Vedanta NandGhar bags the “CSR Shining Star Award”

Mumbai, Maharashtra; 23Feb 2021:Vedanta Limited has been conferred with the “CSR Shining Star Award” under the category of Child Development for NandGhar, Vedanta Group’s flagship corporate social responsibility project. The recognition was given by Honorable Governor of Maharashtra, Shri Bhagat Singh Koshyari in an award ceremony held at the Raj Bhavan, Mumbai on 20th February 2021.

The award recognizes Vedanta’s efforts towards the holistic development and growth of childrencontributing towards building a stronger and healthier nation.

Speaking on receiving the award, Vedanta Director, Ms. Priya Agarwal said: “I am honored as well as humbled to receive the award for our NandGharsthat are transforming the lives of rural women and children across the country. We are committed to fulfilling Prime Minister Shri Narendra Modi’s vision of eradicating child malnutrition, providing education and healthcare, and empowering rural women through skill development, and NandGhar will be the change agent for the same. I have no doubt in my mind that NandGhar will continue to create a better tomorrow for the children and their mothers at the grassroots level.”

The NandGhar journey began in 2015 with a vision to transform the lives of 8.5 crore children and 2 crore women across 13.7 lakh anganwadis. A dream project of Vedanta Chairman, Shri Anil Agarwal, NandGhar is a network of model anganwadis where the thrust is on inclusive development of children, women and local communities. The NandGhars are set up in collaboration with the Union Ministry of Women & Child Development.

With more than 2000 centres, the NandGhar project is now spread across 10 states – Rajasthan, Uttar Pradesh, Odisha, Jharkhand, Chhattisgarh, Karnataka, Punjab, Assam, Himanchal Pradesh and Madhya Pradesh. The project aims to touch the lives of 4 million community members while directly impacting around 2 lakh children and 1.8 lakh women on an annual basis.

NandGhars are equipped with solar panels to ensure 24 x 7 electricity, water purifiers, clean toilets and smart television sets, and have become a model resource centre for the local communities. Pre-school education is provided to children in the age group of 3-6 years. Nutritious meals and take-home rations are being provided for children, pregnant and lactating women. Primary healthcare services are rendered through mobile health vans and women are empowered through skilling, credit linkage and enterprise development.

राजस्थान के कौस्तुभ ने हिन्दुस्तान जिंक और स्मृतियां टैलेंट हंट ‘प्रतिभा‘ का विजेता बनकर विश्वस्तर पर किया गौरवान्वित

  • राजस्थान के 5 जिलों में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित वर्चुअल प्रतिभा टैलेंट हंअ में 100 से अधिक कलाकार बने प्रतिभागी
    ‘प्रतिभा‘ के विजेता 15 वर्षीय कौस्तुभ मणिपुश्प कुंज पंडित चतुर लाल युवा पुरुस्कार से सम्मानित
  • देश के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुती के साथ उदयपुर चैप्टर स्मृतियां ईकॉन्सर्ट के 20 वें संस्करण का समापन

उदयपुर 20 फरवरी 2021। शनिवार की शाम संगीत प्रेमियों के साथ साथ विश्वविख्यात संगीतज्ञों के लिए भी कुछ खास थी। दक्षिण और उत्तर भारतीय संगीत की जुगलबंदी के साथ 15 वर्षिय नवोदित प्रतिभा कौस्तुभ की तबले और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुती से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। स्मृतियां ईकाॅन्सर्ट उदयपुर चैप्टर के दर्शकों को कौस्तुभ मणिपुश्प कुंज ने रोमांचित कर दिया। ऑनलाइन टैलेंट हंट ‘प्रतिभा‘ के विजेता अजमेर की इस विलक्षण प्रतिभा ने अपनी प्रस्तुती से दर्शकों की खुब तालियां बटोरी।
राजस्थान के स्थानीय कलाकारों को विश्व स्तर पर प्रस्तुती का अवसर प्रदान करने के लिए टैलेंट हंट ‘प्रतिभा‘ की शुरूआत की गयी। राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों से इस हेतु प्रतिभाओं को आमंत्रित किया गया था। इन 100 से अधिक प्रतिभाओं ने भजन सम्राट अनुप जलोटा, पद्म श्री कत्थक गुरु शोवना नारायण, तबला वादक पंडित चरणजीत चतुरलाल और भारतीय प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार के समक्ष अपनी प्रस्तुती दी। जिन्होंने 6 प्रतिभागियों अजमेर से कौस्तुभ मणिपुश्प कुंज और नवदीप सिंह झाला, उदयपुर से नीरज मिस्त्री, विनय कडेल, मो. तबरीज और आरीज़ एवं राजसमंद से द राजसमंद गु्रप के हर्षित पुरबिया, निमिषा पगारिया, रक्षा पगारिया और कोमल नागरची का अंतिम दौर में प्रस्तुती हेतु चयन किया जिसमें कौस्तुभ को विजेता घोषित किया गया। कौस्तुभ हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल और इंस्ट्रूमेंटल तबला कलाकार हैं जिन्होंने चार साल की उम्र में अपनी संगीत यात्रा शुरू की थी। उन्होंने पहले भी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं।
समारोह में देश के प्रख्यात संगीत उस्तादों ने भी प्रस्तुती दी। डॉ। मैसूर मंजूनाथ, पं गौरव मजूमदार, विदवान बीसी मंजूनाथ और प्रांशु चतुर लाल ने दक्षिण और उत्तरभारतीय संगीत रागों की बहुप्रतीक्षित जुगलबंदी प्रस्तुत की। उत्तर और दक्षिण संगीत के भावपूर्ण संलयन को वायलिन, सितार, मृदगंम और तबले पर इन कलाकारों ने प्रस्तुत कर रोमांचित कर दिया।

हिंदुस्तान जिंक ’पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित

उदयपुर। भारत में जिंक, सीसा और चांदी उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020 हासिल किया है। हिंदुस्तान जिंक को यह अवार्ड एचआर के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की कैटेगिरी में दिया गया है। कंपनी ने मानवीय हस्तक्षेपको कम करने के लिए नई तकनीक और आॅटोमेशन का इस्तेमाल कर मानव संसाधन के बदलाव व क्रियान्वयन में उत्कष्ट कार्य किया है। इसी के परिणामस्वरूप कंपनी को सर्वोच्च पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

हिंदुस्तान जिंक के कामकाज में नवाचार को और प्रौद्योगिकी को ही केंद्र में रखा जाता है। मानव संसाधन में डिजिटलीकरण की एप्रोच तीन स्तंभों पर आधारित है। ये स्तंभ हैं प्लेटफार्म, पीपल एण्ड वर्क। एचआर के कामकाज का तरीका यही है कि वे मानव संसाधन को व्यवस्थित कर कामकाज में नवाचार को साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा दे और बदलाव के जरिये डिजिटल सोच को सक्रिय करे। इसका मकसद यह है कि हमारे काम करने के तरीकों में निरंतर प्रयोग व नवाचार में सहयोग के लिए डिजिटल टूल्स व ऐप का उपयोग किया जाए। जब भी नई तकनीक के इस्तेमाल और समाधान अपनाने की बात आती है तो हिंदुस्तान जिंक सबसे आगे होता है। कंपनी प्रतिभा का तालमेल स्थापित करना चाहती है जिसमें टेक्नोलाॅजी एवं कर्मचारी की अहम भूमिका है।

पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020 मानव संसाधन के क्षेत्र में की जा रही उत्कृष्ट पहलों को साबित करता है और पहचान बनाता है। इसके लिए विभिन्न समूहों को शामिल किया जाता है और पेशेवेर विशेषज्ञों को अवसर भी दिया जाता है। मानव संसाधन को आगे बढ़ाने में टैक्नोलाॅजी के इस्तेमाल की समीक्षा की जाती है। इनमें एचआर साॅफृटवेयर, आॅनलाइन भर्ती, ई-लर्निंग प्रोग्राम, प्रतिभा प्रबंधन एवं विकास या फिर लीडरशिप डवलपमेंट हो।

ज़मीन के 180 मीटर नीचे सुरक्षा हेतु प्रतिबद्धता – हिन्दुस्तान ज़िंक ने भारत का पहला अंडरग्राउंड फर्स्ट एड स्टेशन स्थापित किया

भीलवाड़ा, 12 फरवरी 2021: हिन्दुस्तान ज़िंक की कार्य संस्कृति में सुरक्षा एक अटूट पहलू है और इसी पहलू का विस्तार करते हुए कंपनी ने अपनी रामपुरा अगुचा खदान में भारत का पहला अंडरग्राउंड फर्स्ट एड एवं ऐम्बुलेंस सेंटर स्थापित किया है। यह अंडरग्राउंड फर्स्ट एड एवं ऐम्बुलेंस सेंटर फ्रैश एयर बेस से युक्त है जिसे विशेषतौर पर जमीन के भीतर स्थित खदान के लिए बनाया गया है। यहां एक बचाव दल तैनात किया गया है जिसकी अगुआई के लिए योग्य चिकित्सा पेशेवर एवं बचाव प्रमुख की नियुक्ति की गई है।

अपनी किस्म की यह पहली ज़मीन के भीतर स्थित बचाव एवं उपचार व्यवस्था 24 घंटे कार्यरत रहेगी और यहां पर समर्पित बचाव एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। इस अंडरग्राउंड माइन स्टेशन में एक समर्पित आपातस्थिति वाहन भी है जो एईडी, ईसीजी और रिवाइविंग अपैरेटस से युक्त है। इस स्टेशन में आराम के लिए वातानुकूलित सुविधा भी है और साथ में पोर्टेबल आॅक्सीजन सिलिंडर व सैलाइन बोतलें, बीपी माॅनिटरिंग इंस्ट्रूमेंट, डिहाइड्रेशन मैज़रिंग इंस्ट्रूमेंट व पल्स आॅक्सीमीटर भी हैं जिन्हें आपातस्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है।

माइन रेस्क्यू रूल 1985 (रूल 27) के अनुसार आपातस्थिति में फ्रैश एयर बेस पर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एक रेस्क्यू टीम होनी चाहिए। हिन्दुस्तान ज़िंक ने अंडरग्राउंड फस्र्ट एड व ऐम्बुलेंस सेंटर स्थापित कर के इन नियमों के अनुपालन में एक अतिरिक्त कदम आगे की ओर बढ़ाया है। यह सेंटर और ऐम्बुलेंस रेस्क्यू टीम के रिस्पाँस टाईम को तीव्र करेंगे जिससे की आपातस्थिति में तत्परता से कार्यवाही की जा सके।

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित |

उदयपुर, 11 फरवरी। हिन्दुस्तान जिंक भारत की एकमात्र एवं विश्व की सबसे अग्रणीय जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी है जो सीडीपी द्वारा जारी सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित किया गया है।

सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग जलवायु परिवर्तन पर कंपनियां अपने आपूर्तिकताओं को कैसे प्रभावित करती है उसके लिए प्रदान किया जाता है। सीडीपी सप्लायर एंगेजमेंट एक कंपनी द्वारा संचालित तीन एमीशन्स क्षेत्र के लक्ष्यों, तथा सीडीपी जलवायु परिवर्तन के आधार पर वैल्यू चैन एंगेजमेंट शासन पर चयनित सवालों के लिए कंपनी की प्रतिक्रिया का उपयोग करते हुए सप्लायर एंगेजमेंट परफोरमेंस का असेसमेंट करता है और वे कंपनियों को रेटिंग प्रदान करते है।

ज्ञातव्य रहे कि इससे पहले भी सीडीपी ने वैश्विक रूप से धातु एवं खनन क्षेत्र में कंपनियों को जलवायु परिवर्तन के लिए प्रतिष्ठित ‘ए’ स्कोर से हिन्दुस्तान जिं़क को प्रमाणित कर चुका है। हिंदुस्तान जिंक वैश्विक पर्यावरणीय नाॅन-प्रोफिट सीडीपी द्वारा कार्पोरेट सस्टेनेबिलिटी में जलवायु परिर्वतन के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ए लिस्ट में भी शामिल है। द डाॅउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 द्वारा कंपनी को एशिया पैसिफिक में नंबर वन और वैश्विक स्तर पर सातवें स्थान मिला है।

हिंदुस्तान ज़िंक द सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2021 में शामिल

सस्टेनेबिलिटी के लिए निरंतर की जा रही पहल का नतीजा, एसएंडपी ग्लोबल ने अपने वार्षिक प्रकाशन में लगातार चैथे वर्ष किया हिन्दुस्तान जिंक को शामिल।

उदयपुर, 10 फरवरी। पर्यावरण, सस्टेनेबिलिटी और कार्पोरेट गवर्नेंस के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए एसएंडपी ग्लोबल द्वारा विश्व स्तर पर प्रकाशित द सस्टेनेबिलिटी ईयर बुक में हिंदुस्तान जिंक को लगातार चैथे वर्ष के लिए शामिल किया है। कंपनी पर्यावरण के लिए सदैव अपने निरंतर प्रयास एवं संचालन की प्रमाणित को दर्शाता है।

एसएंडपी ग्लोबल द्वारा सस्टेनेबिलिटी ईयर बुक दुनिया के सबसे व्यापक प्रकाशनों में से एक है जो कार्पोरेट जगत में गहरता से विश्लेषण करता है। इस साल 2021 की रेटिंग के लिए 61 उद्योगों में 7000 से अधिक कंपनियों का आंकलन किया है। हिंदुस्तान जिंक उन 630 लीडर कंपनियों में शामिल है, जिनकी पहचान एसएंडपी ग्लोबल ईएसजी स्कोर के आधार पर मूल्यांकन और रेटिंग की एक कठोर प्रक्रिया से गुजरने के बाद तय की गई है।

इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी से संचालन का दृष्टिकोण एक जिम्मेदार होने का प्रमाण है। यह मान्यता हमारी संस्कृति को दर्शाती है। कंपनी सतत् सस्टेनेबिलिटी को अपनाते हुए व्यावसायिक दक्षता को चलाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे है।

हिंदुस्तान जिंक वैश्विक पर्यावरणीय नाॅन-प्रोफिट सीडीपी द्वारा कार्पोरेट सस्टेनेबिलिटी में जलवायु परिर्वतन के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ए लिस्ट में भी शामिल है। द डाॅउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 द्वारा कंपनी को एशिया पैसिफिक में नंबर वन और वैश्विक स्तर पर सातवें स्थान मिला है।

हिंदुस्तान जिंक कार्बन उत्सर्जन को जीरो लेवल पर पहुंचाने के लिए अंडर ग्राउंड माइनिंग में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करेगा

एपिरोक राॅक ड्रिल एबी के साथ किया एमओयू, माइनिंग में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाली हिंदुस्तान जिं़क पहली कंपनी होगी

उदयपुर। कार्पोरेट जगत में सामाजिक व पर्यावरण क्षेत्र में अहम जिम्मेदारी निभाने और स्मार्ट तकनीकों को अपनाने में अग्रणी हिंदुस्तान जिं़क लिमिटेड भूमिगत खनन यानी अंडर ग्राउंड माइनिंग में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने कार्बन उत्सर्जन को जीरो लेवल तक पहुंचाने और सस्टेनेबल माइनिंग के लिए एपिरोक के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसा करने वाली हिंदुस्तान जिंक पहली कंपनी होगी। ये बैटरी चलित वाहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेंगे, जिससे खदान संचालन अधिक पर्यावरण के अनुकूल हो जाएगा।

दुनियाभर में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से स्थायी भागीदारी बनाने की ओर बढ़ रही हैं जो व्यापार दक्षता और विशेषज्ञता लाती हैं। किसी भी साझेदारी के सफल होने के लिए समान मूल्यों को साझा करना अनिवार्य है और हिंदुस्तान जिंक के साथ साथ एपिरोक इंडिया दोनों ही संचालन में सुरक्षा और स्थिरता, नवाचार और प्रौद्योगिकी के मूल्यों को साझा करने जा रहे हैं। एमओयू पर टिप्पणी करते हुए हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक में हम स्मार्ट सेफ और सस्टेनेबल आॅपरेंशस के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम मानते हैं कि एक लीडर के रूप में स्थिरता को अपनाने और सस्टेनेबिलिटी को हम एक दिशा देंगे जिससे और भी उद्योग पे्ररणा लेंगे। एपिरोक के साथ यह समझौता हमे और जिम्मेदार खनन के लिए प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। 2025 तक कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में हमारे प्रयास जारी हैं।

एपिरोक इंडिया के मेनेजिंग डायरेक्टर जेरी एंडरसन ने इस मौके पर कहा कि सुरक्षित और स्वच्छ एवं स्वस्थ खनन के लिए एक कदम उठाना जरूरी है। एपिरोक इस क्षेत्र में और बेहतर करना चाहता है। हिंदुस्तान जिंक के साथ सुरक्षित और सतत् खनन अभियान में हमारी यात्रा का पहला कदम है। आने वाला समय इलेक्ट्रिक का है और इस तरह तकनीक से स्मार्ट संचालन में हम सबसे आगे होंगे। यह तकनीकी कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा और दूसरी ओर विकसित डिजाइन के साथ उत्पादकता को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि कार्पोरेट लीडर के रूप में कंपनी कार्बन फुटप्रिंट पर अंकुश लगाने के लिए विज्ञान आधारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में हिन्दुस्तान जिं़क प्रतिष्ठित सीडीपी लिस्ट का हिस्सा है एवं द डाॅउ जांेस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 की लिस्ट में एशिया पेसिफिक में प्रथम और विश्व में सातवें स्थान पर है।

जावर माइंस सखी शक्ति फेडरेशन की वार्षिक सभा में नव कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर | जावर सखी शक्ति फेडरेषन का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें सखी शक्ति फेडरेशन की नयी कार्यकारणी का चुनाव रामपाल मीणा टीम लीडर मंजरी फाउण्डेषन जाॅवर के सानिध्य में ग्राम संगठन की महिलाओ ने लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से किया। अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मंजू मीणा, सचिव – श्रीमती अरूणा सिंह व कोषाध्यक्ष श्रीमती रूकमणी को चुना गया ।
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा मंजरी फाउण्डेशन के सहयोग से हिन्दुस्तान जिंक की सभी इकाईयों में महिला सशक्तिकरण हेतु सखी परियोजना एवं समूहों का गठन किया जा रहा है। शक्ति फेडरेशन के वार्षिक आमसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल सक्सेना, क्षेत्रीय प्रन्धक , मरूधर ग्रामीण बैंक – उदयपुर द्वारा 15 ग्राम संगठन को मरूधर ग्रामीण बैंक शाखा टीड़ी, जाॅवर द्वारा ऋण वितरण किया गया जिसमें प्रति ग्राम संगठन को एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई। सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया किया मरूधर ग्रामीण बैंक सदैव ग्रामीण आंचलिक परिवेशन में कार्यरत लोगों एवं स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी वित्तिय भागीदारी निभाता आ रहा है। इसी क्रम में जाॅवर मांइस के स्वयं सहायता समूह जो हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से मंजरी फाउण्डेषन द्वारा चलाये जा रहें है उन्हें ऋण की शुरूआत की गयी है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी, एवं आव्हान किया कि यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक द्वारा देय राशि का उपयोग सही तरीके से हो, एवं सखी महिलाएं अपनी आय वृद्धि करें। साथ ही उपस्थित महिलाआंे को छोटी छोटी बचत कर अपने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मंजरी फाउण्डेषन के कार्यक्रम निदेषक नरेष नैन,जाॅवर मांइस सरपंच प्रकाश मीणा, मरूधर ग्रामीण बैंक टीड़ी के शाखा प्रबन्धक कृष्ण मुरारी मीणा, हिन्दुस्तान जिंक जाॅवर मांइस के सीएसआर हेड आनन्द चक्रवृती,शुभमं गुप्ता, अंजली , डीएवी स्कूल के प्राचार्य हरबंस सिंह ठाकुर, मंजरी फाउण्डेषन उदयपुर के एनटेलर, प्रभू सालवी व करीब 200 महिलाएं उपस्थित थी।

 

‘प्रतिभा’ -ऑनलाइन टैलेंट हंट में प्रतिभागी बनने का आज अंतिम अवसर| भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य, लोक संगीत और नृत्य की प्रतिभाएं ऑनलाइन ले सकती है भाग

उदयपुर, 30 जनवरी 2021। हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर पहल के तहत पंडित चतुरलाल मेमोरियल सोसाइटी की सहभागिता से ‘प्रतिभा’ – एक अद्वितीय ऑनलाइन टैलेंट हंट’ में प्रतिभागी बनने का आज अंतिम अवसर है। स्थानिय कलाकरों को इस वर्चुअल मंच के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत एवं नृत्य में अपनी प्रतिभा को पहचानने और दिखाने के साथ ही देश के ख्यातनाम संगीतज्ञों के समक्ष अपनी प्रतिभा दिखााने का मौका मिल सकेगा साथ ही ट्राॅफी भी दी जाएगाी।
राजस्थान के पांच जिलों अर्थात् उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर के कलाकार अपनी वीडियो प्रविष्टियों को भेजकर ‘प्रतिभा’ के इस मंच में भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है। 10 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग इसमें आज रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार ऑडिशन राउंड से लेकर एलिमेशन राउंड से गुजरते हुए सेमीफाइनल और फाइनल तक जाएंगे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन प्रख्यात संगीतज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। इसमें भजन सम्राट अनुप जलोटा, पद्म श्री कत्थक गुरु शोवना नारायण, तबला वादक पंडित चरणजीत चतुरलाल और भारतीय प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार होंगे।

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगूचां माइंस प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर | हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश को आगे बढ़ाने और देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता थी जो सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगो को समान रूप देखे और देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकें। हमारे देश में आम जनजीवन को कुरीतियों से दूर करने के लिए संविधान की महती भूमिका है। हमारे संविधान को बनाने वालों ने हमें सही राह पर चलने के लिए मार्गदर्शन दिया है हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इसके प्रति अपनी सच्ची श्रृद्धा से पालना करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सुरक्षा को सदैव हमेशा प्राथमिकता में लेने और सुरक्षा से किसी भी तरह समझौता नही करने का आव्हान किया। हम सभी का हमेशा प्रयास होना चाहिए कि हम ’जीरो हार्म’ एवं ‘जीरो फेटलटी’ रहे। आप सभी की कठिन मेहनत, कत्र्तव्यनिष्ठ एवं सम्पूर्ण सहयोग से कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं और आगे भी नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड का खतरा अभी तक टला नही है भलें ही वैक्सिन आ गया हो लेकिन बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग जारी रखना होगा। इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक की चीफ पीपुल आफिसर सुश्री कविता सिंह सहित कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।