पुलिस लाइन में चोरी

thiefउदयपुर। अब पुलिस लाइन भी अनसेफ हो गई है। चोरों की नजर वहां पर भी पड़ गई है, जहां पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद रहता है। एक सूने क्वार्टर से रविवार रात एलईडी और नकदी चोरी चली गई। यह घटना डिप्टी गोपालसिंह के ड्राइवर संदीप कुमार के क्वार्टर में हुई। पुलिस के अनुसार शिवरतनगंज, अमेठी (यूपी) हाल पुलिस लाइन क्र्वाटर निवासी संदीप कुमार पुत्र दीपक कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि तीन दिन पूर्व वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। कल शाम को वह लौटा, तो क्वार्टर के मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। क्वार्टर के अंदर जाने पर पता चला कि चोर एलईडी और नकदी चुरा ले गए हैं। संदीप ने सूरजपोल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleबेटी की हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी
Next articleलेकसिटी प्रेस क्लब के विस्तारित भवन का लोकार्पण