उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 6 नामांकन दाखिल

downloadउदयपुर, नगरपालिका आम चुनाव,2014 के तहत उदयपुर नगर निगम क्षेत्र से शनिवार को विभिन्न वार्डो से 4 अभ्यार्थियों ने 6 नामांकन दाखिल किये।
नगर निगम उदयपुर के रिटर्निग अधिकारी एवं एडीएम (सिटी) छोगाराम देवासी ने बताया कि आज वार्ड संख्या 5 से मुकेश धायभाई ने निर्दलीय एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में, वार्ड संख्या 11 से दिनेश सोनी ने निर्दलीय एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में, वार्ड 32 से भगवानसिंह एवं वार्ड 33 से शिवशंकर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में एक-एक नामांकन दाखिल किया। जबकि वार्ड एक से 4, 6 से 10, 12 से 31 तथा वार्ड संख्या 34 से 55 तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

Previous article1200 विद्यार्थियों ने ली मतदान प्रतिशत बढाने की शपथ
Next articleप्रो. सारंगदेवोत को मिला राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सम्मान