उदयपुर। रिवर्ज पुलिस लाईन स्थित बॉस्केट बॉल ग्राउण्ड पर उदयपुर बांस्केट बॉल एकेडमी की ओर से फ्लड लाईट्स की रोशनी में प्रथम बॉस्केट बॉल प्रीमियर लीग का शुभारंभ भाजपा नेता राकेश पोरवाल द्वारा बॉस्केट बॉल उछाल कर किया गया।
उदयपुर बांस्केट बॉल एकेडमी के सचिव कुंवर बहादुर चौधरी ने बताया कि प्रीमियर लीग की शुरूआत में भाजपा नेता राकेश पोरवाल का माल्यार्पण एवं उपरना ओढाकर स्वागत किया गया। श्री पोरवाल ने अपने उद्बोधन में सभी टीमों को खेल को खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी एवं खेल का जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। उक्त लीग में आठ टीमों द्वारा भाग लिया जा रहा है जिनके मैच फ्लड लाईट्स की रोशनी में खेले जा रहे है। प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच लक्की क्लब एवं आरसीए के मध्य खेला गया जिसमें लक्की क्लब ने यह मेच 30-11 से जीता। इसके पश्चात् काईजन क्लब एवं सीटीएई के मध्य द्वितीय मेच खेला गया जिसमें काईजन क्लब 35-27 से विजयी हुआ। तीसरा मेच प्रताप क्लब एवं उदयपुर बॉस्केट बॉल एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें कांटे की टक्कर में प्रताप क्लब ने 39-36 से विजयी प्राप्त की। चौथा व अंतिम मेच रोयल क्लब एवं बुल्स के मध्य खेला गया जिसमें रोयल्स क्लब ने एक तरफा 38-9 से विजय प्राप्त की।
उक्त सभी मैचांें में रेफरी के रूप में दलजीत महावर, कुंवर बहादुर चौधरी एवं सहायक रेफरी के रूप में मनीष चौबीसा, दीपक वर्मा ने अपनी सेवाएं दी। स्कोरर प्रतिभा पानेरी थी।
उदयपुर बॉस्केट बॉल एकेडमी द्वारा प्रथम प्रीमियर लीग का शुभारंभ
शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रांतीय अधिवेषन में शिक्षकों का सैलाब उमड़ा
उदयपुर। शिक्षक यह संकल्प लें कि वे आदर्श शिक्षक बनेंगे। शिक्षक संघ ट्रेड यूनियनों की तरह मात्र अपनी मांगों के लिए लड़ने वाला संगठन ही नहीं रह जाये। शिक्षक के हितों के साथ शिक्षा की चिंता करने का भी पूर्ण दायित्व शिक्षक संघों का हैं। यह विचार पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को फतह स्कूल में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए।
इस अधिवेशन में संपूर्ण राजस्थान के कौने-कौने से 8 हजार से अधिक शिक्षक उपस्थित हुए, पाण्डाल खचा-खच भरा हुआ था तथा शिक्षक बाहर भी खड़े थे, सभी शिक्षकों के आवास, भोजन तथा अन्य प्रकार की समुचित व्यवस्थाओं के लिए उदयपुर संभाग के 450 से अधिक शिक्षक दिनरात सक्रिय हैं, सायं कवि श्रेणीदान चारण के संयाजन में कवि सम्मेलन किया गया। भीलवाड़ा के नरेन्द्र दाधिच, कोटा के गौरश प्रचण्ड, इन्दौर के मुकेश मौलवा तथा उदयपुर की कुमुद पण्ड्या सहित शिक्षकों ने काव्य पाठ किए तथा शिक्षकों का मनोरंजन किया। संयोजक शंकर वया ने बताया कि 4 जनवरी को प्रातः 9 बजे खुला अधिवेशन तथा 11 बजे समापन समारोह होगा। सम्मेलन के सहसंयोजक पुरूषोत्तम दवे, उपसंयोजक भौमसिंह चुण्डावत, चन्द्रप्रकाश मेहता, जिला संयुक्त मंत्री शशीकान्त साह, कोषाध्यक्ष बसंत श्रीमाली, नटवरलाल पांचाल, राजकमल लौहार, रमेशचंद तेली, शाहेदा परवीन, बगदी मेघवाल, जगदीश सुथार आदि ने अतिथियों का सम्मान किया।
अधिवेशन के दौरान शिक्षक निरंतर नारे लगाते रहे। दुरदराज से आए शिक्षक ढोल, नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक पाण्डाल में पहुंच रहे थे। सारा उदयपुर मानो शिक्षक मय हो गया। लगभग दो घण्टे तक शिक्षकों की भारी उपस्थिति से मार्ग अवरूद्ध रहा। उल्लेखनीय है कि भीषण ठण्ड में भारी संख्या में शिक्षकों की इस प्रकार उपस्थिति अपने आप में उनके संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाती है। प्रारंभ में अधिवेशन के संयोजक शंकर वया व प्रांतीय संगठन मंत्री सुन्दर जैन ने परिचय तथा स्वागत उद्बोधन दिया। अधिवेशन के दौरान अधिवेशन स्मारिका अभ्यर्पण का विमोचन किया गया। जिसके सम्पादक प्रकाश वया, चन्द्रशेखर परसाई आदि है। संयोजन प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद व्यास ने किया। सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत रेजीडेन्सी की बालिकाओं द्वारा किया गया।
मालदीव के राष्ट्रपति उदयपुर पहुंचे
उदयपुर| मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम उदयपुर के दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार मध्यान्ह 12.10 बजे विशेष वायुयान से महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। उनकी धर्मपत्नी सहित 23 सदस्यीय दल व अन्य अधिकारीगण भी उनके साथ हैं।
राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे हॉटल उदय विलास पहुंचे, इसके बाद वे नाव से होटल लीला पहुंचे। एयरपोर्ट पर नगर निगम महापौर श्रीमती रजनी डांगी, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर , देवस्थान आयुक्त भवानी सिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश, प्रोटोकॉल आफिसर, स्थानीय निकाय उपनिदेशक दिनेश कोठारी, जिला पुलिस अधीक्षक महेश गोयल आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक, अतिरिक्त जिला कलक्टर मो. यासीन पठान, उपखण्ड अधिकारी भोजकुमार, सहायक देवस्थान आयुक्त प्रियंका भट्ट आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
पर्यटन स्थलों का करेंगे भ्रमण :- राष्ट्रपति मध्यान्ह पश्चात शहर की पिछोला झील, सहेलियों की बा$डी आदि पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम होटल लीला में करेंगे तथा 4 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे विशेष विमान से आगरा प्रस्थान करने का कार्यक्रम हैं।
उगाई करते डिप्टी, थानाधिकारी और एएसआई गिरफ्तार
उदयपुर। कोटड़ा डिप्टी, पानरवा थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल को शराब की दुकानों के मालिकों को झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाकर रिश्वत लेते बीती रात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन दुकानदारों से कोटड़ा डिप्टी पहले ही डरा-धमका कर चार लाख 70 हजार रुपए ले चुका था। डिप्टी सहित तीनों पुलिसकर्मी शराब की दुकानों के मालिकों से क्रमंथलीञ्ज बांधना चाहते थे, जिसकी एवज में 80 हजार रुपए की राशि लेते एसीबी की टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इनको आज दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। डिप्टी मनीष शर्मा की दो माह पूर्व ही कोटड़ा डिप्टी के पद पर नियुक्ति हुई थी।
क्रमददगारञ्ज ने पुलिस और शराब तस्करों के बीच सांठ-गांठ पर कई समाचार प्रकाशित किए, जिसकी सच्चाई की पुष्टि आज एसीबी की इस कार्रवाई से हो गई है। एसीबी के एएसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि बीती रात कोटड़ा डिप्टी मनीष शर्मा, पानरवा थानाधिकारी धूलसिंह मीणा औ ढईया चौकी प्रभारी प्रभुलाल को 80 हजार की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है।
यह है मामला
27नवंबर, 2013 को पानरवा थाने में 95/13 फर्जी शराब तस्करी का प्रकरण सुनील पूर्बिया और कृष्णगोपाल पूर्बिया के खिलाफ दर्ज किया गया था। इन दोनों की देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानें पारनवा, ढईया और सड़ा गांव में हैं। इस मामले में बचाने की एवज में डिप्टी मनीष शर्मा ने पांच लाख की मांग की। इस पर दोनों ने तीनों दुकानों का दो दिन का कलेक्शन चार लाख ७०
रुपए डिप्टी को सौंप दिए।
डिप्टी, थानाधिकारी
इसके बाद ३० हजार रुपए बकाया थे, जो बाद में देना तय हुए। डिप्टी मनीष शर्मा इन तीनों दुकानों से २५ हजार, पारनवा थानाधिकारी २० हजार और एएसआई पांच हजार रुपए की मंथली चाहते थे। इससे पूर्व थानाधिकारी को पांच हजार और एएसआई को ढाई हजार की मंथली जा रही थी। इससे परेशान होकर सुनील और कृष्ण गोपाल ने एसीबी में शिकायत की, जिसकी पुष्टि के बाद बीती रात कार्रवाई की गई, जिसमें तीनों ही ८० हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गए।
9 से बढ़कर 12 हो सकते हैं सब्सिडी वाले सिलेंडर
Udaipur. विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब जनता को खुश करने की कोशिश करना चाहती है कांग्रेस ये बात जानती है की जनता महंगाई को लेकर गुस्से मे है, लोकसभा चुनाव से पहले इस नाराजगी को दूर करने की कवायद करते हुए केंद्र सरकार सब्सिडी वाले सिलेंडरों का कोटा बढ़ाने पर विचार कर रही है, आने वाले दिनों में इसकी संख्या 9 से बढ़ाकर 12 की जा सकती है।
कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि सरकार सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा 9 से बढ़ाकर 12 करने पर विचार कर रही है।
गौरतलब है की फिलहाल किसी भी उपभोक्ता को एक साल में सिर्फ 9 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर मिलते हैं, बुधवार को ही गैर.सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 220 रूपये का इजाफा किया गया था, 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,241 रूपये होगी जो पहले 1,021 रूपये थी।
हजारों की जेब पर गुपचुप डाका
रत्नेश दमामी

उदयपुर। गुजरात सरकार ने अपने उपक्रम सरदार सरोवर नर्मदा लिमिटेड के लिए हजारों निवेशको के हितों को बलि चढ़ा दिया। उसने गुपचुप प्रस्ताव पारित कर कम्पनी को मय ब्याज राशि लौटाने का अधिकार दे दिया जबकि करार में यह अधिकार केवल निवेशक के पास था। इसके जरिए केवल ब्याज पेटे ही कम्पनी को चार हजार करोड़ से अधिक का लाभ पहुंचाया गया और निवेशक ठगे रह गए। इनमें राजस्थान, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र सहित देशभर के निवेशक शामिल हैं। गुजरात सरकार के सरदार सरोवर नर्मदा निगम लि. ने 29 सितम्बर 1993 को एक लाख 11 हजार रूपए के 20 वर्ष के डीडीबी (डीप डिस्काउंट बॉण्ड्स) 3600 रूपए में जारी किए थे। इसमें बीस साल बाद निवेशक को 1,11,000 रूपए मिलने थे।
विवरणिका व बॉण्ड के नियमों के अनुसार निवेशक को निवेश के 15 साल बाद 50 हजार रूपए वापस लेने का अधिकार था। निगम को इस अवधि के दौरान निवेशित राशि लौटाने का कोई अधिकार नहीं था।
एक तरफा फैसला
हजारों निवेशकों का हित प्रभावित होने के बावजूद सरकार की ओर से उनकी कोई राय नहीं ली गई। माहेश्वरी की ओर से इस सम्बंध में मांगी गई जानकारी पर निगम ने गुजरात सरकार के फैसले की बात कहते हुए कुछ भी बताने से पल्ला झाड़ लिया।
हजारों करोड़ का फायदा
निगम ने माना कि इस प्रस्ताव से ब्याज पेटे ही 4 हजार 84 करोड़ रूपए का सीधा लाभ हुआ अर्थात निवेशकों को नुकसान पहुंचाया गया। 12 दिसम्बर 2008 तक 4 लाख 9 हजार 667 बॉण्डधारक रिकॉर्डेड थे। गुजरात सरकार के एक तरफा प्रस्ताव के बावजूद इनमें से 15 नवम्बर 2013 तक 95 हजार 772 बॉण्डधारकों ने भुगतान नहीं उठाया।
प्रस्ताव ही अवैधानिक
यह प्रस्ताव ही अवैधानिक है। एक प्रस्ताव के जरिए गुपचुप हजारों लोगो के जेब काटी गई है। निवेशकों को उनका वाजिब हक दिलवाया जाना चाहिए। दिनेश माहेश्वरी, सामाजिक कार्यकर्ता, उदयपुर
आरटीआई से खुलासा
सामाजिक कार्यकर्ता ओस्तवाल नगर, उदयपुर निवासी दिनेश माहेश्वरी को गत माह उपलब्ध कराई जानकारी में निगम के जन सूचना अधिकारी एनएम पटेल ने बताया कि गुजरात सरकार ने नवम्बर 2008 में प्रस्ताव पारित कर निगम को 15 साल बाद या 10 जनवरी 2009 को निवेशित राशि मय ब्याज अर्थात 50 हजार रूपए लौटाने का अधिकार दे दिया है।
बैंक मेनेजर के खिलाफ करोडो की धोखाधडी का मामला
उदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना पुलिस ने बैंक मेनेजर के अलावा महिला व उसके पुत्रों सहित अन्य के खिलाफ धोखाधडी पूर्वक करोडों रूपये बैक से निकालने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचवटी निवासी राजीव कच्छावा पुत्र विनय वर्मा ने परिवाद जरिये चांदपोल जयपुर निवासी अमिता त्रिवेदी पत्नी आनन्दीलाल, ललित पुत्र आनन्दीलाल, कमलेश पुत्र आनन्दीलाल, तथा मधुवन उदयपुर स्थित एस बी आई बैंक के मैनेजर एन के जोशी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि मेरी भूआ आशा शर्मा अमेरिका में रहते हुए चिकित्सक का काम किया तथा वर्ष २००० में कैलाश नामक व्यक्ति के साथ वह भारत लौट आई। भूआ एवं कैलाश शर्मा का बैंक में ज्वाईंट खाता था। गत जुलाई १३ में भूआ एवं अगस्त १३ में कैलाश की मृत्यु हो गई। भूआ ने अपनी संपत्ति की वारिस मुझे बना कर वसियत लिखी थी। इस संबंध में न्यायालय में वाद पेश करने के बाद आरोपियों ने बैंक मेनेजर की मिली भगत से ३२ करोड रूपये निकलवा लिये। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।
कोहरे और हवाओं से नहीं मिली राहत

लेकसिटी में गलन वाली सर्दी
उदयपुर। लेकसिटी में नए साल के साथ ही बढे सर्दी के तेवर ने गलन वाली सर्दी का अहसास करा दिया है। शहरवासियों को अब पैरों में गलन महसूस होने लगी है वहीं गुरूवार को दूसरे दिन भी शहर कोहरे की आगोश में रहा एवं ठंडी हवाओं के चलने के दिन मेें भी कंपकपी छूटती रही।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान गुरूवार को १६.८ डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान ८.२ डिग्री ही बना हुआ है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान में करीब ६ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी एवं तापमान १४ डिग्री पहुंच गया था। आज तापमान में २ डिग्री की वृद्घि दर्ज की गई परन्तु आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की रोशनी भी लुकाछिपी करती रही। दिन में भी लोग सर्दी से बेहाल दिखे। जब कभी बादल छठे सूूर्य देवता ने अपने दर्शन दिए परन्तु धूप में तेजी नहीं होने से सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। वहीं तेज हवाओं के साथ ही शहर में चारों ओर कोहरा छाया रहा। शाम होते ही स$डके विरान होने लगी वहीं लोग सर्दी से जुगत में लगे रहे।
शादी के नाम पर जेवर व नकदी हडपी
उदयपुर। कुराबड थाना पुलिस ने महिला व उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधडी पूर्वक शादी करवा नकदी व जेवरात हडपने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रावतपुरा थाना खेरोदा गांव निवासी भगवतसिंह पुत्र दौलतसिंह राजपूत ने बेमला निवासी शंकरसिंह पुत्र कालूसिंह राजपूत, गुपडी निवासी रामसिंह, सेक्अर ५ निवासी नीतू कुंवर पुत्री मोहनसिंह शक्तावत तथा कलावती पत्नी मोहनसिंह, बंटी जैन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि आरोपी नीतू के साथ ८ जुलाई १३ को विवाद हुआ उस दोरान आरोपी को सोने चांदी के जेवर एवं ५ लाख रूपये नकदी दी थी। शादी के बाद नितु अपने पीहर चली आई उसके १५ दिन बाद उसे लेने गया तो पता चला की नीतु घर पर नहीं थी तथा उसका अन्य किसी व्यक्ति के साथ पूर्व में विवाहित होने की जानकारी मिली। इस संबंध में पूछताछ में परिजनों ने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।
ग्रीड स्टेशन से स्क्रेप चोरी
उदयपुर। देबारी स्थित ग्रिड स्टेशन से चोर स्क्रेप एवं शहर के निजी चिकित्सालय से चोर महिला का नकदी से भरा पर्स चुरा ले गया। अन्यत्र सलूम्बर एवं सराडा कस्बे में सूने मकानों से चोर नकदी व जेवर चुरा ले गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित १२वी पेनल देबारी के अधिशाषी अभियंता किशोरलाल पुत्र हिरालाल भाटिया ने २३० केवी ग्रीड सब स्टेशन सहायक अभियंता मेन्टीनेन्स रामअवतार ने २ जनवरी को को सूचना दी कि गत दिनों चोर १०० बसबाहर स्पेयसर क्ल्म्प, तथा १५किलो पाईप स्क्रेप चोरी ले गये। इसी तरह जी बी एच अमेरिकन हॉस्पीटल में उपचाररत ग्राम झीरी पोस्ट बाराखेडी तहसीलन मनोहर निवासी सुधी भटनागर पत्नी देवेन्द्र उपाध्याय अपने पिता टी पी भटनागर की देखभाल के लिए आई थी तथा २ दिसंबर को कमरे में निंद निकाल रही थी। इस दौरान चोर पर्स चुरा ले गया। जिसमें ९ हजार रूपये नकदी के अलावा एटीएम, पेनकार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। इसी तरह जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र देवगॉव निवासी पूजीलाल पुत्र दल्ला सालवी ने प$डोसी मीना पुत्री दल्ला कलाल व अन्य के खिलाप* पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। कि चार पांच माह पहले मॉ खुमाणी बाई ने पेंशन डायरी तलाशी के लिए प$डोसी को बुलाया था। उस दौरान एक जो$डी चांदी के क$डे कोई चुरा ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी तरह सरा$डा कस्बे के चावण्ड गांव निवासी हेमराज पुत्र नाथू सेवक २७ दिसंबर को निगरानी के लिए प$डोसी के मकान पर सोया था तथा पत्नी कानो$ड रिश्तेदारी ें में गई थी। दूसरे दिन अज्ञात चोर मकान का ताला तो$ड कर सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, चांदी की बंग$िडयां, १५ हजार रूपये नकदी चुरा ले गये।





