हाईवे की होटल पर नाबालिग के साथ बलात्कार

देह व्यापार जिला मुख्यालय सहित हाईवे पर पसार रहा है पेर

डूंगरपुर, सदर थाना न्तर्गत मोतली मोड पर स्थित एक होटल में २९ तारीख की रात्रि को एक नाबालिग पू*ल के साथ बलात्कार करने का प्रकरण सामने आया है।

सदर थाना प्रभारी गुलाबसिंह कटारा ने बताया कि कण्डूला निवासी दिनेश पुत्र शंकरलाल उसी गांव के रणछोड की पुत्री को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर २९ तारीख को बिछीवाडा गया जहां से लोटकर मोतली मोड के निकट एक होटल में ठहरा। तथा उसके साथ धोखे में रखकर बलात्कार कर किशोरी को अकेला छोड कर भाग छूटा। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि शहर के विभिन्न होटलों, हाईवे पर शिशोद, आमझरा, बरोठी, सहित पूरे मार्ग पर स्थित होटले देह व्यापार पूरे यौवन है। लेकिन इस ओर पुलिस और होटल मालिकों की मिलीभगत के चलते कभी कोई कार्यवाही नहीं होती। जिसके चलते यह देह व्यापार इस क्षेत्र में चरम सीमा है। यही नहीं बडी होटलों में तो विभिन्न राज्यों से भी कॉल गर्ल इस जिले में आने लग गई है। और इनके साथ साथ कई अपराधिक तत्व भी अपने ठिकाने बनाने में लगे हुए है। जिसके माध्यम से कई प्रकार के कारोबार संचालित हो रहे है।

 

Previous articleतेज गर्मी के चलते स्कूलों में 8 जुलाई तक छुट्टी
Next articleमात्र 100 रूपयें प्रीमियम पर 4 लाख का दुर्घटना बीमा