जीजा से थे अवैध संबंध, बीच में आई बहन तो लगाया ठिकाने

illegalrelationजयपुर। अवैध संबधों ने फिर से एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया और एक साथ दो परिवारों को हाशिए पर धकेल दिया। एक महिला की हत्या कर दी गई वह अलग। मनोहपुरा थाने का यह पूरा मामला बुधवार को दोपहर में एसपी ग्रामीण डॉ रामेश्वर ने खोला।

एसपी ने बताया कि तीन दिन पहले मनोहरपुरा थाना इलाके में पापडा की ढांणी गांव में रहने वाली लिछमा देवी की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को जला दिया गया था। लिछमा देवी का शव बिशनगढ रोड पर मिला था। शव मिलने के बाद से ही परिवार के कुछ लोगों पर पुलिस को शक था।

पुलिस ने इस बारे में लिछमा देवी के पति प्रहलाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसका सब्र जवाब दे गया। उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। हत्या उसने अपनी साली सावित्री के साथ मिलकर की थी। दोनों के बीव अवैध संबध थे। इस बारे में लिछमा ने कई बाद प्रहलाद और सावित्री को चेताया भी था लेकिन बात नहीं बनी। आखिर अवैध संबधों के बीच में आ रही लिछमा देवी को उसके ही पति और बहन ने मौत के घाट उतार दिया।

किसी को शक नहीं हो इस कारण से शव को भी जलाकर नष्ट करने की कोशिश की गई। लेकिन दोना को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया

Previous articleउदयपुर की प्रीति MRS. UNITED NATIONS-2016 में करेंगी भारत को रिप्रजेंट
Next articleराजस्थान में 20-22 तक आएगा मानसून, अच्छी बारिश होने की सम्भावना