आनंदपाल पर बोलते-बोलते मैं खुद आनंदपाल बन गया हूं: कटारिया

katari and anandpal
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की फरारी मामला राजस्थान पुलिस के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है।  पुलिस महकमें की इस बड़ी नाकामयाबी की ज़िम्मेदारी को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया कटघरे में हैं।
जेल से पेशी के दौरान फरार हुए आनंदपाल को पांच महीने से भी ज़्यादा हो गया है, लेकिन पुलिस का तंत्र अब तक उसे ढूंढ निकालने में फेल साबित हुआ है। इस बारे में बार-बार मीडिया के सवालों का सामना गृह मंत्री को करना पड़ रहा है।  आनंदपाल के सवाल पर गृह मंत्री ने एक बार फिर झल्लाते हुए प्रतिक्रिया दी है। 
मीडिया के सवाल पर दिए ताज़ा प्रतिक्रिया में गृह मंत्री ने कहा, ”आनंदपाल के बारे में बोलते-बोलते मैं खुद आनंदपाल बन गया हूं। ” 

सवाल के जवाब में कटारिया ने कहा कि आनंदपाल एक अपराधी है और वो जल्द पकड़ा जाएगा।  उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी का जेल में रहना आसान होता है लेकिन उसका फरार रहकर बाहर उतना ही मुश्किलों भरा रहता है। 
कटारिया ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं भी इस दौर से गुज़र चूका हूं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आनंदपाल फरारी मामले में गठित कमेटी की रिपोर्ट विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मिल जायेगी।
Previous articleअब हफ्ते में 6 दिन उड़ेगी जयपुर से दुबई की फ्लाइट, बैंकॉक की भी तैयारी
Next articleJNU: अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसा खतरनाक खेल मत खेलिए ‘सरकार’!