हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए सभी पार्टियां हुईं एक

उदयपुर। उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने के लिए मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत गुरुवार को बार एसोसिएशन के सभागार में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, श्रमिक, छात्र, सांस्कृतिक संगठनों और कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम उदयपुर की महापौर रजनी डांगी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बंशीलाल सिंघवी, भारती कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक मेघराज तावड़ बतौर अतिथि मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने की एवं मंचासीन मेवाड-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना और महासचिव शांतिलाल पामेचा थे। बैठक में सभी ने उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की पैरवी की।

Previous articleबैड की शूटिंग अधूरी छोड़ पूजा भट्ट लौटी
Next articleनौ लाख में निपटा मौताणा