क्रिकेटर्स मनाएंगे काली दीपावली

उदयपुर, क्रिकेट एसोसिएशन में चल रही वर्चस्व की लडाई के चलते क्रिकेटर्स के एक गुट ने काली दीपावली मनाने की घोषणा की है।

आज यहां जारी विज्ञप्ति में उदयपुर क्रिकेट संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविन्द्रपाल सिंह कप्पू एवं सचिव हरीश खेरादी ने उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन सचिव महेन्द्र शर्मा को राजस्थान बनाम मुंबई रणजी मैच उदयपुर में नहीं होने का जिम्मेदार ठहराया हैं। उन्होंने बताया कि शर्मा की हठधर्मिता के कारण ही यह मैच जयपुर चला गया। इसी कारण उदयपुर के क्रिकेटर्स काली दीपावली मनाएंगे। विज्ञप्ति में कप्पू एवं खेरादी ने शर्मा को नैतिकता के आधार पर पद छोडने की भी सलाह दी है।

Previous articleनिजी बैंक प्रबंधक पर धोखाधडी का आरोप
Next articleजयपुर की उडाने बंद होने पर गिरिजा ने जताई नाराजगी