजपा ने कांग्रेस पर कटारिया को फंसाने का आरोप लगाया वहीँ कांग्रेस ने कहा कि सी बी आई ने भाजपा के चेहरे से नकाब हटाया ।


