अब हफ्ते में 6 दिन उड़ेगी जयपुर से दुबई की फ्लाइट, बैंकॉक की भी तैयारी

flight 2(4)
जयपुर से दुबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां से दुबई जाने के लिए सप्ताह में छह दिन सीधी उड़ान मिल सकेगी। अब तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को एयर इंडिया की विमान सेवा संचालित थी, मंगलवार से स्पाइस जेट ने सप्ताह में पांच दिन के लिए (सोमवार व शनिवार को छोड़कर) नियमित उड़ान शुरू कर दी।
इस मौके पर जयपुर पहुंचे स्पाइस जेट के बोइंग 737 एनजी का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। कंपनी के सीएएओ जीपी गुप्ता, गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, सांसद रामचरण बोहरा ने 9.45 बजे विमान को रवाना किया।
इस 189 की क्षमता वाले विमान में 183 यात्री सवार हुए। गुप्ता ने बताया कि अब उदयपुर-मुंबई सहित जयपुर से बैंकॉक के लिए ग्रीष्मकालीन उड़ान की तैयारी की जा रही है। कोलकाता के लिए भी उड़ान शुरू की जाएगी।
हवाईअड्डे ने मांगी जमीन
हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक और टैक्सी टै्रक बनाने के लिए 1500 गुणा 50 मीटर जमीन मांगी है। इससे विमानों को पुश बैक नहीं करना पड़ेगा, जिससे तेल की बचत हो पाएगी। 
इधर, इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि पीएवी के माध्यम से भी तेल बचाने की कवायद की जा रही है। इससे सालभर में एक महीने का तेल बचाया जा सकेगा।
Previous articleदेश का पहला वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल – थिरका शहर
Next articleआनंदपाल पर बोलते-बोलते मैं खुद आनंदपाल बन गया हूं: कटारिया