डॉ.धींग को जिनवाणी लेखक सम्मान

उदयपुर, २ अगस्त । अहिंसा विचार मंच के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ.दिलीप धींग को वर्ष २०१० के जिनवाणी लेखक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सम्यक ज्ञान प्रचारक मंडल जयपुर की ओर से दस सदस्यीय चयन समिति ने लगातार तीसरे वर्ष उन्हे इस सम्मान के लिए चुना है। इस बार उन्हे कविता श्रेणी में चुना गया है। मंडल की ओर से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका ’’जिनवाणी’’ के जुलाई २०१० के अंक में डा.धींग की बाल कविता हम नन्हे नन्हे श्रावक को साल की श्रेष्ठ रचना घोषित किया गया। डा.धींग को ३१०० रूपये की सम्मान राशि,सम्मान पत्र, शाल माला आदि से सम्मानित किया जाएगा

Previous articleअब नहीं डूंबेंगे किसानों के घर व खेत
Next articleविदेशी भेजने के नाम पर की धोखाधडी