सुषमा कि सभा में भिंडर समर्थक ने कटारिया को ललकारा

shushma swaraj

उदयपुर के टाउनहॉल स्थित सभास्थल पर जब सुषमा स्वराज भाषण दे रही थी तो एक युवक जो वल्लभ नगर के भाजपा बागी प्रत्याशी रणधीर सिंह भिंडर का समर्थक बताया जारहा है, सभास्थल पर बनी ’डी’ के घेरे में घुस गया। इस दौरान उसने ’वन सैकंड’ कह कर अपनी बात कहना चाही की ” राजपूतों की क्या गलती थी” । इसी दौरान वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड लिया एवं हाथापाई शुरू कर दी। सभास्थल पर मौजूद पुलिस ने युवक चुरू हॉल सेक्टर ११ निवासी प्रताप सिंह राठौड को को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। वहीं कई कार्यकर्ताओं में यह भी चर्चा रही कि यह भीण्डर समर्थक है एवं पहले ही कटारिया की एक सभा में आकर उसने ऐसे ही व्यवधान डालने की कोशिश की थी।

Previous articleसर्दियों में लगाएं ये फेस पैक और चेहरा बनाएं नम : NICC BEAUTY TIPS
Next articleबोहरा यूथ समाज के लोगों ने वोटिंग नहीं करने लिया फैसला