पेसेफिक कोलेज की छात्रा ने की खुदकुशी की

girl-hanging-rope-suicideउदयपुर, पेसेफिक डेन्टल कालेज छात्रा ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। हादसे के भय से सहपाङ्गी छात्र अचेत हो गया। जिसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर थानान्तर्गत देबारी पेसेफिक डेन्टल कालेज बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा अहमदाबाद निवासी भव्या (१९) ने कमरे में फांसी लगा ली। जबकि हादसे के भय से सहपाङ्गी छात्र अहमदाबाद निवासी कुणाल अचेत हो गया। जिसे अचेतावस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूत्रो के अनुसार सायं भव्या व कुणाल को वार्डन ने आपत्तिजनक अवस्था में देखने पर परिजनों को सूचना कर दी । इसके भय से भव्या ने फांसी लगा ली तथा कुणाल अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका का शव एम बी चिकित्सालय मोचेरी में रखवाया तथा घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

सुविवि में इंटर यूनिवर्सिटी वेट और पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्ट का आगाज

उदयपुर,। सुखाडिया विश्वविद्यालय की मेजबानी में इंटर यूनिवर्सिटी वेट और पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्ट गुरुवार को यहां यूनिर्सिटी आडिटोरियम में समारोह पूर्वक शुरु हुआ।

DSC_1073

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी ने की! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल भावना को शिखर तक पहुंचाएगी तथा कीर्तिमान स्ािापित करेगी। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पदक विजेता श्रीपाल सिंह संधु ने सभी प्रतियोगियो को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह खेल महाकुम्भ है इसे पूरी लगन के साथ खेले।

आयोजन के अध्यक्ष क्रीडा परिषद के चेयरमेन प्रो डीएस चुंडावत ने बताया कि इस बार आशा से भी ज्यादा यूनिवर्सिटीज ने पंजीयन करवाया है। 111 टीमें अब तक पहुच चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा हर खिलाडी को बेहतरीन सुविधाएं उपलबध करवाएं।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के बाद कुलपति सहित अन्य अतिथियों ने भी वेट लिफ्ंिग कर प्रतियोगियो का उत्साहवर्द्धन किया।

DSC_1091

अंतरराष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव में सुविवि की टीम ने लहराया परचम

DSC_0115उदयपुरए21 फरवरी। राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय की ओर से कल सम्‍पन्‍न हुए अंतरराष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव घूमर में मोहनलाल सुखाडिया के दल ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। मिस्‍टर घूमर का प्रतिष्ठित खिताब भी सुविवि के छात्र राघव चतुर्वेदी को ही प्राप्‍त हुआ। सुविवि छात्रसंघ अध्‍यक्ष पंकज बोराणा के नेतृत्‍व में गई विश्‍वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रबन्‍धन के छात्र राघव चतुर्वेदी समस्‍त राउंड में सफलता अर्जित करते हुए मिस्‍टर घूमर बने। इसके साथ ही वेस्‍टर्न वोकल सोलो में कृतिका सिंघवीए पोस्‍टर मेंकिग में जय सेन तथा मूकाभिनय में छह सदस्‍यीय छात्र दल ने प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया। कविता पाठ में शरद शिवालीए क्‍लासिकल तथा वेस्‍टर्न इंस्‍ट्रमेन्‍ट दोनों सोलो में अविनाश नन्‍दावतए फेन्‍सी ड्रेस में नेहाए वाद विवाद में राघव चतुर्वेदी तथा क्‍लासिकल वोकल सोलो में वैभव पालीवाल ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया।

पूरे विजेता दल का गुरुवार को कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदीए छात्र कल्‍याण अधिष्‍ठाता प्रो डीएस चुंडावत तथा रजिस्‍ट्रार डा एलएन मन्‍त्री ने स्‍वागत किया तथा पुरस्‍कृत किया।

DSC_0119

हड़ताल के दुसरे दिन भी चक्का जाम रहा और फेक्टरियों में ताले पड़े रहे

timthumbउदयपुर, ट्रेड युनियन द्वारा मंहगाई भ्रष्टाचार सहीत दस सूत्रीय मांगों को ले कर राष्ट्र व्यापी हड़ताल का असर उदयपुर संभाग में दुसरे दिन भी रहा बेंक बंद रहे , बसों का सञ्चालन भी ठप्प रहा । और ओद्योगिक संस्थानों में ताले लगे रहे ।

संभाग की सभी ओद्योगिक इकाइयों में सन्नाटा पसरा रहा वही बेंकों में कोई कारोबार नहीं हुआ निजी बेंक भी नहीं खुले समाशोधन गृह बंद रहने से करीब २५० करोड़ के २१०० ड्राफ्ट और चैक अटके रहे । बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी सुबह ९ बजे एचडीऍफ़सी बैंक दुर्गा नर्सरी के बहार एकत्र हो कर वहां जम कर प्रदर्शन किया व् वहां से विभिन्न टोलियों में निकल कर शहर के सभी क्षेत्रों में सरकारी और निजी बेंक बंद करवा कर देहली गेट बेंक चोराहे पहुच कर बेंक तिराहे पर जम कर प्रदर्शन किया तथा युनियन के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुई सरकार के खिलाफ जम कर नारे बजी की ।इधर सुखाडिया विशव विद्यालय सहायक कर्मचारी एवं महाराणा प्रताप शैक्ष्नेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा राष्ट्र व्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया ।

आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज ने भी सरकार की श्रमिक विरोधी निति के विरोध में काम काज बंद कर रैली निकाली ।

IMG_0884रोडवेज को 23 लाख का नुकसान

दो दिन से रोडवेज बस स्टेंड उदियापोल पर सन्नाटा पसरा हुआ है बहार जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पद रहा है । दुसरे वैकल्पिक वहां जीप और रेलवे स्टेंड पर यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई ।रोडवेज से जुड़े अधिकारियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों द्वारा हड़ताल को समर्थन देने से रोडवेज बसें दूसरे दिन गुरुवार को भी नहीं चल पाई। आगार प्रबंधक एसके भट्ट के अनुसार रोजाना यहां से 326 बसें रवाना होती हैं, जिससे रोडवेज को करीब 11 से 12 लाख रुपए का राजस्व मिलता है लेकिन दो दिन बसों के नहीं चल पाने के कारण निगम को करीब 23 से 24 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

थम गया ट्रांसपोर्ट कारोबार

इंटक, भारतीय मजदूर संग, सीटू, हिंद मजदूर सभा और एटक के संयुक्त तत्वावधान में आज दूसरे दिन भी उदयपुर के सारे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य नहीं चलने दिया गया। औद्योगिक इकाइयों में सन्नाटा पसरा रहने तथा उत्पादन ठप होने के कारण करीब एक हजार ट्रकों में क्रलोडिंगञ्ज-क्रअनलोडिंगञ्ज नहीं हो पाई। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेश के अध्यक्ष चंचलकुमार अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में ट्रकों के चक्के थमे रहे।

राजस्थान इंटक के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव जगदीशराज श्रीमाली सहित भामसं के लोकेंद्र सिंह, सीटू के पीएल श्रीमाली, एटक के सुभाष श्रीमाली, हिंद मजदूर सभा के राजेंद्र मिश्रा के अलावा केएल मालवीय, नारायण गुर्जर, अमरसिंह सांखला, रÈीक मोहम्मद, मेघराज तावड़, बीएल सिंघवी, हीरालाल सालवी, विजयशंकर कुमावत, प्रतापसिंह, खुशवेंद्र कुमावत, महेश उपाध्याय, वेणीराम सालवी, मोहन सियाल, सुनील चौधरी, हिम्मतसिंह, रोशन गायरी, हनीÈ मोहम्मद, दयाल सिंह, सुरेश अजमेरा, मदन प्रजापत, कृष्णा तिवारी के साथ महिला कर्मचारी चौसर देवी, प्रेमलता सोनी, शांता देवी, सुंदर देवी, लक्ष्मी बाई, सुमन कुंवर ने भी हड़तालियों का नेतृत्व किया।

सिलेंडर खत्म होने पर पति बोला भूखी सो जा, पत्नी ने गोली मार दी!

0

8058_11इंदौर। खजराना में आज तड़के गोली की आवाज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चारों ओर बस एक ही आवाज गूंजी गोली कहां चली है। कुछ देर बाद यह खबर आग की तरह फैल गई की पत्नी ने पति को गोली मार दी है और वह खून से लथपथ पड़ा है। पति को गोली मारने के बाद पत्नी इतने गुस्से थी कि उसने कमरा बंद कर लिया था और रूम में ही चारों ओर घूम रही थी। पुलिस को इसकी सूचना जैसे ही मिली वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन पत्नी कमरा खोलने के लिए तैयार नहीं थी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उसे बातों में लगाकर कमरा खुलवाया।

आसिफ पिता आबिद खान (19) खजराना में दरगाह के समीप पत्नी नाजिया उर्फ सोनू के साथ रहता है। आज सुबह अचानक आबिद खान के घर से गोली चलने की आवाज आई तो समीप ही रहने वाला उसका दोस्त वहां आ पहुंचा। जैसे ही वह घर की दहलीज पर पहुंचा नाजिया रिवाल्वर लेकर सामने खड़ी थी। नाजिया को ऐसा देख वह डर गया और वहां से उलटे पांव लौटा आया। इसके बाद यह बात मोल्हले में आग की तरह फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही खजराना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अंदर का नजारा देख वह भी दंग रह गई। कमरा बंद कर बच्चों के बीच नाजिया रिवाल्वर लेकर अंदर ही घूम रही थी। वह काफी गुस्से में नजर आ रही थी।

पुलिस को यही डर सता रहा था कि नाजिया कहीं बच्चों या खुद को भी ना नुकसान पहुंचा ले। पुलिस उससे कमरा खोलने का कहती रही, लेकिन 8013_01वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। काफी देर बाद बातों में लगाकर पुलिस ने जैसे-तैसे उसे दबोच लिया। आसिफ को एमवाय में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नाजिया दरवाजा बंद कर अंदर ही घूम रही थी और वह किसी की नहीं सुन रही थी। पुलिस ने कई बार उससे दरवाजा खोलने का कहा लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर लगाया और उसे बातों में उलझाते हुए खिड़की के रास्ते अंदर घुसे। अंदर घुसते ही तेजी से पुलिस ने उसके हाथ से रिवाल्वर छीन लिया। तत्काल पुलिस ने गोली निकालने के लिए उसे खोला तो उसमें गोली नहीं थी।

जानकारी अनुसार पता चला है कि आसिफ ने नाजिया ने दूसरी शादी की थी। उसने दो बच्चे भी हैं। पहली पत्नी फरीदा भी इनके साथ ही रहती है। वह शादी में शहर से बाहर गई हुई है। बताया जा रहा है कि नाजिया का कुछ महीने पहले गर्भपात हो गया था, तब से ही वह कुछ सनकी मिजाज की हो गई थी। वह आए दिन तनाव में रहने लगी थी।

बताया जा रहा है कि नाजिया और आसिफ के बीच आए दिन झगड़े होते थे। छोटा विवाद बढ़ता और आसिफ उसकी पिटाई कर देता था। रात को भी गैस की टंकी खत्म हो गई थी, जिस कारण खाना नहीं बन पाया था। इसे लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बिना कुछ खाए ही सो गई थी।

8033_06आसिफ के पास कट्टा कहां से आया अभी यह राज बना हुआ है। नाजिया का कहना है कि आसिफ उसे जब भी विवाद होता था, इसी रिवाल्वर को दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया करता था। नाजिया को यह पता था कि आसिफ रिवाल्वर कहां रखता है। रात को जब वह सोई तो उसे नींद नहीं आई और रातभर वह करवटें बदती रही। विवाद के बाद आसिफ की धमकी उसके दिमाग में छूम रही थी।

रातभर वह सो नहीं पाई थी। सुबह उठते ही उसने सबसे पहले कट्टे को निकाला और आसिफ की ओर बढ़ गई। वह इतने गुस्से में थी कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आसिफ के समीप पहुंचते ही उसने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे आसिफ के सिर पर लगी। नाजिया ने और भी फायर किए लेकिन उसमें एक ही गोली थी।

मिली जानकारी अनुसार आसिफ ड्राइवर था और अभी वह ट्रक चलाता है। आसिफ के पास दो गाडिय़ा स्वयं की हैं। इसमें एक ट्रक व एक मिनी ट्रक है। एक वह खुद ही चलता है, जबकि दूसरी किराए पर दे रखी है। वह कुछ समय पहले ही यहां रहने आया है इसके पहले वह जूनी इंदौर क्षेत्र में रहता था।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी नाजिया का गुस्सा कम नहीं हो रहा था। पुलिस ने जैसे ही उससे पूछा की क्या तुमने गोली मारी है पति को वह गुस्से से चीखती हुई बोली हैं मैंने ही गोली मारी है। उसने कहा कि मैं रोज-रोज के विवाद को खत्म कर देना चाहती थी। मैं इससे परेशान हो चुकी हूं।

एनआरआई की बेटी की शादी में शरीक हुआ कपूर परिवार

उदयपुर,सिंगापुर के कमल रमानी एवं मल्होत्रा परिवार के विवाह समारोह में ऋषि कपूर, रणधीर कपूर व राजीव कपूर सहित परिवारजनों ने शिरकत की।

जानकारी के फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर, उनकी पत्नी नीतू कपूर, रणधीर कपूर व बबीता एवं उनके भाई राजीव कपूर सहित कपूर परिवार के सदस्यों ने बुधवार को उदयपुर में आयोजित एनआरआई की बेटी की शादी में शरीक हुए। इसके तहत आज दोपहर कुम्हारों का भट्टा स्थित सिख कॉलोनी के गुरूद्वारे में विवाह से संबंधित रस्म अदा की गई। इस दौरान फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर, उनके भाई राजीव कपूर व परिवार के सदस्य इस शादी में शरीक हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपूर परिवार का एनआरआई से पारिवारिक संबंध बताए जा रहे है। समारोह में शिरकत करने आए कपूर परिवार ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

kapoor-family10

सिख कॉलोनी के वासियों में अभिनेता ऋषि कपूर व परिवार के आने की खबर फैलते ही गुरूद्वारे के समीप प्रशंसकों की भीड जमा हो गई। शादी समारोह के बाद ऋषि कपूर, नीतू सिंह ने प्रशंसकों के साथ फ़ोटो भी खिंचवाए।

ज्ञातव्य है कि इस शादी समारोह में शिरकत करने के लिए कपूर परिवार के सदस्य मंगलवार शाम को उदयपुर पहुंचे थे। इसके अलावा शादी समारोह के दूसरे सभी कार्यक्रम होटल लीला में हुए। होटल लीला में रूके थे। आज प्रात: वैवाहिक रस्म के संबंध में ऋषि कपूर अपने परिवारजनों के साथ सिख कॉलोनी गुरूद्वारे पहुंचे। लडकी पक्ष से पारिवारिक संबंध होने के नाते ऋषि कपूर व राजीव कपूर को साफे भी बांधे गये।

इस एनआरआई परिवार की बेटी की शादी का जिम्मा मुंबई की एक इवेंट कंपनी ने उठाया है। शादी समारोह में शिरकत करने लेकसिटी आए मेहमानों को शहर की लीला, शेरटन आदि होटलों में ठहराया गया है। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि में महिला संगीत समारोह का आयोजन भी किया गया था।

kapoor-family-8 kapoor-family-3 kapoor-family-5

 

रिश्वत लेते महिला अधिकारी सहित दो रंगे हाथ गिरफ्तार

handcuffsचित्तौडगढ, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चितौडगढ की टीम ने मुआवजे के चैक के बदले में दो हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में आरयूआईडीपी चितौडगढ की सहायक सामुदायिक अधिकारी (आरयूआईडीपी) व उसकी नाबालिग सहयोगी को आरयूआईडीपी कार्यालय से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बाबुलाल शर्मा निवासी चितौडगढ ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चितौडगढ मे परिवाद पेश किया कि उसकी शास्त्रीनगर चौराहे पर चास की केबिन है तथा कुछ दिनो पूर्व वहां आरयूआईडीपी द्वारा पाईप लाईन बिछाने का काम करवाया गया था। जिससे उसकी दुकान १४ दिन बंद रही थी। नियम के तहत पाईप लाईन खुदाई क्षैत्र में आने वाले व्यवसायिक स्थलो को बंद रहने के अनुसार मुआवजा देने का प्रावधान है। जिसके तहत बाबुलाल को भी ८२६० रूपये मुआवजा देने के लिए आरयूआईडीपी द्वारा उसके नाम से चैक बनाया गया था। इसी विभाग में अस्थाई रूप से कार्यरत सहायक सामुदायिक अधिकारी (आरयूआईडीपी) नीतू जोशी पत्नि गोविन्दराम जोशी जो कि आईआईआरएम जयपुर के मार्फत कार्यरत है। उक्त महिला ने उससे चैक के बदले दो हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई।

इस पर ब्यूरो के सीआई जयमल ने इसका सत्यापन करवाया। जहां पर मामला एक हजार रूपये में तय हुआ। ब्यूरो द्वारा बाबुलाल को एक हजार रूपये की राशि देकर आरयूआईडीपी कार्यालय भेजा गया। जहां नीतू जोशी ने अपनी सहयोगी हेमलता पुत्री दिनेश वेद निवासी कुम्भानगर ने बाबुलाल से रिश्वत की राशि लेने को कहा। बाबुलाल द्वारा हेमलता को रिश्वत की राशि दे दी गई। इस दौरान इशारा पाते ही टीम ने हेमलता व नीतू जोशी को रंगे हाथो पकड लिया। जिन्हे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय लाया गया। जहां पर हेमलता ने अनभिज्ञता चाहिर करते हुए राशि नीतू जोशी के कहने पर लेने की बात कही। फिलहाल ब्यूरो से दोनो को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करने वाली टीम में सीआई जयमलसिंह के अलावा ईश्वरसिंह, भंवरसिंह, भारतसिंह, श्रवणसिंह, दलपतसिंह आदि शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि रिश्वत के आरोप में पकडी गई रिश्वत खोर महिला कर्मचारी नीतू जोशी चितौडगढ की जानीमानी स्वयं सेवी संस्थान कट्स में भी पूर्व में भी कार्य कर चुकी है।

 

शराब के नशे में पति ने की पत्नी की पत्थर से हत्या की

images (3)उदयपुर, । शराब के नशे में कहासूनी होने पर पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात में नाई थानान्र्तगत कोडियात प*ला निचला गांव निवासी लोगर पुत्र हिरा गमेती ने पत्थर से हमला की पत्नी कनकी की हत्या कर दी। लोगर रात में शराब के नशे में घर आया था। जहां पत्नी कनकी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर पत्थर पत्थर कनकी के सिर में मार कर प*रार हो गया। जिससे उसकी मोके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में घटनास्थल पहुच कर मृतका को एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा लोयरा से पीहर पक्ष को बुलवा कर उनकी मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम करा शव पुत्र नारायण को सुपुर्द किया। लोगर खेती करता था तथा शराब पीने का आदी होने के साथ साथ उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाप* प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

राजस्थान की 14 विभूतियों का फाउण्डेशन करेगा सम्मान

32nd MMFAA Logoउदयपुर, महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के 32वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह 2013 के राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा बुधवार को की गई। आगामी 3 मार्च 2013, रविवार सायं 4 बजे फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह जी मेवाड़ सिटी पैलेस प्रांगण उदयपुर में आयोजित विशेष समारोह में राज्य की इन विभूतियों को अलंकृत करेंगे। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर अपने लक्ष्य एवं उद्देश्यों के अनुरूप अब तक 31 वार्षिक सम्मान समारोहों के तहत देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों की 3832 विभूतियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर चुका है।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के 32वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया किफाउण्डेशन द्वारा राज्य स्तर पर दिये जाने वाले अलंकरणों के अन्तर्गत इस वर्ष समाज में शैक्षिक, चारित्रिक, नैतिक, सामाजिकएवं आर्थिकउत्थान हेतु दी जाने वाली स्थायी मूल्य की सेवाओं के तहत दिया जाने वाला ‘‘महाराणा मेवाड़ सम्मान’’ मानव विज्ञान केविशिष्ट शोध क्षेत्र में अर्जित अन्तरराष्ट्रीय उपलब्धियों केसम्मान में जोधपुर निवासी डॉ. सुरेन्द्रमल मोहनोत तथा ज्योतिष कर्म क्षेत्र के समाज सेवाधर्मी जयपुर निवासी पं. पुरुषोत्तम गौड़ को उनके जल संग्रहण के भागीरथी प्रयत्न के लिए प्रदान किया जाएगा। पं. गौड़ ने सैंकड़ों शिवालयों में जलाभिषेक से व्यर्थ बह जाने वाले जल का संरक्षण करने के लिए मंदिरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की एक नई पहल की है।

m3

संयोजक डॉ. गुप्ता ने बताया किफाउण्डेशन द्वारा दिये जाने वाले राज्यस्तरीय अन्य अलंकरणों के तहत ज्योतिष, वेद एवं कर्मकाण्ड में श्रेष्ठ योगदान के लिये जयपुर के जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. रामानुज देवनाथन एवं अजमेर के वयोवृद्ध पं. सत्यनारायण शास्त्री को ‘‘महर्षि हारीत राशि सम्मान’’ प्रदान किया जाएगा। ज्योतिष एवं वैदिक संस्कृति के प्रकाण्ड पंडित एवं संस्कृत, तमिल, हिन्दी, अंग्रेजी, तैलगु, कन्नड़, मलयालम केसाथ ही उडिय़ा भाषा केज्ञाता व्याकरण शिरोमणि प्रो. देवनाथन संस्कृत अध्यापक से शुरू कर राजस्थान के एकमात्र संस्कृत विश्वविद्यालय के सर्वोज्ज पद पर कार्यरत है। आप वैदिकएवं संस्कृत शिक्षा केउत्थान के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं तथा आपने अनेकानेक पुस्तकों का सृजन लेखन व सम्पादन किया है। इनके साथ ही राजकीय सेवा को त्याग भारतीय संस्कृति को जीवंत रखते हुए समाज को वैदिकसंस्कृति से जोडऩे हेतु ज्योतिष, कर्मकाण्ड एवं पौरोहित्य को चुनते हुए पं. सत्यनारायण शाी ने अनेकों शिष्यों को इसकी सफल शिक्षा-दीक्षा प्रदान की है।

m1

भारतीय संस्कृति, साहित्य व इतिहास के क्षेत्र में दिये जाने वाले ‘‘महाराणा कुम्भा सम्मान’’ के तहत इतिहास के क्षेत्र में दिल्ली में जन्मी और जयपुर में पली-बढ़ी इतिहासकार, पुरावेत्ता एवं लेखक डॉ. रीमा हुजा को इतिहास के शोधपूर्ण लेखन हेतु तथा राजस्थान के जाने माने साहित्यसृजक श्याम सुन्दर भट्ट को प्रदान किया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा ललित कला के क्षेत्र में दिया जाने वाला ‘‘महाराणा सज्जनसिंह सम्मान’’ इस वर्ष हस्तशिल्प नक्काशी को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले जयपुर निवासी पृथ्वीराज कुमावत को प्रदान किया जाएगा। श्री कुमावत लकड़ी, धातु के साथ रत्न-पत्थरों पर बारीक नक्काशी एवं महीन कटाई में सिद्धहस्त है।

m2

संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला ‘‘डागर घराना सम्मान’’ भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रथम व्यावसायिक तबला-वादक पंडिता अनुराधा पाल को प्रदान किया जाएगा। युवा पंडिता पाल ने भारत के अनेको ख्यातनाम संगीतकारों के साथ राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपने हुनर का परिचय दिया है।

आदिवासी समाज केउत्थान के लिए दिया जाने वाला ‘‘राणा पूंजा सम्मान’’ इस वर्ष मेवाड़ की खेरवाड़ा तहसील में सुदूर पिछड़े आदिवासी अंचल में शिक्षा की अलख जगाने वाले सागवाड़ा पाल ऋषभदेव के कर्मठ और जागरूक शंकर लाल दामा के साथ ही आदिवासियों में व्याप्त अशिक्षा, गरीबी एवं कुपोषण के खिलाफ लडऩे वाली मही सागर फाउण्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती प्रकृति खराड़ी को प्रदान किया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा राज्य के खिलाडिय़ों को दिये जाने वाले ‘‘अरावली सम्मान’’ से जयपुर की युवा निशानेबाज अपूर्वी चंदेला एवं मेवाड़ को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले शक्तितोलक राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत भूपेन्द्र कुमार व्यास को सम्मानित किया जाएगा।

इन अलंकरणों से सम्मानित होने वाली विभूतियों को पच्चीस हजार एक रू., रजत तोरण, शॉल एवं प्रशस्तिपत्र भेंट किये जायेंगे।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा इस वर्ष अपनी विशेषताओं से सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने वाले मेवाड़ के दो अलग-अलग हुनरमंदों चमन सिंह चौहान एवं विनय भाणावत को विशिष्ट अलंकरण प्रदान किये जाएंगे। श्री चौहान मेवाड़ अंचल में वन्यजीवों केसंरक्षण केलिए जाना पहचाना नाम है वहीं भाणावत ने भारतीय मुद्रा को उनके युनिक नम्बरों के साथ संग्रहित कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इन अलंकरणों से सम्मानित होने वाली विभूतियों को ग्यारह हजार एक रू., मेडल, शॉल एवं प्रशस्तिपत्र भेंट किये जायेंगे।

केप्शन

बंद में घाटा 1000 करोड़ का

IMG_0884उदयपुर, केन्द्रीय श्रम संगठनों का महंगाई व् भ्रस्टाचार के विरोध में राष्ट्र व्यापी दो दिवसीय ओध्योगिग बंद के आव्हान का असर उदयपुर संभाग में भी पूरी तरह रहा सभी श्रमिक संगठनों ने पूरी तरह काम काज ठप्प रखा और बंद का समर्थन देते हुए जिला कलेक्ट्री और सस्थानों कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया ।औद्योगिक बंद से परिवहन, औद्योगिक, ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग, डाक सहित कई व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। पहले ही दिन करीब एक हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

राष्ट्रव्यापी औद्योगिक बंद के आह्वान के तहत इंटक, भारतीय मजदूर संघ, सीटू, हिंद मजदूर सभा और एटक के संयुक्त तत्वावधान में बंद का नेतृत्व करने वाले सैकड़ों मजदूरों ने टाउन हॉल परिसर में दोपहर में सभा कर लंबित मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्री पहुंचकर श्रमिकों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। रेली टाउन हॉल से शुरू हो कर सूरजपोल , झीनी रेत चौक , बड़ा बाज़ार , घंटाघर, हाथीपोल अश्विनी बाज़ार , देहली गेट होते हुए कलेक्ट्री पहुची जहाँ सभी श्रमिक नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुए बदती महंगाई और देश में फेल रहे भ्रष्टाचार का विरोध किया ।

 

बैंकों में 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित : यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से उदयपुर के सभी 40 सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों को भी बंद करा दिया गया। इससे करीब 125 करोड़ के नौ से दस हजार चैक और ड्राफ्ट अटक गए तथा करीब 500 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक यूनियंस के संयोजक डीके जैन के नेतृत्व पीएफ खींची, ओपी मूथा, जीएल जोशी सहित कई कर्मचारी सुबह नौ बजे दुर्गा नर्सरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर एकत्र हुए। यहां से समाशोधन गृह (क्लियरिंग हाउस) को बंद कराने के बाद विभिन्न निजी बैंकों को बंद कराते हुए अलग-अलग टोलियों में बापूबाजार स्थित बैंक तिराहा पहुंची। यहां काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद सभी हड़ताली कर्मचारी ट्रेड यूनियन की रैली में सम्मिलित हुए।

 

rodwayjआधी रात के बाद रोडवेज बसों के ड्राइवर और कंडक्टर भी हड़तालियों के साथ हो गए तथा रोडवेज बसों के चक्के थम गए। रोजाना उदयपुर के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से करीब 326 बसों की रवानगी होती है। इससे उदयपुर आगार को करीब 11.50 लाख रुपए की आय होती है, लेकिन बसों के चक्के थम जाने के कारण यात्रियों को भी खासी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। यहां कुछ अफसरों ने हड़ताल से दूर रहने की घोषणा करते हुए बसें चलाने का दबाव बनाया, तो श्रमिक संगठनों से जुड़ी हड़ताली कर्मचारी दो गधे ले आए तथा अफसरों का घेराव कर मुंह काला करने लगे, लेकिन एन वक्त पर पुलिस द्वारा बीच-बचाव करने और अफसर द्वारा हड़ताल का समर्थन करने के बाद स्थिति सामान्य हो पाई। बसों का बेड़ा थमा रहने से अन्यत्र जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

औद्योगिक इकाइयों पर लटके ताले : कारखाना और श्रम विभाग के कर्मचारियों के भी हड़ताल में शामिल हो जाने के कारण पूरे मादड़ी, भामाशाह, गुड़ली, सुखेर, उमरड़ा और नाई औद्योगिक क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही औद्योगिक इकाइयों पर ताले लटका दिए गए। राजस्थान इंटक के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव जगदीशराज श्रीमाली ने बताया कि उदयपुर के सभी छह औद्योगिक क्षेत्रों के करीब एक-एक लाख श्रमिक कार्य करते हैं। हड़ताल के चलते औद्योगिक इकाइयों में करीब 250 करोड़ रुपए का उत्पादन ठप रहा।

benkहॉस्टिपल, ऑटो और स्कूल को छूट : आवश्यक सेवाओं को हड़ताल से दूर रखा गया है। इसमें रोड पर चलने वाले सवारी ऑटो तथा स्कूली ऑटो के अलावा अस्पताल पर कार्यरत श्रमिकों को हड़ताल में शामिल नहीं किया गया है।

भामसं के लोकेंद्र सिंह, सीटू के पीएल श्रीमाली, एटक के सुभाष श्रीमाली, हिंद मजदूर सभा के राजेंद्र मिश्रा के अलावा केएल मालवीय, नारायण गुर्जर, अमरसिंह सांखला, रÈीक मोहम्मद, मेघराज तावड़, बीएल सिंघवी, हीरालाल सालवी, विजयशंकर कुमावत, प्रतापसिंह, खुशवेंद्र कुमावत, महेश उपाध्याय, वेणीराम सावली, मोहन सियाल, सुनील चौधरी, हिम्मतसिंह, रोशन गायरी, हनीÈ मोहम्मद, दयाल सिंह, सुरेश अजमेरा, मदन प्रजापत, कृष्णा तिवारी के साथ महिला कर्मचारी चौसर देवी, प्रेमलता सोनी, शांता देवी, सुंदर देवी, लक्ष्मी बाई, सुमन कुंवर ने भी हड़तालियों का नेतृत्व किया।

 

केन्द्रीय श्रम संगठनों की समन्वय समिति की ओर से सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ ह$डताल को देखते हुए जिले एवं शहर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किये गये है।

जिला मजिस्टे्रट विकास एस. भाले ने बताया कि उदयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मजिस्टे्रट लगाये गये है। इसके साथ ही जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को उनके क्षेत्र का इस अवधि के दौरान कार्यपालक मजिस्टे्रट के तहत विभिन्न शक्तियां प्रदत्त की गई है।

IMG_0878