शक्ति नगर चौराहा का कट खुलवाने की मांग

उदयपुर, । नगर पालिका द्वारा बंद कराये गये शक्ति नगर के मच्छी कट को खुलवाने के लिए विरोध स्वर तेज हो गये है। इस सम्बन्ध में बी ब्लाक शहर कांग्रेस कमेटी ने भी कलेक्टर को ज्ञापन देकर कट खुलवाने की मांग की।

उल्लेखनिय है कि करीब दो माह पहले शक्ति नगर टाउनहाल रोड वाला मच्छी कट चौराहा बंद कर दिया जिससे वाहनों को टाउनहाल और देहलीगेट घुम कर जाना पडता है। शक्ति नगर जाने वाले दुपहिया नगर परिषद प्रांगण होकर लिंक रोड से जाते थे वहां भी परिषद ने लिंक रोड से जाते थे वहां भी परिषद ने लिंक रोड वाला गेट पर ताले जड दिये जिससे कि वहां के दुकानदारों और कालोनीवासियों को खासी परेशानी उठानी पड रही है। पूर्व में कई बार दुकानदारों ने और कालोनिवासियों ने विरोध किया और सभापति को भी लिख दिया लेकिन कोई कार्यवाहीं नहीं हुई तथा यह कह कर टाल दिया गया कि यह जिला कलेक्टर के आदेश पर बंद किया गया है।

इसी संदर्भ में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया और पूर्व रूप से खुलवाने की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष पूरण मेनारिया ने कहा कि नगर परिषद ने हठधर्मिता का रूख अपनाते हुए शत्ति*नगर का आम रास्ता कुछ लोगो के कहने पर बंद किया जबकि यह बिल्कुल न्यायोचित नहीं है । इसके बंद होने से आम उदयपुरवासी को परेशानी हो रही है।

Previous articleआयुर्वेद महाविद्यालय को प्रवेश स्वीकृति
Next articleसेना भर्ती रैली ५ से अजमेर में