downloadउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। एक दिसंबर के चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से विजय होगी। वसुंधरा राजे राज्य की सबसे लोकप्रिय नेता है। सभी सर्वेक्षणों में वसुंधरा राजे की लोकप्रियता अपने निकटत्तम प्रतिद्वन्दी से दोगुनी से भी अधिक बताई जा रही है। किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान की जनता शोषण, महंगाई, भ्रष्टाचार और कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। जनता कांग्रेस की विदाई का मन बना चुकी है। अन्य राज्यों में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। कांग्रेस में हताशा चरम पर है। कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के मंत्री की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर रहे हैं। कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों के दुराचार के प्रकरणों ने राजस्थान को लज्जित कर दिया है। किरण ने कहा कि सुशासन, सुरक्षा और विकास आज मतदाता की पहली चिंता है।

Previous articleइंटरनेट पर लोग भलाई का काम क्यों करते हैं?
Next articleभीलु राणा जयंती को पुष्पांजलि अर्पित
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here