सांकेतिक देशव्यापी हड़ताल मे शिक्षक भी हुऐ शामिल || Wagad Post Bulletin || 26-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – सांकेतिक रही देशव्यापी हड़ताल, शिक्षक भी हुऐ शामिल

खबर 2 – पुलिस ने निकला शांतिपूर्ण व भयमुक्त  मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

खबर 3 – ये चुनाव जनता की अस्मिता का चुनाव है – किसी प्रलोभन में नहीं आये – डॉ जिनेन्द्रशास्त्री ।

खबर 4 – न घोड़ा न बैंडबाजा, मंदिर में सात फेरे लेकर बने हमसफर

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – सांकेतिक रही देशव्यापी हड़ताल, शिक्षक भी हुऐ शामिल

Udaipur.  केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी और शिक्षा विरोधी नीतियों,  निजीकरण और देश के संसाधनों को बेचने, संविधान और  लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेंड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर कलेक्ट्री के बाहर धरना देकर  सांकेतिक  देशव्यापी हड़ताल की , धरने में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत  ने हड़ताल का पूरजोर समर्थन करते हुए केंद्र और राज्य की योजनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में आए लोगों ने योजनाओं का विरोध करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को अपनी जनहानि की योजनाओं को वापस लेने को कहा साथ ही जनता हित के मुद्दों पर बात की ,हड़ताल के प्रदर्शन के बाद  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

 

खबर 2 –  पुलिस ने निकला शांतिपूर्ण व भयमुक्त  मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

Udaipur.  चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा और पीठ कस्बो में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव के एक दिन पूर्व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गणपति महावर के  तत्वाधान में। पुलिस के जवानाें ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर फ्लैग मार्च निकाला! फ्लैगमार्च के दौरान क्षेत्र वासियों को  चुनावों मे बिना भय निडर होकर चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र मे भागीदारी निभाने का आव्हान भी किया। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि पुलिस के जवानों द्वरा किया गया फ्लैग मार्च लोगों को आगाह करने के उद्देश्य से किया गया, जो भी  चुनाव में किसी प्रकार की  रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ओर मोबाइल पार्टियों द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों धम्बोला,चिकली, गलियाकोट, सागवाड़ा में फ्लैग मार्च किया ओर रिजर्व जाब्ता तैनात है

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/-CkcNu0zk9o

 

खबर 3 – ये चुनाव जनता की अस्मिता का चुनाव है – किसी प्रलोभन में नहीं आये – डॉ जिनेन्द्रशास्त्री ।

Udaipur.  वागड़ में पंचायत चुनाव अपने चरम पर है। जहाँ एक तरफ बीटीपी कांग्रेस अपना जोर लगा रही है वही दूसरी तरफ भाजपा ने भी अपना पूरा दम झोंक दिया है।  जिन पंचायत में दुसरे चरण के मतदान होने है वहां डूंगरपुर भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे है इस दौरान कांग्रेस के नेता हो या बीटीपी के नेता उन्हें खूब आड़े हाथों ले रहे है। दुसरे चरण के आखरी दिन भी उन्होंने सम्बंधित पंचायत समितियों में तूफानी दौरे किये।  सागवाडा में पत्रकार वार्ता के दौरान जिनेन्द्र शास्त्री  ने  btp  विधायक रामप्रसाद डिंडोर को आड़े हाथों लिया।  सुनिए क्या कहा जिनेद्र शास्त्री  ने।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/Ych6x8ODXWA

 

खबर 4 – न घोड़ा न बैंडबाजा, मंदिर में सात फेरे लेकर बने हमसफर

Udaipur. न घोड़ा न बैंडबाजा। केवल माता- पिता और बहुत नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में भगवान के समक्ष सात फेरे लेकर सेवक समाज का एक जोड़ा हमसफर बना। बुधवार को देवोत्थनी एकादशी के शुभ मुहूर्त में सागवाड़ा नगर निवासी विष्णु सेवक की पुत्री रोशनी और वरसिंगपुर निवासी लालशंकर सेवक के पुत्र दीपक कुमार का विवाह सिद्धनाथ महादेव मंदिर ठाकरड़ा में पंडित भरत पंड्या ने मंत्रोच्चार के साथ करवाया। दोनों पक्षों के लोगों ने बताया कि ज्यादा मेहमान नहीं बुला पाने की मजबूरी के कारण निमंत्रण पत्रिका भी नहीं छपवाई। कोरोना गाइडलाइन के कारण कम लोगों की उपस्थिति में विवाह संपन्न करवाया। विवाह संस्कार मंदिर में कराने से कई पारंपरिक रीति – रिवाज भी कम करवाए गए। 1 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने पर विवाह समारोह पर पांच महीने का ब्रेक लग गया था। इससे पूर्व सरकार की सख्ती के चलते शादी-समारोह में चुनिंदा लोग ही शामिल हो रहे थे। ज्योतिषाचार्यों के अब 25 के बाद अब 30 नवंबर काे मुहूर्त है। दिसंबर में 7 मुहूर्त है। ऐसे में कोई दिसंबर माह तक शादी नहीं कर पाया तो उसे चार महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। यानि की अप्रैल 2021 में विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। इधर, आगामी वर्ष में एक दशक बाद सबसे कम महज 45 सावें ही है।

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/ddr39DGOX9M

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

नशे में धुत पुलिसकर्मी का Video Viral, संविधान पार्क का शिलान्यास करेंगे राज्यपाल || Udaipur Post Bulletin || 26-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – खाकी खुद ही लड़खड़ाई तो कैसी संभालेगी कानून व्यवस्था , नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पतलून में किया पेशाब, सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल

खबर 2 – सुविवि- संविधान पार्क का राज्यपाल आज करेंगे शिलान्यास, प्रदेश के सभी कुलपति रहेंगे उपस्थित

खबर 3 – सीओडी की बैठक में हुआ निर्णय,सुविवि- शोध छात्रों के लिए  बनेगा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल हॉस्टल

खबर 4 – बेलगाम कोरोनावायरस:उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों ने फिर लगाया शतक, 140 नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 8702

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – खाकी खुद ही लड़खड़ाई तो कैसी संभालेगी कानून व्यवस्था , नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पतलून में किया पेशाब, सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल

Udaipur.  उदयपुर पुलिस के जबाज़ी के किस्से तो हम आपको बताते ही रहते है परन्तु कभी कभी कुछ पुलिस कर्मी  खुद ऐसे कारनामे करकर बैठते हैं की सम्पूर्ण पुलिस प्रशाशन को ही शर्मसार होना पड़ता है। महामारी और चुनाव के समय जहा पुलिस कर्मियों को ज्यादा मुस्तैद रहने की ज़रूरत है वही अगर ड्यूटी की बजाय सूरापान कर मदमस्त होते नज़र आये तो फिर क्या कहिये उदयपुर में पुलिस के एक जवान ने आज खाकी को शर्मसार करने में कोई कसर नही छोड़ी। शहर के उदियापोल बस स्टैंड पर शराब पिए पुलिसकर्मी देवीलाल ने शराब पीकर खाकी को शर्मसार किया। सुबह-सुबह ही नशे में धुत जवान ऑटो में बैठने के लिए इधर-उधर घूमता रहा और लोगों को गालियां देता रहा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसके बाद नशे में धुत पुलिसकर्मी की खूब चर्चा हो रही है। शहर के उदयपोल बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी नशे में इतना धुत था कि उसने अपनी पतलून में ही पेशाब कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से भी पुलिस कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने नशेड़ी पुलिसकर्मी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप ये विडिओ देखे पहले तो देखा आपने कैसे पुलिस कर्मी शराब के नशे में लड़खड़ा रहा है इस वीडियो के वायरल होने के बाद उदयपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने भी इसे निंदनीय बताया । पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने  पुलिस की गरिमा को शर्मसार करने वाले पर  सख्त कार्रवाई करते हुए देवीलाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया । बता दें कि यह वीडियो उदयपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नशे में धुत पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता नजर आ रहा है।

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/iPnjtLK_uuA

 

खबर 2 –  सुविवि- संविधान पार्क का राज्यपाल आज करेंगे शिलान्यास, प्रदेश के सभी कुलपति रहेंगे उपस्थित

Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संविधान पार्क का ऑनलाइन शिलान्यास गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्रा करेंगे। सबसे खास बात यह है कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप माथुर विशिष्ट अतिथि होंगे। उक्त कार्यक्रम का विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल के साथ ही ब्रह्मा कुमारीज विश्वविद्यालय के सेटेलाइट चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। क्या है संविधान पार्क विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से  अपने अपने परिसरों में संविधान पार्क की स्थापना करने को कहा था। इसी क्रम में कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने तत्काल पार्क की स्थापना एवम इसके निर्माण के लिए 90 लाख रुपए की स्वीकृति भी जारी कर दी थी। विश्वविद्यालय के भू सम्पत्ति अधिकारी राकेश जैन ने बताया कि उक्त पार्क विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने स्थित खाली पड़े स्थान पर विकसित किया जाएगा। पार्क में संविधान के मूल पाठ को उकेरा जाएगा। पार्क के मध्य में  75 फीट ऊंचा एक नक्काशीदार स्तम्भ बनाया जाएगा जिसमें नीति निर्देशक तत्व एवं मूल कर्तव्यों की सचित्र जानकारी विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। इस पार्क में संविधान की संकल्पना के अनुरूप विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए विषय वस्तु प्रदर्शित की जाएगी। यह खुले संग्रहालय के रूप में एक लघु वाटिका होगी कुलपति ने इस पार्क के निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण के लिए 4 सदस्यों की एक कमेटी भी गठित की है जो कि इसके तथ्यों एवं उसकी प्रस्तुति को देखेगी।

 

खबर 3 – सीओडी की बैठक में हुआ निर्णय,सुविवि- शोध छात्रों के लिए  बनेगा इंटरनेशनल रेजिडेंशियल हॉस्टल

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल रेजिडेंशियल हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें देश और देश के बाहर से आने वाले शोध छात्र परिवार के साथ रह सकेंगे। उक्त निर्णय बुधवार को कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में हुई काउंसिल ऑफ डीन्स (सीओडी) की बैठक में लिया गया। प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि शोध करने के लिए आने वाले कई छात्र कोर्स वर्क एवं अन्य शोध संबंधी कार्यों के दौरान महीनों तक घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में परिवार के साथ यहां रह कर अपना शोध कार्य कर सकें इसके लिए उक्त हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है । प्रारंभिक दौर में सिंगल बीएचके के 150 कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इससे शोध छात्रों को यहां रह कर अपना कार्य करने में मदद प्राप्त होगी। बैठक में निर्णय किया गया कि विश्वविद्यालय की अनुपयोगी पड़ी संपत्ति को किराए पर देकर उससे राजस्व सृजन का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही  एंथ्रोपोलॉजी, मिलिट्री साइंस, फॉरेंसिक साइंस, फैशन एवं टैक्सटाइल डिजाइन, विजुअल आर्ट एवं एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के लिए विभिन्न पदों के सृजन का प्रस्ताव सरकार को भेजने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ राजेश कुमावत, आर्ट्स कॉलेज की डीन प्रो सीमा मलिक, साइंस कॉलेज डीन प्रो कनिका शर्मा, कॉमर्स कॉलेज डीन प्रो पीके सिंह, डीन पीजी स्टडीज प्रो बीएल आहूजा, चीफ प्रॉक्टर प्रो बीएल वर्मा, बॉम सदस्य प्रो साधना कोठारी प्रो घनश्याम सिंह राठौड़ व डॉ अजीत भाभोर के साथ डिप्टी रजिस्ट्रार मुकेश बारबर उपस्थित थे।

 

खबर 4 –  बेलगाम कोरोनावायरस:उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों ने फिर लगाया शतक, 140 नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 8702

Udaipur. उदयपुर में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। शहर में बुधवार को भी यही क्रम जारी रहा और कोरोनावायरस से ग्रसित 140 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जिसके बाद में उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8702 के आंकड़े पर पहुंच गई है। उदयपुर में बुधवार को आए संक्रमित मरीजों में से 9 कोरोनावायरस वॉरियर्स है। जबकि 59 पूर्व में आए संक्रमित मरीजों के नजदीकी संपर्क में आने वाले लोग हैं। इसके साथ ही उदयपुर में 82 नए स्थानों पर कोरोनावायरस से ग्रसित मरीज मिले हैं।उदयपुर में दीपोत्सव के बाद से ही कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 5 दिनों में उदयपुर में कोरोनावायरस से ग्रसित 640 में संक्रमित मरीज सामने आ गए हैं। जिसके बाद में उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8702 के आंकड़े पर पहुंच गई है। इनमें बुधवार को 140, मंगलवार को 134, सोमवार को 100, रविवार को 184 और शनिवार को 82 कोरोनावायरस से ग्रसित मरीज मिले हैं। ऐसे में उदयपुर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का औसत आंकड़ा 100 को पार कर गया है।उदयपुर में कोरोनावायरस से अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 8702 के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं में से अब तक 7885 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 86 संक्रमित मरीजों की कोरोनावायरस के चलते मौत हो चुकी है। ऐसे में उदयपुर में फिलहाल होम आइसोलेशन पर 570 मरीज है। जिसके बाद उदयपुर में कोरोनावायरस के कुल 731 एक्टिव के बचे हैं।उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने आम जनता से बढ़ते संक्रमण पर और अधिक एहतियात बरतने की अपील की। दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर बढ़ रही है। ऐसे में हमें और अधिक सावधान और सजग रहने की जरूरत है। खराड़ी ने कहा कि जनता मामूली खांसी जुखाम बुखार होने पर चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/YJKbOeXj13k

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

पंचायत चुनाव में BTP, Congress और BJP ने लगाया दम-खम देखिये किसमे कितना है दम || Wagad Post Bulletin || 25-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – गजनी बने वागड़ में भाजपा नेता का घातक सामान्य ज्ञान देश में कितने राज्य नहीं नहीं पता।

खबर 2 – टेगरवाडा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर 3 – चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने डोर तो डोर संम्पर्क कर की जनता के समर्थन की मांग

खबर 4 – BTP के राजकुमार ओर कांतिलाल का तूफानी दौरा लगातार  जारी

खबर 5 – भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा और जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा तूफानी दौरा एंव जनसंपर्क

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – गजनी बने वागड़ में भाजपा नेता का घातक सामान्य ज्ञान देश में कितने राज्य नहीं नहीं पता।

Udaipur.  नेता होना और सामान्य ज्ञान होना दोनों अलग अलग बात है।  वैसे ऐसी बात  नहीं है की नेताओं में सामान्य ज्ञान नहीं होता है होता है लेकिन  कभी कभी मेमोरी लॉस हो जाती है। जब मेमोरी लॉस होती है उसके बाद सामान्य ज्ञान का जो रिजल्ट आता ै वह बड़ा आश्चर्य जनक होता है इसलिए किसी भी नेता का सभा के दौरान दिया गया सामान्य ज्ञान उस सभा की तरह  है। अभी हम बात कर रहे है  डूंगरपुर जिले से भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के एक महामंत्री श्री सुशिल कटारा  की जो कहने को बड़े देश के नेता है लेकिन उन    का सामान्य ज्ञान कमजोर है या यूँ कहिये भाषण के दौरान थोड़ी मेमोरी लोस हो गयी है शोर्ट टर्म के लिए  | नेताजी देश के नेता है लेकिन  देश में कितने राज्य है इसका ज्ञान नहीं है और नेताजी के सामान्य ज्ञान की कमी का मुद्दा चुनावी माहोल में चर्चा का विषय बना हुआ है | ये नेताजी है डूंगरपुर जिले के चोरासी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुशील कटारा | दरअसल डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव का शोर है और नेताजी चुनाव प्रचार में लगे है | इसी के तहत नेताजी चोरासी विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में चुनावी भाषण दे रहे थे अपने भाषण में नेताजी ने देश में 33 राज्य बता डाले इधर किसी व्यक्ति ने नेताजी के इस भाषण का वीडियो बना डाला और उसे सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दिया | इधर ये नेताजी के सामान्य ज्ञान की कमी का ये वीडियो अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है | आप भी सुनिए देश के नेता जी का देश के बारे में सामान्य ज्ञान | अब आपको सही ज्ञान से रूबरू हम करवा देते है। ताकि आप अपने बच्चों को नेता जी के बताये सामान्य ज्ञान से दूर रख सके।  अपना देश है और इसके बारे में सही जानकारी होना ही चाहिए चाहें तो नेता जी भी हमारा ये वीडयो देखें और सामान्य ज्ञान बढ़ा ले। भारत में 33 राज्य नहीं 28 राज्य है और और  9 केंद्र शाषित प्रदेश हो गए है , क्षेत्रफल की द्र्श्थी से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या की द्र्श्थी से उत्तरप्रदेश सबसे बड़ा राज्य है।  सबसे छोटे राज्य के बारे में भी सुनते जाइए क्षेत्रफल की द्र्श्थी से गोआ है और जनसंख्या की द्र्श्थी से सिक्किम सबसे छोटा राज्य है।  और चीन के बाद जनसंख्या में हमारे देश का नाम ही आता है जी हाँ चीन में 141 लोगों की जनसंख्या है जबकि भारत में  ताज़ा आंकड़ों के हिसाब से 136 करोड़ है।  फिलहाल के लिए इतना सामान्यज्ञान काफी है किसी और वीडियो में और बताएगें

 

खबर 2 –  टेगरवाडा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Udaipur. बिछीवाड़ा थाना के टेगरवाडा गांव में युवक की हत्या के मामले में बिछीवाड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले के अनुसार दिवाली के दिनों में मृतक राजू शाम 4 बजे अपने घर था।  इस दौरान  जमीनी विवाद के चलते भूरीलाल,पंकज, कमलेश और कावा घर आकर राजू से मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद राजू गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया। इधर हादसे के 3 दिन बाद राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भूरीलाल को गुजरात के भीलूड़ा से गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस बाकी बचें 3 आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।

 

खबर 3 – चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने डोर तो डोर संम्पर्क कर की जनता के समर्थन की मांग

Udaipur.  पंचयात राज चुनाव के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने चौरासी विधान सभा क्षेत्र में डोर टू  डोर जाकर, जनता से चुनावों में पार्टी का साथ देने की बात कही,पार्टी के अपने चुनावी संपर्क में कांग्रेस के पूर्व सांसद ने  जनता से सीधा संपर्क कर उनके समर्थन का आव्हान किया, और जनता को आने वाले सालों में विकास का वादा भी किया, इसी के साथ तारा चंद भगोरा ने जनता को विश्वास भी दिलाया कि आने वाला समय जनता के लिए बदलाव का समय होगा और उनका विकास निश्चय रूप से किया जाएगा, ताराचंद भगोरा के डोर टू डोर जाकर जनता से सीधा संपर्क साध कर कांग्रेस को आने वाले पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में अव्वल बनाने की बात भी कही,कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने इसके लिए जनता का साथ और समर्थन मांगा, और उन्हें विश्वास दिलाया की पार्टी  द्वारा किया गया हर एक वादा पूरा किया जाएगा।

 

खबर 4 –  BTP के राजकुमार ओर कांतिलाल का तूफानी दौरा लगातार  जारी

Udaipur. पंचायतराज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर नेताओ की भी दौड़  बढ़ गई है  चुनाव को लेकर बिटीपी के चौरासी  विधायक राजकुमार रोत ओर कांतिलाल आदिवासी दोनों ने अलग अलग जिलो में सभा की। चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने डुंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र में  छह जगह पर  जनसभा की और जनता को संबोधित करते हुए आदिवासियों के विकास का मंत्र दिया। राजकुमार रोत ने क्षेत्र के आदिवासी निवासियों को जब भरोसा दिलाया की अगर चुनाव में वह बीटीपी के साथ खड़े उतरते हैं तो इसमें क्षेत्र के हर आदिवासी का विकास निश्चित रूप से किया जाएगा   वहीं दूसरी तरफ राजकुमार रोत ने बीजेपी कांग्रेस पार्टियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आदिवासी विरोधी पार्टी का आरोप लगाया और जनता को इन पार्टियों को सबक सिखाने का आवाहन किया वह बीटीपी को भारी मात्रा में वोट देकर शिखर पर लाकर विजय बनाने की बात कही, वही बीटीपी नेता कांतिलाल आदिवासी ने उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा में सभाऐ की ओर सभा मे कहा कि आदिवासी परिवार ने जो बीज बोया था वो अंकुरित हो रहा है. गोली ,अत्याचार का बदला वोट से चुकाना है. किसी पार्टी का नाम नही लेते हुऐ कहा कि सांपनाथ नागनाथ को भगाओ ओर बीटीपी को जिताओ, कांतिलाल आदिवासी ने बीटीपी को आदिवासियों के विकास के लिए एकमात्र जिम्मेदार पार्टी बताया और क्षेत्रवासियों से पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने की विनती भी करी.

 

खबर 5 –  भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा और जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा तूफानी दौरा एंव जनसंपर्क

Udaipur. जिला परिषद एवम पँचायत समिति के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव में भाजपा प्रदेशमहामंत्री सुशील कटारा और भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया, अपने जनसंपर्क में सुशील कटारा ने बीजेपी को चुनावों में शिखर पर रखने की बात कही और जनता को विकासशील बनाने का वादा भी किया, जनता को संबोधित करते हुए सुशील कटारा ने जनता को एक बार फिर बीजेपी पर विश्वास बनाने की बात कही और क्षेत्र और जन जन के विकास का विश्वास भी दिलाया, इसके साथ ही पार्टी द्वारा किए हुए वादों को पूरा किए जाने की बात को भी सामने रखा, अपने जनसंपर्क में सुशील कटारा ने बाकी पार्टियों पर क्षेत्र की जनता का विकास चाहने वाले  नहीं होने का आरोप भी लगाया और भारतीय जनता पार्टी को एकमात्र विकास प्रिय  पार्टी होने का दावा भी किया और साथ ही बीटीपी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पार्टियों को एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने का आरोप भी लगाया,  इसी के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा में  “विवेकानंद विजय संकल्प रैली”  का आयोजन भी किया गया। जिसमे जिला संगठन प्रभारी डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने भाजपा की झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया,  गौरतलब है कि “विवेकानंद विजय संकल्प रैली” का सीमलवाड़ा, धंबोला, धनेश्वर, रास्ता आदि विभिन्न स्थानों पर संम्पन होने के बाद उसका समापन किया गया!

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

मैरिज गार्डन में 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्माना, बादलों ने लगाया पारे की गिरावट पर ब्रेक || Udaipur Post Bulletin || 25-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कलक्टर ने इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों के भ्रमण के दिये निर्देश

खबर 2 – देवउठनी एकादशी आज रहेगी सावो की धूम ,मैरिज गार्डन में एक साथ 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्माना, सीज हो सकता है गार्डन

खबर 3 – एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का अजीब निर्णय,सभी विषयों का रिवैल्यूएशन करेंगे, लेकिन आरटीआई से प्राप्त कॉपी नहीं जांचेंगे

खबर 4 – स्नेक केचर लक्ष्मीलाल का सम्मान

खबर 5 – बादलों ने लगाया पारे की गिरावट पर ब्रेक, 1.7 डिग्री बढ़कर 9 पर पहुंचा, लेकिन ठिठुरन वही

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – कलक्टर ने इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों के भ्रमण के दिये निर्देश

Udaipur.  राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने विवाह आयोजनों पर विशेष नजर रखने एवं कोरोना प्रोटोकॉल की संख्ती से पालना को लेकर नियुक्त इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों का नियमित भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश दिए है। उन्होंने इन कमांडर्स को निर्देशित किया है कि विवाह आयोजन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। कलक्टर ने एडीएम सिटी और सभी एसडीएम से विवाह आयोजनों की सूची दिनांक व स्थानवार मांगी है एवं उन्हें इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही कलक्टर ने इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी निर्देशित किया है।

 

खबर 2 –  देवउठनी एकादशी आज रहेगी सावो की धूम ,मैरिज गार्डन में एक साथ 100 से ज्यादा मेहमान मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्माना, सीज हो सकता है गार्डन

Udaipur. देवउठनी एकादशी पर बुधवार से शुरू हाेने वाले सावों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की गाइडलाइन की पालना नहीं हुई तो कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। क्योंकि जिले में दीपावली के बाद लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में 16 पॉजिटिव मिले। 1 से 13 नवंबर के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या कम थी, लेकिन दीपावली के बाद मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने शादियों में अतिथियों की संख्या 100 तक सीमित रखने, मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की सख्ती लागू कर दी है। मास्क नहीं पहनने पर पांच सौ रुपए का जुर्माना भी वसूला जा रहा है। सरकार को सख्ती को देखकर एसडीएम कार्यालयों से शादियों के अनुमति लेने के आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि जिले में पिछले दिनों में 150 आवेदन ही आए हैं, लेकिन शादियों की संख्या इनसे कई ज्यादा मानी जा रही है। अनुमान के मुताबिक जिले में 300 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है। काेराेना महामारी काे देखते हुए विवाह समारोह में बुधवार से 11 दिसंबर तक जिला प्रशासन की सख्ती रहेगी। काेराेना की दूसरी लहर चलने के कारण सबसे अधिक परेशानी विवाह समाराेह करने वाले परिवार वालाें काे हाे रही है। उन्हाेंने पहले काेराेना का कहर कम हाेने से नियमानुसार 200 मेहमानाें के हिसाब से बंदाेबस्त किए थे, लेकिन महामारी बढ़ने पर राज्य सरकार ने शादी में 100 मेहमानों की अनिवार्यता लागू कर दी। ऐसे में शादियों वालों को भाेजन, बैठक क्षमता से लेकर, केटरिंग तक में बदलाव करना पड़ रहा है।

 

खबर 3 – एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का अजीब निर्णय,सभी विषयों का रिवैल्यूएशन करेंगे, लेकिन आरटीआई से प्राप्त कॉपी नहीं जांचेंगे

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोरोना महामारी के चलते परीक्षा एवं पाठ्यक्रम में कटौती करने का भी निर्णय लिया गया है। विवि प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि अब 5 में से सिर्फ 4 यूनिट का ही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। परीक्षा में भी यूनिट सिस्टम खत्म करके अपनी पसंद के प्रश्न हल करने का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगी। अब यूजी और पीजी के सभी पेपर्स में पुनर्मूल्यांकन करवाया जा सकेगा। पहले सिर्फ 2 पेपर में ही यह सुविधा थी। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आरटीआई के आधार पर प्राप्त की गई कॉपी से किसी भी तरह की पुनर्मूल्यांकन की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। फोरेंसिक साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यूजी और पीजी लेवल पर पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। ट्राइबल म्यूजिक एंड डांस एवं माइनिंग एंड मिनरल एक्सप्लोरेशन, ज्योतिष एवं वास्तु विषय पर पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के साथ बीए एडिशनल इन म्युजिक शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

 

खबर 4 –  स्नेक केचर लक्ष्मीलाल का सम्मान

Udaipur. सांपों को पंकडकर उनकों उचित संरक्षण प्रदान करने वाले वाईल्ड एनीमल रेक्स्यू सेंटर के वॉलीयन्टर स्नेक केचर लक्ष्मीलाल गमेती को मंगलवार को रामावि रेबारियों का गुड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि कलाविद् विनय भाणावत ने लक्ष्मीलाल को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्कील डवलपमेंट एन्टरप्रेनशीप द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीलाल अब तक विभिन्न प्रजातियों के करीब 7000 सांपों का रेसक्यू कर चुके है। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच नारायण लाल, उपसरपंच गोविन्द रेबारी, विद्यालय की श्रीमती सरोज शक्तावत, चन्द्रपकाश, जगदीश गमेती आदि मौजूद थे।

 

खबर 5 – बादलों ने लगाया पारे की गिरवट पर ब्रेक, 1.7 डिग्री बढ़कर 9 पर पहुंचा, लेकिन ठिठुरन वही

Udaipur.  रात के पारे में गिरावट को तीसरे दिन मंगलवार को ब्रेक लगा। बीते 24 घंटे के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़त के साथ 9.0 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा रहा। हालांकि इसके बावजूद शीतलहर के कारण ठिठुरन कम नहीं पड़ी। शहर में हल्के बादल छाए रहने के कारण तापमान में यह बढ़त देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 27.6 डिग्री था, जबकि रात का पारा एकाएक 4 डिग्री गिरकर 8 डिग्री पर आ गया था। इसके चलते सर्दी के तेवर भी तीखे हो गए थे। गत 18 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम बना हुआ था। इस दौरान रात का तापमान 14.8 डिग्री से गिरते-गिरते 23 नवंबर को 7.3 डिग्री पर अा पहुंचा था। तीन दिन से सर्दी का असर तेज होने से ऊनी कपड़ों की मांग एकदम बढ़ी है। 29 तक 10 से 13 के बीच रह सकता है पारा : माैसम विशेषज्ञ प्राे. नरपतसिंह राठाैड़ बताते हैं कि हल्के बादल छाने से दिन अाैर रात के तापमान में बढ़ाेतरी हुई है। बादल छंटने पर तापमान में फिर कमी अाएगी। दूसरी ओर, विभाग के अनुसार 29 नवंबर तक उदयपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले पांच दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/7NUgo9SQ0pw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हिन्दुस्तान जिंक ‘डाॅउ जोन्स’ सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में प्रथम

Udaipur, भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क को धातु एवं खनन क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी के लिए विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठत संस्था डाॅउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स एशिया-पेसिफिक धातु एवं खनन क्षेत्र में प्रथम, विश्व स्तर पर पर्यावरण क्षेत्र में तीसरा और इंडेक्स सूची में 8वां स्थान मिला है।

डाॅव जोन्स इंडेक्स विश्व स्तर पर एक प्रसिद्ध संगठन है जो के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन और बेंचमार्क करती हैं। जिंक आफ इण्डिया से जाने जानी वाली हिन्दुस्तान जिंक को धातु एवं खनन क्षेत्र की 75 कंपनियों के मूल्यांकन में पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करते हुए सम्मानित किया है। कंपनियों का मूल्यांकन एवं बेंचमार्किंग आर्थिक, पर्यावरण और सामाजिक तीन आयामों के आधार पर किया जाता है।

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने बताया कि डाॅव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 में प्रथम श्रेणी में बने रहने पर हमें खुशी है, यह हमारे प्रचालन में सस्टेनेबिलिटी के तहत् किये गये सभी प्रयासो की मान्यता है। सस्टेनेबिलिटी और जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज की दिशा में कंपनी ने कई प्रकार की नई पद्धति एवं आवश्यक कदम उठाएं है। हम इसे एक अवसर के रूप में लेते हुए नए मानदंड स्थापित कर, ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी के लिए अग्रणी और नए बैंचमार्क हेतु सतत् प्रयास जारी रखेंगे।

1999 में प्रारंभ, डीजेएसआई काॅरपोरेट सस्टेनेबिलिटी के लिए स्वर्ण मानक का प्रतिनिधित्व करता है और रोबेकोसम वित्तीय, पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन कारकों के विश्लेषण के आधार पर अग्रणी वैश्विक सस्टेनेबिलिटी वाली कंपनियों को ट्रैक करने वाला पहला वैश्विक सूचकांक है जो प्रति कंपनी औसतन 600 डेटा बिंदुओं को एक समग्र स्कोर में परिवर्तित करता है।

भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी एकीकृत जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक पानी और ऊर्जा संरक्षण पर अधिक ध्यान देती है। कंपनी के सभी प्लांट जीरो-एफ्लुएंट डिस्चार्ज पर काम करते हैं। कंपनी के पास एक स्टैण्ड-अलोन सेफ्टी एण्ड इनोवेशन सेल है जो अपने परिचालन में बढ़ी हुई स्वचालन और डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक प्रयास है। कंपनी सतत् विकास के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार विभिन्न प्रयासों और परियोजनाओं के निरंतर कार्यान्वयन के माध्यम से प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रयासरत है।

पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च, Rajkumar Raut का चौरासी विधानसभा में दौरा ! || Wagad Post Bulletin || 24-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

खबर 2 – चौरासी विधायक राजकुमार रोत का चौरासी विधानसभा में तूफानी दौरा!

खबर 3 – ससुराल में युवक से लट्‌ठ से मारपीट, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, काका ससुर गिरफ्तार

खबर 4 – सागवाड़ा में जन्मे आचार्य रयणसागर महाराज का पाली में समाधि मरण

खबर 5 – गुप्ता काे मिलेगा वाटर अवार्ड, शील्ड पहुंची,एशिया के टॉप-50 में राजस्थान से अकेले, आज जल संरक्षण के बारे में बताएंगे

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पुलिस ने निकला मतदान को लेकर फ्लैग मार्च!

Udaipur.  डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के बाद अब दो दिन के दूसरे किसी चरण का मतदान होने वाला है जिसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के नेतृत्व में पुलिस के जवानाें ने शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर फ्लैग मार्च निकाला! फ्लैगमार्च के दौरान क्षेत्र वासियों को  चुनावों मे बिना भय निडर होकर चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र मे भागीदारी निभाने का आव्हान किया। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि पुलिस के जवानों द्वरा किया गया फ्लैग मार्च लोगों को आगाह करने के उद्देश्य से किया गया,  चुनाव में किसी प्रकार का रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ओर मोबाइल पार्टियों द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों  धम्बोला,चिकली, गलियाकोट, सागवाड़ा में फ्लैग मार्च किया  रिजर्व जाब्ता तैनात है

 

खबर 2 –  चौरासी विधायक राजकुमार रोत का चौरासी विधानसभा में तूफानी दौरा!

Udaipur. पंचयात राज चुनाव के प्रथम चरण होने के बाद  BTP विधायक राजकुमार रोत ने घाटोला, बांसवाड़ा , प्रतापगड़, धरियावाद में  तूफानी जनसभाएं करने के बाद मंगलवार को सीमलवाड़ा पहुचे ओर  चौरासी विधानसभा क्षेत्र में  एक  के बाद एक करके सात जगह पर सभा की सभा मे चौरासी विधायक  राजकुमार रोत ने   जनता को संबोधित करते हुए  कहा की बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात भी कही, ओर  लोकतंत्र को बचाने का हवाला देते हुए भाजपा और कांग्रेस को आदिवासियों के हित नही चाहने वाली की  पार्टी बतायाऔर समस्त आदिवासियों से अपील की चनावों में BTP को भारी मात्रा से वोट देकर उन्हें जिताये! सभा के बाद महिलाओं से बात करते हुए उनके समर्थन की मांग की तो एक महिला ने कहा तुम पहले भी आये थे जब भी हमने टेम्पो को वोट देकर आपका साथ दिया था तो अबकी बार फिर आपके साथ ही  अपना समर्थन देने का विश्वास दिलाया

 

खबर 3 – ससुराल में युवक से लट्‌ठ से मारपीट, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, काका ससुर गिरफ्तार

Udaipur.  पत्नी को लेने ससुराल गोकुलपुरा गांव आए एक युवक के साथ उसके काका ससुर ने मारपीट की। पत्नी के साथ जाने से मना करने पर हुए विवाद के बाद यह मारपीट की गई। इसके बाद ईश्वर का शव फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पत्नी और काका ससुर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में युवक के काका ससुर कन्हैयालाल पुत्र जीवा कटारा को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी दिलीपदान चारण ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। मृतक के काका ससुर गोकुलपुरा निवासी कन्हैयालाल को डिटेन कर अनुसंधान किया। इस दौरान जांच में पाया कि 10 नवंबर की रात 8 बजे ईश्वर डामोर अपनी पत्नी गीता को लेने के लिए ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी व पुत्र को ले जाने के लिए कहा। गीता ने इनकार कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कन्हैयालाल ने ईश्वर के साथ लट्ठ से मारपीट की। ईश्वर के मामा डोलवरिया ओड़ा निवासी शंकरलाल रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में शंका बताई कि ईश्वर के काका ससुर कन्हैया, इसकी पत्नी गीता व सास कमला, इनके परिजन ने ईश्वर के साथ मारपीट की है। खुलासा करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल महिपालसिंह, भोपालसिंह, सुनील और खुशपाल सिंह शामिल थे। पुलिस के अनुसार ओड हनेला निवासी ईश्वर की शादी सात साल पहले गीता के साथ हुई थी। ईश्वर अहमदाबाद में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में परिवार समेत हनेला आया था। 10 नवंबर की रात को ईश्वर के फोन नंबर से उसकी नानी पारी के मोबाइल पर कॉल आया कि वह ससुर के वहां पर गया था। आंगन में खांट पर बैठा था कि काका ससुर कन्हैया ने लठ मारा। जो मेरे सिर पर लगा। एक बारगी वह बेहोश हो गया। बाद में होश आने पर वह मगरे के पास पहुंचा। इसके बाद ईश्वर का फोन बंद हो गया। इसके बाद ईश्वर के गांव से काका देवीलाल पुत्र हुका डामोर का फोन आया कि ईश्वर ने फांसी खा ली है। ईश्वर का शव खाखरे के पेड़ से बंधा हुआ है। पैर जमीन पर अड़ रहे थे। मौजे पहने हुए थे, जूते नहीं थे। पेंट के अंदर से खून निकल रहे थे। पेट पर चोट आई हुई थी। गले में खाट का पट्टा बांध हुआ था।

 

खबर 4 –  सागवाड़ा में जन्मे आचार्य रयणसागर महाराज का पाली में समाधि मरण

Udaipur. सागवाड़ा नगर में जन्मे हूमड़ जैन समाज के गौरव आचार्य रयण सागरजी महाराज का समाधि मरण सोमवार को आनंदपुर कालू जिला पाली में हुआ। प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ने बताया कि डोल यात्रा के साथ आचार्यश्री के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, समाधि मरण की सूचना मिलने पर सागवाड़ा नगर में जैन समाज की आपातकालीन बैठक जैन बोर्डिंग में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुसार जैन समाजजनों ने अपने व्यापार- प्रतिष्ठान बंद रखे। शाम को जैन बोर्डिंग में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें आचार्य को विनयांजलि दी।

 

खबर 5 –  गुप्ता काे मिलेगा वाटर अवार्ड, शील्ड पहुंची,एशिया के टॉप-50 में राजस्थान से अकेले, आज जल संरक्षण के बारे में बताएंगे

Udaipur. नगर परिषद के निवर्तमान सभापति केके गुप्ता को जल संरक्षण में सराहनीय कार्य करने पर वॉटर डाइजेस्ट संस्था की ओर से वाटर अवार्ड 2019-20 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एशिया स्तर पर प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए एशिया के टॉप-50 हस्तियों को नामित किया गया था। इसमें 40 हस्तियां भारत से हैं। इनमें से गुप्ता को यह सम्मान मिलेगा। सोमवार को संस्था की ओर से भेजी वाटर अवार्ड शील्ड गुप्ता को मिल गई। संस्था की ओर से इस महीने के माह के अंत में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मान की घोषणा की जाएगी। इस सम्मान के तारतम्य में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम के तहत देशवासियों को जल संरक्षण में सराहनीय प्रयास करने वालों की सफलता राज पर चर्चा करेगा। बता दें, हाल ही जलशक्ति मंत्रालय द्वारा निवर्तमान सभापति को इस साल का वाटर हीरोज सम्मान प्रदान किया है। कुछ दिन पूर्व दिल्ली सरकार की एक टीम दिल्ली जलबोर्ड के चेयरमैन के साथ डूंगरपुर आई थी। दिल्ली की टीम ने यहां के जल संरक्षण के कार्यों का तकनीकी अवलोकन किया और यहां की जल संरक्षण तकनीक को दिल्ली में लागू किया गया है, जिससे दिल्ली वासियों के पेयजल संकट को दूर किया जा सके। गुप्ता ने अपने कार्यकाल में शहर में वाटर हार्वेंस्टिंग का काम लागू किया था। इसका शानदार परिणाम मिला और भूजल स्तर भी बढ़ा है। इसके लिए शहरवासियों ने भी बढ़चढ़ कर इस काम में हिस्सेदारी निभाई है

___________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

शहर में चला नगर निगम का हथोड़ा, MLSU मे Academic Council की बैठक || Udaipur Post Bulletin || 24-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – शहर में फिर चला नगर निगम का हथोड़ा रेगर कॉलोनी में हुयी कार्यवाही 

खबर 2 – सुविवि के प्रतिनिधिमंडल ने किया ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अवलोकन, शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू

खबर 3 – सुविवि- तीन महीने में तीसरी अकेडमिक कौंसिल की बैठक आज

खबर 4 – उदयपुर में रात आठ से सुबह छः बजे तक शहर में पसरता है सन्नाटा

खबर 5 – कोरोना और घातक:100 नए रोगी मिले, चार दिन में कोरोना का तीसरा शतक, एक्टिव केस फिर 500 पार, एक और मौत

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – शहर में फिर चला नगर निगम का हथोड़ा रेगर कॉलोनी में हुयी कार्यवाही 

Udaipur.  शहर में अतिक्रमण को लेके निगम का हथोड़ा फिर से चल पड़ा है. चुनावी माहौल को देखते हुए अतिक्रमण की भरमार है। और क्युकी प्रशाशन चुनाव की व्यवस्था में जूटा  रहता है बस अतिक्रमियो के लिए ये वक्त बिलकुल सही लगता है। और बस शहर में बिल्डिंग्स कड़ी हो जाती है ,सड़के और सकरी होने लगती है ,सारे निर्माण कार्य धड़ल्ले से चलने लगते है। पिछले कुछ समय से नगर निगम अतिक्रमण को लेकर काफी गंभीर हो गया है। इसके तहत आये दिन नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते की कार्यवाही सुनने को मिल रही है। इसी क्रम में आज अतिक्रमण निरोधी दस्ता पंहुचा रेगर कॉलोनी। यहाँ पर हलके फुल्के विरोध के बाद रोड पर जमे टायर विक्रेताओं के हज़ारो टायर जब्त कर लिए गए। खबर लिखे जाने तक नगर निगम की कार्यवाही जारी थी।

 

खबर 2 –  सुविवि के प्रतिनिधिमंडल ने किया ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का अवलोकन, शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एमओयू

Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से शैक्षणिक आदान-प्रदान के उद्देश्य से परिसर का अवलोकन किया एवं अधिकारियों से वार्ता की। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न  पाठ्यक्रम को मान्यता प्रदान करने सांकेतिक सम्बद्धता देने एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एक एमओयू करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की ओर से बोर्ड ऑफ मनेजमेंट के सदस्य प्रो साधना कोठारी एवं प्रो घनश्याम सिंह राठौड, कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो पीके सिंह, बैंकिंग प्रशासन विभाग के प्रो शूरवीर सिंह भाणावत, पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ कुंजन आचार्य एवं डिप्टी रजिस्ट्रार मुकेश बारबर ने  परिसर का निरीक्षण एवम अवलोकन किया एवं वहां टीवी स्टूडियो, रेडियो स्टेशन एवम अन्य संसाधनों का अवलोकन किया। इसके साथ ही मीडिया विंग के चेयरमैन बीके करुणा भाई एवं एजुकेशन विंग के चेयरमैन बीके मृत्युंजय भाई से शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात की रिपोर्ट मंगलवार को होने वाली एकेडमी कौंसिल की बैठक में रखी जाएगी।

 

खबर 3 – सुविवि- तीन महीने में तीसरी अकेडमिक कौंसिल की बैठक आज

Udaipur.  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की एकेडमिक कौंसिल की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक बैठक होगी। आमतौर पर साल में एक बार होने वाली यह बैठक कुलपति प्रो सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के 3 महीने में तीसरी बार हो रही है। इस बैठक में कुलपति धन्यवाद प्रस्ताव भी रखेंगे। उक्त बैठक में आगामी 22 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले स्वर्ण पदक एवं पीएचडी डिग्रियों का अनुमोदन किया जाएगा, साथ ही अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा होगी। दीक्षांत समारोह में कुल 96 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे साथ ही साल भर में  पूरी हुई पीएचडी की डिग्रियों का वितरण होगा।

 

खबर 4 –  उदयपुर में रात आठ से सुबह छः बजे तक शहर में पसरता है सन्नाटा

Udaipur. अँधेरी रातो में सुनसान राहो पर,,,,,,, अभी अगर रात को कही आप इमर्जेन्सी के कारण भी आप बाहर निकलेंगे तो आपके दिमाग में ये लाइन तो ज़रूर आ जाएगी। क्युकी कोरोना महामारी चल रही है और कोरोना के बढ़ते हुए केसेस को लेकर प्रशाशन फिर से मुस्तेद हो गया है। सभी को स्पष्ट आदेश है की सात बजे तक सभी अपने प्रतिष्ठान बंद करके किसी भी तरह आठ बजे तक अपने घरो तक पहुच जाये। केवल विवाह समारोह और इमरजेंसी सेवाओ व् बाहर से आने वालो के लिए रियायत दी गयी है.इस कारण सडको पर सन्नाटा पसर जाता है।  ये सन्नाटा अब बढती हुयी ठण्ड के कारण भी हो जाता है क्युकी मौसम में अब ठंडक रहने लगी है। राते अब सर्द होने लगी हैं। लेकिन ठण्ड के कारण कोरोना के बढ़ने की भी आशंका है। इसलिए सावधानी ही उपाय है।

 

खबर 5 – कोरोना और घातक:100 नए रोगी मिले, चार दिन में कोरोना का तीसरा शतक, एक्टिव केस फिर 500 पार, एक और मौत

Udaipur.  शहर में काेराेना दिन-प्रतिदिन घातक हाेता जा रहा है। साेमवार काे 100 नए मरीज मिले। पिछले चार दिन में यह तीसरी बार है, जब 100 या उससे ज्यादा मरीज मिले हैं। दीवाली बाद से शहर में 11 फीसदी की दर से नए मरीज मिले रहे हैं। रविवार काे काेराेना के 8 माह में सबसे ज्यादा 184 मरीज िमले थे। वहीं 18 दिन ऐसे आए जिनमें 100 से ज्यादा संक्रमित मिले।अब कुल रोगियाें की संख्या 8 हजार 785 हो गई है। संक्रमण से सोमवार को एक और महिला की मौत हो गई। कोरोना अब तक 152 जानें ले चुका है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस फिर से 584 हो गए हैं, जिनमें से 445 संक्रमित होम आइसोलेशन हैं। शेष 139 संक्रमित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित रेजीडेंसी राेड निवासी 68 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में सोमवार से डे केयर सेंटर शुरू हो गया। यहां ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होने वाले संक्रमितों का सुबह 8 बजे से निशुल्क इलाज किया जाएगा। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अब कोविड हॉस्पिटल वेंटिलेटर, बाइपेप, ऑक्सीजन बेड और सामान्य बेड खाली नहीं होने के बहाने टरका नहीं कर सकेंगे। मरीजों को भी एक से दूसरे अस्पताल के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए कलेक्टर चेतनराम देवड़ा ने वेबसाइट  तैयार कराई है। इस पर सभी कोविड हॉस्पिटलों के लिंक हैं, क्लिक करते ही इनमें भर्ती संक्रमितों की संख्या सहित हर सुविधा-व्यवस्था की उपलब्धता सामने आ जाएगी। यही नहीं, हेल्पडेस्क पर क्लिक करते ही सभी कोविड हॉस्पिटलों के मॉनिटरिंग अफसरों के नाम और फोन नंबर भी मिल जाएंगे। कोई भी असुविधा होने पर संक्रमित या परिजन इनसे संपर्क कर सकेंगे। साइट पर कोरोना में होम आइसोलेशन गाइडलाइन, निजी अस्पतालों के लिए सरकार से स्वीकृत रेट लिस्ट, कोविड के बाद के लक्षण और प्रबंधन की गाइडलाइन भी है। वेबसाइट रोज तीन बार अपडेट होगी। रविवार सुबह पास के ही तालाब में संगीता का शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। इस पर धंबोला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी रखवाया था।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/JCcebp6RgNw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड में गोल्ड पुरस्कार

Udaipur. ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड 2019 द्वारा जावर माइंस को धातु और खनन क्षेत्र में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार सस्टेनेबल भविष्य हेतु लगातार प्रयासों और दक्षता के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की मान्यता हैं। ऊर्जा दक्षता पहल के उत्कृष्ट प्रदर्शन और जावर माइंस की विशिष्ट बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी के लिए धातु और खनन क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ऊर्जा दक्षता की प्रमुख पहल, जावर माइंस में वायु चलित प्रणाली और माइंस में कंप्रेशर एवं सहायक पंखों से अनूकूलन कर बाहर निकालना है। वित्त वर्ष 2019 में 4.52 प्रतिशत विशिष्ट बिजली खपत की कमी और 4,604 टन कार्बनडाइआक्साइड की कमी हुई है। इस पुरस्कार के लिए एनसीएल, जेएसपीएल, एनएमडीसी आदि अन्य कंपनियों ने भी आवेदन किया था।

डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान हुए पूर्ण, कोरोना पॉजिटिव आने पर मरीज़ को छोड़ भगा स्टाफ || Wagad Post Bulletin || 23-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान पूर्ण

खबर 2 – नगर परिषद ने मतदान दलों को मास्क बांटे,तहसील चौराहे पर आमजन को 2990 मास्क, 2450 पैम्पलेट वितरित किए

खबर 3 – ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज को छोड़ भागा स्टाफ

खबर 4 – राेडवेज चालक व परिचालकाें काे वेतन के हिसाब से मिलेगा अलाउंस

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – डूंगरपुर जिले की चार पंचायत में मतदान पूर्ण

Udaipur.  गाँवों की सरकार यानी कि पंचायत चुनाव और अगर ये पंचायत चुनाव वागड़ के हो तो यहाँ का फिर माहोल ही कुछ अलग होता है।  वेसे तो हमेशा से वागड़ में भाजपा और कांग्रेस की आपस में सीधी टक्कर होते ई है और ज्यादातर कांग्रेस को जीत मिलती आई है लेकिन इस बार एसा नहीं है इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए गाँवों की सरकार बनाने की राह इतनी आसान नहीं है।  क्यूँ की अब तीसरा कोण है बीटीपी बीटीपी ने जिस धमाके के साथ पुरे वागड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और बीटीपी के नेताओं की लोकप्रियता जिस तरह से युवाओं में ख़ास कर आदिवासी युवाओं में बढ़ी है उससे अब मुकाबला त्रिकोणीय है।  और गाँव की सरकार का आज यानी २३नवम्बर को पहला चरण था। डूंगरपुर जिले की चार पंचायत समितियां डूंगरपुर दोवडा आसपुर और साबला में पहले चरण में चुनाव हुए सेबीसे की टीम ने दिन भर इन पंचायत समितियों का दौरा किया और गाँवों की सरकार और हालात का जायज़ा लिया। जिस तरह का उत्साह विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में देखा जाता है वेसा ही जोश और उत्साह पंचायत के चुनावों में भी नज़र आया कई महामारी होने के बावजूद हर एक बूथ पर मतदान खासी संख्या में हुआ।  शाम छह बजे तक कितना प्रतिशत मतदान हुआ यह जानकारी नहीं मिल पायी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की शाम पांच बजे तक चारों पंचायत समिति में ५०प्रतिशत से ऊपर मतदान के आंकड़े आचुके थे और बूथ में मतदान जारी थे इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि ५५ प्रतिशत से ऊपर मतदान का प्रतिशत रहेगा। सीबीसी की टीम ने अपने दौरे में पाया की गाँवों के लोग जितना मतदान के प्रति जागरूक है उतने ही कोरोना को लेकर भी जागरूक दिखे हालाँकि कई जगह मास्क लगाये लोग दिखे तो कई जगह बिना मास्क के युवा बूथ के बाहर दिखे।  इधर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तेद दिखा।

 

खबर 2 –  नगर परिषद ने मतदान दलों को मास्क बांटे,तहसील चौराहे पर आमजन को 2990 मास्क, 2450 पैम्पलेट वितरित किए

Udaipur. राज्य सरकार के कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद द्वारा शहर के कॉलेज ग्राउंड में पंचायत चुनाव मतदान दलों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और पैम्पलेट वितरित किए। नगरपरिषद आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शहर में टीम परिषद द्वारा जन जागरूकता आंदोलन को सफल बनाते हुए आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक कर मास्क वितरित किए जा रहे हैं। रविवार को पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए रवाना होने वाले मतदान दलों को टीम परिषद ने मास्क वितरित किए।

 

खबर 3 – ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज को छोड़ भागा स्टाफ

Udaipur.  मेडिकल कॉलेज सामान्य अस्पताल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन को भती एक मरीज को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मरीज का ऑपरेशन करने के बाद उसे पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मरीज ने डॉक्टर व अन्य स्टॉफ को उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने की कहा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।मरीज दो दिन तक परेशान होता रहा। रविवार शाम को मरीज स्वयं ही अपनी पत्नी की सहायता से सामान्य अस्पताल में फस्र्ट फ्लोर पर व्यवस्थित पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड से पैदल चलकर, पॉजिटिव वार्ड पहुंचा। जबकि मरीज का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। मरीज दिलीप ने बताया कि वह सासरपुर पाडली निवासी है। शुक्रवार को वह अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती हुआ था।शुक्रवार दोपहर उसका कोविड सैंपल लेने के बाद डॉक्टर ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया। शनिवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब डॉक्टर को इसका पता चला तो उन्होंने वार्डबॉय व अन्य कार्मिकों को उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने की कहा गया। शनिवार सुबह से लेकर रविवार शाम तक कोई भी कार्मिक उसे पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट करने नहीं आया।इस दौरान उसकी पत्नी शीला मीणा, जो कि एक नर्सिंग कर्मचारी है, कई बार वार्डबॉय अन्य कार्मिकों से मिली लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आखिर में मरीज अपने एक हाथ में मूत्रत्याग की थैली और दूसरे हाथ से लुंगी को पकड़कर खुद ही वार्ड में पहुंचा।

 

खबर 4 –  राेडवेज चालक व परिचालकाें काे वेतन के हिसाब से मिलेगा अलाउंस

Udaipur. राेडवेज के चालक व परिचालकों काे अब वेतन शृंखला के अनुसार नाइट और डे-आउट अलाउंस मिलेगा। अभी तक यह फिक्स था। रोडवेज की दिन में चलने वाली बसों के अपने मुख्यालय से बाहर किसी जगह रात को 6 घंटे या इससे ज्यादा ठहराव पर चालक-परिचालकों को नाइट अलाउंस दिया जाता है। रात में चलने वाली बसों के अपने मुख्यालय से बाहर किसी जगह दिन में 6 घंटे या इससे ज्यादा ठहराव पर उनके चालक-परिचालकों को डे-आउट अलाउंस दिया जाता है। अभी तक रोडवेज की ओर से चालक-परिचालकाें काे राजस्थान में 90 व राजस्थान से बाहर 100 रुपए के हिसाब से नाइट और डे आउट अलाउंस दिया जाता है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी आदेशानुसार अब उन्हें नाइट व डे-आउट अलाउंस उनकी वेतन शृंखला के अनुसार 85 रुपए से लेकर 225 रुपए तक मिलेगा।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Pacific के Chairman Ashish Agarwal को जान से मारने की धमकी, पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की Voting आज, || Udaipur Post Bulletin || 23-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पेसिफिक उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी,मांगे 50 लाख रुपये.

खबर 2 – पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मुकदमा दर्ज,मई में भर्ती कराए मरीज की मौत पर परिजन पहुंचे थे कोर्ट

खबर 3 – 8 माह में पहली बार 184 नए रोगी मिले, पारा 8 डिग्री, नवंबर में 10 साल बाद ऐसी ठंड

खबर 4 – पहले चरण की वाेटिंग आज, जिले के 681 बूथाें पर 11 जिप और 93 पंचायत समिति सदस्याें के लिए हाेगा मतदान

खबर 5 – आडावळ महाेत्सव का हुआ समापन ,राजस्थान की संस्कृति, साहित्य और विरासत के ऑनलाइन कार्यक्रम में 12 देशाें के 40 हजार लाेग जुड़े

खबर 6 – उर्दू भाषा को लेकर 22 दिनों से चल दांडी यात्रा स्थगित, प्रदेश सरकार ने मानी मांगें

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – पेसिफिक उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी,मांगे 50 लाख रुपये.

Udaipur.  पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरड़ा के चेयरमैन आशीष अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिरोती मांगी गई है। उन्होंने अपने ही पूर्व कर्मचारी प्रेमसिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी पनवाड़ी, देबारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेमसिंह वर्षों से अग्रवाल के यहां काम करता आ रहा था। उसे हाल ही नौकरी से निकाला गया था।गत दिनों प्रेमसिंह कॉलेज आया और कार्यालय से अग्रवाल का मोबाइल फोन चुरा ले गया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसी मोबाइल से अग्रवाल को फोन कर 50 लाख रुपए मांगे। यह रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी-सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

खबर 2 –  पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मुकदमा दर्ज,मई में भर्ती कराए मरीज की मौत पर परिजन पहुंचे थे कोर्ट

Udaipur. सुखेर थाना क्षेत्र में शोभागपुरा चौराहा स्थित पारस जेके हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ 6 माह पहले उपचार में लापरवाही बरतने से मृत्यु होने का काेर्ट से मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार खान रेवदर सिराेही निवासी ब्रजराज सिंह पुत्र जीडी चारण ने इस हॉस्पिटल के चिकित्सकों और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपाेर्ट में बताया कि लाॅकडाउन में 22 मई काे उसके पिता जीडी चारण की तबीयत खराब होने पर पारस जेके में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने तीन-चार दिन बाद पिता के स्वस्थ होने की बात कही थी। इसके बाद 23-24 मई को डायलिसिस किया।आरोप है कि तब ओवर डोज की वजह से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मिलने नहीं दिया। दूसरे अस्पताल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी। फिर 25 मई रात काे ज्यादा तबीयत खराब होने पर आईसीयू में नर्सिंगकर्मी के भरोसे ही पिता को छोड़ दिया था और 26 को उनकी माैत हो गई। ब्रजराजसिंह ने न्यायालय की शरण लेकर चिकित्सकों के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

खबर 3 – 8 माह में पहली बार 184 नए रोगी मिले, पारा 8 डिग्री, नवंबर में 10 साल बाद ऐसी ठंड

Udaipur.  मतदान दलों में शामिल कर्मचारी रविवार को पोलिंग बूथों के लिए रवानगी से पहले मास्क या रूमाल से नाक-मुंह तो कवर किए हुए थे, लेकिन दो गज दूरी कहीं नहीं दिखी।सर्दी की तरह कोरोना ने भी अपना आठ माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शहर में रविवार को पहली बार सर्वाधिक 184 संक्रमित मिले। इससे पहले 4 अक्टूबर को 158 संक्रमित सामने आए थे। नए संक्रमितों में 134 शहरी और 50 ग्रामीण हैं। वहीं एक महिला की मौत हो गई। डराने वाली बात यह है कि दीवाली बाद से मरीज मिलने की गति भी दुगुनी हो गई है। 14 नवंबर तक जहां औसत 51 संक्रमित मिल थे, वहीं पिछले आठ दिन से 98 मरीज सामने आ रहे हैं। एक्टिव केस भी दुगुना से ज्यादा हो गए हैं। 14 नवंबर को 269 एक्टिव केस थे, अब 606 हो गए हैं।यानी पिछले आठ दिनों में 377 एक्टिव केस बढ़ गए। इनमें से 477 होम आइसोलेट हैं और 129 कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती माली कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय संक्रमित महिला की रविवार को मौत हो गई। कोरोना से अब तक उदयपुर के 151 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शहर में नवंबर महीने में अब तक जहां 1503 मरीज मिले हैं, वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8685 पर पहुंच गया है। इनमें से 8 हजार रोगी ठीक हो चुके हैं।  एडीएम ओपी बुनकर ने बताया कि शहर के सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर, हिरणमगरी, सवीना, हाथीपोल, अम्बामाता, धानमण्डी, घंटाघर, सुखेर, गोवर्धन विलास में रात 8 से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान सभी बाजार, कार्यस्थल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बन्द रहेंगे। सभी बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि शाम 7 बजे बन्द करने होंगे ताकि सम्बन्धित कर्मचारी व अन्य व्यक्ति रात 8 बजे तक घर पहुंच सकें। प्रशासन ने अब आयोजकों के लिए शादी समारोहों में मेहमानों की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी है। जरूरत पर प्रशासन भी वीडियोग्राफी कराएगा। शादी सहित सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए कलेक्टर की मंजूरी लेनी होगी। अनुमति भी सिर्फ 100 लोगों की ही मिलेगी। मेहमानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर भी दर्ज करने होंगे। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सेनेटाइजेशन के इंतजाम करने होंगे।

 

खबर 4 –  पहले चरण की वाेटिंग आज, जिले के 681 बूथाें पर 11 जिप और 93 पंचायत समिति सदस्याें के लिए हाेगा मतदान

Udaipur. पहले चरण में पांच पंचायत समिति क्षेत्राें में 11 जिला परिषद और 93 पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए साेमवार सुबह 7.30 से शाम 5 तक मतदान हाेगा। रविवार काे जिला मुख्यालय से मतदान दल रवाना हुए। सोमवार को झाड़ाेल, फलासिया, काेटड़ा, सायरा और गाेगुंदा पंचायत समिति क्षेत्राेें के 681 बूथाेें पर मतदान हाेगा। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी ने बताया कि पहले चरण में जिला परिषद सदस्य पर 27 प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य के लिए 258 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना 8 दिसंबर काे हाेगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि चुनाव प्रशिक्षण के दौरान 41 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी कार्मिकाें काे कारण बताओ नाेटिस जारी किए हैं। मतदान समाप्ति के बाद काेई भी दल शाॅर्ट कट रास्ता नहीं अपना सकेगा। सभी काे अपने वाहन चैक पाेस्ट से हाेते ही जिला मुख्यालय लाने होंगे। इससे मतदान केंद्र से लेकर मुख्यालय तक उनकी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है अाैर जिला परिषद सदस्य की 43 सीटाें पर 125 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार चरणाें में हाे रहे चुनाव में साेमवार काे जिला परिषद के साथ ही पंचायत समिति सदस्याें के लिए भी पहले चरण का मतदान हाेगा। जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 10 अविवाहित, 31 बेराेजगार, 8 पेंशनर और एक कांट्रैक्टर ने भी ताल ठोंकी है। 22 से 77 वर्ष के प्रत्याशी भी प्रचार पर पसीना बहा रहे हैं। चुनाव में सबसे खास बात यह है कि इसमें सात प्रत्याशी 70 से 77 वर्ष के बीच के हंै। इनमें 70 वर्षीय कमलेश देवी भी हैं, जाे अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं।

 

खबर 5 – आडावळ महाेत्सव का हुआ समापन ,राजस्थान की संस्कृति, साहित्य और विरासत के ऑनलाइन कार्यक्रम में 12 देशाें के 40 हजार लाेग जुड़े

Udaipur.  लोककला, संस्कृति के रंगों से सरोबार तीन दिवसीय राजस्थान साहित्य महोत्सअव आडावळ का रविवार काे समापन हुआ।ऑनलाइन हुए कार्यक्रम में विभिन्न सत्राें में विशेषज्ञाें ने राजस्थान की संस्कृति, साहित्य और विरासत पर विचार साझा किए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। इसमें देश के विभिन्न राज्याें के साथ 12 देशाें से 40 हजार लाेग ऑनलाइन जुड़े। महाेत्सव के निदेशक डॉ. शिवदान सिंह जोलावास ने बताया महोत्सव ऑनलाइन हाेने से पिछले साल की तुलना में देश-विदेश से ज्यादा संख्या में लाेग जुड़े। समापन के प्रथम सत्र ख्यात में एमपीयूएटी के कुलपति प्राे. एनएस राठौड़ ने प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, बहुमूल्य खनिजाें के साथ नवीन शोध एवं तकनीकों की जानकारी दी। वहीं डॉ. अनुपम भटनागर, इंजी. हिमांशु कौशल ने खनन की बारीकियां बताई। दूसरे सत्र हेनाण में अतुल कनक, डॉ. कुंजन आचार्य, मनोज कुमार स्वामी ने प्रतियाेगी परीक्षाओं में राजस्थानी संस्कृति और भाषा के प्रश्न पत्राें से जुड़े तथ्य बताए। अगले सत्र दीठ में जालाैर विधायक जाेगेश्वर गर्ग और डॉ. गजादान चारण ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राजस्थानी भाषा एवं स्थानीय बोली के प्राथमिक शिक्षा में महत्त्व पर चर्चा की। वहीं आमी-सामी सत्र में पूर्व सचिव अदिति मेहता, अमेरिका से लखन गुसाईं, डॉ. गजे सिंह, रति सक्सेना, हरीश आग्नेय ने लोक नृत्य गवरी औैर आदिवासी पहनावे के बारे में बताया। इसी सत्र में प्रसिद्ध नृत्यांगना झील नागौरी, प्रतिभा वैष्णव, मीनाक्षी राव, वसुधा कंसारा ने ऑनलाइन लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी दी।

 

खबर 6 –  उर्दू भाषा को लेकर 22 दिनों से चल दांडी यात्रा स्थगित, प्रदेश सरकार ने मानी मांगें

Udaipur. राज्य में उर्दू भाषा के संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर चल रही दांडी यात्रा रविवार को स्थगित हो गई। दोपहर 12 बजे तक 7 बजे तक होटल आमंत्रा में बैठक के बाद बनी। चूरू से यात्रा के लिए पैदल निकले शमशेर बालू खान के साथ 7 घंटे तक बातचीत के बाद सकारात्मक संकेत मिले। सरकार की ओर से वार्ता में राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली शामिल रहे। आंदोलनकारियों का दल सोमवार सुबह सीएम आवास में चर्चा के लिए जयपुर रवाना होगा। आंदोलनकारियों ने सामाजिक संगठनों और पैराटीचर्स के समर्थन का शुक्रिया अदा किया। आंदोलन के प्रवक्ता तैयब मेहराब खान का कहना है कि सरकार ने सभी बिंदुओं को लागू करने की बात मानी है। जिसके बाद यात्रा स्थगित करने पर सहमति बनी। हालांकि यात्रा दांडी के लिए निकली थी, वहीं जाकर पूरी होगी। वहीं, वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि आंदोलनकारियों की मांगें हमने मान ली। उनकी यात्रा भी स्थगित हो गई है। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से चर्चा कर मदरसा के संविदा कर्मियों के नियमितिकरण पर चर्चा होगी। कक्षा 6 से 8 तक के लिए उर्दू अध्यापक का पद सृजन पर भी सहमति बनी। इसके लिए उस कक्षा में उर्दू पढ़ने वाले विद्यार्थियों 10 या उससे अधिक होने पर ही अध्यापक नियुक्त किया जाएगा। वहीं कक्षा 9 और 10 में यह संख्या 15 या उससे अधिक होगी। शाला दर्पण पोर्टल पर वर्तमान में तृतीय भाषा के प्रस्ताव मांगे गए है। निदेशालय की ओर से 24 नवंबर तक इसे अपडेट किया जाएगा। अल्प भाषा प्रकोष्ठ के बारे में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी की ओर से निदेशालय को वार्षिक रिपोर्ट भिजवाए जाएगी।

सभी डाइट में उर्दू के पद स्वीकृत नहीं है, उसे वित्त विभाग को भिजवाया जाएगा।

महाविद्यालय में उर्दू के पद रिक्त नहीं है, ऐसे में नवीन पद के सृजन को लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बंद हुए उर्दू माध्यम के प्राथमिक स्तर के स्कूलों को फिर से संचालित करने को लेकर भी चर्चा हुई।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/0slbEmh1Ks4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/