उदयपुर। शहर के सेक्टर 11 स्थित जवाहर जैन स्कूल के बारह पिछले दिनों हुई। फायरिंग के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक और आरोपी सेक्टर छह निवासी शेरू को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद ली हैं। यह पिस्टल फरार आरोपी चेतन की बताई जा रही हैं, जो कि घटना के बाद से ही फरार चल रहा हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहीं हैं। मंगलवार को मुखबिर पर शेरू को परसाद स्थित मंदिर से गिरफ्तार किया गया। पूर्व में पुलिस ने इस वारदात के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिनको न्यायालय आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

Previous articleगरीब की ताकत कांग्रेस के साथ : राहुल गांधी
Next articleडॉ सूरजमल राव का भाषा सर्वेक्षण के लिए सम्मान
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here