उदयपुर की प्रीति MRS. UNITED NATIONS-2016 में करेंगी भारत को रिप्रजेंट

l_preeti-solanki-1465290715उदयपुर. लेकसिटी की प्रीति सोलंकी ने  फरवरी माह में       ‘मिसेज इंडिया मोस्ट टेलेंटेड क्वीन ऑफ सबस्टेंस-2016 का खिताब जीता था। अब वह जमैका में होने वाली मिसेज यूनाइटेड नेशंस इंटर नेशनल-2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रीति ने बताया कि यह प्रतियोगिता जुलाई में होगी जिसके लिए वे तैयारी कर रही हैं। इस बार वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं, ऐसे में बड़ी जिम्मेदारी है। वे इस बार और बेहतर प्रदर्शन कर खिताब  अपने नाम करने का पूरा प्रयास करेंगी। गौरतलब है कि प्रीति सोलंकी ने सबसे पहले उदयपुर में संडे स्कूल की शुरुआत की। यह राजस्थान में एक अनोखा संडे स्कूल है। इस कार्य के लिए उन्होंने अपनी जॉब तक छोड़ दी। वे पहले मेवाड़ यूनिवर्सिटी, चित्तौडग़ढ़ में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष थीं। इसके अलावा वे कॉरपोरेट ट्रेनर, इंस्पिरेशनल स्पीकर, एचआर मैनेजर, सोशल वर्कर आदि कई भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

Previous articleयुवा मुस्लिमों को रमजान को समझने में मददगार बन रहे हैं इंटरनेट और एप
Next articleजीजा से थे अवैध संबंध, बीच में आई बहन तो लगाया ठिकाने