प्रो. सारंगदेवोत को मिला राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सम्मान

pro. sarang dewotउदयपुर | जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को राष्ट्रीय स्तर के “महर्षि वाल्मीकि सम्मान 2013” के लिए चुना गया है | यह सम्मान उन्हें 10-नवम्बर, 2014 को मोतिहारी (बिहार) में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जायेगा| इस सम्मान में प्रो. सारंगदेवोत को महर्षि वाल्मीकि का प्लेक, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम तथा एक लाख रूपये नकद राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जायेगी|
चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से प्रेषित जानकारी की अनुसार प्रो. सारंगदेवोत को यह सम्मान अलंकरण शिक्षा प्रबंधन, शैक्षिक नेतृत्व एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रदान किया जा रहा है|
उल्लेखनीय है कि महात्मा गाँधी की कर्म भूमि चंपारण में चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति करीब दो दशकों से भी अधिक समय से प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करती आ रही है| इस वर्ष यह समारोह 7-9 नवम्बर को आयोजित हो रहा है| इस अवसर पर एक शोधपरक एवं भव्य स्मारिका का विमोचन भी प्रस्तावित है| रामायणकालीन महर्षि वाल्मीकि का आश्रम भी चंपारण में ही स्थित है, यहीं माँ सीता ने वनवास काल व्यतीत किया था| महर्षि वाल्मीकि सम्मान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भी यह आश्रम होने से चम्पारण वासियों में महर्षि वाल्मीकि के प्रति अगाध श्रद्धा होना है|

Previous articleउदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 6 नामांकन दाखिल
Next articleउदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट