स्थानीय स्तर गाइड परीक्षा 1 को

उदयपुर, पर्यटन विभाग द्वारा स्थानीय स्तर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उदयपुर, राजसमंद, बांसवाडा व डूंगरपुर जिलों के प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एक जुलाई को आयोजित होगी। सहायक निदेशक पर्यटन दलीप सिंह राठौड ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों की सूची पर्यटक स्वागत केन्द्र उदयपुर पर चस्पा कर दी गई है और प्रवेश पत्र भी डाक द्वारा अभ्यर्थियों को भेजे जा चुके है। प्रवेश पत्र जिन्हें नही मिले है वे तुरन्त कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Previous articleअभिनेता रणवीर कूपर के विरूद्घ सम्मन जारी
Next articleझील क्षेत्र में आतिशबाजी पूर्ण प्रतिबंधित