विभव, शुभानी, मोनिका राज्य टीम में

नेशनल जूनियर बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता

उदयपुर, अजमेर में अजमेर शतरंज संघ की मेजबानी में व ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में होने वाली नेशनल जूनियर बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता हेतु लेकसिटी के शातिरों का राज्य टीम में चयन हुआ।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में सेन्ट एन्थोनीज के विभव पामेचा, सेन्ट मेरिज की शुभानी कपूर व राजस्थान महिला विद्यालय की मोनिका साहू घोषित टीम का हिस्सा बनेंगें। साथ ही लेकसिटी के हरफनमौला शतरंज खिलाडी राजेन्द्र तेली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में होंगे। इन खिला$िडयों के अलावा राजस्थान से जयपुर की सोनाक्षी राठौड, आयुश गर्ग, अजमेर की कृतिका शेखावत भाग लेंगे।

 

Previous articleहोमगार्ड जवान की मृत्यु
Next articleतीसरे दिन मिले तीन ही ग्राहक