बोहरा यूथ समाज के लोगों ने वोटिंग नहीं करने लिया फैसला

images (1)उदयपुर, दाउदी बोहरा समुदाय बोहरा यूथ ने अपनी समस्याओं और प्रशासन कि अनदेखी के चलते विधान सभा चुनाव २०१३ में सभी बोहरा यूथ समाज के लोगों ने वोटिंग नहीं करने का फैसला किया है । इस सबन्ध में बोहरा यूथ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया । दाउदी बोहरा समाज के अध्यक्ष युसूफ अली ने बताया कि पिछले कई सालों से बोहरा समाज के दूसरे गुट शिया दाउदी बोहरा शबाब की ज्यादती यूथ गुट पर चल रही है। बोहर वाडी मे स्थित लुकमान साहब कि दरगाह के दरवाजे कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद किये हुए है जिस पर प्रशासन भी खामोश है । यही नहीं बोहरा समाज कि वकफ की और गैर वकफ कि जमीं नगर निगम से अवैध तरीके से अपने नाम करवा कर निर्माण कार्य करवा रहा है । और इस पर भी अधिकारी और प्रशासन खामोश है । बार बार शिकायत करने पर भी कोई कारवाई नहीं कि जाती।
युसूफ अली ने बताया कि हम सुचना के अधिकार में जो सूचनाएं मांगते है वह सूचनाएं भी नहीं दी जाती और जान बुझ कर विलब किया जाता है । इसीलिए दाउदी बोहरा ने यह तय किया है कि जब हमारे मौलिक अधिकारों को ही नहीं सूना जारहा है तो हम इस बार वोटिंग का बहिष्कार करेगें ।

Previous articleसुषमा कि सभा में भिंडर समर्थक ने कटारिया को ललकारा
Next articleमतदान दलों की रवानगी फतह स्कूल एवं रेलवे ट्रेनिंग से होगी