उदयपुर में इलाज के नाम पर लूट का धंधा खोल रखा है शर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने।

udaypur post . आपको अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इस बैक का वह देअश्य याद होगा जिसमे एक सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल वाले एक लाश के इलाज की नोटंकी कर लाखों रूपये परिजनों से लूट लेते है। जीहाँ एसा ही कुछ हो रहा है हमारे खुबसूरत शहर उदयपुर में।
अगर आपके घर में कोई बीमार है, या किसी अपने के साथ कोई हादसा हो गया है तो अस्पताल का सही से चयन करें। क्योंकि ऐसा न हो जिस अस्पताल का आप चयन कर रहे हैं वहां आपका अपना जिंदगी और मौत से झुझता रहे और आप पर भारी आर्थिक दबाव आन पड़े। जीहां आज हम आपको एक ऐसे अस्पताल के बारे में जानकारी देना चाहते हैं, जहां पर जाकर आपको दर्द से निजात नहीं, दर्द पर दर्द ही मिलेगा। इतना ही नहीं इस अस्पताल के नोसीखिए डाॅक्टर मरीज के षरीर के साथ खिलवाड़ पर खिलवाड़ करते जाते है और अगर आप समय पर नहीं चेते तो आपका अपना दुनिया से अलविदा भी कह सकता है। जी हां ईलाज के नाम पर लूट का धंधा करने वाला यह हाॅस्पिटल भुवाणा चैराहे पर स्थित है। षर्मा मल्टिस्पेषलिटी हाॅस्पिटल नाम के इस अस्पताल में गरीब मासूमों को लुटने वाले इसके मालिक डाॅक्टर अनिल शर्मा और डाॅक्टर कुसूम शर्मा अपने बेटे नोसिखीए और नासमझ डाॅक्टर धवल शर्मा के साथ इसे संचालित करते है। आपको बता दे कि राजसमंद के जल चक्की मार्ग पर भी इन तथाकथित लुटेरों ने एक अस्पताल खोल रखा है और करीब दो वर्श पूर्व इसी की ब्रांच झीलों की नगरी में भी खोलकर अपना धंधा यहां से भी चालू कर दिया। अस्पताल की ऊंची ईमारत देखने से ही पता चलता है कि इस अस्पताल में चिकित्सक भी काफी अच्छे होंगे, लेकिन जब आप अपने मरीज को लेकर जाओगे तो हम दावा करते हैं कि संतुश्ट होकर नहीं आओगे। क्योंकि यहां पर चिकित्सक तो है ही नहीं। जैसे ही मरीज इन दलालों के पास आया यह आॅन काॅल चिकित्सक को बुलाते हैं और हो जाता हैं लूट का धंधा षुरू। हाल ही सुखेर थाना क्षेत्र में षर्मा अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज और मरीज की जान के साथ खिलवाड़ की एक रिपार्ट भी दी गई है और जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट पेष करने के निर्देष दिए है। उदयपुर पोस्ट ईलाज के नाम पर लूट का धंधा करने वालों से आपको आगाह करता है कि यहां पर भुल से भी अपने मरीज को न ले जाए और अगर वर्तमान में भी अगर आप षर्मा अस्पताल में ईलाजरत हो तो तुरन्त किसी अन्य अच्छे अस्पताल मेें षिफ्ट हो जाए। क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि वक्त निकल जाए और आपको जीवनरक्षक यंत्रों के साथ आईसीयू एम्बूलेंस में अहमदाबाद की ओर कूच करना पड़े।

https://youtu.be/eVwmQrSijag

सलमान खान की ‘रेस 3’ का प्रोमो जारी – आवाज़ आती है GET SET READY GO…

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान की आगामी फिल्म ‘Race 3’ का टीजर प्रोमों रिलीज हो गया है। इस फिल्म का टीजर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस Teaser Promoमें सलमान खान की आवाज सुनाई दे रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ
सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। सलमान की आवाज के साथ रेस का ट्यून भी: फिल्म ‘रेस 3’ टीजर प्रोमों में जहां एक ओर सलमान की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं ‘रेस’ सीरीज की सिग्‍नेचर ट्यून भी सुनाई दे रहा है।
ईद पर होगी रिलीज: खबरों की मानें तो सलमान खान की ‘रेस 3’ फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं सलमान खान की दूसरी फिल्म ‘दंबग 3’ भी दिसंबर में रिलीज होने की खबरें सामने आ रही है।
आखिरी शेड्यूल की शूटिंग अबूधाबी में: सलमान की फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग अंतिम चरण में हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएंगी। इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग अबूधाबी में होगी। जिस वजह से पूरी टीम वहां पहुंच गई है।
नरेंद्र झा भी थे इस फिल्म का हिस्सा: हाल ही में एक्टर नरेंद्र झा का निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी। अपनी निधन से पहले नरेंद्र झा फिल्म ‘रेस 3’ में काम कर रहे थे। अब देखना होगा कि वह फिल्म में नजर आएंगे या नहीं
फिल्म की स्टारकास्ट: रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज अनिल कपूर , बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
सलमान से पहले सैफ थे लीड रोल में: फिल्म ‘रेस’ के पहले और दूसरे पार्ट की बात करें तो इसमें सैफ अली खान मेन लीड में नजर आए थे। जबकि इस बार तीसरी सीरीज में मेन लीड सलमान खान निभा रहे हैं।

धारदार हथियार लेकर सलमान के घर में घुसी लड़की, किया जमकर हंगामा

उदयपुर पोस्ट. सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। लड़कियां तो सलमान की दीवानी हैं। ऐसे में कई बार फैन्स ऐसा कुछ कर जाते हैं कि स्टार भी हैरत में पड़ जाते हैं। अपने चहेते स्टार के साथ फोटो खिंचवाने और आॅटोग्राफ लेने के लिए फैन्स कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ हुआ। हाल में एक लड़की सलमान के घर धारदार हथियार लेकर घुस गई और जमकर हंगामा किया। यहां तक कि उसने सुसाइड करने तक की धमकी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है। दोपहर को करीब 12.30 बजे एक लड़की सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई थी। घटना उस वक्त हुई जब सलमान के घर के बाहर सिक्योरिटी ढीली थी। गेट पर सिर्फ दो गार्ड थे, इनमें से एक गार्ड नया था। एक गार्ड ने ड्यूटी में लापरवाही बरती और नए गार्ड ने लड़की को अंदर जाने से नहीं रोका। इस पर लड़की भागकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई। जब हंगामा हुआ तो सलमान के कुक ने गेट खोलकर देखा लेकिन तब तक लड़की छत पर पहुंच गई थी। उसके हाथ में धारदार हथियार था और वह कह रही थी कि सलमान मेरा पति है। लड़की ने इस दौरान जमकर हंगामा किया।
लड़की जब समझाने पर नहीं मानी और लगातार हंगामा करती रही तो फायरब्रिगेड को बुलाना पड़ा। यहां तक की वह सुसाइड करने की धमकी दे रही थी। फायरब्रिगेड ने आकर लड़की को वहां से निकाला।
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री जैकलीन भी लीड रोल में हैं। फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में सलमान का एक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही जैकलीन भी एक्शन करती नजर आएंगी। इसके लिए जैकलीन ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली है

महिला सरपंच ने राजस्थान के इस मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम राजे तक पहुंची शिकायत

0

सीकर पोस्ट। सीकर जिले के खंडेला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांवट के कोष में 2 करोड़ रुपए होने के बावजूद विकास कार्य अटके पड़े हैं। विकास कार्यों को अटकाने का सीधा सीधा आरोप सरपंच मीना सैनी ने स्थानीय विधायक व चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया पर लगाया है।
कांवट सरपंच मीना सैनी ने प्रेस वार्ता में चिकित्सा राज्यमंत्री बाजिया पर निशाना साधते हुए कहा विकास कार्यों के लिए पंचायत ने करीब 70 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए हैं, लेकिन राज्यमंत्री बाजिया इन विकास के कार्यों में बाधक बने हुए हैं।
सरपंच का आरोप है कि बाजिया जनहित के कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी नहीं होने दे रहे हैं। सरपंच ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पास जाने पर जवाब मिलता है कि राज्यमंत्री बाजिया ने विकास कार्यों को स्वीकृति जारी नहीं करने के लिए कह रखा है।
सरपंच मीना सैनी विकास कार्य शुरू करवाने के लिए पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित संभागीय आयुक्त तक गुहार लगा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को भी मेल कर मामले की शिकायत की है, मगर कोई समाधान नहीं हो रहा। सरपंच ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
खंडेला तहसील की दो ग्राम पंचायत मुख्यालयों ठीकरिया व मलिकपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं हैं। इससे बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित हो रही हैं। विद्यार्थियों को दसवीं के बाद या तो निजी स्कूल या फिर रींगस, पलसाना, सीकर, श्रीमाधोपुर जाना पड़ता है।
गरीब तबके की कुछ बेटियों दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। महामंत्री भाजपा खण्डेला नंदकिशोर जांगिड़ ने बताया कि दोनों पंचायत मुख्यालयों पर माध्यमिक से उच्च माध्यमिक क्रमोन्नत करवाने के लिए विधानसभा बजट सत्र के दौरान व इससे पूर्व भी चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर से अनुशंसा करवाकर शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के कार्यालय में प्रस्ताव दिया था। शिक्षामंत्री ने स्कूलों को क्रमोन्न्त करने का आश्वासन दिया है।

पत्नी के साथ संदिग्ध अवस्था मिला, गुस्साए पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

बांसवाड़ा पोस्ट । पाटन थाना इलाके के चोरवड़बड़ी गांव में कुएं से मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की अवैध संबंधों के चलते पीटपीट कर हत्या के बाद उसका शव कुएं में डाल दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश के रूपारेल निवासी गुड्डू (18) पुत्र रमेश भगोरा की हत्या के आरोप में खेरवा निवासी सुखराम पुत्र भाणजी डिण्डोर, उसके चचेरे भाई चोरवड़बड़ी निवासी कमला पुत्र भाणजी मईड़ा व भीमा पुत्र राणजी मईड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि 19 जनवरी को मध्य प्रदेश के थांदला तहसील के रूपारेल निवासी गुड्डू अपने साथी मुकेश पुत्र शैतान डामोर के साथ चोरवड़ बड़ी गांव में पेमला मईड़ा के घर एक शादी समारोह में आया था। इसके बाद से गुड्डू लापता हो गया। इस पर परिजनों ने गुड्डू की तलाश की और साथी मुकेश से पूछा तो उसने बताया कि गुड्डू रात तीन बजे तक उसके साथ था। इसके बाद वह कहीं जाने की कहकर निकल गया था।
इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू, लेकिन तीन दिनों तक उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद चोरवड़ बड़ी गांव में पेमला मईड़ा के घर के पास ही 22 जनवरी को बगैर मुंडेर के कुएं में गुड्डू का शव बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू किया।
अवैश संबंधों के चलते उतारा मौत के घाट : जांच के दौरान सामने आया कि शादी समारोह में पहले से परिचित गुड्डू पाटन थाना इलाके की खेरवा निवासी अनिता पत्नी सुखराम को एकान्त में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। इस पर अनिता के पति सुखराम तथा उसके चचेरे भाई कमला पुत्र भाणजी मईड़ा व भीमा पुत्र राणजी मईड़ा ने मिलकर पहले तो गुड्डू को लात घूसों से जमकर पीटा।
इसके बाद पत्थर से उसका ललाट फोड़ दिया। इसमें गुड्डू लहूलुहान होने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घर में शादी समारोह होने की वजह से पहले तो आरोपितों ने गुड्डू के शव को वहीं सूने मकान में छिपा दिया और अनिता को धमका दिया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे भी जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपितों ने मौका देखकर दूसरे दिन की रात 12 बजे शव को सूने मकान से उठाया और पास में ही कुएं में पटक दिया।

ZINC, the Anti-Ageing Miracle Mineral

0

Present in the top layers of the skin, Zinc assists antioxidants by preventing new free radicals from damaging the skin, and essentially prevents wrinkle formation at the molecular level. It strengthens the cell membranes and brings new youthful cells to the surface. The regulation of cell turnover depends on Zinc.

 Due to Zinc’s anti-ageing properties, it is incorporated into supplements and used as an additive in anti-ageing cosmetic products. Responsible for specific aspects of cellular metabolism functions, protein synthesis, cell division and cellular repair, Zinc’s benefits and effectiveness for ageing skin cannot be overstated.

While we cannot control the process of ageing but we can certainly slow down the process by ensuring the intake of those nutrients that our body needs for reducing damage and supporting tissue repair.

Anti-ageing skin supplements can be divided into five categories – Vitamins, Minerals, Omega-3s, Phytonutrients and Probiotics.

According to studies, one of the major minerals that acts as an antioxidant and is essential for collagen formation is Zinc. It promotes efficient healing of skin infections, is important for tissue strength & repair and helps normalize sebum production.

As one ages, the turnover time of the skin cells becomes a lot slower. Zinc is in fact present in the skin and gives the primary protection in case of damage or inflammation in the skin. It also brings new youthful cells to the surface. The regulation of cell turnover depends on Zinc.

Zinc also strengthens the cell membranes and may help protect from unwanted cellular invasions from toxins or harmful cells. Zinc stays on the top layers of the skin and helps prevents UVB sun damage. It assists antioxidants by preventing new free radicals from damaging the skin. This means Zinc is essentially preventing wrinkle formation at the molecular level.

Zinc deficiency is a known trigger of ageing and chronic illnesses. It can develop with age and lead to a weakened immune system, increased inflammation and can also lead to heart disease, cancer and diabetes.

According to studies by National Center for Biotechnology Information, remarkable parallels have been drawn in the immunological changes during ageing and Zinc deficiency. These include a reduction in the activity of the thymus and thymic hormones, a shift of the T helper cell balance toward T helper type 2 cells, decreased response to vaccination, and impaired functions of innate immune cells. Most of these studies do not classify the majority of elderly as Zinc deficient, but even marginal Zinc deprivation can affect immune function. Consequently, oral Zinc supplementation demonstrates the potential to improve immunity and efficiently downregulates chronic inflammatory responses in the elderly.

A study by Tufts University found that improving Zinc levels in elderly adults did appear to boost T-cell numbers and immune response activity.

Zinc also discourages bacterial, viral, and fungal growth in the body. The importance of these functions of Zinc, in relation to encouraging healthier skin, is that Zinc can help prevent pimples, acne and infections.   These are often nasty reminders that what we are doing isn’t working for our skin, usually a combination of the wrong skin care products, poor nutrition, hormonal changes or various types of systemic inflammation.

Consuming foods rich in Zinc is beneficial for proper nutrition and prevention of ageing skin. Animal food sources are the primary source of Zinc. Whole-grain breads, cereals and beans contain trace levels of Zinc, but the presence of phytates in these foods bind Zinc and inhibit its absorption, which is why vegetarians may have a harder time getting enough Zinc in their daily nutrition regimes.  Meats such as oysters, Angus beef, crab legs, lobster and roast chicken provide an abundant source of Zinc. Other sources of Zinc include legumes, nuts, oats, spinach, avocado, mushrooms, peas, garlic, pomegranate, dark chocolate etc.

Ideally, the food we consume provides us with all the nutrients. However, many of our diets lack the much needed fruits & vegetables due to poor produce or improper intake. Since we are unable to consume these key sources of vitamins, minerals and antioxidants on a regular basis, intake of nutrient supplements can help fill these gaps in the diet.

Due to Zinc’s anti-ageing properties, it is incorporated into supplements and used as an additive in anti-ageing cosmetic products. Responsible for specific aspects of cellular metabolism functions, protein synthesis, cell division and cellular repair, Zinc’s benefits and effectiveness for ageing skin cannot be overstated.

Truly, we all have Zinc in our lives…

Hindustan Zinc is India’s only and the world’s second largest integrated Zinc producer, proudly known as Zinc of India…

Pavan Kaushik

Article by- Pavan Kaushik, Head – Corporate Communication, Hindustan Zinc

उदयपुर – महिला पार्षद “गरिमा पठान” ने घर की पानी की टंकी में डूब कर की आत्महत्या ?

उदयपुर। उदयपुर नगर निगम वार्ड 46 की पार्षद गरिमा पठान का शव देर रात उसी के घर की पानी की टंकी में मिला। प्रथम द्रष्टया मामला आत्मह्त्या का माना जा रहा है , पुलिस आत्महत्या के कारणों व् अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
वार्ड 46 की पार्षद गरिमा पठान का शव देर रात उनके घर की पानी की टंकी में पडा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार बुधवार गरिमा अपने बेटे और बेटी के साथ सिलावटवाड़ी स्थित उनके घर पर ही मोजूद थी। बुधवार को उनकी शादी की सालगिरह भी थी। पति शहर के बाहर डूंगरपुर में होने से उन्होंने काफी देर तक पति से बात की। बच्चों के भी एग्जाम चल रहे है इस वजह से रात १२ बजे तक पढ़ते रहे बाद में सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 3 बजे बच्चों की आँख खुली और उन्होंने अपनी माँ को पास में नहीं देख घर में खोला बाद में छत पर जा कर देखा तो पानी की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था। अन्दर झाँक कर देखा तो गरिमा पठान को पानी में डूबा हुआ पाया। आवाज़ देकर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। मौके पर पुलिस भी पहुची और बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें टंकी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार वहां पर कुछ मेडिसिन गोलियों के रेपर भी मिले जिससे कि अंदाजा लगाया जारहा है कि उन्होंने गोलिया भी खायी हुई थी। जानकारों का मानना हा कि पिछले कुछ दिनों से गरिमा पठान काफी तनाव में थी। तनाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सारे बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

वीडियो देखें

https://youtu.be/5KDhbL2MxMk

शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च- जानिये इसकी कीमत और खूबियाँ

0

Udaipur Teach -xiaomi redmi note 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। याद रहे कि रेडमी 5 स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में बीते साल दिसंबर महीने में शाओमी रेडमी 5 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था। वैसे, रेडमी 5 प्लस को भारत में फरवरी महीने मेंxiaomi redmi note 5 के नाम से लॉन्च किया जा चुका है। अब यह चीनी कंपनी रेडमी 5 को भारत लेकर आई है। यह स्मार्टफोन मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर के अलावा एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि Redmi Note 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया था। ऑनलाइन इवेंट में शाओमी इंडिया ने रेडमी की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर के बारे में भी जानकारी दी।
शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसे खरीदने के लिए 10,999 रुपये खर्चने होंगे। शाओमी इंडिया ने बताया है कि रेडमी 5 की पहली सेल 20 मार्च को आयोजित होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, मी डॉट कॉम से फोन खरीदते वक्त एसबीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

xiaomi redmi note 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 282 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी और आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ग्राहकों के पास 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा।

रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के हिसाब से भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। तीनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर रेडमी 5 का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। यह ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा

सरकार कब डगमगाने लगती है ? ….. जब …

सरकार का आत्मविश्वास कब टूटने लगता है ?
कब चीजें हाथ से निकलने लगती हैं ?
कब निष्ठावानों की प्रबल भावनाएं हवा होने लगती हैं?
कब आम नागरिक की भाषा में विश्वास से भरी सरलता की बजाय संदेह व अविश्वास दिखने लगता है?
कब एक स्थिति ऐसी आती है जब हालात पलटने लगते हैं और कई बार यह एकदम अचानक बिना किसी पूर्व चेतावनी के होने लगता है।
कब कुशासन व अराजकता के इतिहास में अनिष्ट का पूर्वाभास होने लगता है और असंतोष की फुसफुसाहट तेज होने लगती है और जो फिर एक तेज शोर में बदल जाती है।
चेतावनी के शुरुआती संकेत क्या हैं। व्यक्ति कब बिंदुओं को जोड़कर बड़ी तस्वीर बना लेता हैं?
जवाब हैं :-
जब भारतीय सेना संसदीय रक्षा समिति से कहती है कि “2018-19 के बजट ने हमारी उम्मीदों को धराशायी कर दिया है। रक्षा मद के लिए आवंटित राशि पर्याप्त नहीं है। हमने जो कुछ भी हासिल किया है यह उसके लिए बड़ा धक्का है”; |
जब 30,000 असंतुष्ट व नाराज किसान और आदिवासी नासिक से 200 किलोमीटर पैदल मार्च कर मुम्बई आ जाएं, सिर्फ अपनी बात सुनाने के लिए; |
जब सुप्रीम कोर्ट के जज केन्द्र सरकार को आदेश दें कि आधार लिंक करने को अनिश्चितकाल के लिए आगे सरका दिया जाए और स्पष्ट संकेत दें कि गरीबों के लिए लोक कल्याण कारी योजनाओं के अलावा किसी भी अन्य क्षेत्र में बायोमेट्रिक सत्यापन की अनिवार्यता लागू करने की कोई जरूरत नहीं है।
जब पुराने सहयोगी दाल जैसे शिव सेना तेलगुदेशम और अन्नाद्रमुक रोज़ संसद में हंगामा करने लगे और सरकार पर वादा खिलाफी और विश्वाश घात करने का आरोप लगाएं।
जब एक छोटे से सहयोगी जैसे जीतन राम मांझी इतना अपमानित महसूस करते हैं कि वे सत्तारुढ गठबंधन का त्याग दें, और एक अन्य नेता उपेन्द्र कुशवाहा अक्सर भाजपा की धौंस पर अपनी नाराजगी जताने लगे।
जब जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य की मुख्यमंत्री अपने ही वित्तमंत्री को इस शुबहे के कारण बर्खास्त कर देती हैं कि वह भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं।
जब अर्थव्यवस्था लगातार डगमगा रही हो बावजूद इसके कि ग्रोथ के गणित और अच्छे दिन बस आने ही वाले हैं,
के झूठे आशावाद से अर्थव्यवस्था की सुनहरी तस्वीर पेश करने की कोशिश की जाए।
जब दिमाग को सुन्न कर देने वाले वित्तीय घोटाले इस धारणा को झुठलादें कि सरकार की नीति भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करने की है।
जब समूची बँकिंग व्यवस्था भारी कुप्रबंध और भारी कर्ज के बोझ से कराहने लगे। | जब सी बी आई, ई डी, और आई टी विभाग जैसी जांच एजेंसियों का राजनैतिक विरोधियों को डराने व सताने के लिए बड़े पैमाने पर राजनैतिक दुरुपयोग होने लगे और जब मामूली से बहानों, जो किसी के भी गले नहीं उतरते हों, की आड़ में छापे डाले जाएं, गिरफ्तारियां की जाए, जबकि अन्य धोखेबाजों को खुला छोड़ दिया जाए, देश छोड़कर भाग जाने के लिए ;
जब पत्रकारों को उनकी आवाज दबाने के लिए और जजो को निष्पक्ष फैसला देने से रोकने के लिए मार डाला जाएं और उससे डर वे भ्रम का माहौल बनने लगे जब सूदुर राज्यों में आज्ञाकारी राज्यपालों और दलबदलुओं की मदद से जनादेशनहीं होने पर भी सरकार बना ली जाय जब इ वी एम में गड़बड़ी का संदेह हिंदी भाषी राज्यों में मिली भारी जीत  की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दे। जब संसद सत्र को यह बहाना
बनाकर छोटा कर दिया जाए कि विपक्ष सहयोग नहीं कर रहा है तथा इस तथ्य;
की अनदेखी कर दी जाए कि गठबंधन | के घटक दल ही हैं जो वैल में जाकर नारेबाजी करते हैं, पोस्टर व बैनर लहराते हैं;
जब अब तक हतोत्साहित व हताश राजनैतिक दल अचानक ही अपनी जुझारु क्षमता पुनः हासिल कर ले और डिनर मीटिंग के जरिए या बैक
चैनल बातचीत से नए गठबंधन की संभावाएं तलाशने लगे।
रिपोर्ट – रमण स्वामी , राष्ट्रदूत 

एमपीयूएटी के अंतर्गत वल्लभनगर मे खुलेगा नया कृषि विज्ञान केंन्द्र

udaipur. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय के अन्तर्गत गांव सियाखेड़ी, वल्लभनगर मे नया कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने की स्वीकृति भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद नई दिल्ली ने दी है।
एमपीयूएटी के माननीय कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा ने नए कृषि विज्ञान के्रन्द्र की अनुमति प्रदान करने के लिए माननीय केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह, माननीय गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं क्षेत्र के सांसद माननीय श्री सी.पी.जोषी का आभार वक्त करते हुऐ इसे एमपीयूएटी के लिऐ बडी उपलब्धी बताया। उन्होने कृषि विज्ञान केन्द्र की स्वीकृति के लिऐ डा.ऐ.के.सिंह, उपमहानिदेषक (कृषि प्रसार) भा.कृ.अ.प. नई दिल्ली एवं डा. एस.के सिंह, निदेषक कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थान-अटारी जोधपुर को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। माननीय कुलपति ने बताया कि यह के.वी.के. वल्लभनगर के ग्राम सियाखेडी मे 31.83 है. भूमि पर स्थापित किया जाऐगा। के.वी.के. का कार्यक्षेत्र वल्लभनगर, मावली, लसाडिया, सराडा, सलूम्बर, सेमारी और ऋिषभदेव तहसील में व्याप्त रहेगा। उन्होने बताया कि इस कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना से उल्लेखित तहसील क्षेत्रों के दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में कृषि वैज्ञानिको की पहुंच बढ़ेगी और यहां के किसानों को खेती बाडी और पषुपालन की नवीनतम जानकारी मिल सकेगी। उन्होने विष्वास जताया कि इस नऐ के.वी.के. की स्थापना से क्षेत्र के कृषि विकास को गति मिलेगी।

वि.वि के प्रसार षिक्षा निदेषक डा.जी. एस. तिवारी ने नऐ के.वी.के. की स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र आगामी वित्तीय वर्ष में प्रारम्भ कर देगा तथा भा.कृ.अ.प. नई दिल्ली से योजना के प्रारूप के अनुमोदन के बाद आगामी एक दो वर्ष में
के.वी.के. को आवंटित भूमि पर प्र्रषानिक भवन, किसान छात्रावास, कर्मचारियों के आवास, प्रदर्षन इकाई इत्यादि का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाऐगा।