मतदान दलों की रवानगी फतह स्कूल एवं रेलवे ट्रेनिंग से होगी

chhattisgarh-polling-1_660_111113080515उदयपुर, विधानसभा आम चुनाव के तहत जिले की आठ विधानसभाओं के लिए एक दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिये मतदान दल २९ नवम्बर को दो तथा ३. नवम्बर को छ: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये रवाना होगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि २९ नवम्बर को मतदान दल रेलवे ट्रेनिंग स्कूल से प्रात: ८ बजे झाडोल एवं राजकीय फतह उ.मा.विद्यालय से सलूम्बर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये मतदान दलों की रवानगी होगी। इसी तरह से रेलवे ट्रेनिंग स्कूल से ३. नवम्बर हो प्रात: ८ बजे गोगुन्दा व वल्लभनगर, प्रात: ११ बजे मावली व उदयपुर तथा फतह स्कूल से प्रात: ८ बजे खेरवाडा एवं प्रात: ११ बजे उदयपुर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रें के लिये दल रवाना होंगे।उन्होंने बताया कि दोनों रवानगी स्थलों पर मतदान दलों की रवानगी से पूर्व विधानसभावार काउण्टर स्थापित कर चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। अलग-अलग स्थापित काउण्टर्स पर मतदान दलों का ईवीएम, मतदाता सूचियां, उम्मीदवारों की सूचि, वाहन आवंटन, रूट चार्ट एवं वाहन लॉगबुक, पीओएल कूपन, केमरा आदि वितरित होगे।

Previous articleबोहरा यूथ समाज के लोगों ने वोटिंग नहीं करने लिया फैसला
Next articleमतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद राशि व उपहारों पर प्रतिबंध