Restrictions on cash and gifts to influence votersउदयपुर, राजस्थान विधानसभा चुनाव २०१३ में आदर्श चुनाव कराये जाने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्रों में यदि किसी प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद राशियां, गिफ्ट जैसे खादी, कम्बल, शराब आदि का वितरण व भण्डारण अथवा किसी भी प्रकार का भोज आयोजित कराया जा रहा है या वोट डालने से रोकने, डराने, धमकाने का प्रयास किया जा रहा हो तो ऐसा कोई भी कृत्य निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की श्रेणी में आयेगा।
उक्त कृत्यों की सूचना जिला कलक्टर परिसर में शिकायत एवं सूचना नियंत्रण कक्ष में कराये जिसके टोल प्र*ी नम्बर १.७७ (तीन लाईनों पर) है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जायेगी व उस पर तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।
मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद राशि व उपहारों पर प्रतिबंध
मतदान दलों की रवानगी फतह स्कूल एवं रेलवे ट्रेनिंग से होगी
उदयपुर, विधानसभा आम चुनाव के तहत जिले की आठ विधानसभाओं के लिए एक दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिये मतदान दल २९ नवम्बर को दो तथा ३. नवम्बर को छ: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये रवाना होगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि २९ नवम्बर को मतदान दल रेलवे ट्रेनिंग स्कूल से प्रात: ८ बजे झाडोल एवं राजकीय फतह उ.मा.विद्यालय से सलूम्बर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये मतदान दलों की रवानगी होगी। इसी तरह से रेलवे ट्रेनिंग स्कूल से ३. नवम्बर हो प्रात: ८ बजे गोगुन्दा व वल्लभनगर, प्रात: ११ बजे मावली व उदयपुर तथा फतह स्कूल से प्रात: ८ बजे खेरवाडा एवं प्रात: ११ बजे उदयपुर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रें के लिये दल रवाना होंगे।उन्होंने बताया कि दोनों रवानगी स्थलों पर मतदान दलों की रवानगी से पूर्व विधानसभावार काउण्टर स्थापित कर चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। अलग-अलग स्थापित काउण्टर्स पर मतदान दलों का ईवीएम, मतदाता सूचियां, उम्मीदवारों की सूचि, वाहन आवंटन, रूट चार्ट एवं वाहन लॉगबुक, पीओएल कूपन, केमरा आदि वितरित होगे।
बोहरा यूथ समाज के लोगों ने वोटिंग नहीं करने लिया फैसला
उदयपुर, दाउदी बोहरा समुदाय बोहरा यूथ ने अपनी समस्याओं और प्रशासन कि अनदेखी के चलते विधान सभा चुनाव २०१३ में सभी बोहरा यूथ समाज के लोगों ने वोटिंग नहीं करने का फैसला किया है । इस सबन्ध में बोहरा यूथ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया । दाउदी बोहरा समाज के अध्यक्ष युसूफ अली ने बताया कि पिछले कई सालों से बोहरा समाज के दूसरे गुट शिया दाउदी बोहरा शबाब की ज्यादती यूथ गुट पर चल रही है। बोहर वाडी मे स्थित लुकमान साहब कि दरगाह के दरवाजे कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद किये हुए है जिस पर प्रशासन भी खामोश है । यही नहीं बोहरा समाज कि वकफ की और गैर वकफ कि जमीं नगर निगम से अवैध तरीके से अपने नाम करवा कर निर्माण कार्य करवा रहा है । और इस पर भी अधिकारी और प्रशासन खामोश है । बार बार शिकायत करने पर भी कोई कारवाई नहीं कि जाती।
युसूफ अली ने बताया कि हम सुचना के अधिकार में जो सूचनाएं मांगते है वह सूचनाएं भी नहीं दी जाती और जान बुझ कर विलब किया जाता है । इसीलिए दाउदी बोहरा ने यह तय किया है कि जब हमारे मौलिक अधिकारों को ही नहीं सूना जारहा है तो हम इस बार वोटिंग का बहिष्कार करेगें ।
सुषमा कि सभा में भिंडर समर्थक ने कटारिया को ललकारा
उदयपुर के टाउनहॉल स्थित सभास्थल पर जब सुषमा स्वराज भाषण दे रही थी तो एक युवक जो वल्लभ नगर के भाजपा बागी प्रत्याशी रणधीर सिंह भिंडर का समर्थक बताया जारहा है, सभास्थल पर बनी ’डी’ के घेरे में घुस गया। इस दौरान उसने ’वन सैकंड’ कह कर अपनी बात कहना चाही की ” राजपूतों की क्या गलती थी” । इसी दौरान वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड लिया एवं हाथापाई शुरू कर दी। सभास्थल पर मौजूद पुलिस ने युवक चुरू हॉल सेक्टर ११ निवासी प्रताप सिंह राठौड को को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। वहीं कई कार्यकर्ताओं में यह भी चर्चा रही कि यह भीण्डर समर्थक है एवं पहले ही कटारिया की एक सभा में आकर उसने ऐसे ही व्यवधान डालने की कोशिश की थी।
सर्दियों में लगाएं ये फेस पैक और चेहरा बनाएं नम : NICC BEAUTY TIPS

उदयपुर । चेहरे को सुंदर बनाने में फेस पैक का काफी योगदान होता है खासतौर पर घर पर बनाए गए फेस पैक का। अब तो सर्दियों का मौसम आ चुका है तो ऐसे में त्वचा बहुत रूखी हो जाती है। आप चाहे जितनी क्रीम और लोशन लगाएं पर त्वचा रूखी की रूखी रहती है। सर्दियों में तेज हवा के झोंको से चेहरे के अंदर की नमी पूरी तरह से गायब हो जाती है। इसलिये ऐसे में जरुरी है कि आप चेहरे पर प्राकृतिक फेस पैक लगाएं और चेहरे के अंदर नमी भरें। नमी प्रदान करने के लिये दही, एवाकोडो, ग्लीसरीन, पपीता, बेसन और दही जैसे अनेको सामग्रियों का प्रयोग कर सकती हैं। चलिये NICC की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा से जानते हैं सर्दियों में चेहरे को कौन से फेस पैक से नमी प्रदान कर सकते हैं। यहां पर हर चेहरे की प्रकृति के हिसाब से फेस पैक दिये जा रहे हैं। सर्दियों में नींबू का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे चेहरा ड्राई हो जाता है।
शहद और दूध पैक: बनाने के लिये इन दोनों चीजों को मिलाइये और केवल 5 मिनट के लिये चेहरे पर रखिये। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।
एवाकाडो फेस पैक: एवाकोडो को पीस कर उसमें ऑलिव ऑइल मिलाइये। इस फेस पैक को गीले चेहरे परलगाइये। 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
अंडे का सफेद भाग अपने चेहरे को अंडे के सफेद भाग से मसाज करें। फिर 25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरा कोमल और टाइट हो जाएगा।
केला पैक: केला चेहरे को टाइट और उसमें पोषण भरता है। सर्दियों में केले को मैश कर के उसमें शहद और दही मिलाइये
ओटमील फेस पैक: ओटमील फेस पैक स्क्रब का काम भी करता है। इसे शहद और दही के साथ मिक्स करें और उसमें कुछ बूंद ग्लीसरीन मिलाएं। फिर इसे 10 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें।
पपीता: पपीता चेहरे को नमी प्रदान करता है। इसे मसल कर उसमें दूध मिलाइये। इस पैक को 10 मिनट के लिये चेहरे पर लगाइये और सूखने के बाद धो लीजिये।
ग्लीसरीन: चेहरे को नमी देने के लिये ग्लीसरीन को रोज वॉटर मिला कर लगाएं। ऐसा करने से चेहरा बिल्कुल टोन हो जाएगा और नमी भी बरकरार रहेगी।
संतरा और शहद संतरे के छिलके को सुखा कर पीस लें और उसमें दूध और शहद मिला कर पेस्ट बनाएं।
बादाम तेल: और मिल्क पाउडर रूखी त्वचा से बचने के लिये बादाम तेल और मिल्क पाउडर मिला कर लगाएं। इसे लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और चेहरे पर नमी भीआती है।
बेसन और दही: इस पैक को बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें नींबू ना मिलाएं नहीं तो चेहरा रूखा हो जाएगा।
लुगाइयों की आड़ में संपत्ति छिपाई
उदयपुर। राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उदयपुर संभाग के १४ प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के समक्ष आय के झूठे आंकड़े पेश किए हैं। इन लोगों ने अपनी आय छिपाने के लिए पत्नियों के नाम से अकाउंट खोलकर आय से अधिक प्राप्त संपत्ति को समायोजित करके अपने भ्रष्टाचार को छिपाया है। आयकर कानूनों को धोखा देने के इस काम में बड़े-बड़े चार्टर्ड अकाउंटेन्ट्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
अपनी पत्नियों की आड़ लेकर भ्रष्टाचार की काली कमाई छिपाने और कानून को धोखा देने वालों में कुंभलगढ़ से गणेशसिंह, भीम से कैलाशचन्द्र पोखरना, उदयपुर ग्रामीण से फूलसिंह मीणा, खेरवाड़ा से दयाराम परमार, वल्लभनगर से भीमसिंह और गणपतलाल मेनारिया, बांसवाड़ा से धनसिंह रावत, चौरासी से सुशील कटारा, डूंगरपुर से देवेन्द्र कटारा व वेलाराम, चित्तौडग़ढ़ से सुरेन्द्रसिंह और निम्बाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी शामिल है।
बताया गया है उक्त सभी उम्मीदवारों की पत्नियां सामान्य गृहणियां है। वास्तव में ये महिलाएं कोई व्यापार-व्यवसाय नहीं करती। हालांकि कागजों में ये बहुत कुछ करती है। चुनाव आयोग यदि, शपथ पत्रों की छानबीन करवाए और अन्य एजेंसियों से वास्तविकता का पता लगाए तो इन नेताओं की ये पत्नियां अपने पतिदेव के साथ जेल की हवा खा सकती है।
सामान्य पर्यवेक्षक बीना यादव ने किया दो विधानसभा क्षेत्रों का अवलोकन
उदयपुर, उदयपुर जिले के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक बीना यादव ने शनिवार को जिले की झा$डोल एवं गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने झा$डोल विधानसभा क्षेत्र के उपखण्$ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। झाडोल के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौ$ड ने विधानसभा आमचुनाव की तैयारी सहित मतदान प्रतिशत ब$ढाने एवं लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर आयोजित किये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके पश्चात केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने गोगुन्दा तहसील में बैठक कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
जागरूकता पर्यवेक्षक ने किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ का अवलोकन
सामान्य जागरूकता पर्यवेक्षक श्रीमती बीना यादव ने शनिवार को उदयपुर सूचना केन्द्र में संचालित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के तहत स्थापित जिला स्तरीय प्रकोष्ठ की गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
श्रीमती यादव ने वहॉ स्थापित मीडिया प्रकोष्ठ की सेवाओं, विधानसभा चुनाव के तहत निर्वाचन विभाग के दायित्वों, रिकॉर्डिंग सिस्टम, विज्ञापन प्रमाणीकरण व्यवस्था आदि का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक शाखा में कार्यरत स्टॉफ से कार्य प्रणाली की जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया।
यहॉ एमसीएमसी सदस्य सचिव सुधीर दवे, एपीआरओ टी.आर.कण्डारा, पवन शर्मा एवं श्रीमती ऋतु सो$ढी ने प्रकोष्ठ बाबत व्यवस्थाओं के बारे में पर्यवेक्षकों को जानकारी दी। श्रीमती यादव ने जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में भी प्रभारी सुधीर दवे ने फीडबेक लिया। उन्होंने मतदाता जागरूकता चल वाहन का भी अवलोकन किया और अधिकाधिक मतदाताओं तक जागरूकता कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने की बात कही।
जोथनखुमा ने भी किया मीडिया प्रकोष्ठ का अवलोकन :- सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक जोथनखुमा ने शनिवार को सूचना केन्द्र में स्थापित मीडिया प्रकोष्ठ का अवलोकन किया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना संबंधी निर्देशों की क$डाई से पालना एवं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव में सभी के सहयोग की अपील की।
अंतर महाविद्यालयी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न।
उदयपुर । विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में 21 नवम्बर से आयोज्य अंतर महाविद्यालयी एथेलेटिक्स (पुरुश/महिला) प्रतियोगिता आज एम बी ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई।
तीसरे दिन आयोजित स्पर्धाताओं में परिणाम निम्न प्रकार रहे।
4 100 मीटर रिले में वाण्ज्यि महाविद्यालय प्रथम एवं बी एन पी जी कोलेज द्वितीय वही महिला वर्ग में बी एन गर्ल्स कोलेज प्रथम एवं जे आर षर्मा कोलेज फलासिया द्वितीय रह।
टीम चैम्पियनषिप में पुरुश वर्ग में बी एन पी जी कोलेज विजेता रहा एव ंबी एन सी पी ई द्वितीय एवं राजकीय महाविद्यालय चित्तोड तृतीय रहा। वही महीला वर्ग में बी एन गर्ल्स कोलेज प्रथम एवं बी एन पी जी कोलेज द्वितीय जे आर षर्मा कोलेज फलासिया तृतीय रहा।
आयोजन सचिव हेमराज चौधरी ने बताया कि पुरुश्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी गोपाल सेनी ने विजेता एवं विषिश्ट अतिथि विष्वद्यिालय क्रीड़ा मण्ड़ल के डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने उपविजेता को मेडल व पुरुस्कार प्र्रदान किये एवं क्रार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें प्रो. पी के सिंह ने अतिथियों को एवं निर्णायकों को प्रतिक चिन्ह प्रदान किए।
हिन्दुस्तान जिंक के अखिलेष जोषी को स्वर्ण पदक
भारतीय धातु संस्थान ने अलौह धातु उद्योग क्षे़त्र में
उल्लेखनीय योगदान के लिये किया सम्मानित
दुनिया के अलौह धातु उत्पादों के अन्तर्राष्ट्रीय समूह वेदान्ता रिसोर्स के अभिन्न अंग हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेष जोषी को अलौह धातु उद्योग क्षे़त्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये भारतीय धातु संस्थान, कलकत्ता ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित।
गत 35 वर्षों से अखिलेष जोषी खनन उद्योग क्षेत्र से जुड़े हुए है तथा इनके नेतृत्व में हिन्दुस्तान जिं़़क की सभी खदानों ने जैसे रामपुरा-आगुचा, जावर खदान, राजपुरा दरीबा खान तथा सिन्देसर खुर्द खदानों ने उल्लेखनीय विस्तार किया है। आज इन सभी खदानों की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 मिलियन टन से अधिक पहुंच चुकी है।
हिन्दुस्तान जिंक की खदानों द्वारा सुरक्षा, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, श्री अखिलेष जोषी ने ना सिर्फ खदानों का विस्तार किया अपितु कंपनी की बढ़ती उत्पादन क्षमता के मध्य नजर नये स्मेल्टरों के भी अयस्क की आवष्यकता को पूरा किया। सन् 1976 में सहायक अभियन्ता के पद पर नियुक्त हुए तथा विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए श्री अखिलेष जोषी 1997 में विष्व की सबसे बड़ी जस्ता-सीसा खदान, रामपुरा आगुचा खदान, के मुख्य खनन प्रचालन अधिकारी के पदभार को सम्भाला।
विनिवेष के पश्चात् 2003 में श्री अखिलेष जोषी रामपुरा आगुचा खदान के इकाई प्रधान के रूप में पदासीन हुए। शीघ्र ही उन्हें हिन्दुस्तान ज़िंक की सभी खदानों के विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंफ दी गई ।
इनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘ब्लास्ट, डिजाईन, थ्योरी एण्ड प्रेक्टिस’ आज भी नव आगन्तुक अभियन्ताओं को पढ़ाई जाती है जो कि खनन अभियन्ताओं को खनन क्षेत्र में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है।
श्री अखिलेष जोषी अक्टूबर 2008 में मुख्य प्रचालन अधिकारी का कार्यभार संभाला तथा जनवरी 2012 में श्री जोषी हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर आसीन हुए ।
खनन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा तथा उल्लेखनीय कार्य के लिए श्री अखिलेष जोषी को सन् 2006 में भी प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। सन् 2012 में भारत सरकार के तत्कालीन वित्तमंत्री श्री प्रणव मुखर्जी ने भी श्री अखिलेष जोषी को उनके खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हो चुके है तथा सन् 2013 में इण्डियन माईनिंग इंजीनियरिंग जर्नल (आई.एम.ई.जे.) ने ‘‘स्वच्छ खनन तकनीक’’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय तथा अति विषिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए श्री जोषी को प्रतिष्ठित ‘लाइफ टाइम् एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया है।
हिन्दुस्तान जिंक आज विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता-सीसा उत्पादक है तथा देष की 90 प्रतिषत जस्ता की आपूर्ति कर रहा है ।
भारतीय धातु संस्थान द्वारा श्री अखिलेष जोषी को अलौह धातु उद्योग क्षेत्र मंें उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्ण पदक सम्मान श्री अखिलेष जोषी की दूरदर्षिता, रणनीति तथा कार्यकुषलता को दर्षाता है।
रियल टाइम अकाउंटेंसी का प्रभाव बढा: गुरूमुर्ती
विद्यापीठ में लेखांकन वित प्रबंधन के वर्तमान मुदृदों पर अंतरराटीय सेमिनार का दूसरा दिन
उदयपुर, 1980 से पहले की स्थितियां कुछ और थी। उसके बाद लेखांकन के क्षे़त्र में जो परिवर्तन हुए उसका प्रभाव आज सभी के सामने है। लेखांकन प्रक्रिया में अब आईटी और एचआर जैसे कंसेप्ट भी जुड गए हैं। जबकि इससे पूर्व किताबी ज्ञान के आधार पर लेखांकन प्रक्रियाएं पूरी होती थी, जिसके कोई दीर्घगामी परिणाम भी नहीं होते थे। यह जानकारी इंस्टीटयूट ऑफ कोस्ट अकाउंटिंग आफ इंडिया के निदेषक एल गुरूमुर्ति ने दी। मौका था, राजस्थान विद्यापीठ की ओर से लेखांकन पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराटीय सेमिनार का। गुरूमूर्ति ने कहा कि वर्तमान में रियल टाइम अकाउंटंसी का प्रभाव बढा है। इसके चलते अब सारे आंकडे हमें एक बटन पर उपलब्ध हो जते हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व की स्थितियों आदि की भी मोटी जानकारी मिल जाती है।
कांफ्रंस की आयोजन सचिव डॉ अनिता षुक्ला चेयरमेन डॉ सीपी अग्रवाल ने बताया कि कांफें्रस के दूसरे दिन तीन तकनीकी सत्रों में हुए 70 पत्रवाचन में कॉपरेट सोषल रेस्पांसिबिलिटी, एथिक्स एंड रेस्पांसिबिलिटी आदि पर चर्चा हुई। बताया गया कि रविवार को सेमिनार का समापन होगा। इससे पूर्व तकनीकी स़त्र में प्रो जीएस राठौड, प्रो राजीव जैन, प्रो दिलीप वरगडे, डेविड क्यूबेक, प्रो जीएल दवे, प्रो हरविंदर सोनी, हर्षिता श्रीमाली आदि ने भी पत्रवाचन किया।
समापन व व्यााख्यान आज: बताया गया कि सेमिनार का समापन रविवार को दोपहर 12ः15 बजे होगा। इसमंे मुख्य अतिथि सुविवि के कुलपति प्रो आईवी ़ित्रवेदी होंगे। मुख्य वक्ता विक्रम विवि उज्जेन के कुलपति प्रो नागेष्वर राव होंगे। विषिष्ट अतिथि के रूप् में जोबनेर विवि के कुलपति प्रो एनएस राठौड होंगे। अध्यक्षता विद्यापीठ के कुलपति प्रो एसएस सारंगदेवोत करेंगे।


