मामूली कहासुनी में कर दिया फायर

उदयपुर, सुखेर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर में आपसी कहासूनी के दौरन स्कूली छात्र को धमकाने के लिए हवा में फायरिंग करने के मामले में अपचारी को गिरफ्तार किया। जबकि फरार शातिर बदमाश की तलाश जारी हैं ।

सुखेर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर में आपसी कहासूनी के दौना सरदार पुरा स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय में ९वी में अध्ययनरत तुलसी नगर भुवाणा निवासी छात्र को धमकाने के लिए हवा में फायरिंग करने के आरोपी में साईफन निवासी सहपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ की जा रही है। जबकि इस मामले में फायर करने वाले शातिर बदमाश सोहराबुद्दीन एनकाउन्टर के मामले में सीबीआई के मुख्य गवाह आजम के नजदीकी रिश्तेदार चुडीगरों का मोहल्ला निवासी दानिश पुत्र इकबालुद्दीन की तलाश में सुखेर थानाधिकारी रामसुमेर, भुपालपुरा थानाधिकारी मदनगहलोत मय टीम ने उसके मकान के अलावा संभावित ठीकानों पर दबीश दी लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। प्रकरण के अनुसार शनिवार सवेरे तुलसीनगर भुवाणा व साइफन निवासी दो स्कूली छात्रों में विवाद होने पर कहासूनी हो गई थी। इस पर दोपहर में साइफन निवासी छात्र अपने मित्र दानिश को लेकर उसके घर पहुच कर फ़ोनकर बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट की तथा धमकाते हुए हवा में फायर कर फरार हो गये थे।

अब रेल का सिग्नल सी पी के हाथ , देखते हे मेवाड़ का कितना क़र्ज़ चूका पाते है

उदयपुर। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री सीपी जोशी को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जोशी राजस्थान के पहले नेता हैं जिन्हें यह दायित्व मिला है। डीजल मूल्यवृद्धि, रसोई गैस का कोटा तय करने और एफडीआई के फैसलों के खिलाफ तृणमूल के मुकुल रॉय ने शुक्रवार को रेल मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से यह पद खाली था।

स्थायी प्रभार रहा तो मेवाड़ को उम्मीद

 उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन

डूंगरपुर, बांसवाड़ा, रतलाम रेलमार्ग

स्वीकृति की संभावना

मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन

नीमच-बड़ी सादड़ी आमान

परिवर्तन

राजसमंद से भीलवाड़ा के बीच नई रेल लाइन

प्रतापगढ़ को रेल लाइन से जोड़ना

जोशी से मेवाड़ में रेल विकास की उम्मीद

मेवाड़वासियों की कई सालों से की जा रही दुआएं कुबूल हो गई। मेवाड़ के नेता डा. सीपी जोशी (साहब) को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिल गया। अब डा. सीपी जोशी को इस मंत्रालय का स्थायी प्रभार मिलने की मिन्नतें मांगी जाने लगी है ताकि मेवाड़ में रेल विकास को गति मिले। उदयपुर-अहमदाबाद और मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन, डूंगरपुर, बांसवाड़ा-रतलाम नई रेल लाइन की योजना को गति मिलेगी। मेवाड़ को अन्य प्रदेशों की राजधानियों से सीधे जोड़े जाने की उम्मीद बंधी है।

 

कुवैत में गिरफ्तार भारतीयों की हो रही जांच

तस्दीक के बाद निर्णय होगा भविश्य का

परिजन चिंतित

अधिकांश है वागड क्षैत्र से

उदयपुर, बुधवार रात को कुवैत में हुई २१३६ हिन्दुस्तानियों की गिरफ़्तारी के बाद उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा जिन भारतीयों की तस्दीक वहां के कुवैती कर रहे है उनको छोडा जा रहा है और जो कुवैती के घर के अलावा कहीं और काम कर रहे है उन्ंहे हिन्दुस्तान भेजने की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में सबसे अधिक डूंगरपुर , बांसवाडा, उदयपुर क्षेत्र के है ओर उनके परिजन चिंतित है।

कुवैत में बुधवार की रात अवैध तोर पर रह रहे लोगों पर कुवैत पुलिस ने पूरे जाप्ते के साथ छापामार कार्यवाही कर २१३६ लोगों को गिरफ्तार किया था। कुवैत टाइम्स के अनुसार कुवैत प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कई लोंग खादीम की वीजा (कुवैती के घरेलु नौकर) पर आते है ओर यहां आ कर कुछ और या कहीं ओर काम करते है। कई भारतीय बांग्लादेशी व श्रीलंका गैरकानूनी कार्य, शराब बनाना, वैश्यावृत्ति आदि में भी लिप्त है। उनके खिलाफ कार्यवाही की गयी है। माना जा रहा है कि कुवैत पुलिस को इतनी बडी संख्या में भारतीयों को गिरफ्तार करने की अब तक की सबसे बडी कार्यवाही है। गिरफ्तार भारतीय १८०० करीब युवक सिर्फ बांसवाडा, डूंगरपुर, उदयपुर जिले के है।

क्या है खादिम ओर शाउन की वीजा : खादिम की वीजा पर ज्यादातर भारतीय कुवैत जाते है खादिम की वीजा कोई भी कुवैती नागरिक अपनी हैसियत के अनुसार अपने घर में नौकर रख सकता है और घर के नौकर के लिए कुवैती नागरिक बाहरी मुल्कों से युवक को बुलाते है। जिसके लिए कुवैती सरकार बिना कोई शुल्क लिये उन्ह बुलाने की इजाजत दे देती है। लेकिन अब खादिम की वीजा कुवैतियों के लिए कमाई का एक जरिया बन गया है क्यों कि खादिम की वीजाका ५००दीनार करीब १ लाख रूपये लिया जाता है अत: जो वीजा कुवैती सरकार मुफ्त में देती है उसका कुवैती नागरिक एक लाख रूपये तक का शुल्क लेते है। वहां जाने पर वह बिना उसकी अनुमति के कहीं ओर नहीं चला जाए उसका पासपोर्ट कुवैती ले लेता है और खादिम की वीजा पर जाने वाले छोड दिया जाता है। और वह छुट कर कहीं और काम करता है। यदि वह पकडा गया तो उसको पुन: अपने देश रवाना कर दिया जाता है।

ऐसा ही वीजा शाउन की होती है यहा वीजा कम्पनी यानी की किसी दुकान या व्यवसायिक प्रतिष्ठान की होती है। जिस पर जाने वाले व्यक्ति को वहीं काम करना होता है यदि कहीं ओर कार्य करता पाया गया तो उसे भी पुन: अपने देश भेज दिया जाता है।

गिरफ्तारियों को लेकर अंचल में परिजन चिंतिंत : बुधवार को कुवैत में हुई गिरफ्तारियों को लेकर डूंगरपुर, बांसवाडा, उदयपुर में कई परिवारों के लोग चिंतित है। डुंगरपुर में कई पिता

a अपने बेटे के लिए चिंतितहै कि शायद उनका बेटा भी गिरफ्तार हो चुका है। गुरूवार को कईयों के मोबाइल नहीं लगने से परिजन चिंतित है। सूत्रों के अनुसार वहां गिरफ्तार युवकों पर कार्यवाही की जा रही है। तथा उनके कागजात जांचे जा रहे है। जिनमें उनके पास उनका बताका (आईडी कार्ड) जांचा जा रहा है कि क्या यह व्यक्ति तुम्हारे यहां काम कर रहा है। जो कुवैती मना कर रहा है उसको वापस हिन्दुस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस्तकलाल : कुवैत मे इस्तकलाल में ही सबसे बडी कार्यवाही हुई सूत्रों के अनुसार इस्तकलाल वागड क्षेत्र का गढ माना जाता है। यहां पर ९० प्रतिशत लोग वागड इलाके के है जिनमें ज्यादा गांव व छोटे कस्बे के युवक है। जो वहां बडे बडे सपने लेकर अपने परिवार को सम्पन्न करने के लिए यहां पर कर्जा लेकर गये हुए है।

 

पचास लाख की अवैध शराब जप्त

दो चालकों सहित चार गिरफ्तार

दो ट्रक जप्त

उदयपुर, मावली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ५० लाख रूपये की अवैध शराब से भरी दो ट्रके जब्त कर दो चालकों सहित ४ जनों को गिरफ्तार किया।

मावली थानाधिकारी नारायण लाल मय टीम ने शुक्रवार को मुखबीर से मिली सूचना के दौरान थाने के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान दो ट्रको को रोककर तलाशी ली जिसमें मवेशियों के आहार की खल की बोरियों के निचे अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के कर्टन पाये गये। इस पर टीम ने शराब से भरे दोनो ट्रको को जब्त कर लाकर थाने पर खडा किया। पुलिस ने चालक नेतराणा बाडमेर निवासी मि_ु खां पुत्र सुबान खां, रठोड चंद चोहटन बाडमेर निवासी पप्पुराम पुत्र राम पुत्र भूलाराम तथा बैसानिया बाडमेर निवासी जोगाराम पुत्र गोगा राम, चालक खलासी पप्पु राम पुत्र गोपाराम, खलासी पप्पु राम पुत्र गोपाराम को गिरप*तार कर प्रकरण दर्ज किया। समाचार लिखे जाने तक एक ट्रक में ९६५ कर्टन पाये गये जबकि दूसरी ट्रक की गिनती जारी थी।

 

गलत बयान देने वाले अधिकारियों के विरूद्घ होगी कार्रवाई

उदयपुर, नगर परिषद विधि समिति की बैठक के दौरान सदस्यों ने तय किया गया कि अदालत में जो अधिकारी गलत बयान देते है उनके खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी।

अदालत में चल रहे कई मामलों में नगर परिषद की हार से खफा हुए विधि समिति के सदस्यों ने अधिकारी व कर्मचारियों पर आरोप लगाये कि अक्सर हार उनके गलत बयान या अपने बयान से पलट जाने के कारण होती है। समिति अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत ने कहा कि ऐसे गलत बयान देने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बैठक में वकीलों की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि परिषद में विधिक कार्य सुचारू रूप से चल सके इसके लिये विधिक अधिकारी की नियुक्ति हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भोजने का निर्णय किया।बैठक में अध्यक्ष के.के.कुमावत, सदस्य प्रेमसिंह शक्तावत, मीना शर्मा, वंदना पोरवाल, मनीष श्रीमाली, मधु पालीवाल आदि उपस्थित थे।

 

युवक की ह्त्या

उदयपुर, आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सांय माछला मगरा विशाल मेगामार्ट के समीप दीवान शाह कॉलोनी निवासी विशाल एवं मुकेश हरिजन ने लठ्ठ सरिये से हमला कर स्वराज नगर पटेल सर्कल निवासी जावेद (२०) पुत्र इनाम खां को घायल कर दिया। जहां से उसे उपचार के लिए राजकीय एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में पता चला कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच कहसुनी हुई थी। सांय दुबारा आमने सामने होने पर मारपीट हो गई।

यूवक पर फायर कर बदमाश फरार

उदयपुर, डबोक ऐयरपोर्ट रोड पर आपस में काम टकराने पर बदमाश धमकाते हुए युवक पर फायरिंग कर फरार हो गये।

सूत्रों के अनुसार मल्ला तलाई निवासी विक्रम पुत्र शंभूलाल हरिजन बुधवार रात में कार लेकर शहर से डबोक की तरफ जा रहा था। बीच रास्तें देबारी माता जी घाटे में अन्य कार से कार टकरानें पर विवाद हो गया। इस दौरान दो अन्य कारों में सवार बदमाश विक्रम को धमकाते हुए फायरिंग कर एयरपोर्ट रोड की तरफ भाग निकले। घटना के बाद विक्रम ने पुलिस को सूचना दी। इस सम्बन्ध में प्रताप नगर एवं डबोक थाना पुलिस ने अनुसंधान करते हुए फायरिंग होने से इनकार किया। विक्रम के खिलाफ १० अपराधिक प्रकरण पुलिस में दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने विक्रम एवं अन्य बदमाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की बात बताई है।

 

झुकना जीवित की, अकडना मुर्दे की पहचान- आचार्य सुकुमाल नंदी

उदयपुर, ’’ मन-वचन और काय से मृदु होना, कोमल होना ही धर्म है। जिस प्रकार छोटे पौधे व घास भुकने की प्रवृज्जि होने के कारण स्थायी रूप से रहते है और बडे-बडे वृक्ष अकड प्रवृत्ति होने के कारण समूल रूप से उखड जाते है।’’

उक्त उद्गार आचार्य सुकेमाल नंदी जी ने गुरूवार को हिरणमगरी में धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अकड कर जीवन यापन करते हैं वे कभी भी आगे बढ नहीं पाते, जितने भी महापुरूष होते हैं वे सभी अत्यन्त नम्र होते है, वृक्ष भी फलों से लदा होता है तो नीचे झुक जाता है, मोक्ष मार्ग में कदम बढाना हो तो विनय पूर्वक ही अपने जीवन को व्यतीत करना होती । अहंकार ही सभी झगडों की जड है यदि आत्मा से अहंकार निकल जाए तो इंसान भगवान तुल्य बन जाए।

पर्युषण के पर्व के दूसरे दिन भी श्रद्घालुओं का ज्वार फुट पडा, मंदिर व भवन दोनों में बैठने की जगह नहीं मिली। दोपहर को दशलक्षण विधानका आयोजन हुआ, तस्वार्थ सूत्र ग्रंथ की कक्षा आचार्य ने ली, तथा शाम को ६ बजे आत्मा का ध्यानकरवाया गया, बडा प्रतिक्रमण व सामायिक कराई गई।

रात्रि में भव्य आरती, भत्ति* व विचित्र वेश भूषा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो साधकों ने २२ वे उपवास, २५ श्रावकां द्वारा पांचवे उपवास व सैंकडों श्रदलुओं द्वारा लगातार दूसरे उपवास का श्रीप*ल आचार्य के चरणों में चढाया गया।

कर्ण सिंह पहलवान दंगल का पोस्टर विमोचन

उदयपुर, उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान स्मृति में २९ से ३० सितम्बर को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस दंगल का पोस्टर विमोचन गुरुवार को किया गया।

दंगल स्मृति के सचिव डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि २९ व ३० सितम्बर को होने वाली सम्भाग स्तरीय इस कुश्ती दंगल का आकर्षक पोस्टर तैयार किया गया। इस पोस्टर का विमोचन गुरुवार को लक्ष्यराज सिंह मेवाड द्वारा किया गया। प्रचार-प्रसार के लिए इस पोस्टर के पूरे सम्भाग के अखाडों में लगाया जाएगा। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों की प्रविष्ठियों का क्रम भी गुरुवार से शुरू हो गया है। २५ सितम्बर तक अन्तिम प्रविष्ठियां ली जाएगी। इसके बाद कुश्तियों के गु*प तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर युवक कांगे*स अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत, सुशील सेन, ओमप्रकाश सेन, घनश्याम सिंह भीण्डर, जाजी मेघवाल, किशन मेघवाल, कुलदीप सिंह, बेबी उन्नति चौहान, गिरीश गोस्वामी, पुष्कर राठौड सहित आदि मौजूद थे।

 

धोखाधडी कर प्रकरण दर्ज

उदयपुर, भुपाल पुरा थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाफ कार बेचने के नाम पर नकदी हडप धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीराम कोलोनी प्रताप नगर निवासी अभिषेक पुत्र मुकेश पालिवाल ने सेक्टर ३ बीएसएनएल रोड निवासी प्रकाश पुत्र सोहन लाल सियाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि एक वर्ष पहले आरोपी के साथ हिस्सेदारी में रिलायंस कम्पनी के प्रोडक्ट सेलिंग के लिए महावीर एसोसिएट के नाम से व्यवसाय शुरू किया। इस दौरान आरोपी के साथ चार लाख रूपये का चैक लेकर आरोपी को कार विक्रय की। कुछ समय बाद आरोपी ने प्रार्थी ने चेक लोटा कर नकदी लेने को कहा। इस पर आरोपी ने चैक बाद में देने की बात कहते हुए नकदी ले ली। दो दिन बाद आरोपी ने प्रार्थी के चैक को बैंक में अनादरित करवा दिया। इस मामले में पुलिस ने प्ररकण दर्ज कर जांच शुरू की।